अगर मैं सचमुच आजाद हूँ, तो मुझे कौन बता सकता है कि आज मुझे कितनी आजादी मिल सकती है? जब तक सभी आजाद नहीं हो जाते, तब तक कोई भी आजाद नहीं है। -फैनी लू हैमर
105 ईसा पूर्व 6 अक्टूबर को अराउसियो की लड़ाई हुई, रोमन इतिहास की सबसे बड़ी सैन्य त्रासदियों में से एक सिंब्रियन लड़ाई में सिंब्री और ट्यूटोंस जनजातियों ने रोमन सेना की दो टुकड़ियों को करीब पूरी तरह से खत्म कर दिया।
69 ईसा पूर्व 6 अक्टूबर को तीसरा मिथ्रिडाटिक युद्ध हुआ जिसमें रोमन गणराज्य की सेना ने आर्मेनिया को अपने अधीन कर लिया।
23 ईस्वी में 6 अक्टूबर को चीन में 4 अक्टूबर को हुए सेना और किसान विद्रोह में शासनाध्यक्ष वांग मांग को हराने, राजमहल में बंदी बनाने और राजधानी लूटने के दो दिन बाद विद्रोहियों ने वांग मांग का सिर धड़ से अलग कर दिया।
404 ईस्वी में 6 अक्टूबर को बीजेंटाइन की महारानी यूडोक्सिया की सातवीं गर्भावस्था के दौरान गर्भपात होने से मृत्यु हुई।
618 ईस्वी में 6 अक्टूबर को सुई से तांग में संक्रमण के दौरान वांग शिचोंग ने यांशी की लड़ाई में ली एमआई को हराया।
877 ईस्वी में 6 अक्टूबर को पवित्र रोमन सम्राट चार्ल्स द बाल्ड का निधन हुआ।
997 ईस्वी में 6 अक्टूबर को प्रसिद्ध जापानी समुराई मिनामोटो नो मित्सुनाका का निधन हुआ।
1014 ईस्वी में 6 अक्टूबर को इतिहास प्रसिद्ध बल्गेरियाई साम्राज्य के जार (शासक) सैमुअल का निधन हुआ।
1101 जर्मन भिक्षु और कार्थुसियन ऑर्डर के संस्थापक कोलोन के ब्रूनो का निधन हुआ।
1289 प्राग, बोहेमिया का राज्य में बोहेमिया के वेन्सेस्लॉस तृतीय का जन्म हुआ। वेन्सेस्लॉस तृतीय हंगरी, क्रोएशिया, बोहेमिया और पोलैंड के राजा बने।
1398 कोरियाई प्रधानमंत्री चोंग तोजों का निधन हुआ।
1499 इटली के मिलान नगर क्षेत्र पर फ्रांस के राजा लुईस ने कब्जा किया। इटली का यह शहर आज दुनिया के प्रमुख वाणिज्यिक शहरों में से एक है।
1506 प्रमुख सिख संत बाबा बुड्ढा का जन्म अमृतसर के पास काठू नांगल गांव में जाट सिख परिवार में हुआ।
1510 जॉन कैयस का जन्म नोर्विच, इंग्लैंड में हुआ। जॉन कैयस विख्यात ब्रिटिश अंग्रेजी चिकित्सक बने, और गोनविले के साथ मिलकर गोनविले और कैयस कॉलेज की स्थापना की।
1600 इतालवी लेखक, नाटककार जैकोपो पेरी के ओपेरा यूरीडाइस (एरुडाइस या यूरीडाइस) का मंचन हुआ। जिसमें गिउलिओ कैसिनी का संगीत है। यह सबसे पुराने लोकप्रिय ओपेरा में से एक है।
1661 कीरतपुर, लाहौर सूबा, मुगल साम्राज्य में सिखों के 7वें गुरु हर राय (जन्म 16 जनवरी 1630) का निधन हुआ।
1679 मुगल वंश के 12वें बादशाह नेकु सियर का जन्म औरंगाबाद में हुआ।
1683 13 जर्मन परिवार क्रेफेल्ड, जर्मनी से फिलाडेल्फिया, अमेरिका पहुंचे। पेंसिल्वेनिया कॉलोनी में इन्होंने ने उत्तरी अमेरिका में पहली स्थाई बस्ती जर्मेनटाउन की स्थापना की। 6 अक्टूबर को जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।
1762 ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1777 अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में जनरल सर हेनरी क्लिंटन के नेतृत्व में ब्रिटिश सेनाओं ने फोर्ट क्लिंटन और फोर्ट मोंटगोमरी पर कब्जा कर लिया और हडसन नदी मार्ग को नष्ट कर दिया।
1789 फ्रांसीसी क्रांति के दौरान राजा लुई सोलहवें को अपना निवास वर्साय से तुइलरीज पैलेस में बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
1810 फिनलैंड के ग्रैंड डची शहर में भयंकर आग लगी जिससे राहे शहर की लगभग सभी इमारतें राख के ढेर में तब्दील हो गई।
1854 इंग्लैंड में न्यूकैसल और गेट्सहेड में लगी भीषण आग से सैकड़ों इमारतें राख के ढेर में तब्दील हो गईं, 53 से अधिक लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग झुलस गए और अन्य कारणों से घायल हो गए।


1860 इंडियन पीनल कोड 6 अक्टूबर को पारित हुआ, जिसे जनवरी 1862 से लागू किया गया। हर अपराध की सजा क्या होगी, इसी आईपीसी कानून में प्रावधान किया गया।
