हम मशहूर होने के लिए पत्रकारिता में नहीं आते। हमारा काम सच का पता लगाना और अपने नेताओं पर तब तक लगातार दबाव बनाए रखना है जब तक हमें जवाब न मिल जाएं। -हेलेन थॉमस

70 ईसा पूर्व 4 अगस्त को सिसिली में कुशासन के लिए बदनाम रोमन मजिस्ट्रेट गायस वेरिस के खघ्लिाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू हुआ। इसमें मार्कस टुलियस सिसरो अभियोक्ता और मशहूर वक्ता क्विंटस होर्टेंसियस बचाव पक्ष के वकील थे।
70 ईस्वी में 4 अगस्त को प्रथम यहूदी – रोमन युद्ध में रोमन सेना ने रोमन राजकुमार टाइटस के नेतृत्व में यरूशलेम शहर पर विजय हासिल कर कब्जा किया और यहूदी प्रार्थना ग्रह को नष्ट कर दिया।
221 ईस्वी में 4 अगस्त को चीन के हांडान, हेबेई में काओ वेई राज्य के पहले शासक काओ पी की पहली पत्नी लेडी जेन (जन्म 26 जनवरी 183) का निधन हुआ।
598 ईस्वी में 4 अगस्त को गोगुरियो-सुई युद्ध में लिओक्सी में गोगुरियो (कोरियाई) आक्रमण के जवाब में सुई के सम्राट वेंडी ने अपने सबसे छोटे बेटे यांग लियांग को मंचूरियन बरसात के मौसम में चीनी सेना और नौसेना के साथ गोगुरियो पर विजय प्राप्त करने को भेजा।
966 ईस्वी में 4 अगस्त को बामबर्ग कैसल, नॉर्डगौ का मार्च, किंगडम ऑफ जर्मनी में बेरेंगार द्वितीय का निधन हुआ। बेरेंगार द्वितीय 950 से 961 में अपने पदच्युत होने तक इटली का राजा था।
1060 ईस्वी में 4 अगस्त को विट्री-ऑक्स-लॉजेस, किंगडम ऑफ फ्रांस में 1031 से 1060 तक फ्रैंक्स के राजा रहे हेनरी प्रथम (जन्म 4 मई 1008) का निधन हुआ।
1113 बिलुंग में फ्लैंडर्स की काउंटेस और दो बार हॉलैंड की रीजेंट रहीं गर्ट्रूड ऑफ सैक्सोनी का निधन हुआ।
1265 द्वितीय बैरन युद्ध के दौरान ईव्सहम की लड़ाई में प्रिंस एडवर्ड (इंग्लैंड के होने वाले राजा एडवर्ड प्रथम) की सेना ने लीसेस्टर के 6वें अर्ल साइमन डी मोंटफोर्ट के नेतृत्व में विद्रोही बैरन की सेना को पराजित कर उस पर कब्जा किया। इसमें डी मोंटफोर्ट और उनके कई सहयोगी मारे गए।
1327 स्कॉलैंड के शासक जेम्स डगलस के नेतृत्व में सेना ने इंग्लैंड के एडवर्ड तृतीय की सेना को हराया और एडवर्ड पर प्राण घातक हमला किया।
1463 फ्लोरेंस, फ्लोरेंस गणराज्य में लोरेंजो डि पियरफ्रांसेस्को डी मेडिसी का जन्म हुआ। मेडिसी विख्यात इतालवी बैंकर, राजनीतिज्ञ और जियोवानी इल पोपोलानो के भाई थे। मेडिसी फ्लोरेंटाइन कला के प्रमुख संरक्षक थे।
1522 मेवाड़ के शासक राणा उदयसिंह का जन्म हुआ। उदय सिंह महाराणा प्रताप यानी प्रताप सिंह सिसौदिया के पिता हुए।
1526 प्रशांत महासागर में विख्यात स्पेनिश नाविक, जहाज-मालिक और बास्क मूल के खोजकर्ता जुआन सेबेस्टियन एल्कानो का निधन हुआ। जुआन सेबेस्टियन एल्कानो को स्पाइस द्वीपों के मैगलन अभियान पर स्पेनिश जहाज विक्टोरिया में पृथ्वी की पहली परिक्रमा पूरी करने के लिए जाना जाता है। जुआन सेबेस्टियन एल्कानो को स्पेन के चार्ल्स प्रथम ने एक ग्लोब और लैटिन आदर्श वाक्य प्राइमस सर्कमडिस्टी मी (आप मेरी परिक्रमा करने वाले पहले व्यक्ति थे) वाले कोट ऑफ आर्म्स के साथ उनकी उपलब्धि के लिए मान्यता दी।
