
अच्छे लोग इसलिए अच्छे होते हैं क्योंकि उन्होंने नाकामियों से समझदारी सीखी है। सफलता से हमें बहुत कम समझदारी मिलती है, पता है न? -विलियम सारोयन
12 ईस्वी में 31 अगस्त को एंटियम, इटली में कैलीगुला यानी गयुस सीजर ऑगस्टस जर्मेनिकस का जन्म हुआ। 37 ईस्वी से लेकर 41 ईस्वी में अपनी हत्या तक कैलीगुला रोमन सम्राट थे।
38 ईस्वी मिस्र के रोमन गवर्नर, ऑुलस एविलियस फ्लैकस ने यहूदी नागरिकों पर अत्याचार किए।
161 ईस्वी में 31 अगस्त को इटली में रोम के निकट लोनूवियम में रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस के पुत्र कमोडस का जन्म हुआ। कमोडस 177 से 192 तक अपनी हत्या होने तक सम्राट रहा, उसके शासनकाल में रोमन साम्राज्य (पैक्स रोमाना) में शांति और समृद्धि के स्वर्ण युग का पतन शुरु हुआ।
318 ईस्वी में 31 अगस्त को चीन के हान-झाओ राजवंश के सम्राट लियू कांग (जुआनमिंग) का निधन हुआ।
731 ईस्वी में 31 अगस्त को प्रसिद्ध जापानी दरबारी कुलीन, सैन्य नेता और कवि का निधन हुआ।
894 ईस्वी में 31 अगस्त को अब्बासिद खलीफा की सेवा में एक प्रशासनिक अधिकारी अहमद इब्न मुहम्मद अल-ताई का इंतकाल हुआ।
1056 ईस्वी में 31 अगस्त को बीमार होने के कारण बीजेंटाइन महारानी थियोडोरा की बिना कोई संतान पैदा किए मृत्यु हो गई। इससे मैसेडोनियाई राजवंश का कोई उत्तराधिकारी न रहा और राजवंश समाप्त हो गया।
1168 माडागे (वान्यान जिंग) का जन्म हुआ। माडागे चीन के जुर्चेन-शासित जिन राजवंश के छठे सम्राट बने। उन्होंने बीजिंग में एक कृत्रिम खूबसूरत ताईये झील का निर्माण का कराया।
1218 अल-कामिल अय्यूबिद राजवंश का सुल्तान बना। यह जगह अब मिस्र की राजधानी काहिरा है।
1314 नॉर्वे के राजा हाकोन वी ने राजधानी को बर्गन से ओस्लो स्थानांतरित किया। नॉर्स गाथाओं के अनुसार, हेराल्ड हार्डराडा ने 1049 के आसपास ओस्लो की स्थापना की थी। पुरातात्विक शोध से ईसाई दफनियों का पता चला जो करीब 1000 ईस्वी से पहले की हैं और पहले की शहरी बस्ती का संकेत देती हैं। यह जानकारी सामने आने पर ओस्लो की सहस्राब्दी 49 वर्ष पूर्व ही 2049 के बजाय 2000 में मना ली गई। वर्तमान ओस्लो शहर की स्थापना 3 जनवरी 1838 को एक नगर पालिका के रूप में की गई थी इसे 1842 में एकर्सहस काउंटी से अलग करके अपना खुद का काउंटी बना दिया गया था।
1420 8.8-9.4 तीव्रता के काल्डेरा भूकंप के कारण चिली के अटाकामा क्षेत्र, चिली, हवाई और जापान में सुनामी आई जिससे भारी तबाही हुई।
1422 केवल 9 महीने की उम्र में हेनरी छठे को ब्रिटेन का राजा बनाया गया।
1483 ओटोमन सरकार के प्रभाव में कुलपति सिमेऑन प्रथम ने कॉन्स्टेंटिनोपल में पूर्वी रूढ़िवादी चर्चों की एक धर्मसभा बुलाई जिसमें पूर्वी रूढ़िवादी चर्चों में कैथोलिकों के प्रवेश की रस्म को परिभाषित किया गया और फेरारा-फ्लोरेंस के चर्च संघ की निंदा की गई।
1798 ब्रिटेन की गुलामी से आजाद होने का आंदोलन चला रहे आयरिश विद्रोहियों ने फ्रांस की सहायता से अल्पकालिक गणतंत्र की स्थापना की।
1799 प्रख्यात फ्रांसीसी वास्तुकार और अकादमिक निकोलस-हेनरी जार्डिन का निधन हुआ जिन्होंने बर्नस्टॉर्फ पैलेस और मैरिएनलिस्ट कैसल को डिजाइन किया था।
1842 बोस्टन, मैसाचुसेट्स, अमेरिका में जोसेफिन सेंट पियरे रफिन का जन्म हुआ। जोसेफिन सेंट पियरे रफिन चर्चित, प्रभावशाली प्रकाशक, पत्रकार, नागरिक अधिकार कार्यकत्री, मताधिकार आंदोलनकारी, उन्मूलनवादी और अफ्रीकी अमेरिकी महिलाओं द्वारा और उनके लिए प्रकाशित पहले राष्ट्रीय समाचार पत्र द वुमन्स एरा की संपादक बनीं। जोसेफिन सेंट पियरे रफिन का प्रसिद्ध उद्धरण है, यदि कानून अन्यायपूर्ण हैं, तो उन्हें तब तक लगातार तोड़ा जाना चाहिए जब तक कि उनमें बदलाव न आ जाए।
