अगर एक सुबह मैं पोटोमैक नदी के उस पार पानी के ऊपर टहल रहा होता, तो उस दोपहर की हेडलाइन कुछ इस तरह होती, राष्ट्रपति तैर नहीं सकते। -लिंडन बी. जॉनसन
अगर हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियाँ हमें नफरत के बजाय शुक्रगुजारी के साथ याद रखें, तो हमें उन्हें टेक्नोलॉजी के करिश्मों से कहीं ज्यादा कुछ देना होगा। हमें उन्हें दुनिया की वह झलक भी दिखानी होगी जो शुरुआत में थी, न कि सिर्फ वह रूप जो हमारे इस्तेमाल के बाद बचा है।
708 ईस्वी में 29 अगस्त (पारंपरिक जापानी तिथि: 10 अगस्त, 708) को पहली बार जापान में तांबे के सिक्के ढाले जाने का पता चला। वाडोकाइचिन (वाडो-काइचिन और वाडो-काइहा) कहा जाने वाला यह सबसे पुराना आधिकारिक जापानी सिक्का है, जिसका उल्लेख पहली बार 29 अगस्त 708 को महारानी जेनमेई के आदेश पर किया गया था। असुका में फूहोन-सेन की कई खोजों से पता चला कि उन सिक्कों का निर्माण 683 से किया गया था।
870 ईस्वी में 29 अगस्त को मेलाइट शहर ने घेराबंदी के बाद अघलाबिद सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिस कारण बीजेंटाइन माल्टा समाप्त हो गया।
886 ईस्वी में 29 अगस्त को इतिहास प्रसिद्ध बीजेंटाइन सम्राट बेसिल प्रथम का निधन हुआ।
939 ईस्वी में 29 अगस्त को चीन के मिन राजवंश के सम्राट वांग जिपेंग का निधन हुआ। इसी दिन 939 में चीन की प्रसिद्ध साम्राज्ञी ली चुनयान का निधन हुआ।
956 ईस्वी में 29 अगस्त को चीन की प्रसिद्ध साम्राज्ञी फू द एल्डर का निधन हुआ।
979 ईस्वी में 29 अगस्त को मोसुल के शासक हमदानिद अमीर अबू तगलिब का निधन हुआ। इसी दिन 979 में ओटो ऑफ वर्मांडोइस (एउडेस) का जन्म हुआ। ओटो आगे चलकर काउंट बने और राजाज्ञा जारी कर नोट्रे-डेम डी होम्बलिएरेस कम्यून को बड़ी संपत्ति दान की।
1009 ईस्वी में 29 अगस्त को मेंज, जर्मनी में उद्घाटन के दिन रोमन कैथोलिक मेंज कैथेड्रल में आग लग गई और इमारत राख के ढेर में तब्दील हो गई।
1167 यरूशलेम के राजा अमलरिक ने टायर के कैथेड्रल में बीजेंटाइन राजकुमारी मारिया कोम्नेने से शादी की।
1219 यूरोयन और जेरुसलेम लड़ाकों के मध्य पांचवें धर्मयुद्ध के दौरान फारिस्कुर, मिस्र का ऐतिहासिक युद्ध हुआ।
1261 पोप अर्बन चतुर्थ पोप अलेक्जेंडर चतुर्थ के उत्तराधिकारी 182वें पोप बने।
1315 मोंटेकाटिनी की लड़ाई में उगुसिओन डेला फागिउओला के नेतृत्स में पीसा गणराज्य की सेना ने संख्या में कम होने के बावजूद नेपल्स साम्राज्य और फ्लोरेंस गणराज्य की संयुक्त सेना के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल की।
1350 विंचेलसी की लड़ाई (लेस एस्पैग्नोल्स सुर मेर) सम्राट एडवर्ड तृतीय के नेतृत्व में अंग्रेजी नौसैनिक बेड़े ने 40 जहाजों के कैस्टिलियन बेड़े को हराया।
1393 तुर्क-मंगोल विजेता, तैमूरी राजवंश के पहले शासक और तैमूरी साम्राज्य के संस्थापक तैमूर लंग (टेमरलेन) ने पहली बार सुल्तान अहमद जलायर से बगदाद को जीता।
1434 जानुस पैनोनियस (इयोनेस पैनोनियस) का जन्म हुआ। जानुस क्रोएशियाई हंगेरियन लैटिनिस्ट, कवि, राजनयिक और पेक्स के बिशप थे। जानुस पैनोनियस हंगरी साम्राज्य में पुनर्जागरण के सबसे महत्वपूर्ण कवि और यूरोप में मानवतावादी कविता के बेहतर ज्ञात व्यक्तियों में से एक थे।
1475 इंग्लैंड और फ्रांस साम्राज्य के बीच पिकक्विग्नी की शांति संधि हुई। यह बरगंडी और ब्रिटनी के साथ गठबंधन में इंग्लैंड के एडवर्ड चतुर्थ द्वारा फ्रांस पर आक्रमण के बाद हुआ।
1498 पुर्तगाली नाविक, यात्री और खोजी वास्को डी गामा ने भारत में कालीकट छोड़ने और पुर्तगाल वापस लौटने का फैसला किया।
