इस इंसानी दुनिया की भलाई इंसानी दिल में, सोचने-समझने की इंसानी ताकत में, इंसानी विनम्रता और जिम्मेदारी में ही छिपी है। -वाक्लाव हावेल
659 ईसा पूर्व 5 अक्टूबर को अवंती और मगध के राजा प्रद्योत का निधन हुआ माना जाता है। प्रद्योत वंश यानी पृथ्वीम भोक्स्यंति (शाब्दिक अर्थ पृथ्वी का आनंद लेने वाला) अवंती प्राचीन राजवंश था, जिसकी स्थापना प्रद्योत ने की थी। उनके पिता पुनिक अवंती साम्राज्य के उत्तरी भाग उज्जयिनी के राजा के दरबार में मंत्री थे। 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व तक वितिहोत्र वंश जिसने पहले अवंती साम्राज्य पर शासन किया था, विलुप्त हो गया और राज्य स्वयं दो राज्यों में विभाजित हो गया, एक, उत्तरी राज्य जिसकी राजधानी उज्जेनी थी और दूसरा दक्षिणी राज्य जिसकी राजधानी माहिस्सति थी। प्रद्योत के पिता पुनिक या पुलिक ने मगध के राजा रिपुंजय की हत्या कर मगध की राजगद्दी पर प्रद्योत को पदारूढ़ किया था।
578 ईस्वी में 5 अक्टूबर को कांस्टेंटिनोपल में पूर्वी रोमन सम्राट जस्टिन द्वितीय का निधन हुआ।
610 ईस्वी में 5 अक्टूबर को हेराक्लियस कॉन्स्टेंटिनोपल पहुंचा और सम्राट फोकस को मार कर सम्राट बन गया।
816 ईस्वी में 5 अक्टूबर को पोप ने राजा लुईस द पियस को पवित्र रोमन साम्राज्य के सम्राट का ताज पहनाया।
869 ईस्वी में 5 अक्टूबर को कॉन्स्टेंटिनोपल के कुलीन वर्ग की चौथी परिषद पितृसत्ता फोटिओस प्रथम को पदच्युत करने के लिए बुलाई गई।
1056 बोडफेल्ड में पवित्र रोमन सम्राट हेनरी तृतीय (हेनरिक द पायस, जन्म 28 अक्टूबर 1016) का निधन हुआ।
1112 मध्ययुगीन लेखक, बेल्जियम में सार्वभौमिक इतिहास के साम्राज्य-समर्थक इतिहासकार, ग्रेगरी सप्तम और पास्कल द्वितीय की व्यापक पोपसी के विरोधी, गेंब्लौक्स के बेनिडिक्टिन मठ के भिक्षु सिगेबर्ट का निधन हुआ।
1143 जमोरा की संधि पर हस्ताक्षर के साथ लियोन और कैस्टिले के राजा अल्फोंसो सातवें ने पुर्तगाल को एक राज्य के रूप में मान्यता दी। जमोरा की संधि 4-5 अक्टूबर 1143 को पुर्तगाल के इन्फैंट अफोंसो हेनरिक्स और उनके चचेरे भाई लियोन के अल्फोंसो सप्तम लियोन और कैस्टिले के राजा के बीच हुई कूटनीतिक बैठक थी। यह पोप के प्रतिनिधि कार्डिनल गुइडो डी विको की उपस्थिति में जमोरा के कैथेड्रल में हुई थी। जमोरा का कैथेड्रल, स्पेन के कैस्टिले और लियोन राज्य के जमोरा में एक कैथोलिक गिरजाघर है, जो डुएरो नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है।
1450 बवेरिया के ड्यूक लुई ने यहूदियों को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर निकाला।
1274 दमिश्क, मामलुक सल्तनत (अब सीरिया) में शम्स अद-दीन अध-धाहाबी (शम्स अद-दीन अबू अब्दिल्लाह मुहम्मद इब्न अहमद इब्न उस्मान इब्न कैम) का जन्म हुआ। शम्स अद-दीन अध-धाहाबी विख्यात अथारी धर्मशास्त्री, इस्लामी इतिहासकार और हदीस विद्वान बने।
1524 दुर्गावती का जन्म कलिंज, मध्य प्रदेश में हुआ। गोंड राजा संग्राम शाह के बेटे दलपत शाह की पत्नी बनीं। अपने बेटे वीर नारायण के बचपन के दौरान रानी दुर्गावती गोंडवाना की शासिका थीं। उन्हें मुख्य रूप से गोंडवाना पर मुगल आक्रमण के दौरान उनकी बहादुरी और बलिदान के लिए याद किया जाता है।
1607 हत्यारों ने वेनिस के राजनेता और वैज्ञानिक पाओलो सारपी की हत्या करने की कोशिश की। जब वेनिस ने वेटिकन की शक्ति को सीमित किया, चर्च की संपत्ति पर टैक्स लगाया और पादरियों पर सिविल कोर्ट में मुकदमा चलाया, तो पोप पॉल ट ने वेनिस पर इंटरडिक्ट नाम का धार्मिक प्रतिबंध लगा दिया। हत्यारों ने 5 अक्टूबर, 1607 को पाओलो सारपी की हत्या करने की कोशिश की, क्योंकि उन्होंने पोप पॉल 5वें के राजनीतिक और धार्मिक दखल के खिलाफ वेनिस गणराज्य का पुरजोर बचाव किया था। पाओलो सारपी इटैलियन सर्विट फ्रायर, कैथोलिक पादरी, जाने-माने इतिहासकार, वैज्ञानिक, कैनन लॉयर कई विषयों के जानकार और राजनेता थे।