1639 मैड्रिड, स्पेन में स्वर्ण युग के एक नए स्पेनिश लेखक जुआन रुइज डी अलारकोन (जन्म 1581 टैक्सको, मेक्सिको) का निधन हुआ। अलारकोन ने नाट्यशास्त्र के विभिन्न रूपों का विकास किया। उनकी रचनाओं में कॉमेडी ला वेरदाद सोस्पेचोसा शामिल है, जिसे लैटिन अमेरिकी बारोक रंगमंच की उत्कृष्ट कृति माना जाता है। जुआन रुइज डी अलारकोन ने कहा, जो पागल जानता है कि वह पागल है, वह विवेक के करीब है।
1666 नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।
1701 एबरडीन में थॉमस ब्लैकवेल द यंगर का जन्म हुआ। थॉमस ब्लैकवेल शास्त्रीय विद्वान, इतिहासकार और स्कॉटिश ज्ञानोदय के प्रमुख व्यक्ति बने। थॉमस ब्लैकवेल ने लिखा, एक कवि किसी भी चीज का उतना सुखद वर्णन नहीं कर सकता जितना उसने देखा है, न ही वह अपनी मातृभाषा और उचित मुहावरे के अलावा किसी और भाषा में कुशलता से बात करता है, न ही उन रीति-रिवाजों की नकल करता है जिन्हें उसने स्वयं सीखा और जाना है।

1704 स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध: एडमिरल सर जॉर्ज रूक की कमान में और आर्कड्यूक चार्ल्स के सहयोग से, अंग्रेज़ और डच बेड़े ने जिब्राल्टर पर कब्ज़ा कर लिया।
1730 चिमाजी अप्पा और रखमाबाई के पुत्र और बाजीराव प्रथम के भतीजे सदाशिवराव भाऊ पेशवा का जन्म हुआ। सदाशिवराव भाऊ पेशवा मराठा सम्राट राजाराम द्वितीय के शासनकाल के दौरान वित्त मंत्री रहे। कुशल और साहसी योद्धा सदाशिवराव भाऊ ने पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना का नेतृत्व किया।
1783 सर्वाधिक सक्रिय जापानी ज्वालामुखी माउंट आसामा के प्रलयकारी विस्फोट से लगभग 1,400 लोगों की मौत हो गई और उससे पैदा अकाल से 20,000 से अधिक लोगों की मौत हुई। माउंट असामा जापान के मुख्य द्वीप, होन्शू के मध्य में स्थित एक सक्रिय जटिल ज्वालामुखी है। यह ज्वालामुखी होन्शू में सबसे अधिक सक्रिय है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने माउंट असामा को श्रेणी ए में वर्गीकृत किया। यह गुन्मा और नागानो प्रान्तों की सीमा पर समुद्र तल से 2,568 मीटर ऊपर स्थित है।
1821 सैटरडे इवनिंग पोस्ट पहली बार फिलाडेल्फिया के 53 मार्केट स्ट्रीट के उसी प्रिंटिंग शॉप में प्रकाशित हुई जहां से 18वीं सदी में बेंजामिन फ्रैंकलिन द्वारा स्थापित पेंसिल्वेनिया गजट अखबार प्रकाशित हुआ था। गजट का प्रकाशन 1800 में, फ्रैंकलिन की मृत्यु के दस साल बाद बंद हो गया।
1839 स्टेपनी, लंदन में वाल्टर होरेशियो पैटर का जन्म हुआ। वाल्टर पैटर प्रसिद्ध अंग्रेज निबंधकार, कला और साहित्य समीक्षक और कथा लेखक बने। उन्हें बेहतरीन लेखन शैली वाले लेखकों में से एक माना जाता है। उनकी पहली और सबसे ज्यादा बार छपी किताब, स्टडीज इन द हिस्ट्री ऑफ द रेनेसां (1873) और बाद में द रेनेसां स्टडीज इन आर्ट एंड पोएट्री (1877) में उन्होंने कला के प्रति अपना नजरिया बताया और गहन आंतरिक जीवन के आदर्श की वकालत की। लोगों ने इसे एस्थेटिसिज्म (सौंदर्यवाद) का घोषणापत्र (चाहे वह प्रेरणादायक हो या क्रांतिकारी) माना। एस्थेटिक मूवमेंट (सौंदर्यवादी आंदोलन) के सिद्धांतों की जड़ें आंशिक रूप से उन्हीं से जुड़ी थीं।
1845 भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) निर्माता फिरोजशाह मेहता का जन्म हुआ।