1526 मोहाक्स की लड़ाई में सुलेमान के नेतृत्व में ओटोमन तुर्क लड़ाकों ने हंगरी और बोहेमिया के अंतिम जगियेलोनियन राजा की हत्या कर दी और सेना को हरा दिया।
1541 ओटोमन तुर्कों ने हंगरी साम्राज्य की राजधानी बुडा पर कब्जा किया।
1588 तोयोतोमी हिदेयोशी ने एक राष्ट्रव्यापी तलवार शिकार अध्यादेश जारी किया, जिसमें किसानों को निहत्था कर उनका विद्रोह कुचलने, दमन करने और सत्तारूढ़ समुराई और सामान्य वर्गों को मजबूती और सत्ता की शक्ति को और अधिक मजबूत और केंद्रीकृत किया जा सके।
1604 सिख गुरु अर्जुन देव ने गुरु ग्रंथ साहिब का संकलन पूरा किया। 1604 में इसी दिन आगरा में तीसरे मुगल बादशाह जलालुद्दीन अकबर की मां (दूसरे मुगल शासक हुमायूं की पत्नी) हमीदा बानो बेगम का इंतकाल हुआ।
1612 सूरत, गुजराज में हुए युद्ध में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।
1640 बिशपों के युद्ध में अलेक्जेंडर लेस्ली के नेतृत्व में स्कॉटिश वाचा सेना ने न्यूबर्न, इंग्लैंड में अंग्रेजी सेना को हराया।
1632 रिंग्टन, यूनाइटेड किंगडम में जॉन लॉक का जन्म हुआ। जॉन लॉक विख्यात अंग्रेज दार्शनिक और चिकित्सक हुए जिन्हें व्यापक रूप से ज्ञानोदय के सबसे प्रभावशाली विचारकों में से एक माना जाता है और उन्हें आमतौर पर उदारवाद के जनक के रूप में जाना जाता है। जॉन लॉक ने लिखा है, जो आपको चिंतित करता है, वही आपको नियंत्रित करता है। उनके जन्म दिन पर अमेरिका में व्यक्तिगत अधिकार दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है।
1728 ग्रीनलैंड में नुउक शहर की स्थापना शाही गवर्नर क्लॉस पारस ने गॉड-हाब के किले के रूप में की। डेनमार्क के राज्य में एक स्वायत्त क्षेत्र में ग्रीनलैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। नुउक सरकार की सीट और क्षेत्र का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र है। राजधानी कोपेनहेगन के सबसे नजदीक अन्य देशों के प्रमुख शहर कनाडा में इकालुइट और सेंट जॉन्स और आइसलैंड में रेक्जाविक हैं।
1786 पश्चिमी मैसाचुसेट्स, अमेरिका में जागीरदारों के अत्यधिक आर्थिक और शारीरिक शोषण के खिलाफ डैनियल शेयर्स के नेतृत्व में विरोध अभियान शुरु हुआ।
1825 पुर्तगाली और ब्राजीलियाई राजनयिकों ने रियो डी जेनेरो की संधि पर हस्ताक्षर किए, इसमें पुर्तगाल ने ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी, इससे ब्राजील का स्वतंत्रता संग्राम औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।
1831 विख्यात ब्रिटिश वैज्ञानिक और आविष्कारक माइकल फैराडे ने पहली बार बिजली के ट्रांसफार्मर का प्रर्दशन किया। आज बिजली के बिना सारे काम-धंधे ठप्प हो जाएंगे। दुनिया के विकास में बिजली का महत्वपूर्ण योगदान है।
1833 ब्रिटेन ने दास यानी गुलाम प्रथा, गुलामों की खरीद-फरोख्त के उन्मूलन अधिनियम को कानून का रूप दिया। इसी दिन ब्रिटिश संसद ने कारखाना अधिनियम में बाल श्रम को सीमित करने प्रस्ताव पास किया।
1842 ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये। चीन का 1842 में इसी दिन अफीम युद्ध समाप्त हुआ। उन्नासवीं सदी के मध्य में चीन और मुख्यतः ब्रिटेन के बीच लड़े गये दो युद्धों को अफीम युद्ध कहते हैं। प्रथम युद्ध 1839 से 1842 तक चला और दूसरा 1856 से 1860 तक। दूसरी बार फ्रांस भी ब्रिटेन के साथ-साथ लड़ा। दोनो ही युद्धों में चीन की पराजय हुई और चीनी शासन को अफीम का अवैध व्यापार सहना पड़ा।
