
लोगों में बहुत कम फर्क होता है, लेकिन वह छोटा सा फर्क ही बड़ा अंतर पैदा करता है। वह छोटा सा फर्क है – नजरिया। बड़ा अंतर यह है कि नजरिया सकारात्मक है या नकारात्मक। -विलियम क्लेमेंट स्टोन
36 ईसा पूर्व 3 सितंबर को नौलोचस युद्ध में रोमन साम्राज्य के संस्थापक ऑक्टेवियन के एडमिरल मार्कस विप्सैनियस एग्रीप्पा ने पोंपी के बेटे सेक्स्टस पोंपी को हराया और पोंपियन विरोध को समाप्त किया।
264 ईस्वी में 3 सितंबर को इतिहास प्रसिद्ध चीन के सम्राट सन शियु की मौत हुई।
301 ईस्वी में 3 सितंबर को विश्व के सबसे छोटे सबसे पुराने गणतंत्र सैन मैरिनो की स्थापना सेंट मैरिनस ने की। सैन मैरिनो उत्तर-मध्य इटली से घिरा एक पहाड़ी माइक्रोस्टेट या सूक्ष्म राष्ट्र है। दुनिया के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक सैन मैरिनो ने अपनी अधिकांश ऐतिहासिक वास्तुकला को बरकरार रखा है। मोंटे टिटानो की ढलान पर राजधानी स्थित है, यहां मध्ययुगीन दीवारें, संकीर्ण कोबलस्टोन सड़कें हैं। 11वीं शताब्दी के महल जैसे किले, थ्री टावर्स टिटानो की पड़ोसी चोटियों पर स्थित हैं। अब यूरोपीय यूनियन के सदस्य सैन मैरीनों की जनसंख्या 2021 में 33,741 थी। 3 सितंबर को सैन मैरिनो गणतंत्र दिवस मनाता है।
590 ईस्वी में 3 सितंबर को रोम के बिशप मठवासी पृष्ठभूमि वाले ग्रेगोरी प्रथम (ग्रेगोरी द ग्रेट) पोप बने। ग्रेगोरी प्रथम अपनी मृत्यु 12 मार्च 604 तक इस पद पर रहे।
673 ईस्वी में 3 सितंबर को विसिगोथ्स के राजा वांबा ने नीम्स (फ्रांस) के गवर्नर और सिंहासन के प्रतिद्वंद्वी हिल्डेरिक और उसके सहयोगियों का दमन कर विद्रोह कुचल दिया।
863 ईस्वी में 3 सितंबर को ललाकॉन की लड़ाई में बीजेंटाइन लड़ाकों ने अरब लड़ाकों को परास्त किया।
1189 इंग्लैंड के सैन्य नेता और योद्धा रिचर्ड द लायनहार्ट को किंग इन वेस्टमिंस्टर नियुक्त किया गया।
1260 फिलिस्तीन में ऐन जलुत की लड़ाई में मामलुकों ने मंगोलों को हराया। मंगोल साम्राज्य के विस्तार में यह हार मंगोलों के लिए बड़ा झटका थी।
1335 विसेग्राड के सम्मेलन में हंगरी के राजा चार्ल्स प्रथम ने दो पड़ोसी राजाओं बोहेमिया के जॉन और पोलैंड के कासिमिर तृतीय के बीच सुलह – समझौते के लिए मध्यस्थता की।
1411 ओटोमन साम्राज्य और वेनिस गणराज्य के बीच सेलेम्ब्रिया की संधि हुई।
1568 विश्व प्रसिद्ध इतालवी पुनर्जागरण और प्रारंभिक बारोक युग के संगीत सिद्धांतकार, ऑर्गेनिस्ट, संगीतज्ञ और कवि, बोलोग्ना में एकेडेमिया देई फ्लोरिडी के संस्थापक एड्रियानो बैंचिएरी का जन्म बोलोग्ना में हुआ।
1650 डनबर की लड़ाई में राजभक्तों पर विजय ने तीसरे अंग्रेजी गृहयुद्ध में नई मॉडल सेना के लिए एडिनबर्ग का मार्ग प्रशस्त किया।
1651 ओलिवर क्रॉमवेल के नेतृत्व में अंग्रेजी सांसद बलों ने तीसरे अंग्रेजी नागरिक वॉर्सेस्टर की लड़ाई जीती।
1658 ओलिवर क्रॉमवेल की मृत्यु हुई और उनकी जगह रिचर्ड क्रॉमवेल इंग्लैंड के लॉर्ड प्रोटेक्टर बने।
1617 बुढ़ानपुर में शहंशाह शाहजहां एवं मुमताज महल (नूरजहाँ) की तीसरी बेटी लेखिका, चिंतक रोशन आरा का जन्म हुआ।
1767 कर्नल स्मिथ की सेना ने चंगमा की लड़ाई में निजाम हैदराबाद और हैदर अली की संयुक्त सेना को हराया।
1791 फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने फ्रांसीसी संविधान पारित किया।
