ऑस्कर वाइल्ड ने कहा, आप जिस चीज से प्यार करते हैं, उसे नष्ट कर देते हैं। यह उल्टा है। जिससे आप प्यार करते हैं, वह आपको नष्ट कर देता है। मुझे वे लोग कभी समझ नहीं आए जिनके पास किताबों की अलमारी नहीं होती। -जॉर्ज एम्स प्लिम्पटन
275 ईस्वी में 25 सितंबर को रोमन शासक ऑरेलियन की हत्या के बाद सीनेट ने नये रोमन सम्राट के रूप में 75 वर्ष आयु के मार्कुस क्लाउडियस टैसिटस को चुना।
762 ईस्वी में 25 सितंबर को बगदाद में मुहम्मद अल-नफ्स अल-जकिया के नेतृत्व में विरोधियों ने अब्बासिद खलीफा के खिलाफ अलिद विद्रोह प्रारंभ किया।
1066 ईस्वी में 25 सितंबर को नॉर्वे के आक्रमणकारी राजा हेराल्ड हार्डराडा को स्टैमफोर्ड ब्रिज की लड़ाई में इंग्लैंड के राजा हेरोल्ड द्वितीय ने हराया, इसमें हार्डराडा की मौत हुई, साथ ही हेराल्ड हार्डराडा की बेटी, मारिया नॉर्वे की राजकुमारी मारिया हेराल्ड्सडॉटर भी मौत हुई।
1237 इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के मध्य कॉमन बॉर्डर को लेकर ट्रीटी आफ यार्क समझौता हुआ।
1294 विख्यात ब्रिटिश दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ।
1340 इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1396 ओटोमन सम्राट बायजिद प्रथम ने निकोपोलिस की लड़ाई में इसाई सेना को हराया।
1403 लुइस तृतीय का जन्म हुआ। लुइस तृतीय नेपल्स की गद्दी का दावेदार, प्रोवेंस, फोर्कलियर, पीडमोंट और मेन का काउंट, अंजू और कैलाब्रिया का ड्यूक बना।
1513 स्पैनिश यात्री, नाविक और खोजकर्ता वास्को नुनेज डी बाल्बोआ उस स्थान पर पहुँचे जो बाद में प्रशांत महासागर के नाम से जाना गया।
1524 समुद्र के रास्ते भारत को खोजने वाले पुर्तगाल के प्रसिद्ध यात्री और खोजी वास्को द गामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।
1555 ऑग्सबर्ग की शांति पर सम्राट चार्ल्स पंचम और श्माल्काल्डिक लीग के राजकुमारों ने हस्ताक्षर किए।
1588 प्रसिद्ध गनेसियो-लूथरन धर्मशास्त्री और प्रोटेस्टेंट सुधारक टाइलमैन हेशुसियस (हेशुस, हेहुसेन, हेस हुसेन, हेशुसेन भी) का हेल्मस्टेड में निधन हुआ।
1602 सोरबियन मूल के प्रसिद्ध जर्मन विद्वान, चिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता कैस्पर प्यूसर का निधन हुआ।
1639 अमेरिका में पहली प्रिंटिंग प्रेस स्थापित हुई।
1654 इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1690 पब्लिक ऑकरेन्सेस बॉथ फॉरेन एंड डोमेस्टिक ब्रिटिश औपनिवेशिक अमेरिका में प्रकाशित होने वाला पहला बहु-पृष्ठीय समाचार पत्र बोस्टन से छपा। इसमें प्रकाशित सामग्री से ब्रिटिश गवर्नर नाराज हो गये। अखबार बंद कर जब्त कर लिया गया और फिर यह अखबार नहीं छपा।
1741 वास्लाव पिच्ल का जन्म हुआ। वास्लाव पिच्ल 18वीं सदी के प्रमुख चेक क्लासिकल संगीतकार थे। वास्लाव पिच्ल वायलिन वादक, संगीत निर्देशक और लेखक हुए।
1768 नेपाल का एकीकरण होने की घोषणा की गई। आधुनिक नेपाली राज्य के निर्माण की प्रक्रिया बाइस राज्य के 22 और चौबिसि राज्य के 24 जैसे बिखरे हुए मल्ला साम्राज्यों पर आक्रमण करके उन्हें एक किया गया। इसकी शुरुआत 1743 ईस्वी में गोरखा के राजा पृथ्वी नारायण शाह ने की। 25 सितंबर 1768 को उन्होंने आधिकारिक रूप से नेपाल साम्राज्य की स्थापना की घोषणा की और अपनी राजधानी गोरखा से काठमांडू घाटी के एक शहर में स्थानांतरित की। पृथ्वी नारायण शाह द्वारा स्थापित शाह राजवंश ने बाद में वर्तमान नेपाल के कुछ हिस्सों पर कब्जा रखने वाले विभिन्न मल्ला साम्राज्यों को अपने राष्ट्र-राज्य में समाहित कर लिया, जो पश्चिम में सतलज नदी और पूर्व में सिक्किम-जलपाईगुड़ी तक फैला हुआ था। गोरखा साम्राज्य से पहले, काठमांडू घाटी को नेपाल मंडल के नाम से जाना जाता था, न्यूवारी भाषा में इस क्षेत्र का नाम था। नेपाल एकीकरण के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को नेपाल दिवस मनाया जाता है।