1862 गेन्ट, बेल्जियम में मौरिस मैटरलिंक (मौरिस पॉलीडोर मैरी बर्नार्ड मैटरलिंक, काउंट / कॉम्टे मैटरलिंक) का जन्म हुआ। फ्लेमिश भाषी मौरिस मैटरलिंक बेल्जियम के प्रसिद्ध फ्रेंच नाटककार, कवि और निबंधकार बने। मौरिस मैटरलिंक ने लिखा, हमारा सारा ज्ञान हमें उन जानवरों से भी ज्यादा दर्दनाक मौत मरने में मदद करता है जो कुछ नहीं जानते।
1863 पार्वथलपेटा, श्रीमुखलिंगम, श्रीकाकुलम जिला में गिडुगु वेंकट राममूर्ति का जन्म हुआ। गिडुगु वेंकट राममूर्ति तेलुगु लेखक और ब्रिटिश शासन के दौरान शुरुआती आधुनिक तेलुगु भाषाविदों और सामाजिक दूरदर्शी लोगों में से एक थे। गिडुगु वेंकट राममूर्ति ने आम आदमी के लिए समझने योग्य व्यावहारिक भाषा का उपयोग शैक्षिक भाषा ग्रंथिका भाषा के विपरीत बढ़ावा दिया। गिडुगु वेंकट राममूर्ति को श्रद्धांजलि, सम्मान स्वरूप तेलुगु भाषा दिवस 29 अगस्त को गिडुगु वेंकट राममूर्ति की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 1966 में आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने तेलुगु भाषा दिवस स्थापित किया। इस दिन भारत की शास्त्रीय भाषाओं में से एक तेलुगु भाषा के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक महत्व का सम्मान करता है।
1869 माउंट वॉशिंगटन कॉग रेलवे खुली, जो दुनिया की पहली पहाड़ पर चढ़ने वाली रैक रेलवे बनी।
1880 स्वतंत्रता सेनानी, संस्कृत कवि, शिक्षक और राजनेता, लोकसभा सदस्य, साहित्य अकादमी पुरस्कार एवं पद्मविभूषण सम्मान प्राप्त लोकनायक बापूजी के नाम से सुपरिचित डाॅ. माधव श्रीहरि अणे का जन्म हुआ।
1885 जर्मन इंजीनियर, इंडस्ट्रियल डिजाइनर और उद्योगपति गॉटलिब डेमलर ने इंटरनल कंबशन इंजन वाली दुनिया की पहली मोटरसाइकिल रीटवेगन का पेटेंट कराया।
1887 अमरेली, गुजरात में जीवराज नारायण मेहता का जन्म हुआ। जीवराज मेहता राजनीतिज्ञ और गुजरात के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने तत्कालीन बड़ौदा राज्य के पहले दीवान और 1963 से 1966 तक यूनाइटेड किंगडम में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में भी कार्य किया।
1891 बोस्टन, मैसाचुसेट्स में पियरे लालेमेंट (जन्म 25 अक्टूबर 1843, पोंट-ए-मौस्सोन, फ्रांस) का निधन हुआ। पियरे लालेमेंट को पैडल साइकिल का आविष्कारक माना जाता है।
1898 अमेरिका में दुनिया की जानी-मानी टायर कंपनी गुडइयर की स्थापना हुई।
1902 भारत में आदिवासियों के मध्य काम करने वाले ब्रिटिश इसाई मिशनरी, एंथ्रोपोलोजिस्ट, इथोनोलोजिस्ट वेरियर एल्विन का जन्म इंग्लैंड में हुआ। भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण सम्मान दिया।
1904 सेंट लुईस (अमेरिका) में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1905 भारत के ख्याति प्राप्त शीर्ष हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद का जन्म इलाहाबाद में हुआ। उनके जन्म दिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने अपने पूरे करियर में 1926 से 1949 तक 400 गोल किए (उनकी आत्मकथा, गोल्स के अनुसार)। ध्यानचंद के नाम से खेलों में कई पुरस्कार दिए जाते हैं।
1914 न्यूजीलैंड के सैनिकों ने जर्मनी के समोआ पर कब्जा किया।
2014 महात्मा गांधी पर बनी फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले प्रसिद्ध ब्रिटिश फिल्मकार रिचर्ड एटनबरो का जन्म कैंब्रिज, इंग्लैंड में हुआ। रिचर्ड सैमुएल एटनबरो बहु प्रतिभाशाली अँग्रेज अभिनेता, निर्देशक व निर्माता थे जिन्हें अकादमी पुरस्कार, बाफ्टा और तीन बार गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार मिले। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर बनाई गई उनकी विश्व चर्चित फिल्म गाँधी को 1983 में दो श्रेणियों में ऑस्कर पुरस्कार मिला।