1859 लोम, गुडब्रांड्सडेलन, यूनाइटेड किंगडम ऑफ स्वीडन एंड नॉर्वे में नट हम्सुन का जन्म हुआ। नट हम्सुन विख्यात, प्रतिष्ठित नॉर्वेजियन लेखक बने जिन्हें 1920 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। हम्सुन करीब 70 तक लेखन में सक्रिय रहे। इनके रचनाकर्म में चेतना, विषय, परिप्रेक्ष्य और पर्यावरण के संबंध में विविधता है। नट हम्सुन ने 23 से अधिक उपन्यास, कविता का एक संग्रह, कुछ लघु कथाएँ और नाटक, एक यात्रा वृत्तांत, गैर-काल्पनिक कार्य और कुछ निबंध प्रकाशित किए। हम्सुन को पिछले सौ वर्षों के सबसे प्रभावशाली और अभिनव साहित्यिक शैलीकारों में से एक माना गया। चेतना की धारा और आंतरिक एकालाप की तकनीकों के साथ मनोवैज्ञानिक साहित्य रचने वाले इसहाक बाशेविस सिंगर ने हेमसन को साहित्य के आधुनिक स्कूल का पिता कहा है, हर पहलू में उनकी व्यक्तिपरकता, उनकी खंडितता, फ्लैशबैक का उनका उपयोग, उनकी गीतात्मकता आदि के लिए। कहते हैं कि बीसवीं सदी में कथा साहित्य का पूरा आधुनिक स्कूल हेमसन से उपजा है। यह भी कहते हैं कि इससे थॉमस मान, फ्रांज काफ्का, मैक्सिम गोर्की, स्टीफन ज्वेग, हेनरी मिलर, हरमन हेस, जॉन फैंटे, जेम्स केलमन, चार्ल्स बुकोवस्की और अर्नेस्ट हेमिंग्वे जैसे विख्यात लेखक बेहद प्रभावित हुए। हेमसन के कई कामों को मोशन पिक्चर्स में रूपांतरित किया गया है। 4 अगस्त 2009 को उनके नाम पर नॉट हेमसन सेंटर को हमारोय में खोला गया।
1862 अमेरिकी सरकार ने आय कर एकत्र करने का आदेश दिया।
1868 कुंभकोणम, ब्रिटिश भारत (अब तमिलनाडु) चंचुपति वेंकटराव वेंकास्वामी राव का जन्म हुआ, जो भारतीय दार्शनिक, योगी और आध्यात्मिक गुरु बने और मास्टर सी. वी. वी. के नाम से प्रसिद्ध हुए। मास्टर सी. वी. वी. कुंभकोणम नगर परिषद के अध्यक्ष भी लंबे समय तक रहे।
1875 डेनमार्क के बच्चों के लिए रोचक कहानियां लिखने के लिए प्रसिद्ध लेखक हैंस क्रिश्चियन एंडरसन का जन्म हुआ।
1886 अमेरिकी राज्य कोलंबिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान अंगीकार किया।
1870 ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई। उस समय युद्ध बहुत होते थे। युद्ध में घायल लोगों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए कुछ लोगों ने रेड क्रॉस की शुरुआत की।
1922 2 अगस्त 1922 को ग्राहम बेल का निधन होने के बाद 4 अगस्त 1922 को बेल का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। बेल को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से पूरे अमेरिका और कनाडा में एक मिनट के लिए सभी फोन बंद रखे गये। उनके निधन पर दुनिया भर में शोक व्यक्त किया गया।
1914 जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 भोपाल के नवाब हमीदुल्ला खान की बेटी शहजादी साजिदा सुल्तान का जन्म हुआ। यह बड़ी होने पर पटौदी रियासत के नवाब इफ्तेखार अली खान पटौदी की बेगम बनीं।
1920 विंचेस्टर, केंटकी में हेलेन अमेलिया थॉमस का जन्म हुआ। हेलेन थॉमस चर्चित अमेरिकी रिपोर्टर और लेखिका बनीं और व्हाइट हाउस प्रेस कोर की लंबे समय तक सदस्य रहीं। उन्होंने जॉन एफ. केनेडी प्रशासन की शुरुआत से लेकर बराक ओबामा प्रशासन के दूसरे साल तक दस अमेरिकी राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस की खबरें कवर कीं। हेलेन थॉमस थॉमस ने 57 साल तक यूनाइटेड प्रेस और 1958 के बाद उसकी उत्तराधिकारी कंपनी यूनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल के लिए काम किया।