1864 कैरोग, स्विट्जरलैंड में फर्डिनेंड जोहान गॉटलिब लासेल (जन्म 11 अप्रैल 1825, व्रोकला, पोलैंड) का निधन हुआ। फर्डिनेंड लासेल प्रसिद्ध जर्मन विधिवेत्ता, दार्शनिक, समाजवादी और राजनीतिक कार्यकर्ता। फर्डिनेंड लासेल का कथन है, संवैधानिक प्रश्न मूलतः अधिकार के प्रश्न नहीं, बल्कि शक्ति के प्रश्न हैं।
1871 स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष रहे सैयद हसन इमाम का जन्म हुआ।
1875 ओमारु, नामीबिया में रोजा एमिलिया लेम्बर्ग का जन्म हुआ। रोजा लेम्बर्ग प्रसिद्ध फिनिश अमेरिकी शिक्षिका, गायिका और कोरल कंडक्टर थीं। रोजा लेम्बर्ग फिनलैंड में आधिकारिक तौर पर फिनिश नागरिकता प्राप्त करने वाली पहली अफ्रीकी मूल की व्यक्ति बनीं। 20वीं सदी के पूर्वार्ध में फिनिश-अमेरिकी श्रमिक आंदोलन में भी रोजा लेम्बर्ग का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा। रोजा लेम्बर्ग ने श्रमिकों, आम जनता और महिलाओं के अधिकारों की पुरजोर वकालत की।
1876 ओटोमन सुल्तान मुराद पांचवें को पदच्युत कर उनके भाई अब्दुल हमीद को मुराद के पद पर नियुक्त किया गया।
1881 अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप आयोजित की गई। आज अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और भारत सहित कई देशों में टेनिस प्रमुख खेलों में से एक है।
1888 जैक द रिपर की पहली पुष्ट पीड़िता मैरी एन निकोल्स की हत्या हुई। मैरी एन निकोल्स (पॉली निकोल्स जन्म 26 अगस्त 1845 मृत्यु 31 अगस्त 1888) जैक द रिपर नामक अज्ञात सीरियल किलर की पहली विहित शिकार थीं। ऐसा माना जाता है कि जैक द रिपर ने अगस्त 1888 के अंत से नवंबर 1888 की शुरुआत तक लंदन के व्हाइटचैपल जिले और उसके आसपास कम से कम पाँच महिलाओं की हत्या की और उनके शरीर को विकृत किया था। जैक द रिपर एक अज्ञात सीरियल किलर था और 1888 में इंग्लैंड के लंदन के गरीब व्हाइटचैपल जिले में और उसके आसपास सक्रिय था। आपराधिक मामले की फाइलों और समकालीन पत्रकारिता के विवरणों में हत्यारे को व्हाइटचैपल मर्डरर और लेदर एप्रन भी कहा जाता था।
1895 जर्मन काउंट फर्डिनेंड वॉन जेपेलिन ने अपने नौगम्य गुब्बारे का पेटेंट कराया।
1897 विश्व विख्यात ब्रिटिश वैज्ञानिक तथा आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन को मूवी प्रोजेक्टर के अग्रदूत काइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट प्रदान किया गया।
1907 इबा, फिलीपींस में रेमन डेल फिएरो मैग्सेसे का जन्म हुआ, वे विश्व प्रसिद्ध फिलिपिनो राजनेता बने जिन्होंने 30 दिसंबर, 1953 से 17 मार्च, 1957 को एक विमान दुर्घटना में अपनी मृत्यु तक फिलीपींस के सातवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। पेशे से ऑटोमोबाइल मैकेनिक, मैग्सेसे को प्रशांत युद्ध के दौरान एक गुरिल्ला नेता के रूप में उनकी उत्कृष्ट सेवा के बाद जम्बालेस का सैन्य गवर्नर नियुक्त किया गया था। रेमन मैग्सेसे के अनेक कथन उद्धृत किए जाते हैं, एक में रेमन मैग्सेसे कहते हैं मेरा मानना है कि सरकारी गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में नैतिकता की एक उच्च और अटूट भावना व्याप्त होनी चाहिए।