1916 फिलीपींस को स्वतंत्रता मिली। इसी दिन अमेरिकी कांग्रेस ने जोंस अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की।
1922 रेडियो पर पहला विज्ञापन न्यूयॉर्क में डब्ल्यूईएएफ-एएम पर प्रसारित किया गया।
1925 असम के छठे मुख्यमंत्री हुए राजनेता गोलप बोर्बोरा का जन्म हुआ।
1926 जनता पार्टी नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे रामकृष्ण हेगड़े का जन्म हुआ।
1932 नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन हुआ।
1941 एडोल्फ हिटलर शासित जर्मनी के इंस्तज कमांडो ने रूस में 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1945 ब्रिटेन ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1947 भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत भारत में शिक्षा को समर्पित शिक्षा विभाग पुर्नस्थापित किया गया। मंत्रालय के पास शिक्षा के दो विभाग हैं उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग। केंद्र सरकार ने 1947 से शैक्षिक नीतियों एवं कार्यक्रम बनाने और उनके क्रियान्वयन पर नजर रखने का कार्य जारी रखा है। इसी दिन 1947 में डॉ. भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये एक प्रारूप समिति का गठन किया गया।
1949 सोवियत संघ ने अपने पहले परमारणु बम का गुप्त परीक्षण किया। इस प्रकार परमाणु हथियारों के मैदान में अमरीका के बाद एक अन्य देश ने प्रवेश किया और दोनो देशों के मध्य शक्ति संतुलन स्थापित हुआ। इसके बाद अमरीका और रुस के मध्य शीत युद्ध आरंभ हुआ जो सोवियत संघ के विघटन तक जारी रहा। इसी दिन प्रख्यात शीर्ष भारतीय वैज्ञानिक के राधाकृष्णन का जन्म हुआ।
1950 बीसवीं सदी की बंबइया फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री लीना चंदावरकर का जन्म धारवाड़ में हुआ।
1952 प्रसिद्ध भारतीय ईसाई महिला संत एवं केरल की प्रमुख सामाजिक कार्यकत्री सिस्टर यूप्रासिआ एलुवाथिंगल का निधन हुआ।
1953 रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
1956 पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद का निधन हुआ।
1958 बीसवीं सदी के दुनिया भर में मशहूर अमेरिकी पॉप गायक, नर्तक, गीतकार और संगीतकार माइकल जैक्सन का जन्म गैरी, इंडियाना, अमेरिका में हुआ।
1959 दक्षिण भारत के प्रमुख फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता, फिल्मकार, आन्त्रप्रेन्योर अक्किनेनी नागार्जुना राव का जन्म हुआ।
1965 एक कैप्सूलनुमा ट्यूब के जरिए स्कॉट और उनकी टीम के लोग 28 अगस्त को समुद्र में उतारे गए। 29 अगस्त 1965 को उन्होंने समुद्री सतह से 205 फीट की गहराई से अंतरिक्ष में अपने दोस्त कूपर से रेडियोटेलीफोन के जरिए बातचीत की। इतनी लंबी दूरी की ये पहली कॉल थी। अगले ही दिन गॉर्डन कूपर और चार्ल्स पीट अंतरिक्ष से लौटे। उनका पैराशूट प्रशांत महासागर में लैंड हुआ, इसी महासागर में 205 फीट नीचे स्कॉट अपने मिशन पर थे। स्कॉट 30 दिन तक समुद्र में रहे। उस समय सबसे ज्यादा दिनों तक समुद्र में रहने का ये भी एक रिकॉर्ड था।
1968 हिंदी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का जन्म हुआ।
1969 मेक्सिको सिटी, मेक्सिको में लुसेरो होगाजा लियोन का जन्म हुआ जो लुसेरो के नाम से विख्यात मैक्सिकन गायिका और मनोरंजनकर्ता हैं। वह मेक्सिको में एक मल्टी-प्लैटिनम गायिका हैं और उन्होंने स्पेनिश, अंग्रेजी और पुर्तगाली में गाने गाए हैं। लुसेरो के दुनिया भर में 16 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बिक हैं। लुसेरो को ला नोविया डे अमेरिका अर्थात अमेरिका की गर्लफ्रेंड कहा गया है।