1676 नकद मुद्रा के रूप में मुगल शहंशाह औरंगजेब ने सिक्के चलवा दिए थे। लेकिन ब्रिटिश राज में सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत 5 अक्टूबर 1676 को दी, बंबई में ढाली गई इस मुद्रा को रुपया और पैसा कहा गया।
1713 लैंग्रेस, फ्रांस में डेनिस डिडेरॉट का जन्म हुआ। डेनिस डिडेरॉट प्रसिद्ध फ्रांसीसी दार्शनिक, कला समीक्षक और लेखक बने जिन्हें जीन ले रोंड डी’अलेम्बर्ट के साथ एनसाइक्लोपीडी के सह-संस्थापक, मुख्य संपादक और योगदानकर्ता के रूप में जाना जाता है। डेनिस डिडेरॉट ज्ञानोदय युग के एक प्रमुख व्यक्ति थे। डेनिस डिडेरॉट ने कहा, जब तक अंतिम राजा का अंतिम पुजारी की अंतड़ियों से गला घोंटकर हत्या नहीं कर दी जाती, तब तक मनुष्य कभी स्वतंत्र नहीं हो सकता।
1750 वेनिस, इटली में विख्यात नाटककार कार्लो गोल्डोनि के प्रसिद्ध नाटक आईल टेट्रो कॉमिको का प्रथम मंचन हुआ।
1789 फ्रांस की क्रांति के दौरान रोटी की ऊंची कीमत और किल्लत से परेशान पेरिस के बाजारों से महिलाओं ने 5 अक्टूबर, 1789 को वर्सेल्स महल तक मार्च का नेतृत्व किया। यह फ्रांसीसी क्रांति की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक बन गई, जिसने अंततः राजघरानों को पेरिस लौटने के लिए मजबूर कर दिया। डबल रोटी महंगी हो गई थी, जनता जब राजमहल के समक्ष रोटी के अपनी पहुंच से बाहर होने की बात कहते हुए शासन से महंगाई कम करने और रोजगार की मांग कर रही थी तब महारानी मैरी अंतुआनेत ने महल के झरोखे से नीचे जमा भीड़ को संबोधित कर कहा कि रोटी नहीं मिल रही है तो केक खाइये। इससे जनता भड़क गई और फिर फ्रांस में क्रांति हुई। राजा और रानी को भागने को मजबूर होना पड़ा और उन्होंने पेरिस में शरण ली।
1793 फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म को देश निकाला दिया गया।
1796 स्पेन ने इंग्लैंड के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1805 भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में निधन हुआ।
1813 थेम्स की लड़ाई (जो अब कनाडा का ओंटारियो है) में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को पराजित किया। ब्रिटिश सेना में लगभग 1000 भारतीय सैनिक थे।
1823 स्वास्थ्य-चिकित्सा विषयक शोधों, खोजों इत्यादि की जानकारी देने वाली दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका द लांसेट मेडिकल जर्नल का थॉमस वक्ले ने प्रकाशन प्रारंभ किया। इसी दिन तमिलनाडु के संत और भक्त कवि रामालिंगा स्वामीगल का जन्म मरुधुर, चिदंबरम में हुआ।
1864 कलकत्ता में आए प्रलंयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह हुआ, करीब 60 हजार लोगों की मौत हुई। इसी दिन सिनेमेटोग्राफ का पेटेंट कराने वाले फ्रांस के आविष्कारक लुइस ज्यां ल्यूमियर का जन्म हुआ।
1868 प्रख्यात असमी लेखक लक्ष्मीनाथ बेजबरूआ का जन्म हुआ।
1879 अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर में फ्रांसिस पीटन रौस का जन्म हुआ। फ्रांसिस पीटन रौस विख्यात अमेरिकी रोगविज्ञानी और वायरोलॉजिस्ट और चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता बने।
1880 एटी क्रॉस ने पहले बॉल पॉइंट पेन का पेटेंट कराया। अमेरिका की एटी क्रॉस कंपनी का पेन और लेखन सामग्री पर लंबे समय एकाधिकार रहा।