1782 डबलिन, आयरलैंड में चार्ल्स रॉबर्ट मैचुरिन का जन्म हुआ। चार्ल्स मैचुरिन प्रख्यात आयरिश प्रोटेस्टेंट पादरी और गोथिक नाटक और उपन्यास के लेखक थे। उनका सबसे प्रसिद्ध 1820 में प्रकाशित उपन्यास मेलमोथ द वंडरर है, जिसने बाल्जाक, बॉडेलियर और एडगर एलन पो जैसे लेखकों पर गहरा प्रभाव डाला। चार्ल्स मैचुरिन ने लिखा, इस बात पर विश्वास करना कि कष्ट से आध्यात्मिक सुरक्षा मिलेगी, इससे ज्यादा बेवकूफी भरा और इंसान के दिल में जजी हुई और कोई बात नहीं है।
1844 पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में खेला गया।
1846 अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया।
1866 थॉमस हंट मॉर्गन का जन्म हुआ। थॉमस हंट मॉर्गन विख्यात अमेरिकी जीवविज्ञानी, आनुवंशिकीविद, भ्रूणविज्ञानी बने। उनके महत्वपूर्ण काम के लिए थॉमस हंट मॉर्गन को नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1868 रूस के ग्रैंड ड्यूक एलेक्सी एलेक्जेंड्रोविच को ले जाते हुए इंपीरियल रूसी स्टीम फ्रिगेट अलेक्जेंडर नेवस्की का जहाज जटलैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1890 यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस ने सेकोइया नेशनल पार्क की स्थापना की।
1897 ब्रिटेन में पहली यात्री बस सेवा की शुरूआत हुई। इसी दिन 1897 न्यू अल्बानी, मिसिसिपी में विलियम कुथबर्ट फॉल्कनर का जन्म हुआ। विलियम फॉल्कनर विख्यात अमेरिकी लेखक हुए जिनके उपन्यास और लघु कथाएँ काल्पनिक योकनापटावफा काउंटी केंद्रित थीं, जो मिसिसिपी के लाफायेट काउंटी पर आधारित थी, जहाँ फॉल्कनर ने अपना अधिकांश जीवन बिताया। नोबेल पुरस्कार विजेता, फॉल्कनर अमेरिकी साहित्य के सबसे प्रसिद्ध लेखकों में से एक माने गए और उन्हें दक्षिणी साहित्य का सबसे महान लेखक माना जाता है। विलियम फॉल्कनर ने लिखा है, पढ़ें, पढ़ें, पढ़ें। सब कुछ पढ़ें – बेकार, क्लासिक, अच्छा और बुरा, और देखें कि वे कैसे लिखते हैं। ठीक वैसे ही जैसे एक बढ़ई जो एक प्रशिक्षु के रूप में काम करता है और मास्टर से सीखता है। पढ़ें! आप इसे आत्मसात कर लेंगे। फिर लिखें। अगर यह अच्छा है, तो आप जान जाएंगे। अगर नहीं, तो इसे खिड़की से बाहर फेंक दें।
1899 पूलावडी, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में उडुमालाई नारायण कवि (नारायणस्वामी) का जन्म हुआ। उडुमालाई जाने माने भारतीय तमिल कवि और गीतकार थे और तमिल फिल्मों में अपने लेखन के लिए जाने गए।
1903 भारत और पाकिस्तान के जाने माने इस्लामिक विद्वान, दार्शनिक, इतिहासज्ञ, पत्रकार अबुल अला अल मौदूदी का जन्म औरंगाबाद में हुआ।
1908 आॅल इंडिया एंग्लो-इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष और एंग्लो इंडियन समुदाय से नामित होने वाले भारतीय संसद के सदस्य रहे फ्रेंक एंथोनी का जन्म जबलपुर में हुआ।
1911 फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फोट से 285 लोगों की मौत हुई।
1912 कोलंबिया यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की स्थापना न्यूयॉर्क शहर में हुई। कोलंबिया यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ जर्नलिज्म न्यूयॉर्क शहर में यूनिवर्सिटी के मॉर्निंगसाइड हाइट्स परिसर में पुलित्जर हॉल में स्थित है। 1912 में जोसेफ पुलित्जर द्वारा स्थापित कोलंबिया जर्नलिज्म स्कूल दुनिया के सबसे पुराने पत्रकारिता स्कूलों में से एक है और आइवी लीग में एकमात्र पत्रकारिता स्कूल है। यह चार स्नातक डिग्री कार्यक्रम प्रदान करता है। स्कूल पुलित्जर पुरस्कारों के साथ अन्य सुविधाएं भी साझा करता है। यह अल्फ्रेड आई। ड्यूपॉन्ट-कोलंबिया विश्वविद्यालय पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों का सीधे प्रबंधन करता है, जो सार्वजनिक सेवा में प्रसारण और डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्टता का सम्मान करता है। यह नेशनल मैगजीन अवार्ड्स का सह-प्रायोजक है। पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता में नोबल पुरस्कार के जैसा प्रतिष्ठित है।