1929 किशोर कुमार के नाम से सुपरिचित, लोकप्रिय, मनमौजी हर दिल अजीज हंसोड़ अभिनेता, गायक, निर्देशक, संगीतज्ञ, फिल्म निर्माता आभास कुमार गांगुली का जन्म खंडवा मध्य प्रदेश में हुआ। 1929 में इसी दिन सलेम जिला में वेल्लोर जी. रामभद्रन का जन्म हुआ। वेल्लोर जी. रामभद्रन तमिलनाडु के जाने माने मृदंगम कलाकार बने जिन्हें 2004 में मद्रास संगीत अकादमी के संगीत कलानिधि से सम्मानित किया गया।
1932 महाराष्ट्र के शोलापुर में शशिकला सैगल का जन्म हुआ। शशिकला बंबइया फिल्मों और टेलीविजन शो की प्रसिद्ध खलनायिका और चरित्र अभिनेत्री हुईं जिन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया।
1935 गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट 1935 को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली।
1937 प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का निधन हुआ।
1940 इटली की सेना ने ब्रिटिश शुमालीलैंड पर आक्रमण किया।
1945 4 अगस्त 1945 को एनी के साथ 7 लोगों को जर्मन सैनिकों ने गिरफ्तार कर यातना शिविर में भेज दिया। हिटलर के फासीवाद को देखने और भुगतने वाली एनी फ्रैंक की डायरी उस काले समय का अहम दस्तावेज है। 12 जून 1929 को एक यहूदी परिवार में एनी फ्रैंक का जन्म हुआ था। जर्मनी में यहूदियों के प्रति बढ़ती नफरत की वजह से एनी फ्रैंक को अपने परिवार के साथ नीदरलैंड आना पड़ा, लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी ने नीदरलैंड पर भी कब्जा कर लिया। परिवार ने जर्मन सैनिकों से बचने के लिए एक गुप्त जगह को ही अपना ठिकाना बना लिया। यहीं पर एनी फ्रैंक जन्मदिन पर गिफ्ट में मिली एक डायरी में अपने विचार लिखने लगीं। एनी ने इस गुप्त जगह में होने वाली हर घटना को अपनी डायरी में दर्ज किया। 1 अगस्त को एनी ने अपनी डायरी में आखिरी बार कुछ लिखा था। 4 अगस्त 1945 को एनी के साथ 7 लोगों को जर्मन सैनिकों ने गिरफ्तार कर यातना शिविर में भेज दिया। इसी यातना शिविर में बीमारी की वजह से एनी फ्रैंक की मौत हो गई। एनी की डायरी को सबसे पहले 1947 में डच भाषा में प्रकाशित किया गया। किताब की फरवरी 1948 तक 20 हजार से ज्यादा प्रतियां बिकीं। 1952 में इसका अंग्रेजी में अनुवाद कर प्रकाशित किया गया। अब 70 से ज्यादा भाषाओं में एनी की डायरी उपलब्ध है, जिसकी करोड़ों प्रतियां बिक चुकी हैं।
1954 पाकिस्तान सरकार ने हाफिज जलंधरी द्वारा लिखे गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया।
1955 भारत की जानी मानी थिएटर कलाकार, पाॅप गायिका जन वक्ता शैराॅन प्रभाकर का जन्म हुआ।
1956 जनवरी 1954 में होमी जहांगीर भाभा के नेतृत्व में एटॉमिक एनर्जी इस्टैब्लिशमेंट ट्रॉम्बे की स्थापना हुई। डॉक्टर भाभा भारत में एटॉमिक एनर्जी के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देना चाहते थे। एटॉमिक रिएक्टर की डिजाइनिंग और डेवलपमेंट पर काम कर रहे देशभर के तमाम इंजीनियर और वैज्ञानिकों को इस सेंटर में काम करने के लिए बुलाया गया। 