1908 फ्रेस्नो, कैलिफोर्निया में विलियम सारोयन का जन्म हुआ। अर्मेनियाई मूल के विलियम सारोयन प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार, नाटककार, कथाकार और लेखक बने। उन्हें 1940 में नाटक के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला और 1943 में फिल्म द ह्यूमन कॉमेडी के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी का अकादमी पुरस्कार मिला। जब स्टूडियो ने उनके मूल 240-पृष्ठ के ट्रीटमेंट को अस्वीकार कर दिया, तो उन्होंने इसे द ह्यूमन कॉमेडी नामक उपन्यास में बदल दिया। सारोयन ने कैलिफोर्निया में अर्मेनियाई आप्रवासियों के जीवन के बारे में विस्तार से लिखा।
1919 प्रतिष्ठित हिंदी, पंजाबी कवियत्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म हुआ। इसी दिन रूस में अक्टूबर 1917 में हुई दुनिया की पहली समाजवादी क्रांति के बाद अमेरिका में अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
1907 रूस और यूनाइटेड किंगडम ने एंग्लो-रूसी संधि पर हस्ताक्षर किए जिसके जरिये ब्रिटेन ने उत्तरी फारस में रूसी प्रभुत्व को मान्यता दी और रूस ने दक्षिण-पूर्वी फारस और अफगानिस्तान में ब्रिटिश प्रभुत्व को मान्यता दी। दोनों पक्षों ने तिब्बत में हस्तक्षेप न करने का वचन दिया।
1920 अमेरिकी नगर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया। इसी दिन बेल्जियम ने अपने नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन की शुरुआत की।
1932 स्कोल्स, वेस्ट राइडिंग ऑफ यॉर्कशायर, इंग्लैंड में रॉय कैसल का जन्म हुआ जो विख्यात अंग्रेजी नर्तक, गायक, हास्य अभिनेता, अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और संगीतकार के रूप में स्थापित हुए। एक कुशल जैज ट्रंपेट वादक होने के अलावा वह कई अन्य वाद्ययंत्र भी बजा सकते थे। मंच, टेलीविजन और फिल्मों में कलाकार के रूप में एक बहुमुखी कैरियर के बाद वह ब्रिटिश टेलीविजन दर्शकों के बीच बच्चों की श्रृंखला रिकॉर्ड ब्रेकर्स के लंबे समय तक चलने वाले प्रस्तुतकर्ता के रूप में सबसे ज्यादा जाने गए।
1940 प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार शिवाजी सावंत का जन्म हुआ।
1944 वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लॉयड का जन्म हुआ। इन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर में 110 टेस्ट में 7515 रन और 87 वनडे मैचों में 1977 रन बनाए।
1945 दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और खासतौर से तेलुगू फिल्मों में राजकुमारी के किरदार निभाने वाली राजश्री का जन्म इलुरू में हुआ।
1962 प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ पल्लम राजू का जन्म हुआ
1956 भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1957 मलेशिया को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
1959 प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
1960 बुर्ज हम्मूद, लेबनान में हसन नसरल्लाह का जन्म हुआ हसन नसरल्लाह प्रसिद्ध तथा जुझारू नेता, लेबनानी मौलवी, शिया इस्लामवादी राजनीतिक दल और मिलिशिया हिज्बुल्लाह के महासचिव बने।
1962 कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटिश गुलामी से स्वतंत्र हुए।
1963 बेहतरीन भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म हुआ।
1964 कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
1967 अमेरिका में जाने माने कारोबारी, रोबिन रैना फाउंडेशन, एबिक्स ग्रुप के प्रमुख रोबिन रैना का जन्म श्रीनगर, जम्मू में हुआ।