1974 चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना हुई। वे 1979 में कुछ समय के लिए भारत के प्रधानमंत्री भी रहे। इसी दिन बाॅलीवुड की जानी मानी गायिका रिचा शर्मा का जन्म हुआ।
1975 पंजाबी फिल्मों के जाने माने अभिनेता, हास्य कलाकार बीनू ढिल्लों का जन्म हुआ।
1976 प्रसिद्ध बांग्ला जनकवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक एवं बांगलादेश के राष्ट्रकवि काजी नजरुल इस्लाम का निधन हुआ। इसी दिन 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र पुलिस में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस- एंटी नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच, मुंबई में कार्यरत शिवदीप लांडे का जन्म अकोला में हुआ।
1981 जानी मानी तमिल और तेलुगू फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल प्रत्यूषा का जन्म भुवानागरी में हुआ।
1987 कर्नल सितीबेनी राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
1986 मिस जम्मू ब्यूटी पीजेंट 2001, लोकप्रिय बोल्ड, खूबसूरत भोजपुरी और दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों की अभिनेत्री तथा माॅडल अनारा गुप्ता का जन्म जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र) में हुआ।
1987 बुल्गारिया की स्टेफ्का जाॅर्जीवा कोस्टांडिनोवा ने महिलाओं की उंची कूद में विश्व रिकार्ड बनाया।
1889 जानी मानी धाविका, पिस्टल शूटर हीना सिद्धू का जन्म लुधियाना पंजाब में हुआ।
1991 डेन ओब्रिवन ने डेकाथलोन में 8812 अंकों के साथ विश्व रिकार्ड बनाया। इसी दिन भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तैराक विरधावल खड़े का जन्म कोल्हापुर महाराष्ट्र में हुआ। 1991 में इसी दिन को सेमीपालाटिंस्क परमाणु परीक्षण स्थल के बंद होने के उपलक्ष्य में कजाकिस्तान ने कई प्रायोजकों और सह-प्रायोजकों के साथ मिलकर परमाणु परीक्षण निषेध दिवस शुरू किया। 2 दिसंबर, 2009 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 64वें सत्र में संकल्प 64/35 के जरिये परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्थापना गई थी, जिसे सर्वसम्मति से अपनाया गया था। संकल्प में विशेष रूप से परमाणु हथियार परीक्षण विस्फोटों या किसी अन्य परमाणु विस्फोट के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और परमाणु-हथियार-मुक्त दुनिया के लक्ष्य को प्राप्त करने के साधनों में से एक के रूप में उनके समाप्ति की आवश्यकता का आह्वान किया गया है।
1994 कलकत्ता के प्रमुख अखबार अमृत बाजार पत्रिका के संपादक रहे प्रख्यात बांग्ला, अंग्रेजी लेखक एवं पत्रकार तुषार कांति घोष का निधन हुआ।
1996 आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
1997 अमेरिकन आन्त्रप्रेन्योर रीड हेस्टिंग्स और मार्क रेंडोल्फ ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिकस की स्थापना की। इसका मुख्यालय स्काॅट्स वैली, कैलिफोर्निया, अमेरिका में है। यह फिल्मों, वेब सीरीज इत्यादि शो का सबसे बड़ा इंटरनेट मंच है।
1998 जाने माने भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए गये।
1999 बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दिया।
2000 न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।