1783 अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हुआ। इस संधि के बाद इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री लॉर्ड नॉर्थ ने इस्तीफा दे दिया। पहले अमेरिका पर इंग्लैंड, फ्रांस और कई अन्य देशों का कब्जा था। इनसे छुटकारा पाने के लिए अमेरिकन स्वतंत्रता आंदोलन चला रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत 1756 में हुई थी। तब अमेरिकियों ने बॉस्टन बंदरगाह पर खड़े एक चाय के जहाज को लूट लिया था। यह घटना बॉस्टन चाय पार्टी के नाम से जानी जाती है। 4 जुलाई 1776 को अमेरिका ने खुद को आजाद घोषित कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी संघर्ष जारी रहा, विदेशी कब्जाधारी अमेरिका को आसानी से छोड़ने को तैयार नहीं थे। 3 सितंबर 1783 को हुई संधि के साथ ये संघर्ष खत्म हुआ और 13 अमेरिकी उपनिवेश स्वतंत्र घोषित हुए।
1833 बेंजामिन एच डे ने अमेरिका में न्यूयार्क के सफल समाचार पत्र दि सन का प्रकाशन शुरू किया।
1849 साउथ बेरविक, मेन, संयुक्त राज्य अमेरिका सारा ऑर्ने ज्वेट (थियोडोरा सारा ऑर्ने ज्वेट) का जन्म हुआ। सारा ऑर्ने ज्वेट प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कथाकार और कवयित्री बनीं और अमेरिका के मेन के दक्षिणी तट पर तथा उसके आस-पास रचित अपनी स्थानीय रंगीन रचनाओं के लिए जानी गईं। ज्वेट को अमेरिकी साहित्यिक क्षेत्रवाद की एक महत्वपूर्ण साधक माना जाता है। सारा ऑर्ने ज्वेट ने लिखा है, मुझे लगता है कि पुरुषों और महिलाओं का दुनिया में रहना और उसे बेहतर बनाने के लिए कुछ न करना, चोरी करने जैसा है।
1875 अर्जेंटीना में विश्व का पहला ओपन पोलो टूर्नामेंट खेला गया। पोलो दुनिया का सबसे पुराना टीम खेल है। इसका इतिहास 2000 साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है। 1875 में में इसी दिन मैफर्सडॉर्फ, बोहेमिया, ऑस्ट्रिया-हंगरी में फर्डिनेंड पोर्श का जन्म हुआ। फर्डिनेंड पोर्श ऑस्ट्रियाई-जर्मन ऑटोमोटिव इंजीनियर बने। महंगे लक्जरी वाहन निर्माता कंपनी पोर्श एजी की स्थापना की। फर्डिनेंड पोर्श को मुख्य रूप से पहली गैसोलीन-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड गाड़ी (लोहनर-पोर्श), फॉक्सवैगन बीटल, ऑटो यूनियन रेसिंग कारें, मर्सिडीज-बेंज एसएस/एसएसके सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और पोर्श गाड़ियां बनाने के लिए जाना जाता है।
1894 डगलस ग्रेसी का जन्म मुजफ्फरनगर, भारत में हुआ। डगलस ग्रेसी ब्रिटिश सैन्य अधिकारी रहे तथा भारत को स्वतंत्रता मिलने और बंटवारे के बाद पाकिस्तान के मुख्य सैन्य कमांडर बने।
1900 रूसी सेना ने रूस तथा मंचूरियाई सीमा के दोनों तरफ आमूर नदी पर अपना नियंत्रण कायम किया।
1905 कांग्रेस के प्रभावशाली भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का जन्म हुआ।
1914 इसाइयों की सर्वोच्च संस्था वेटिकन सिटी में कार्डिनल गियाकोमा डेल्ला चिएसा पोप बेनेडिक्ट 15वें पोप बने।
1918 प्राचीन इस्लामी नगर दमिश्क पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हुआ। दमिश्क अब सीरिया की राजधानी है।
1921 बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1923 भारत के सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म हुआ।
1924 चीन में गृह युद्ध की शुरुआत हुई।
1926 कलकत्ता, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में उत्तम कुमार (जन्म नाम अरुण कुमार चट्टोपाध्याय) का जन्म हुआ। उत्तम कुमार को व्यापक रूप से महानायक (शाब्दिक रूप से महान नायक) कहा गया। उत्तम कुमार मुख्यतः बांग्ला फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक, संगीतकार और पार्श्व गायक बने। 1940 के दशक के अंत से लेकर 1980 में उनकी मृत्यु तक अपने क्षेत्र में उन्होंने व्यापक काम किया।