15 मार्च 1955 को भारत के पहले न्यूक्लियर रिसर्च रिएक्टर को बनाने का फैसला लिया गया। डॉक्टर भाभा इस पूरे प्रोग्राम के प्रमुख थे। फैसला लिया गया कि ये रिएक्टर एक स्विमिंग पूल की तरह होगा और इसकी क्षमता 1 मेगावॉट थर्मल होगी। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के परिसर में ही रिसर्च रिएक्टर को बनाने का काम शुरू हुआ। रिएक्टर उपयोग हेतु न्यूक्लियर फ्यूल के लिए ब्रिटेन से बात की गई। ब्रिटेन और भारत के बीच एक समझौता हुआ जिसमें ये फैसला लिया गया कि रिएक्टर के लिए जरूरी यूरेनियम की आपूर्ति ब्रिटेन करेगा। तमाम वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत कर केवल 15 महीने में रिएक्टर का काम पूरा कर दिया। 4 अगस्त 1956 को इस रिएक्टर को शुरू किया गया। ये भारत के साथ ही पूरे एशिया का पहला न्यूक्लियर रिएक्टर था। रिएक्टर से निकलती हुई नीली किरणें प्रधानमंत्री नेहरू को इतनी पसंद आई कि उन्होंने रिएक्टर का नाम अप्सरा रख दिया। अगले कई दशकों तक रिएक्टर का इस्तेमाल एटॉमिक एनर्जी से जुड़ी रिसर्च करने में किया गया।
1958 रोजमर्रा की इस्तेमाल की चीजें, स्वास्थ्यबर्धक उत्पाद बनाने वाली कंपनी रैकिट एंड बैंकिसर कंपनी के मालिक, प्रमुख भारतीय कारोबारी राकेश कपूर का जन्म हुआ।
1961 कपिओलानी मेडिकल सेंटर फोर वूमेन एंड चिल्ड्रन, होनोलूलू, हवाई में बराक हुसैन ओबामा (माता, पिता स्टैनली एन डनहम एवं बराक ओबामा सीनियर) का जन्म हुआ। बराक ओबामा पहले अश्वेत अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित हुए 2008 में। यह अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बने। 20 जनवरी 2009 को जब वे पद की शपथ लेने वाले थे उससे पहले नोबल समिति ने उन्हें नोबल शांति पुरस्कार देने की घोषणा कर दी, इस आशय से कि वे दुनिया में शांति लाएंगे।
1964 21 जून 1964 से अमेरिका में लापता तीन नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के शव फिलाडेल्फिया के एक निर्माणाधीन बांध के निकट जमीन में दफन मिले 4 अगस्त 1964 को।
1965 जाने माने भारतीय फिल्मकार, अभिनेता, संगीतकार, निर्माता, निर्देश और गायक विशाल भारद्वज का जन्म हुआ।
1967 विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुन सागर का निर्माण पूरा हुआ। इसी दिन जाने माने फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अरबाज खान का जन्म पुणे में हुआ।
1979 जाने माने अमेरिकन अर्थशास्त्री राज चेट्टी का जन्म दिल्ली में हुआ।
1981 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और फिल्म, टेलीविजन एवं वेब श्रंख्ला, वीडियो, विज्ञापन फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, फिल्म निर्मात्री शमा सिकंदर का जन्म मकराना, राजस्थान में हुआ।
1984 अपर वोल्टा गणराज्य ने अपना नाम बदलकर बुर्किना फासो कर लिया।
1985 लद्दाख से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य रहे जमयांग शेरिंग नामग्याल का जन्म हुआ।
1992 जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योही कोनो ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान महिलाओं को यौन गुलाम बनाने के एक आदेश की जानकारी दी।