2001 पश्चिम एशिया में भड़की हिंसा में तीन फिलिस्तीनी मारे गए। इसी दिन जापान के एच-2 ए रॉकेट का सफल प्रक्षेपण हुआ। इसी दिन गुजराती उपन्यासकार, लेखक, शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ मनुभाई पाँचोली निधन हुआ।
2002 पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
2003 कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को जिम्मेदार ठहराया गया। इराक के शहर नजफ में इसी दिन हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
2004 यूनान की राजधानी एथेंस में ओलंपिक का समापन हुआ।
2005 तूफान कैटरीना के कारण न्यू ऑरलियंस, अमेरिका के आसपास लगभग 80 फीसदी हिस्से में बाढ़ आई और सप्ताह भर आसपास के इलाके डूबे रहे।
2007 हरियाणा के मुख्यमंत्री हुए स्वतंत्रता सेनानी तथा कांग्रेसी राजनेता बनारसी दास गुप्ता का निधन हुआ।
2008 पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रस पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध से क्षुब्ध टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए। इसी दिन झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।
2010 परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रथम बार वैश्विक स्तर पर आयोजित किया गया। इसकी स्थापना 2 दिसंबर 2009 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 64वें सत्र में संकल्प 64/35 में की गई। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अपनाया गया था। इसी दिन सुमात्रा का सिनाबुंग ज्वालामुखी 400 वर्षों में पहली बार फटा। भारी संख्या में लोगों को इलाके से पलायन करना पड़ा। काफी क्षेत्र में बड़ी हानि हुई। यू.एस. लेबर डे से पहले अंतर्राष्ट्रीय कैबरनेट डे गुरुवार को मनाया जाता है। 29 अगस्त 2010 को अंतर्राष्ट्रीय कैबरनेट डे की शुरुआत हुई। अंतर्राष्ट्रीय कैबरनेट डे एक विशेष दिन है जो दुनिया की सबसे लोकप्रिय वाइन में से एक कैबरनेट को समर्पित है। कैबरनेट की दो श्रेणियां हैं। कैबरनेट फ्रैंक, बोर्डो का एक विरासत अंगूर है जो दुनिया भर में उगाया जाता है, और कैबरनेट सॉविनन, कैबरनेट फ्रैंक और सफेद सॉविनन ब्लैंक अंगूरों के बीच का एक क्रॉस है। बताया जाता है कि कैबरनेट दुनिया की सबसे लोकप्रिय रेड वाइन अंगूर किस्मों में से एक है, जिसे दुनिया के हर प्रमुख वाइन उत्पादक क्षेत्र में उगाया जाता है।
2012 मिस्र की सेना द्वारा चलाए गए ईगल अभियान के दौरान 11 संदिग्घ आतंकवादी मारे गए। चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से करीब 26 श्रमिकों की मौत हुई, 21 लोग लापता हुए।
2013 विख्यात अमेरिकी भूविज्ञानी और शिक्षाविद, द प्लैनेटरी सोसाइटी के सह-संस्थापक ब्रूस सी. मुरे का निधन हुआ।
2016 प्रसिद्ध अमेरिकी मंच और स्क्रीन कॉमिक अभिनेता, पटकथा लेखक, फिल्म निर्देशक और लेखक जीन वाइल्डर का निधन हुआ।
2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता मिली। अरपिंदर सिंह ने पुरूषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में इसी दिन कहा गया कि नोटबंदी में चलन से हटाए गए 500 और 1000 के लगभग सभी पुराने नोट बैंकिंग प्रणाली में लौटे। 2018 में इसी दिन जेम्स मिरलिस, स्कॉटिश अर्थशास्त्री, नोबेल पुरस्कार विजेता, पॉल टेलर, अमेरिकी कोरियोग्राफर का निधन हुआ।
2021 प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता एड असनर एवं बेल्जियम के ऑर्थोपेडिक सर्जन, ओलंपिक सेलर और इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के 8वें प्रेसिडेंट जैक्स रोगे का निधन हुआ।