1938 स्ट्रासबर्ग, फ्रांस में लिलियन एमी एकरमैन (नी वेइल) का जन्म हुआ। लिलियन एमी एकरमैन विख्यात फ्रांसीसी सूक्ष्म जीवविज्ञानी, यहूदी समुदाय की अग्रणी, नेता, लेखिका और व्याख्याता बनीं।
1939 जर्मनी के पोलैंड हमले करने के दो दिन बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेंबरलिन ने रेडियो प्रसारण में ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
1940 हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से प्यारेलाल का जन्म हुआ। 1940 में 3 सितंबर को मोंटेवीडियो, उरुग्वे में एडुआर्डो गैलियानो (एडुआर्डो जर्मन मारिया ह्यूजेस गैलियानो) का जन्म हुआ। एडुआर्डो गैलियानो काफी चर्चित और प्रतिष्ठित उरुग्वियन पत्रकार, लेखक और उपन्यासकार बने। उन्हें लैटिन अमेरिकी वामपंथ की बड़ी साहित्यिक हस्ती और वैश्विक फुटबॉल जगत के सबसे प्रमुख लेखक के तौर पर जाना जाता है। एडुआर्डो गैलियानो की सबसे मशहूर रचनाएँ हैं – लास वेनास अबिएर्तास डे अमेरिका लैटिना (ओपन वेन्स ऑफ लैटिन अमेरिका, 1971) और मेमोरिया डेल फुएगो (मेमोरी ऑफ फायर, 1982दृ86)। लेखक एडुआर्डो गैलियानो ने खुद के बारे में एक बार कहा था, मैं एक ऐसा लेखक हूँ जिसे याद रखने का जुनून है, अमेरिका और खासकर लैटिन अमेरिका के अतीत को याद रखने का, एक ऐसी जमीन जो अपनी यादें खो देने (एम्नीशिया) के अभिशाप से जूझ रही है।
1941 बर्बर तानाशाह एडोल्फ हिटलर शासित जर्मनी में होलोकॉस्ट के तहत कार्ल फ्रिट्ज ने पहले नाजी यातना ग्रह ऑस्चिट्ज में सोवियत कैदियों को मारने के लिए कीटनाशक साइक्लोन बी गैस का इस्तेमाल किया। कई लाख लोग इस गैस से मारे गये। बड़े कमरों में यहूदी और दूसरे लोग ठूंस -ठूंस कर भर दिए जाते हजारों की संख्या में। फिर कमरे में गैस छोड़ दी जाती थी और कुछ ही देर में लोग खांस कर, तड़प कर मर जाते।
1943 दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने बेनीटो मुसोलिनी शासित इटली पर हमला किया। इसी दिन 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक देश इटली ने युद्ध से हटने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1950 एमीलियो नीनो फरिना पहले फार्मूला वन वर्ल्ड चैपिंयन बने।
1952 हिंदी फिल्मों के सुविख्यात खलनायक शक्ति सिकंदलाल कपूर यानी शक्ति कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ।
1955 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट में जज रहे अरुण कुमार मिश्रा का जन्म हुआ।
1957 बहुधंधी, योगी, साधक जग्गी वासुदेव का जन्म हुआ।
1964 अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया। इसी दिन विख्यात बाॅलीवुड फिल्म खलनायक गोविंद नामदेव का जन्म सागर, मध्य प्रदेश में हुआ। 1964 में इसी दिन कराची, पश्चिमी पाकिस्तान में जुनैद जमशेद खान का जन्म हुआ। जुनैद खान पाकिस्तानी गायक-गीतकार, टेलीविजन व्यक्तित्व, फैशन डिजाइनर, अभिनेता, इंजीनियर और उपदेशक बने। 1964 में इसी दिन अर्लिंग्टन, वर्जीनिया में एडम क्लार्क करी का जन्म हुआ। एडम क्लार्क करी अमेरिकी पॉडकास्टर, उद्घोषक, इंटरनेट उद्यमी और मीडिया व्यक्तित्व हैं, जिन्हें एमटीवी पर वीजे के रूप में उनके कार्यकाल के लिए जाना जाता है और वे व्यक्तिगत रूप से वेबसाइट बनाने और प्रबंधित करने वाले पहले मशहूर हस्तियों में से एक हैं।
1971 अरब की खाड़ी में स्थित देश कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना। इसी दिन ब्रिटिश बुकर पुरस्कार प्राप्त विख्यात भारतीय अंग्रेजी लेखिका किरण देसाई का जन्म दिल्ली में हुआ।