1997 मोहम्मद खातमी ने ईरान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 1997 में इसी दिन 122 वर्ष, 164 दिन की आयु में आर्ल्स, बुचेस-डु-रोन, फ्रांस में जीन लुईस कैलमेंट (जन्म 21 फरवरी 1875) का निधन हुआ जो प्रसिद्ध फ्रांसीसी सुपरसेंटेनेरियन थीं और 122 वर्ष और 164 दिनों के प्रलेखित जीवनकाल के साथ अब तक की सबसे उम्रदराज व्यक्ति सत्यापित की गई है। उनकी लंबी उम्र ने मीडिया का ध्यान आकर्षित किया और उनके स्वास्थ्य और जीवनशैली पर चिकित्सा अध्ययन किए गए। वह एकमात्र सत्यापित व्यक्ति हैं जो 120 वर्ष या उससे अधिक की आयु तक पहुँची हैं।
1999 तमिल टेलीविजन की जानी मानी खूबसूत और बोल्ड कलाकार एवं माॅडल याशिका आनंद का जनम दिल्ली में हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय क्रिकेटर राहुल चहर का जन्म हुआ। इसी दिन 1999 में चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने से प्रतिबंधित कर दिया। इसी दिन बैंक न्यूज नेटवर्क ने बताया कि एटीएम मशीनों के उपयोग में गिरावट आई है। एटीएम उपयोग के लिए सेवा शुल्क से नाराज परेशान उपभोक्ताओं ने एटीएम से लेनदेन में 2.9 प्रतिशत की कमी की। डेबिट कार्ड लेनदेन में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
2004 नासा ने एल्टिक्स सुपर कंप्यूटर को केसी यानी कल्पना चावला नाम दिया।
2006 उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा प्रसिद्ध नेत्री एवं लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन हुआ। 2006 इसी दिन श्रीलंका के सरकारी सुरक्षा बलों द्वारा नरसंहार किया गया, जिसमें फ्रांसीसी आईएनजीओ एक्शन अगेंस्ट हंगर (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्शन कॉन्ट्रे ला फेम और एसीएफ के रूप में सुपरिचित) के 17 कर्मचारियों की मौत हो गई।
2007 अमेरिका ने स्पेस प्रोब फीनिक्स लॉन्च किया। इसी मिशन ने मंगल की सतह के नीचे पानी और बर्फ होने का पता लगाया था। इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस का आयोजन पहली बार जेसी अवशालोमोव, इवान हैमिल्टन, आरोन अराकी और रिचर्ड हर्नांडेज द्वारा दोस्तों और अजनबियों को बीयर के एक चुस्की के साथ किया गया।
2008 सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया।
2014 एलेक्जेंड्रिया, वर्जीनिया में अमेरिकी पत्रकार, राजनेता, एक्टिविस्ट और सरकारी अधिकारी रहे जेम्स ब्रैडी (जेम्स स्कॉट ब्रैडी, जन्म 29 अगस्त, 1940) का निधन हुआ। जेम्स ब्रैडी रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल में अमेरिकी राष्ट्रपति के सहायक और 17वें व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के पद पर काम किया। 30 मार्च 1981 को जॉन हिंकली जूनियर ने रोनाल्ड रीगन की हत्या की कोशिश की, इस दौरान ब्रैडी को गोलियां मारकर घायल कर दिया। 2014 में ब्रैडी की मौत को हत्या माना गया, क्योंकि उनकी मौत 33 साल पहले लगी गोली के घाव के कारण हुई थी। जेम्स ब्रैडी ने अपनी पत्नी सारा ब्रैडी के साथ (ब्रैडी कैंपेन टू प्रिवेंट गन वायलेंस की चेयरपर्सन) हैंडगन पर सख्त कंट्रोल और असॉल्ट हथियारों पर पाबंदी के लिए अभियान चलाया। बाद में बढ़ती हिंसा के और व्यापक आंदोलनों के बाद ब्रैडी हैंडगन वायलेंस प्रिवेंशन एक्ट बना, जेम्स ब्रैडी के सम्मान में कानून का नाम रखा गया।