1914 उप प्रधानमंत्री रहे चौ. देवी लाल का जन्म 25 सितंबर को हुआ था। वह हरियाणा के प्रसिद्ध जाट नेता थे और ताऊ देवी लाल के नाम से सुपरिचित हुए। देवी लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे फिर 1989 में विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रधानमंत्रित्व वाली जनता दल सरकार में उप प्रधानमंत्री रहे।
1916 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता, आरएसएस की राजनीतिक पार्टी भारतीय जन संघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ। 1916 में इसी दिन गेन्डा, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में जेसिका एंडरसन (लेखिका) का जन्म हुआ। जेसिका एंडरसन (जेसिका मार्गरेट एंडरसन, शादी से पहले का नाम क्वील) चर्चित ऑस्ट्रेलियाई उपन्यासकार और कथाकार और नाटककार बनीं। जेसिका एंडरसन ने लंदन में कुछ साल बिताने के अलावा अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में बिताया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अखबारों के लिए लघु कथाएँ और रेडियो के लिए नाटक की स्क्रिप्ट लिखकर की, मशहूर उपन्यासों के रूपांतरण लिखे।
1917 आयरिश रिपब्लिकन ब्रदरहुड के स्वयंसेवक और विद्रोही कमांडर थॉमस ऐश की उनकी भूख हड़ताल के दौरान जबरन खाना खिलाने के कारण मृत्यु हो गई।
1920 प्रसिद्ध भारतीय अभियांत्रिकी, रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म श्रीनगर, जम्मू में हुआ। इन्हें उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत का नागरिक सम्मान पद्म भूषण दिया गया। इन्हीं के नाम पर इसरो का धवन अंतरिक्ष स्टेशन है।
1925 रोम, इटली में सिल्वाना पम्पानिनी का जन्म हुआ। सिल्वाना पम्पानिनी बोल्ड, मशहूर फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक और गायिका बनीं। वे ओपेरा के स्वर्ण युग की सोप्रानो गायिका डेम रोजेटा पम्पानिनी की भतीजी भी थीं। 1946 में मिस इटैलिया प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद सिल्वाना पम्पानिनी बहुत मशहूर हो गईं और अगले ही साल उन्होंने अपना फिल्म करियर शुरू कर दिया।
1926 अमीर कारोबारी, वाहन निर्माता हेनरी फोर्ड ने अपने कार्मिकों के लिए आठ घंटे का दिन और पांच दिवसीय कामकाज की शुरूआत की।
1927 जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और बाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता हुए जगमोहन का जन्म हफीजाबाद, पाकिस्तान में हुआ।
1930 शिकागो, इलिनोइस में शेल सिल्वरस्टीन (शेल्डन एलन सिल्वरस्टीन) का जन्म हुआ। शेल सिल्वरस्टीन प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, कार्टूनिस्ट, गीतकार और संगीतकार बने। अपनी युवावस्था में शेल सिल्वरस्टीन ने कुछ साल यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी में काम किया। शेल सिल्वरस्टीन ने कहा, बच्चे, मना करने वाली बातों को सुनो। नहीं करने वाली बातों को सुनो। जो नहीं करना चाहिए, जो असंभव है, जो नहीं होगा, उन बातों को सुनो। जो कभी नहीं होगा, उन बातों को सुनो, फिर मेरी बात ध्यान से सुनो, कुछ भी हो सकता है, बच्चे। कुछ भी हो सकता है।
1936 विख्यात अफ्रीकी, अमेरिकी थिएटर कलाकार, टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री तथा नृत्यांगना जूलियट प्राउसे का जन्म बंबई में हुआ। इनकी मित्रता हाॅलीवुड गायक फ्रैंक सिनात्रा के साथ चर्चित रही।
1939 प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म हुआ।
1940 ब्रिटिश भारत के जोरहाट, असम में टिमोथी सेवरिन का जन्म हुआ। टिमोथी सेवरिन ब्रिटिश खोजकर्ता, इतिहासकार और लेखक बने। सेवरिन ऐतिहासिक हस्तियों की मशहूर यात्राओं को फिर से करने के अपने काम के लिए जाने गए। सेवरिन को रॉयल ज्योग्राफिकल सोसाइटी का फाउंडर्स मेडल और रॉयल स्कॉटिश ज्योग्राफिकल सोसाइटी का लिविंगस्टोन मेडल दोनों मिले।