1889 पेरिस, फ्रांस में टेरेसा डे ला पार्रा का जन्म हुआ। टेरेसा डे ला पार्रा वेनेजुएला की प्रसिद्ध उपन्यासकार बनीं। टेरेसा डे ला पार्रा ने कहा, सबसे ज्यादा अप्रस्तुत व्यक्ति आमतौर पर सबसे दिलचस्प होते हैं।
1900 चीन की विश्व विख्यात लेखिका, कवियत्री, बाल साहित्यकार बिंग शिन का जन्म फूजौ, फुजियान, किंग साम्राज्य में हुआ। इसी दिन 1900 में पेरिस में शांति कांग्रेस ने दक्षिण अफ्रीका में ब्रिटिश नीति की निंदा की और बोअर गणराज्य के आत्मनिर्णय के अधिकार पर जोर दिया।
1902 दुनिया की शीर्ष फूड कंपनी मैकडोनाल्ड्स की स्थापना करने वाले रे क्रॉक का जन्म हुआ।


1905 आरविल राइट और विल्वर राइट बंधुओं ने राइट फ्लायर तृतीय विमान से 39 मिनट में 24 मील की उड़ान भरकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। राइट फ्लायर तृतीय राइट बंधुओं का तीसरा शक्तिशाली विमान था, जिसे 1904-05 की सर्दियों में बनाया गया था। 23 जून, 1905 को ओरविल राइट ने इससे पहली उड़ान भरी। राइट फ्लायर तृतीय में स्प्रूस निर्माण का एयरफ्रेम था, जिसका विंग कैम्बर 1-इन-20 था। नई मशीन में स्क्रैप किए गए फ्लायर द्वितीय के इंजन और अन्य हार्डवेयर लगे थे और बड़े बदलावों के बाद इसने फ्लायर प्रथम और द्वितीय की तुलना में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।
1910 पुर्तगाल में राजशाही खत्म हुई और गणतंत्र की स्थापना हुई।
1915 बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
1922 धर्मोपदेशक, गुरु, प्रवचनकर्ता कृपालु महाराज का जन्म मनगढ़, जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ।
1923 दुधारचक, बिहार और उड़ीसा प्रांत, ब्रिटिश भारत में कैलाशपति मिश्र का जन्म हुआ। कैलाशपति मिश्र भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे रामदेव महतो (बिहार में भाजपा के संस्थापक) के साथ जनसंघ के नेता थे। कैलाशपति मिश्र गुजरात के 18वें राज्यपाल भी रहे।
1927 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में प्रख्यात अमेरिकी फिल्म निर्माता, फिल्म निर्माण कंपनी वार्नर ब्रदर्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम वार्नर (सैमुअल लुई वार्नर, जन्म 10 अगस्त 1887, क्रास्नोसिल्क, पोलैंड) का निधन हुआ।
1933, पोकाहोंटस, अर्कांसस में बिली ली रिले का जन्म हुआ। बिली ली रिले विख्यात अमेरिकी संगीतकार, गायक-गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता बने।
1943 पाकिस्तान के विख्यात इस्लामिक विद्वान और सुप्रीम कोर्ट में जज रहे मोहम्मद तकी उस्मानी का जन्म देवबंद, उत्तर प्रदेश में हुआ।
1944 फ्रांस में महिलाओं को चुनाव में मतदान करने का अधिकार मिला।
1946 पहले कांस फिल्मोत्सव का फ्रांस में समापन हुआ।
1948 तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्काबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत हुई।
1950 पांडीचेरी, जिसे अब पुदुचेरी कहा जाता है, के छठवें मुख्यमंत्री वी. वैथिलिंगम का जन्म हुआ।
1952 दलित चिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता कांचा इलैया का जन्म हुआ। कांचा इलैया ने राजनीतिक विज्ञान और एम. फिल में एमए की उपाधि प्राप्त की। उन्हें दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में भूमि सुधार के अपने अध्ययन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें महात्मा ज्योतिराव फुले पुरस्कार मिला और यह 1994-97 के बीच नेहरू फेलो थे।
1954 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभावशाली राजनेता तथा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गुरुदास कामत का जन्म हुआ।