1968 भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1969 विख्यात भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ का जन्म हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय ब्रिटिश शेफ, रेस्तरां संचालक और टेलीविजन शो प्रस्तोता अतुल कोचर का जन्म जमशेदपुर में हुआ।
1978 प्रसिद्ध मलयालम फिल्मकार, अभिनेता, गायक, फिल्म वितरक और फिल्म जगत से जुड़ी अन्य गतिविधियों के प्रमुख व्यक्तित्व जयसूर्या का जन्म हुआ।
1979 जाने माने तमिल फिल्म संगीतकार, गीतकार युवान शंकर राजा का जन्म मद्रास में हुआ।
1980 जाने माने भारतीय टेलीविजन अभिनेता और माॅडल अनस राशिद का जन्म मलेरकोटला पंजाब में हुआ।
1982 मिस अर्थ इंडिया 2005, फेमिना मिस इंडिया, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और फिल्म अभिनेत्री नीहारिका सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ।
1982 श्रमिक और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पोलैंड के 66 शहरों में सरकार-विरोधी प्रदर्शन आयोजित किए गए और व्यापक मजदूर, जनएकता का आह्वान किया गया।
1982 प्रसिद्ध पंजाबी कवि, गीतकार, संगीतकार, अभिनेता सतिंदर सरताज का जन्म होशियारपुर पंजाब में हुआ।
1983 भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से पेक्षेपितत किया गया। इसी दिन यूपीएससी 2014 की टाॅपर कंप्यूटर साइंस इंजीनियर इरा सिंघल का जन्म मेरठ में हुआ।
1985 सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, मुख्य रूप से शासन व्यवस्था देख रहे मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद का जन्म रियाद में हुआ। उन पर परिजनों को ठिकाने लगाने और आलोचक पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या सहित अनेक गंभीर आरोप हैं। इसी दिन प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई वायरोलॉजिस्ट और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रैंक मैकफर्लेन बर्नेट का निधन हुआ।
1986 फिनलैंड के प्रसिद्ध पत्रकार, वकील और राजनीतिज्ञ, फिनलैंड के 8वें राष्ट्रपति उरहो केकोनेन का निधन हुआ।
1987 बीसवीं सदी के दुनिया भर में मशहूर अमेरिकी पॉप गायक, नर्तक, गीतकार और संगीतकार माइकल जैक्सन ने अपना हिट एल्बम बैड यानी बुरा जारी किया।
1987 भारतीय प्राइवेट दूरसंचार कंपनी एयरटेल के मालिक सुनील भारती मित्तल के बेटे कविन भारती मित्तल का जन्म हुआ। कविन इंटरनेट आधारित गेमिंग और अन्य कई प्लेटफार्म के मालिक, कारोबारी हैं।
1990 पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991 उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
1994 आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।
1995 मानवाधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पहली बार चीन में मानवाधिकार हनन पर आपत्ति जताई।
1996 ब्रिटिश लेबर पार्टी ने भारत की तर्ज पर परमाणु निषेध संधि सीटीबीटी के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है। 1996 में इसी दिन इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की सेना ने इराक के स्वायत्तता प्रदेश कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर हमला किया।
1997 ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू, राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में अपने प्रेमी फिल्म निर्माता, मिस्र के अमीर कारोबारी घराने के व्यक्ति डोडी अल फहद के साथ कार दुर्घटना में मृत्यु हुई। पत्रकारों से बचने के लिए इनकी कार तेज गति से दौड़ रही थी और अनियंत्रित होकर टकरा गई।