1946 मोरारी बापू के नाम से सुपरिचित धार्मिक प्रवचनकर्ता मोरारीदास प्रभुदास हरियानी का जन्म तलगाजरडा, गुजरात में हुआ। इसी दिन पंजाब के अमृतसर में विख्यात क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का जन्म हुआ।
1948 केयर हाॅस्पीटल्स हैदराबाद के अध्यक्ष और भारत के प्रमुख कार्डियोलाॅजिस्ट भूपतिराजू सोमराजू का जन्म हुआ।
1952 भारत के महालेखाकार सीएजी रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर शशि कांत शर्मा का जन्म चंदौसी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ।
1955 शेली किंग नाम की चर्चित ब्रिटिश फिल्म, रेडियो एवं टेलीविजन अभिनेत्री का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।
1956 प्रसिद्ध अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक, इंजीनियर, लेखक और थिंकिंग मशीन्स कॉरपोरेशन के संस्थापक डब्ल्यू. डेनियल हिलिस का जन्म हुआ।
1956 एम5 इंडस्ट्रीज के संस्थापक अमेरिकी विशेष प्रभाव डिजाइनर और टेलीविजन होस्ट जेमी हाइमन का जन्म हुआ।
1960 बाॅलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता सत्यजीत पुरी का जन्म बंबई में हुआ।
1962 कलथौम सर्रे (कैथी सर्रे) नामक प्रसिद्ध ट्यूनीशियाई मूल की फ्रांसीसी टेलीविजन प्रस्तोता, एंकरवूमन और टेलीविजन हस्ती का जन्म ट्यूनिस में हुआ। 1962 में इसी दिन पीपल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ अल्जीरिया की औपचारिक रूप से घोषणा की गई। फरहत अब्बास को अंतरिम सरकार का राष्ट्रपति चुना गया। 1962 में उत्तरी यमन गृह युद्ध शुरू हुआ जब अब्दुल्ला अल-सलाल ने इमाम अल-बद्र को सत्ता से हटा दिया और यमन को अपनी अध्यक्षता में एक गणतंत्र घोषित कर दिया।
1963 के ए पाॅल के नाम से सुविख्यात अमेरिकी एवेंजलिस्ट, मानवतावादी, शांतिवादी कार्यकर्ता और आंध्र प्रदेश की प्रजा शांति पार्टी के नेता किलारी आनंद पाॅल का जन्म विशाखापट्टनम में हुआ।
1972 जाने माने संतूरवादक और संगीत निर्देशक राहुल शर्मा का जन्म बंबई में हुआ।
1973 गोल्ड बीच, ओरेगान, अमेरिका में ब्रिजेट लीन विल्सन सम्प्रास का जन्म हुआ जो विख्यात बोल्ड, खूबसूरत अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका, मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं, जिन्होंने 1990 में मिस टीन यूएसए प्रतियोगिता जीती। उनके अभिनय वाली चर्चित फिल्में हायर लर्निंग (1995), मॉर्टल कोम्बैट (1995) बिली मैडिसन (1995) आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर 1997 हैं। यह विख्यात टेनिस खिलाड़ी पीट सम्प्रास की पत्नी हैं।
1974 अमेरिकी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. फ्रैंक जोब ने बेसबॉल खिलाड़ी टॉमी जॉन की पहली अलनर कोलेटरल लिगामेंट रिप्लेसमेंट सर्जरी (टॉमी जॉन सर्जरी) की। लिगामेंट शरीर में ऊतकों (टिश्यू) का एक मजबूत बैंड होता है जो हड्डियों वगैरह को एक साथ जोड़े रखता है।


1977 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आईफा, और फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता हिंदी, पंजाबी, मराठी, अंग्रेजी इत्यादि फिल्मों की अभिनेत्री तथा माॅडल दिव्या दत्ता का जन्म लुधियाना में हुआ।
1981 मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुआ। 1981 में इसी दिन मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने लंदन से संडे टाइम्स का प्रकाशन बंद कर दिया। इसमें बिना वेतन के 1,400 कर्मचारी अपनी नौकरी खो बैठे।
1985 पंजाब विधान सभा चुनाव में अकाली दल ने जीत हासिल की।
1986 भारतीय मूल के प्रसिद्ध भारतीय-कनाडाई ट्रेड यूनियन नेता और कार्यकर्ता दर्शन सिंह कनैडियन, कनाडाई यूनियन नेता और राजनीतिज्ञ डोनाल्ड मैकडोनाल्ड और प्रसिद्ध रूसी भौतिक विज्ञानी और रसायनज्ञ, नोबेल पुरस्कार विजेता निकोले सेम्योनोव का निधन हुआ।