1974 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर सांघवी का जन्म हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय पर्वतारोही मल्ली मस्तान बाबू का जन्म हुआ।
1976 प्रसिद्ध भारतीय बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय का जन्म हुआ।
1979 जाने माने हिंदी, तमिल और अन्य भाषाओं की फिल्मों के अभिनेता तथा माॅडल अर्जन बाजवा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1981 महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव के उन्मूलन पर आयोजित कन्वेंशन में महिलाओं के अधिकारों का एक अंतरराष्ट्रीय बिल संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित किया गया।
1984 दक्षिण अफ्रीका ने संविधान को अंगीकार किया। इसी दिन 1984 में दक्षिण फिलिपींस में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
1987 जाने माने टेलीविजन अभिनेता और माॅडल हर्षद अरोरा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1991 अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के हेमलेट में एक चिकन प्रोसेसिंग प्लांट में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई।
1992 प्रसिद्ध भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हुआ।
1997 हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन हुआ। 1953 में गोलकुंडा का कैदी फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अंजान ने 2000 से अधिक गीत लिखे।
1998 स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज ने हादसे के महज एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी। इसी दिन 1998 में नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
2002 अमेरिकी बिजनेसमैन, समाजसेवी और न्यू थॉट से जुड़ी सेल्फ-हेल्प किताबें लिखने वाले विलियम क्लेमेंट स्टोन (जन्म 4 मई, 1902 शिकागो, इलिनोइस) का 3 सितंबर, 2002 को इवान्स्टन, इलिनोइस में निधन हुआ। विलियम क्लेमेंट स्टोन ने सिविक ग्रुप्स, मानसिक स्वास्थ्य, ईसाई संगठनों समेत कई संस्थाओं को दान में 275 मिलियन डॉलर से ज्यादा की रकम दी। स्टोन ने एक बार कहा था, मैं बस दुनिया बदलना चाहता हूँ।
2003 पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय लिया।
2004 रुसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्जे से स्कूल मुक्त कराया।
2006 यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त हुआ। इसी दिन भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2007 चीन के शिंगजियांग प्रांत में चीन एवं जर्मनी के विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया। इसी दिन 2007 में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफात रहमान को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
2008 जाने माने भारतीय पर्यावरणविद राजेंद्र कुमार पचैरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।
2009 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत होने की आधिकारिक दी गई।
2010 दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद यूपीएस एयरलाइंस की उड़ान 6 के कार्गो होल्ड में आग लग गई और नाद अल शीबा के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, चालक दल के सभी लोग मारे गये। इसी दिन अगस्त महीने के आंकड़े जारी किये गये जिसके अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में बेरोजगारी की दर एक खतरनाक स्तर 9.6 प्रतिशत तक बढ़ी।
2011 एथलेटिक्स में 13वीं विश्व चैंपियनशिप उसैन बोल्ट ने 200 मीटर की दौड़ में जीती।