1959 एथेंस, ओहियो, अमेरिका में माया यिंग लिन का जन्म हुआ। वह प्रसिद्ध अमेरिकी डिजाइनर और मूर्तिकार हैं। 1981 में येल विश्वविद्यालय में स्नातक के दौरान उन्होंने योजनाबद्ध डिजाइन के लिए एक राष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता जीतकर राष्ट्रीय पहचान हासिल की। वे हरित पार्क, पर्यावरण अनुकूल भवनों के डिजायन, योजनाकार होने के अलावा पर्यावरण संरक्षण इत्यादि विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं।
1962 जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म डॉ. नो रिलीज हुई।
1969 विख्यात बांग्ला फिल्म अभिनेत्री, फिल्म निर्मात्री, माॅडल और तृणमूल कांग्रेस नेत्री रही सताब्दि राय का जन्म आगरपारा, कलकत्ता में हुआ।
1973 बाॅलीवुड, कन्नड़, मलयालम आदि भाषाओं की फिल्मों के विख्यात सिनेमाटोग्राफर रवि बर्मन का जन्म तंजावुर में हुआ।
1975 बर्कशायर, इंग्लैंड में केट विंस्लेट का जन्म हुआ। कई फिल्मों में महिलाओं के अलग-अलग चरित्रों को निभाने वाली केट को टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनिया में बहुत सराहा गया।
1983 अमेरिका के न्यू यार्क में निकोलाई ओलिविया निकी रोथ्सचाइल्ड का जन्म हुआ। ओलिविया निकी रोथ्सचाइल्ड प्रसिद्ध अमेरिकी सोशलाइट, फैशन डिजाइनर और मॉडल हैं। वह जन्म से ब्रिटिश अमेरिकी कारोबारी हिल्टन परिवार की सदस्य हैं और 2015 में विक्टर रोथ्सचाइल्ड, तीसरे बैरन रोथ्सचाइल्ड के पोते, जेम्स रोथ्सचाइल्ड से शादी के बाद रोथ्सचाइल्ड परिवार की सदस्य हैं।
1987 दक्षिण कोरिया के बैनपो-डोंग, सियोल में सोयोन नाम से प्रसिद्ध पार्क सो-योन का जन्म हुआ। सोयोन खूबसूरत, बोल्ड, प्रसिद्ध दक्षिण कोरियाई गायिका और अभिनेत्री, नर्तकी और माॅडल हैं।
1988 अपारी, कगायान, फिलीपींस में माजा रॉस एंड्रेस साल्वाडोर-ओर्टेगा खूबसूरत, बोल्ड फिलिपिनो अभिनेत्री, गायिका, नर्तक, मॉडल, फिल्म निर्माता, एशिया कंटेंट अवार्ड्स की प्राप्तकर्ता, एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स और एशियन टेलीविजन अवार्ड्स नामांकित का जन्म हुआ। इसी दिन ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
1989 न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी। 1989 जानी-मानी टीवी एंकर, अभिनेत्री रूपल त्यागी का जन्म हुआ। उन्हें जी टीवी के सपने सुहाने लड़कपन के में अभिनय के लिए खासतौर पर जाना जाता है। इसी दिन 1989 में तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया।
1991 अंग्रेजी अखबार समूह द इंडियन एक्सप्रेस के संस्थापक रामनाथ गोयनका का निधन हुआ। रामनाथ गोयनका प्रेस स्वतंत्रता और आरएसएस के राजनीतिक संगठन भारतीय जनसंघ के समर्थक थे।
1994 संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी यूनेस्को ने घोषणा की कि हमारे जीवन में शिक्षकों के योगदान का जश्न मनाने और शिक्षकों का सम्मान करने के लिए वैश्विक स्तर पर 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। संयोग से इस दिन पाकिस्तान और रूस में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
1995 आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के नोबल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
1997 युगांडा की राजधानी कंपाला से नील नदी के स्रोत जिंजा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
1997 भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट में विजय हासिल की।
1999 भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण निषेध संधि सीटीबीटी पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया। इसी दिन भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर का जन्म चेन्नई में हुआ।