2017 संयुक्त राज्य अमेरिका का राज्य इलिनोइस बराक ओबामा दिवस 4 अगस्त को मनाता है। इसे 4 अगस्त, 2017 को इलिनोइस के गवर्नर ब्रूस राउनर द्वारा कानून के रूप में हस्ताक्षरित किया गया। विधेयक ने राज्य स्मारक तिथि अधिनियम में संशोधन करके एक नया खंड शामिल किया, बराक ओबामा दिवस।
2018 उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के. एम. जोसेफ, मद्रास की मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और ओडिशा के मुख्य न्यायाधीश विनीत सरण को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसी दिन 2018 में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर एक लाइव टीवी इवेंट के दौरान ड्रोन से हमला किया गया। मादुरो इस हमले में बच निकले। क्यूबा और वेनेजुएला की व्यवस्था ध्वस्त करने के लिए अमेरिका दशकों से इनके पीछे पड़ा है। कुछ साल पहले दुनिया भर में लोकप्रिय वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की कैंसर से मौत हो गई थी जिसके बाद मादुरो ने उनका स्थान लिया। इसी दिन 2018 में सीरियाई गृहयुद्ध में सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) ने इराक-सीरिया सीमा से इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट (आईएसआईएल) को पीछे खदेड़ा, जिससे डेयर एज-जोर अभियान का दूसरा चरण खत्म हुआ।
2019 ओहायो के डेटन में हुई गोलीबारी में नौ लोग मारे गए और 26 घायल हो गए। यह टेक्सास के एल पासो में एक और सामूहिक गोलीबारी के केवल 13 घंटे बाद हुआ, जहां 23 लोग मारे गए थे। 2019 में इसी दिन नुओन चिया नामक प्रसिद्ध कंबोडियन राजनीतिज्ञ और खमेर रूज के सिद्धांतकार का निधन हुआ।
2020 भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध डायरेक्ट और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काजी का निधन हुआ। इसी दिन बढ़ते कोरोना, लाॅकडाउन और बेरोजगारी से त्राहि-त्राहि के बीच हर रोज 50,000 से ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमण की जानकारी आधिकारित तौर पर दी गई। 2020 में इसी दिन लेबनान के बेरूत में 2,700 टन अमोनियम नाइट्रेट के विस्फोट में कम से कम 220 लोग मारे गए और 5,000 से अधिक घायल हो गए।
2022 मीडिया में आई उत्तर प्रदेश के जेल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2022 तक राज्य भर की 64 जेलों में कुल 1,12,480 कैदी बंद थे, और उनमें से 85,181 विचाराधीन कैदी थे, जिनकी ताकत दोषियों की ताकत से तीन गुना (27,299) से अधिक थी। कुल विचाराधीन कैदियों में से 78,152 पुरुष, 3,291 महिला कैदी, 3,281 नाबालिग और 305 विदेशी थे। इसी दिन 2022 में कांग्रेस के केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते और हमें धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता।
2023 हर्जलिया, इजराइल में डालिया फादिला नामक प्रसिद्ध इजराइली शिक्षिका का निधन हुआ। डालिया फादिला ने इजराइल और जॉर्डन में एक नया पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकें और स्कूल विकसित किए, जो अरब स्कूली बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। वह इजराइल में शिक्षा श्रृंखला की स्थापना और प्रबंधन करने वाली पहली अरब महिला थीं।