1998 रूसी राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद के निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया। इसी दिन 1998 में उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
1999 पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
2002 प्रख्यात अंग्रेजी रसायनज्ञ और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता जॉर्ज पोर्टर का निधन हुआ। इसी दिन पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। इसी दिन 2002 में संगीतकार फरहाद मेहराद ईरानी का निधन हुआ। इसी दिन प्रख्यात फारसी गायक-गीतकार, गिटारवादक और पियानोवादक फरहाद मेहराद का निधन हुआ।
2004 दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के पास इचोन-डोंग में लोकप्रिय गायिका, अभिनेत्री एवं माॅडल तथा स्टेज और टेलीविजन कलाकार, 2018 में एमएनईटी के गर्ल ग्रुप सर्वाइवल रियलिटी टेलीविजन शो प्रोड्यूस 48 में पहला स्थान हासिल करने वाली जैंग वोन-यंग (वोनयॉन्ग) का जन्म हुआ। इसी दिन इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
2005 प्रख्यात पोलिश-अंग्रेजी भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता जोसेफ रोटब्लाट का निधन हुआ और इसी दिन 2005 में इराक की राजधानी बगदाद में एक धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।
2006 प्रसिद्ध चित्रकार एडवर्ड मंच की प्रसिद्ध पेंटिंग द स्क्रीम 22 अगस्त 2004 को चोरी हो गई थी, कई दिन की खोज-बीन के बाद नॉर्वेजियन पुलिस ने चोरों से 31 अगस्त 2006 को बरामद की।
2008 भारत सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
2009 जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसी दिन भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की 6 हस्तियों को वर्ष 2009 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से फिलीपींस की राजधानी मनीला में सम्मानित किया गया।
2010 इराक में 2003 से जारी अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया। भारत सरकार ने इसी दिन पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि 50 लाख से बढा कर ढाई करोड़ डॉलर की। इसी दिन अमेरिका ने उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की संपत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने को नए प्रतिबंध लगाए। भारतीय संसद ने इसी दिन परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।
2011 जर्मन शहर बॉन के नगर प्रशासन ने वेश्याओं पर प्रति रात्रि छह यूरो की दर से कर लगाया।
2013 चीन के औद्योगिक व्यापारिक नगर शंघाई में एक रासायनिक रिसाव से 15 लोगों की मौत हुई और 26 लोग बीमार हुए। रिसाव तरल अमोनिया का था, जो एक समुद्री खाद्य कंपनी के स्वामित्व वाले कोल्ड स्टोरेज यूनिट में हुआ था।
2015 ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी नेता एडवर्ड जॉन बैरिंगटन डगलस-स्कॉट-मोंटेगु, ब्यूलियू के तीसरे बैरन मोंटेगु का 31 अगस्त 2015 को निधन हुआ। वे ब्रिटिश अभिजात और रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें राष्ट्रीय मोटर संग्रहालय की स्थापना के लिए जाना जाता है। 1954 में समलैंगिक गतिविधि के लिए दोषसिद्धि के बाद उन्हें कारावास हुआ था।
2016 पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू शायर कश्मीरी लाल जाकिर का निधन हुआ।