2013 बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने नोकिया मोबाइल फोन डिवीजन को 7.2 बिलियन डॉलर में खरीदा।
2014 भारत और पाकिस्तान में आई बाढ़ से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 2014 में इसी दिन फार्मास्युटिकल चेन सीवीएस फार्मेसी ने घोषणा की कि उसका नाम अब सीवीएस हेल्थ होगा और वह तंबाकू उत्पादों का विपणन बंद करेगी। 2014 में इसी दिन ए. पी. वेंकटेश्वरन, भारतीय सैनिक और राजनीतिज्ञ, भारत के 14वें विदेश सचिव का निधन हुआ।
2015 ऑस्ट्रेलिया में क्रिस नामक एक भेड़ से 40 किलो ऊन उतारा गया। ये एक भेड़ से एक साथ सबसे ज्यादा ऊन उतारने का विश्व कीर्तिमान है। 2015 की 3 सितंबर को दुनिया के सबसे कम लंबाई वाले व्यक्ति चंद्र बहादुर डांगी का निधन हो गया। 30 नवंबर 1939 को नेपाल के सालयान, खालंगा में जन्मे चंद्र बहादुर रिकॉर्ड किए गए इतिहास में सबसे छोटे व्यक्ति थे, जिनकी लंबाई 54.6 सेमी थी। उन्होंने भारतीय नागरिक गुल मोहम्मद द्वारा पहले बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसकी ऊंचाई 57 सेमी थी। डांगी मीडिया की नजरों में तब आए जब एक लकड़ी ठेकेदार ने उन्हें नेपाल के डांग जिले के उनके गांव में देखा। तब उनकी व्यापक चर्चा हुई और उसके बाद वे एक सेलेब्रेटी बनते गये। नाप-जोख के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने चंद्र बहादुर डांगी को विश्व का सबसे कम लंबाई वाले परिपक्व व्यक्ति के तौर पर दर्ज किया। मालूम हो कि इससे पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने नई दिल्ली, भारत के गुल मोहम्मद को अपने समय के सबसे छोटे वयस्क इंसान के अस्तित्व और ऊंचाई को स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया था।
2016 दुनिया के 40 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार अमेरिका और चीन ने औपचारिक रूप से पेरिस वैश्विक जलवायु समझौते पर सहमति जताई।
2017 उत्तर कोरिया ने अपना छठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया।
2020 भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 रायफल भारत में बनाने के लिये एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दिया।
2023 गूगल के स्वामित्व वाले वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के मुख्य लॉन्ग-फॉर्म वीडियो बिजनेस को यूट्यूब शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म शॉर्ट्स खत्म कर सकता है। ब्रिटिश अखबार द फाइनेंशियल टाइम्स ने एक खबर में बताया कि एक अनुभवी यूट्यूब स्टाफ ने कहा कि शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म शॉर्ट्स ने अपने ही मुख्य बिजनेस को खत्म कर सकता है। गूगल ने हाल ही में घोषणा की थी कि शॉर्ट्स में अब 2 बिलियन से अधिक लॉग-इन मंथली यूजर्स हैं, जिससे इसे टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स जैसे प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिल गई है। बताया जाता है कि रविवार देर रात हाल की यूट्यूब स्ट्रेटजी मीटिंग्स में इस जोखिम पर चर्चा हुई है कि लॉन्ग फॉर्म वीडियो, जो कंपनी के लिए अधिक राजस्व उत्पन्न करते हैं, एक फॉर्मेट के रूप में खत्म हो रहे हैं। यूट्यूब स्टाफ का मानना है कि कंज्यूमर रुचि की कमी और प्रोडक्ट प्लेसमेंट के लिए शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट को प्राथमिकता देने वाले ब्रांडों से कमीशन के चलते कंटेंट क्रिएटर्स कम लॉन्ग फॉर्म वीडियो बना रहे हैं। यूट्यूब का कहना है कि शॉर्ट्स को ऑडियो और लाइवस्ट्रीम जैसे अन्य सभी प्रारूपों के क्रिएटर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए नहीं बल्कि पूरक बनाने के लिए डिजाइन किया गया था। इसी दिन रविवार को कथित रूप से सनातन धर्म के उन्मूलन के आह्वान पर आलोचना का सामना कर रहे तमिलनाडु के मंत्री और द्रमुक युवा विंग के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और स्पष्ट किया कि नरसंहार की बात नहीं कही, बल्कि सनातन धर्म के उन्मूलन का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने रविवार शाम को एक बयान में कहा कि वह लगातार कहतेे रहेंगे कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म कुछ ऐसा है, जो स्थायी है और अपरिवर्तनीय है, जबकि द्रविड़ विचारधारा परिवर्तन का प्रचार करती है और द्रविड़ अवधारणा में हर कोई समान है, कोई भेदभाव नहीं है। सनातन धर्म ने लोगों को जातियों में बांट रखा है, जो मानवता के लिए हितकर नहीं है। उदयनिधि ने आरोप लगाया कि भाजपा तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर झूठ फैला रही है जो उसकी नियमित आदत रही है। करुणानिधि परिवार के युवा वंशज उदयनिधि ने यह भी कहा कि भाजपा इंडिया गठबंधन से डर गई है और मुद्दे को भटकाने और झूठी कहानी फैलाने की कोशिश कर रही है।
2024 21वीं महिला साल्टाउन, स्कॉटिश पीयर फ्लोरा फ्रेजर, अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी और कोच वेन ग्राहम और अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी चार्ली जॉनसन का निधन हुआ।
2025 चीन ने तियानमेन स्क्वायर में एक बड़ी मिलिट्री परेड के साथ दूसरे विश्व युद्ध के खत्म होने की 80वीं सालगिरह मनाई, जिसमें डीएफ-31बीजे बैलिस्टिक मिसाइलों जैसे एडवांस्ड हथियार दिखाए गए। इस इवेंट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच हुई मुलाकात खास रही, जिससे पश्चिमी देशों के सामने एकजुटता का संदेश गया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तियानजिन में 25वें शंघाई सहयोग संगठन समिट के लिए चीन की यात्रा की। सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से तियानजिन घोषणापत्र को अपनाया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सुरक्षा और पहुंच पर वैश्विक सहयोग की रूपरेखा तैयार की गई। रूसी सेना ने रात में एक बड़ा और समन्वित हमला किया, जिसमें यूक्रेन पर 500 से ज्यादा ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागी गईं। हमलों के पैमाने को देखते हुए पड़ोसी देश पोलैंड को अपने फाइटर जेट्स को तैनात करना पड़ा और अपने रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह तैयार रखना पड़ा। गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य कार्रवाई से 70 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। सोमालिया के पुंटलैंड में आतंकवाद-रोधी बलों ने 15 आईएसआईएस लड़ाकों को मार डाला। नाइजीरियाई वायु सेना ने सांबिसा जंगल में 15 से ज्यादा इस्लामी उग्रवादियों को मार दिया। पुर्तगाल के लिस्बन में ऐतिहासिक एलेवाडोर दा ग्लोरियाश् फ्यूनिकुलर ट्राम में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह बेकाबू होकर तेज गति से एक इमारत से टकरा गई, 16 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुर्तगाली सरकार ने राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की। उत्तर भारत में जबरदस्त बादल फटने, जलभराव और भूस्खलन के कारण कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जिससे मुख्य रूप से पंजाब, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर प्रभावित हुए और बड़े पैमाने पर लोगों को विस्थापित