2024 जाने माने अमेरिकी अभिनेता चार्ल्स साइफर्स, प्रसिद्ध चीनी-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता त्सुंग-दाओ ली और जाने माने अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी डुआने थॉमस का निधन हुआ। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने रविवार 4 अगस्त को धारावी पुनर्वास प्रोजेक्ट में लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि धारावी में 18 विभिन्न जाति-धर्म के लोग हैं। धारावी में कई व्यवसाय हैं, जैसे गारमेंट्स, चर्मकार समाज, कुंभकार और अन्य कई व्यवसाय। वहां लगभग 500 एकड़ जमीन है। इसके बदले संबंधित बिल्डर को बड़े पैमाने पर एफएसआई या फ्लोर स्पेस इंडेक्स मिलता है, यह पूरा प्रोजेक्ट बिल्डर के लिए फायदेमंद है। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि धारावी पुनर्वास प्रोजेक्ट और पुनर्वास के नाम पर संबंधित बिल्डरों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुंबई के 20 प्रमुख भूखंड दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह धारावी पुनर्वास प्रोजेक्ट एक लूटमार योजना है। संजय राउत ने साफ कहा कि धारावी के लोगों को पहले घर दो, उसके बाद बात करो।
2025 इस्राइल द्वारा गाजा और फिलिस्तीन के अन्य क्षेत्रों में जारी तबाही और नरसंहार की कार्रवाई के विरोध के बीच इस्राइली हमलों में दर्जनों फिलिस्तीनियों की मौत हुई, इसके अलावा भुखमरी से भी कई लोगों की जान गई, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई। इजराइल के दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने पूर्वी यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद परिसर में प्रार्थना करने के लिए एक समूह का नेतृत्व किया, जिसकी इस्राइल, फिलिस्तीन और पूरी दुनिया में व्यापक निंदा हुई। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले बिम्सटेक पारंपरिक संगीत समारोह का उद्घाटन किया। गुजरात के कांडला बंदरगाह इलाके में भारत का पहला स्वदेशी ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट शुरू किया गया। वेस्टर्न रेलवे ने 155 साल पुरानी ऐतिहासिक पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सेवा को फिर से शुरू किया।
2026 ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों पर हमले की सूचना दी, क्षेत्रीय रक्षा बलों ने ड्रोन हमलों को रोका। यूक्रेनी ड्रोन हमलों से रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र और तातारस्तान में वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स हब में आग लग गई जिससे काफी नुकसान हुआ। स्वास्थ्य एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि हूथी-नियंत्रित क्षेत्रों में 50 लाख से ज्यादा बच्चों के लिए वैक्सीन की भारी कमी का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिका-ईरान तनाव कम करने को कतर ने अंतरराष्ट्रीय कोशिशों का समर्थन करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग पर जोर दिया।
दर्शनशास्त्र संस्कृति की सेवा करता है, परम या अलौकिक ज्ञान के किसी काल्पनिक तोहफे से नहीं, बल्कि ऐसे सवाल उठाकर जो जीवन के जुनून, अजीबपन और नाटकीय विरोधाभासों को समझने में मदद करते हैं। -वाल्टर पैटर
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)