2018 लोकप्रिय ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेत्री एवं माॅडल कैरोल शेली का निधन हुआ। इसी दिन वेनेजुएला की प्रसिद्ध अभिनेत्री मॉडल और बिजनेसवुमन जेनिफर रामिरेज रिवेरो का निधन हुआ।
2019 प्रसिद्ध फ्रांसीसी रेस कार ड्राइवर एंथोइन ह्यूबर्ट और एलेक होलोव्का, प्रसिद्ध कनाडाई गेम डेवलपर का निधन हुआ। 2019 में इसी दिन नॉर्वे के अल्टा के स्कोडदेवरे के पहाड़ों में एक दर्शनीय स्थल की यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।
2020 प्रभावशाली कांग्रेस नेता, केंद्र में कई विभागों के मंत्री रहे और आखिर में राष्ट्रपति हुए प्रणब मुखर्जी का निधन हुआ। 2020 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी टॉम सीवर का निधन हुआ।
2021 यूनाइटेड किंगडम में गेरोनिमो को इच्छामृत्यु दी गई। स्टड अल्पाका ऊंट जैसा जानवर था जो इंग्लैंड के साउथ ग्लूस्टरशायर के विकवार में शेफर्ड्स क्लोज फार्म में रहता था। इसकी मालकिन का नाम हेलेन मैक्डोनल्ड है। गेरोनिमो के गोजातीय तपेदिक (बीटीबी) उसके भाग्य और ब्रिटिश सरकार की नीति के बारे में एक अत्यधिक प्रचारित विवाद छिड़ गया, जिसमें बीटीबी के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाले किसी भी जानवर को इच्छामृत्यु देने की बात कही गई थी। कई अदालती लड़ाइयों के बाद गेरोनिमो को इच्छामृत्यु दी गई। इसी दिन फिलिपींस की प्रसिद्ध हास्य कलाकार और अभिनेत्री फ्रांसेस्को मोरिनी, प्रसिद्ध इतालवी फुटबॉलर माइकल कॉन्सटेंटाइन का निधन हुआ।
2023 चंडीगढ़ में टी-सीरीज की फिल्म यारियां-2 के एक गाने में कथित तौर पर अभिनेता को कृपाण पहने हुए दिखाए जाने से कथित तौर पर सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई। धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में फिल्म के निर्देशक भूषण कुमार, निर्माता राधिका राव, विनय सप्रू और अभिनेता मीजान जाफरी के खिलाफ पुलिस को शिकायत की गई जिसके उपरांत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर 7.8 फीसदी रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में दर्ज की गई 13.1 फीसदी से काफी कम है। 2022-23 की जनवरी-मार्च अवधि (चौथी तिमाही) में दर्ज की गई 6.1 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में 2023-24 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर ज्यादा रही है।
2024 रूस के सुदूर पूर्व में कामचटका क्राय में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी 22 लोग मारे गए। 2024 मनीसा, तुर्की में सौलेमान सोल बाम्बा (जन्म 13 जनवरी 1985) की मौत हुई। सोल बाम्बा पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर थे। खिलाड़ी के रूप में, वे सेंटर-बैक थे। फ्रांस में जन्मे सोल बाम्बा आइवरी कोस्ट की राष्ट्रीय टीम के लिए खेले। 31 अगस्त 2024 का गूगल डूडल पैरा-एथलीटों की भावना और दृढ़ संकल्प के सम्मान में प्रदर्शित किया गया। 31 अगस्त 2024 का गूगल डूडल खेल खिलाड़ियों को पक्षियों और जानवरों के रूप में दर्शाने की मूल थीम के साथ संरेखित है। 31 अगस्त 2025 का गूगल डूडल हरि मर्देका अर्थात 1957 में मलायन स्वतंत्रता की घोषणा की स्मृति में प्रदर्शित किया गया।
2025 सूडान के दारफुर इलाके में जमीन धंसने से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 2025 में इसी दिन पूर्वी अफगानिस्तान में आए भूकंप में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