2022 रुस एवं यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध में यूक्रेन ने खेरसॉन ओब्लास्ट में अपना दक्षिणी जवाबी हमला शुरू किया, जो अंततः खेरसॉन शहर की मुक्ति में परिणत हुआ।
2023 क्यूजोन सिटी, मेट्रो मनीला, फिलिपींस में लोकप्रिय प्रसारण पत्रकार और टेलीविजन प्रस्तोता मिगुएल माइक कास्त्रो एनरिकेज का निधन हुआ। इसी दिन फेसबुक की मालिक कंपनी मेटा ने बताया कि भारत में कुल मिलाकर 7,704 फेसबुक अकाउंट, 954 पेज, 15 ग्रुप और 15 इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिए।
2024 अमेरिकी आइस हॉकी खिलाड़ी जॉनी गौड्रेउ का निधन हुआ।
2025 रूस ने यूक्रेन में कीव पर करीब 600 ड्रोन और 30 से ज्यादा मिसाइलें दागीं जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। इस हमले की यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने कड़ी अंतरराष्ट्रीय निंदा की, क्योंकि मिसाइलों से यूक्रेनी राजधानी में ईयू प्रतिनिधिमंडल की इमारत और अजरबैजान के दूतावास को नुकसान पहुँचा। गाजा पट्टी में जारी इस्राइली सैन्य गतिविधियों के बीच इजराइली सेना ने बड़े पैमाने पर बमबारी की। तुर्की ने आधिकारिक तौर पर इजराइली सरकारी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और इजराइल के खघ्लिाफ समुद्री और व्यापारिक प्रतिबंधों को सख्ती से लागू रखा। संयुक्त राष्ट्र में, सुरक्षा परिषद ने दक्षिणी लेबनान में अपने शांति रक्षा मिशन को चरणबद्ध तरीके से दो साल में खत्म करने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। अमेरिकी विदेश विभाग ने फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और 80 अन्य अधिकारियों के यात्रा वीजा रद्द कर दिए, जिससे वे आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल नहीं हो पाए। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने ईरान में सरकारी स्तर पर दी जाने वाली फाँसी की सजाओं में बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता जताई। यूरोपीय देशों (यूके, फ्रांस और जर्मनी) ने ईरान पर 2015 से पहले के प्रतिबंध फिर से लागू करने के लिए स्नैपबैक तंत्र सक्रिय किया, इससे ऐतिहासिक जेसीपीओए परमाणु समझौते का शेष भाग भी प्रभावी रूप से खत्म हो गया।
2026 29 अगस्त की सुबह मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार बीते दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वाशिंगटन ने वेनेजुएला के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दिया है, जिससे 65 अरब बैरल से अधिक के प्रमाणित तेल भंडार पर बहुमत नियंत्रण हासिल हो गया है, इस समझौते से 100 अरब डॉलर से अधिक का निवेश आने की उम्मीद है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने और मलबे के बहाव के कारण अचानक आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 620 से अधिक हो गई है, जबकि खोज अभियान जारी रहने के बीच 1,100 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच रूस ने परमाणु क्षमता वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। मध्य पूर्व में क्षेत्रीय अस्थिरता बनी हुई है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले और कुवैत के ऊपर ड्रोन को रोके जाने की घटनाएं शामिल हैं।
सामाजिक रिश्तों के पुराने तरीके, सेक्स, समय और ब्रह्मांड के साथ पुराने रिश्ते, और इंसानी जिंदगी की सीमाओं के साथ हमारे रिश्ते, इन सब पर औद्योगिक कंपनियों की लाई तरक्की ने जबरदस्त चोट की है, या यूँ कहें कि उन्हें तहस-नहस कर दिया है। -फेलिक्स गुआत्तरी
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)