1988 हिंदी एवं मराठी फिल्मों के जाने माने चरित्र अभिनेता वैभव तत्ववादी का जन्म नागपुर में हुआ।
1989 चर्चित भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा साहित्यकार सुदर्शन चक्र का निधन हुआ।
1990, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे 1962 से 1967 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे प्रफुल्ल चंद्र सेन (जन्म 10 अप्रैल 1897) का निधन कलकत्ता में हुआ। 1990 में इसी दिन रूस की राजधानी मास्को में प्रसिद्ध रूसी फैशन मॉडल, फिल्म अभिनेत्री और फोटोग्राफर डारिया व्लादिमीरोवना स्ट्रोकोस का जन्म हुआ।
1992 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन नासा ने मार्स ऑब्जर्वर स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा। 1992 में इसी दिन चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
1993 भारत के जाने माने फुटबाॅल खिलाड़ी नारायण दास का जन्म त्रिबेणी, पश्चिम बंगाल में हुआ।
1996 अफगानिस्तान में तालिबान के लड़ाके काबुल के बेहद करीब पहुंचे।
1997 ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट कार को 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।
1999 आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन हुआ।
2000 यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मारे गये और इसी दिन सिडनी ओलंपिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ्रीमेन ने जीता।
2001 सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।
2003 न्यूयॉर्क में जॉर्ज एम्स प्लिम्पटन (जन्म 18 मार्च 1927, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। जॉर्ज प्लिम्पटन जाने माने अमेरिकी लेखक थे। जॉर्ज प्लिम्पटन अपने खेल लेखन और द पेरिस रिव्यू की स्थापना में मदद करने के लिए और अपने शिष्ट व्यवहार और लहजे के लिए जाने गए। जॉर्ज प्लिम्पटन का एक कथन, मुझे कभी यकीन नहीं हुआ कि मजे करने में कुछ गलत है। 2003 में इसी दिन मामून अब्दुल गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता। 2003 में इसी दिन कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में फ्रांको मॉडिग्लियानी (जन्म 18 जून 1918, रोम, इटली) का निधन हुआ। फ्रांको मॉडिग्लियानी इतालवी – अमेरिकी अर्थशास्त्री और 1985 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता। वे यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस, अर्बाना-चैम्पैगन, कारनेगी मेलोन यूनिवर्सिटी और डप्ज् स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में प्रोफेसर फ्रांको मॉडिग्लियानी का एक उद्धरण, ऐसी स्थिति, जहाँ लोग बिना किसी ऐसी नौकरी के बूढ़े हो सकें जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से लाभ न दे और सामूहिक भलाई में भी योगदान न करे, नैतिक रूप से अस्वीकार्य है।
2006 पहली बार हिंदू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया। 2006 में इसी दिन यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह पुनः देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किये गये। इसी दिन अनुशेह अंसारी अंतरिक्ष यात्रा पर गई। वह पहली ईरान महिला बनीं जिसने अंतरिक्ष यात्रा की। हालांकि यह सब हुआ अमेरिका में। तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा को 2006 में इसी दिन भारतीय नागरिकता देने की मांग उठाई।
2007 जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रुहानिका धवन का जन्म मुंबई में हुआ। इसी दिन शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस डेमोक्रेटिक पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।
2008 चीन ने अंतरिक्ष यान शेंझो 7 का प्रक्षेपण किया।