2026 सीधे सैन्य हमले में अमेरिकी सेना ने लराक द्वीप पर ईरान के दो रॉकेट लॉन्चरों पर टारगेटेड हमला किया। ईरान की आईआरजीसी ने हमले में हुए नुकसान की पुष्टि की और तुरंत जॉर्डन और यूएई में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव बढ़ने के बाद, जिससे दुनिया का 20 प्रतिशत तेल आता-जाता है, ग्लोबल एनर्जी मार्केट में भारी हलचल हुई और ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डालर प्रति बैरल के पार चली गई। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भयानक अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 900 से ज्यादा हो गई है, 2,500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। ग्लेशियर के टूटने और बर्फ व मलबे की भारी लहर के कारण हुई इस आपदा में 900 से ज्यादा पनबिजली (हाइड्रोपावर) कर्मचारी इलाके की सुरंगों में फंस गए। पहचान न हो पाने वाले पीड़ितों को सुरक्षित रखने और अस्थायी रूप से दफनाने की चुनौती को लेकर नेपाली अधिकारियों को जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एक राष्ट्रीय जनमत संग्रह में, आइसलैंड के 52.8 प्रतिशत मतदाताओं ने यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए बातचीत फिर से शुरू करने के खिलाफ वोट दिया। प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रोस्टाडॉटिर ने घोषणा की कि उनकी सरकार इस नतीजे का सम्मान करेगी और 2028 में खत्म होने वाले अपने कार्यकाल के बाकी समय के लिए ब्रसेल्स के साथ एकीकरण की बातचीत रोक देगी। किर्गिस्तान के बिश्केक में 26वां शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन शुरू हुआ। दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने यूनिफिकेशन चर्च की नेता हक जा हान को सरकारी अधिकारियों, जिनमें पूर्व फर्स्ट लेडी किम केओन ही भी शामिल थीं, को नीतिगत फायदे के बदले रिश्वत देने के आरोप में दो साल की जेल की सजा सुनाई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ बड़े पैमाने पर जवाबी हमले की तैयारी की घोषणा की। कीव के पास इस साल के सबसे घातक हवाई हमले की जानकारी सामने आई, जिसमें माइला में हथियारों के एक ठिकाने पर रूसी ड्रोन हमले से 38 लोगों की मौत हो गई और जबरदस्त धमाके हुए। नाइजर में तख्तापलट की कोशिशरू नियामे में तनाव बढ़ गया जब नाइजर के सरकारी टेलीविजन ने पुष्टि की कि नाइजर की सेना के बागी गुट ने राष्ट्रपति भवन और डियोरी हामानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला करके तख्तापलट की कोशिश की।
31 अगस्त को एकजुटता और स्वतंत्रता दिवस (पोलैंड), रवानगी का दिन, अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी (31 अगस्त 2.21) का जश्न (31 अगस्त 2022 को पहली बार मनाया गया।), स्वतंत्रता दिवस, 1991 में सोवियत संघ से किर्गिस्तान की आजादी का जश्न, स्वतंत्रता दिवस, 1957 में यूनाइटेड किंगडम से मलाया की आजादी का जश्न, बलूच-पख्तून एकता दिवस (बलूच और पख्तून, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला दिन) एवं स्वतंत्रता दिवस, 1962 में यूनाइटेड किंगडम से त्रिनिदाद और टोबैगो की आजादी का जश्न मनाया जाता है।
केवल बंदूकें ही समाधान नहीं हैं। हमें युवाओं को बेहतर आवास, कपड़े और भोजन की आशा प्रदान करनी चाहिए, और अगर हम ऐसा करते हैं, तो कट्टरपंथी खत्म हो जाएँगे। -रेमन मैग्सेसे
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
Birth and death dates of famous personalities in India and the world over the last 2,000 years