2000 यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति स्लोवोदान मिलोसेविच के खिलाफ विद्रोह हुआ। बाद में उन्हें अंतरराष्ट्रीय अदालत में मुकदमा चला और जेल में उनकी मौत हुई।
2001 पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
2002 5 अक्टूबर से मनाया जाने वाला वेश्यावृत्ति निषेध का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीएनपी) सेक्स वर्क या वेश्यावृत्ति के उन्मूलन के लिए जागरूकता दिवस है। आईडीएनपी 2002 में अपने उद्घाटन वर्ष के दौरान कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र और मेलबर्न, विक्टोरिया में इसे मान्यता देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। 2005 में फिलीपींस विश्वविद्यालय के मानवाधिकार संस्थान और महिलाओं की तस्करी के खिलाफ गठबंधन (सीएटीडब्ल्यू) के एशिया-प्रशांत अध्याय ने एक आईडीएनपी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने 2003 के मानव तस्करी विरोधी अधिनियम पर चर्चा की। इसी दिन जाने माने कनाडाई आइस हॉकी खिलाड़ी चक रेनर का निधन हुआ।
2003 डैन स्नाइडर, कनाडाई-अमेरिकी आइस हॉकी खिलाड़ी एवं टिमोथी ट्रेडवेल, अमेरिकी पर्यावरणविद्, निर्देशक और निर्माता का निधन हुआ।
2004 पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया। इसी दिन मौरिस विल्किंस, न्यूजीलैंड-अंग्रेजी भौतिक विज्ञानी और जीवविज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता का निधन हुआ।
2005 खुशमिजाजी में भारत चौथे नंबर पर आया।
2006 मैक्सिकन कुश्ती प्रमोटर एंटोनियो पेना जिन्होंने लूचा लिब्रे एएए वर्ल्ड वाइड की स्थापना की, का निधन हुआ।
2007 नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ। पाकिस्तान में सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।
2008 केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सेतु समुंद्रम परियोजना के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।
2010 बर्नार्ड क्लेवेल, फ्रांसीसी पत्रकार और लेखक एवं मैरी लियोना गेज, अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री, मिस यूएसए 1957 का निधन हुआ।
2011 मोबाइल, इंटरनेट साॅफ्टवेयर कंपनी एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में पैंक्रियाज कैंसर के कारण निधन हुआ। इस अमेरिकी तकनीकी विज्ञानी ने कंप्यूटर और मोबाइल फोन के बाजार को एक नयी दिशा दी और उनकी कंपनी दुनिया की सबसे सफल कंपनी बनी। इसी दिन 2011 में भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी आकाश लॉन्च किया गया। 2011 में इसी दिन मेकांग नदी नरसंहार में दो चीनी मालवाहक नौकाओं का अपहरण कर लिया गया और 13 चालक दल के सदस्यों की हत्या कर दी गई।
2012 वोजिन दिमित्रीजेविक, क्रोएशियाई-सर्बियाई वकील और कार्यकर्ता, जेम्स डब्ल्यू होली तृतीय अमेरिकी दंत चिकित्सक और राजनीतिज्ञ, एडवर्ड मिर्जोयान, जॉर्जियाई-अर्मेनियाई संगीतकार और शिक्षक एवं क्लाउड पिनोटो, फ्रांसीसी निर्देशक और पटकथा लेखक का निधन हुआ।
2013 रूथ आर. बेनेरिटो, अमेरिकी रसायनज्ञ और अकादमिक, कार्लो लिजानी, इतालवी अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक एवं याक्कुन सकुराजुका, जापानी आवाज अभिनेत्री और गायिका का निधन हुआ।
2014 डेविड चावचावद्जे, अंग्रेजी-अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए अधिकारी और लेखक, एंड्रिया डी सिजेरिस, इतालवी रेसिंग ड्राइवर, जेफ्री होल्डर, त्रिनिदाद-अमेरिकी अभिनेता, गायक, नर्तक और कोरियोग्राफर एवं यूरी ल्यूबिमोव, रूसी अभिनेता और निर्देशक का निधन हुआ।