2009 भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने लगभग पाँच हजार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का खुलासा किया। इसी दिन इंटरनेश्नल फार्मास्यूटिकल फेडरेशन एफआईपी अपनी स्थापना की वर्षगांठ पर विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया। यह दिन फार्मासिस्ट के योगदान को सराहने, उनके प्रति जन जागरूकता, सहयोग और समर्थन के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है।
2010 विख्यात भारतीय हिंदी पत्रकार, दूरदर्शन शो प्रस्तोता, साहित्यकार तथा नवभारत टाइम्स, पराग, सारिका, संडे मेल, दिनमान आदि के संपादक रहे कन्हैयालाल नंदन का दिल्ली में निधन हुआ।
2011 विख्यात केन्याई पर्यावरणविद और कार्यकर्ता नोबेल पुरस्कार विजेता वंगारी मथाई का निधन हुआ। इसी दिन इराक के शिया मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्थल कर्बला के पासपोर्ट कार्यालय के बाहर हुए क्रमिक बम धमाकों में दस लोगों की मौत हो गई तथा लगभग सौ लोग घायल हो गए। नेपाल में 2011 में इसी दिन एक निजी एयलाइन के विमान की दुर्घटना में चालक दल समेत सभी 19 लोगों की मृत्यु हो गई। 2011 में इसी दिन सऊदी अरब के शासक अब्दुल्ला ने घोषणा की कि महिलाओं को नगर पालिका चुनावों में वोट देने और कार चलाने का अधिकार दिया जाएगा।
2015 सिंगापुर में अत्यधिक प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा।
2016 जोस फर्नांडीज, क्यूबा-अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी, अर्नोल्ड पामर, अमेरिकी गोल्फर का निधन हुआ। इसी दिन 2016 में अम्मान, जॉर्डन में नाहेद हत्तर की हत्या कर दी गई। नाहेद हत्तर जॉर्डन के लेखक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। 25 सितंबर, 2016 को कथित तौर पर धार्मिक विश्वासों का अपमान करने वाले एक कैरिकेचर को साझा करने के लिए ट्रायल में पहुंचने पर उन्हें अदालत के बाहर गोली मार दी गई।
2017 प्रसिद्ध चेक फिल्म अभिनेता जान ट्राइस्का का निधन हुआ।
2018 प्रसिद्ध अमेरिकी हास्य अभिनेता, अभिनेता, मीडिया व्यक्तित्व और सामाजिक हस्ती को गंभीर यौन उत्पीड़न के लिए तीन से दस साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इसी दिन महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने।
2020 मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद निधन हुआ। 2020 में इसी दिन राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) अस्तित्व में आया, इसने भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली।
2023 न्यूयॉर्क शहर में डेविड मैक्कलम डेविड कीथ मैक्कलम (डेविड कीथ मैक्कलम 19 सितंबर 1933) का निधन हुआ। डेविड कीथ मैक्कलम जाने माने स्कॉटिश, अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार थे। डेविड कीथ मैक्कलम ने 1960 के दशक में लोकप्रिय टेलीविजन श्रृंखला द मैन फ्रॉम यू.एन.सी.एल.ई. (1964-1968) में गुप्त एजेंट इलिया कुर्याकिन की भूमिका निभाने के लिए व्यापक पहचान हासिल की।
2024 इस्राइल के अनुसार, हिज्बुल्लाह ने तेल अवीव के पास मोसाद हेडक्वार्टर पर एक मिसाइल दागी, जिसे रोक दिया गया। लेबनान में इजराइली हवाई हमलों में 72 से अधिक लोग मारे गए। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीमा पर 21 दिन के युद्धविराम के अमेरिकी-यूरोपीय यूनियन और सहयोगी देशों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। चीन ने प्रशांत महासागर में एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, चीनी रक्षा मंत्रालय ने इसे सालाना रूटीन ट्रेनिंग बताया। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के नेताओं ने दुनिया भर में चल रहे संघर्षों में युद्धविराम की मांग की।