होना पड़ा। अल्जीरिया से आ रही कई नावों के पलटने के बाद स्पेनिश अधिकारियों ने अंडालूसिया के समुद्र तटों पर सात प्रवासियों के शव बरामद किए। दुनिया भर में बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) से जुड़ी एक बड़ी समस्या (आउटेज) आई। दुनिया भर के चैटजीपीटी यूजर्स ने बताया कि सर्विस बहाल होने से पहले कई घंटों तक एआई चैटबॉट टेक्स्ट रिस्पॉन्स बनाने या लोड करने में नाकाम रहा। अमेरिका में एंटीट्रस्ट से जुड़े एक अहम मुकदमे में, जिला जज ने फैसला सुनाया कि बड़ी कंपनी अल्फाबेट को अपना क्रोम इंटरनेट ब्राउजर बेचने की जरूरत नहीं है, आदेश दिया कि ऑनलाइन सर्च मार्केट में कॉम्पिटिशन को बढ़ावा देने के लिए कंपनी को अपने कॉम्पिटिटर्स के साथ डेटा शेयर करना होगा।
2026 नेपाल-चीन सीमा पर ग्लेशियर के टूटने और अचानक आई बाढ़ के बाद बचाव कार्य और नुकसान का आकलन जारी है। इस इलाके में मरने वालों की संख्या 1,200 से ज्यादा हो गई है, जिसके बाद नेपाल ने सैटेलाइट और भूकंपीय निगरानी वाले एडवांस्ड लैंडस्लाइड अर्ली-वॉर्निंग सिस्टम को फिर से बनाने की योजना की घोषणा की है। नेपाल ने भारत, चीन और अमेरिका से जलवायु परिवर्तन के कारण नेपाल में आई आपदा में हुए नुक्सान के लिए मुआवजे की मांग की है। नेपाल का कहना है कि अमेरिका, चीन और भारत सर्वाधिक कार्बन उत्सर्जन करते हैं। चीनी अधिकारियों ने गियिरोंग बॉर्डर क्रॉसिंग तक जाने वाले जी216 नेशनल हाईवे को पूरी तरह से खोल दिया है, जिससे भारी मशीनरी तिब्बत में आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों तक पहुँचकर मलबा हटाने और राहत कार्य करने में सक्षम हो गई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकाशित वैज्ञानिक आकलन इस बात पर जोर देते हैं कि वैश्विक तापमान में वृद्धि से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, और चेतावनी दी गई है कि ग्लोबल वार्मिंग की 1.5 डिग्री सेल्सियस की अहम सीमा का पार होना लगभग तय है। ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर हाल ही में हुए अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरान ने तगड़ा पलटवार किया जिससे इलाके में अस्थिरता बनी हुई है। ईरानी नेतृत्व ने संकेत दिया है कि अगर इलाके में तनाव कम करने के लिए आपसी कदम उठाए जाते हैं, तो वे इस्लामाबाद मेमोरैंडम के कूटनीतिक ढांचे में लौटने को तैयार हैं। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि तुर्की ने औपचारिक रूप से अमेरिका के नेतृत्व वाले आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही वह इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 71वां देश और पश्चिम एशिया का 7वां देश बन गया है, जो टिकाऊ नागरिक अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए सहयोग के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है। विश्व गगनचुंबी इमारत दिवस 3 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाने वाला यह दिन आधुनिक वास्तुकला की उपलब्धियों, शहरी इंजीनियरिंग के नवाचारों और उन जटिल निर्माण परियोजनाओं पर प्रकाश डालता है जो आधुनिक शहरों की स्काईलाइन (शहर की क्षितिज रेखा) को परिभाषित करती हैं।
अगर अतीत के पास वर्तमान से कहने के लिए कुछ नहीं है, तो इतिहास उस अलमारी में आराम से सोता रह सकता है जहाँ सिस्टम अपने पुराने भेष रखता है। एडुआर्डो गैलियानो
Birth and death dates of famous personalities in India and the world over the past 2100 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