2015 चैंटल एकरमैन, बेल्जियम-फ्रांसीसी अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता, जोकर अरोयो, फिलिपिनो वकील और राजनीतिज्ञ ग्रेस ली बोग्स, अमेरिकी दार्शनिक, लेखक और कार्यकर्ता हेनिंग मैनकेल, स्वीडिश लेखक और नाटककार का निधन हुआ।
2016 प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार और लेखक ब्रॉक येट्स का निधन हुआ।
2017 प्रसिद्ध डच राजनीतिज्ञ, एम्स्टर्डम के मेयर एबरहार्ड वैन डेर लान का निधन हुआ।
2021 दिग्गज तकनीकी कंपनी माइक्रसॉफ्ट ने अपना ऑपरेटिंग सिस्टम विंडो 11 (विंडो एनटी) आम जनता के लिए जारी किया।
2024 वारविक, यूनाइटेड किंगडम में प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कथाकार और ब्राउन विश्वविद्यालय में साहित्य कला के टी. बी. स्टोवेल प्रोफेसर एमेरिटस रॉबर्ट लोवेल कूवर (जन्म 4 फरवरी 1932 चार्ल्स सिटी, आयोवा, संयुक्त राज्य अमेरिका) का निधन हुआ। रॉबर्ट कूवर इलेक्ट्रॉनिक साहित्य के समर्थक बने और इलेक्ट्रॉनिक साहित्य संगठन की स्थापना करवाई। रॉबर्ट कूवर ने कहा है, जब आप दूसरे लोगों की भीड़ के साथ रहते हैं, तो उनके जैसा सोचने से बचना मुश्किल होता है, और तब आप आप नहीं रह जाते।
2025 रूस द्वारा 4 अक्टूबर शनिवार को रात भर यूक्रेन पर ड्रोन, मिसाइल और बम दागे जाने से कम से कम 5 नागरिकों की मौत हो गई। यह एक बड़ा हमला था, जिसमें नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार सुबह बताया कि मॉस्को ने यूक्रेन के 9 क्षेत्रों में 50 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और लगभग 500 ड्रोन दागे। क्षेत्रीय अधिकारियों और यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, ल्वीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले में 4 लोगों की मौत हो गई।
2026 5 अक्टूबर सुबह की मीडिया हेडलाइंस के अनुसार, वर्ल्ड हैबिटेट डे 2026, ओमान के मस्कट में 5 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले वर्ल्ड हैबिटेट डे ग्लोबल इवेंट की आधिकारिक शुरुआत हुई। इसका फोकस सभी के लिए सही घर और अर्बन अक्टूबर की शुरुआत है। एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने फ्लोरिडा से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाले क्रू-13 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। जापान सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए स्थायी निवास के कड़े नियम लागू किए। इसके तहत फीस बढ़ाई गई और आय तथा भाषा की जानकारी से जुड़ी शर्तें भी सख्त की गईं। ईरान से जुड़े संघर्ष के आठवें महीने में प्रवेश करने के साथ ही अमेरिकी सेना ने मध्य पूर्व में और सैन्य तैनाती बढ़ाई। कुछ इलाकों से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद कताइब हिज्बुल्लाह ने इराक में सैन्य अभियान रोक दिए। 4 अक्टूबर को ब्राजील में आम चुनाव खत्म होने के बाद अक्टूबर के मध्य तक राजनीतिक विश्लेषण और वोटों की गिनती क्षेत्रीय स्तर पर मुख्य चर्चा का विषय है।
5 अक्टूबर को सशस्त्र बल दिवस (इंडोनेशिया), संविधान दिवस (वानुआतु), इंजीनियर दिवस (बोलिविया), गणतंत्र दिवस (पुर्तगाल), शिक्षक दिवस (पाकिस्तान), शिक्षक दिवस (रूस) सहित विश्व शिक्षक दिवस और वेश्यावृत्ति-विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं।
ध्यान रहे तुम क्या कर रहे हो अगर तुमने मुझे एक बार भी धोखा दिया, तो मैं तुम पर दोबारा कभी भरोसा नहीं करूँगा। –डेनिस दिदेरो
Inspirational Quotes, births and deaths of famous figures in India and the world over the last 9000 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)