2025 न्यूयॉर्क में दुनिया भर के नेताओं के बीच हाई-लेवल बातचीत जारी रही, जहाँ सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने लगभग छह दशकों में पहली बार असेंबली को संबोधित किया और इजराइल के साथ सुरक्षा तनाव कम करने के संभावित समझौतों पर चर्चा की। मध्य और दक्षिणी गाजा में जारी इजराइली सैन्य हमलों में भारी नुकसान और दर्जनों लोगों की मौत हुई। माली, बुर्किना फासो और नाइजर ने एक संयुक्त बयान जारी कर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट से औपचारिक रूप से हटने की घोषणा की और संस्था पर पक्षपात और नव-उपनिवेशवाद का आरोप लगाया। पेरिस की एक अदालत ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2007 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में इस्तेमाल किए गए फंड से जुड़ी आपराधिक साजिश का दोषी पाया और उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई। टेक्सास के डलास में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट सेंटर पर एक टारगेटेड गोलीबारी हुई, जिसमें एक हिरासत में लिए गए व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, बाद में हमलावर ने आत्महत्या कर ली। ब्रिटिश अधिकारियों ने एक साइबर हमले के सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिससे लंदन हीथ्रो सहित यूरोप के कई बड़े हवाई अड्डों पर चेक-इन और बैगेज इंफ्रास्ट्रक्चर बाधित हो गया था। भारत के लद्दाख में ज्यादा क्षेत्रीय स्वायत्तता की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, दोनों पक्षों में हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
2026 25 सितंबर 2026 की सुबह की मीडिया हेडलाइंस के मुताबिक, अमेरिका के एक फेडरल जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सीएनएन, एमएस नॉव और पोलीटिको जैसे मीडिया आउटलेट्स पर लगी प्रेस पाबंदियां हटाने का आदेश दिया। विगत दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने इन मीडिया हाउसों से चिढ़कर इनके व्हाइट हाउस में रिपोर्टिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे पूरा अमेरिकी मेन स्ट्रीम मीडिया एकजुट हो गया और ट्रंप का बहिष्कार कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने वॉशिंगटन, डी.सी. में व्हाइट हाउस में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पेंग लियुआन के लिए एक स्टेट डिनर का आयोजन किया। जापान के नागोया में प्रतियोगिता के छठे दिन चीन ने 100 मेडल का आंकड़ा पार कर लिया और कुल 101 मेडल हासिल किए। भारत की सीमा ने भी महिलाओं की 10,000 मीटर फाइनल दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत के मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नेशनल हाईवे 39 पर एक यात्री बस और टैंकर ट्रक की जबरदस्त टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। मिस्र के साउथ सिनाई में बस के एक बड़े हादसे में कम से कम 22 लोगों (जिनमें दस जॉर्डन के नागरिक शामिल थे) की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए, जबकि घाना के ग्रेटर अकरा में एक मिनीवैन की आमने-सामने की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। समुद्री हादसेरू मारमारा सागर में एक ऑयल टैंकर से टक्कर के बाद कार्गो शिप डट ज्नहइमता प्उंउवहसन डूब गया, जिससे दस लोग लापता हो गए। इसके अलावा, दक्षिण कोरिया के बुसान तट पर एक टगबोट पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह क्रू मेंबर लापता हो गए। 25 सितंबर को वर्ल्ड फार्मासिस्ट्स डे मनाया गया। अनंत चतुर्दशी जैसे त्योहारों का समापन हुआ, जिसमें भारत के हैदराबाद में हुसैन सागर झील जैसे जलाशयों में बड़े पैमाने पर गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह आयोजित किए गए।
ऐसी स्थिति, जहाँ लोग बिना किसी ऐसी नौकरी के बूढ़े हो सकें जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से लाभ न दे और सामूहिक भलाई में भी योगदान न करे, नैतिक रूप से अस्वीकार्य है। -प्रोफेसर फ्रांको मॉडिग्लियानी
Inspirational Quotes, births and deaths of famous figures in India and the world over the last 1800 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)