1866 ईस्ट बोल्टन, कनाडा में रेजिनाल्ड फेसेंडेन (ऑब्रे रेजिनाल्ड फेसेंडेन) का जन्म हुआ। रेजिनाल्ड फेसेंडेन विख्यात कनाडाई-अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और आविष्कारक बने, उन्हें 1891 और 1936 के बीच रेडियो और सोनार से संबंधित क्षेत्रों में सैकड़ों पेटेंट प्राप्त हुए। फेसेंडेन ने रेडियो तकनीक के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई, जिसमें एंपलीट्यूड मॉड्यूलेशन रेडियो की नींव भी शामिल है। रेजिनाल्ड फेसेंडेन ने लिखा है, अक्सर आविष्कार की प्रकृति, प्रतिस्पर्धा की भूमिका और सभ्यता की उन्नति पर विचार करते हैं।
1870 रोम को एकीकृत इटली की राजधानी बनाया गया।
1873 आयरलैंड में रग्बी यूनियन काउंटी कार्लो फुटबॉल क्लब की स्थापना की गई।
1879 दारुल उलूम देवबंद के मुखिया इस्लामिक विद्वान हुसैन अहमद मदनी का जन्म बांगरमऊ, उन्नाव में हुआ।
1884 न्यूपोर्ट रोड आइलैंड, अमेरिका में नौसेना वार कॉलेज स्थापित किया गया।
1887 ला चाक्स-डी-फोंड्स, स्विट्जरलैंड में ले कॉर्बूसियर (चार्ल्स-एडौर्ड जेनेरेट) का जन्म हुआ। ले कॉर्बूसियर स्विस-फ्रांसीसी वास्तुशिल्प डिजाइनर, चित्रकार, शहरी योजनाकार और लेखक बने, वे आधुनिक वास्तुकला के अग्रदूतों में से माने गए। ले कॉर्बूसियर ने लोकप्रिय इमारतों फिलिप्स पैवेलियन (ब्रुसेल्स, बेल्जियम में आधुनिकतावादी मंडप) और सेंट-पियरे, फिरमिनी (सेंट-पियरे / सेंट पीटर) फिरमिनी, फ्रांस के कम्यून में एक कंक्रीट की इमारत है) सहित अन्य कई महत्वपूर्ण संरचनाएं डिजाइन कीं। ले कॉर्बूसियर वास्तुकला एक सीखा हुआ खेल है प्रकाश में एकत्रित रूपों का सही और शानदार संयोजन। मैं बात करने की तुलना में चित्र बनाना अधिक पसंद करता हूँ। चित्र बनाना तेज होता है, और झूठ के लिए कम जगह छोड़ता है।
1893 कलियाकैर (बांग्लादेश) में मेघनाद साहा का जन्म हुआ। मेघनाद साहा विख्यात भारतीय खगोल भौतिक विज्ञानी बने जिन्होंने साहा आयनीकरण समीकरण विकसित किया था, वे लोकसभा सदस्य भी रहे।
1898 सबसे बड़ी अमेरिकी संगीत बिरादरी फी म्यू अल्फा सिनफोनिया की स्थापना न्यू इंग्लैंड कंजर्वेटरी ऑफ म्यूजिक में हुई। न्यू इंग्लैंड संगीत संरक्षिका (एनईसी) बोस्टन, मैसाचुसेट्स में निजी संगीत विद्यालय है।
1901 प्रसिद्ध जर्मन-ब्राजीलियाई प्राणीशास्त्री और अकादमिक एवलिन डू बोइस-रेमंड मार्कस का जन्म हुआ।
1906 ईरान में मजलिस यानी संसद सत्र का पहली बार आयोजन किया गया।
1917 मोंटगोमरी काउंटी, मिसिसिपी, अमेरिका में फैनी लू हैमर का जन्म हुआ। फैनी लू हैमर प्रख्यात अमेरिकी मतदाता अधिकार कार्यकत्री, अश्वेत और महिला अधिकार कार्यकत्री, सामुदायिक कार्यकत्री और नागरिक अधिकार आंदोलन की नेता बनीं। फैनी लू हैमर फ्रीडम डेमोक्रेटिक पार्टी की उपाध्यक्ष थीं, जिसका उन्होंने 1964 के डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में प्रतिनिधित्व किया था। श्वेत बहुलतावाद राजनीतिक व्यवस्था की आलोचक फैनी लू हैमर ने अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज के बारे में कहा, उस झंडे की हर लाल पट्टी अश्वेत व्यक्ति के बहाए गए खून का प्रतिनिधित्व करती है।
1925 न्यूयॉर्क शहर में शाना एगर का जन्म हुआ। शाना एगर जानी मानी अमेरिकी पत्रकार, लेखिका, टीवी एंकर, लाइफ मैगजीन की पहली महिला स्टाफ राइटर और कॉलमिस्ट बनीं, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 1970 के दशक के 60 मिनट्स के पॉइंट-काउंटरपॉइंट डिबेट सेगमेंट में कंजर्वेटिव जेम्स जे. किल्पैट्रिक के साथ हिस्सा लेने से मिली। 1962 में शाना एगर लाइफ के लिए एक लेख लिखा, वे तय करते हैं कि कौन जिएगा, कौन मरेगा मेडिकल चमत्कार ने एक छोटी सी कमेटी पर नैतिक बोझ डाल दिया है, इस लेख ने किडनी डायलिसिस मशीन जैसे सीमित संसाधनों के बँटवारे पर राष्ट्रीय बहस छेड़ दी।
1927 अमेरिकी फिल्म निर्माण कंपनी वार्नर ब्रदर्स ने संवाद और पाश्र्व संगीतयुक्त पहली फीचर फिल्म द जैज सिंगर रिलीज की।
1930 हरियाणा के प्रमुख राजनेता और तीन बार मुख्यमंत्री रहे भजन लाल बिश्नोई का जन्म बहावलपुर, पाकिस्तान में हुआ।
1931 जेनोआ, इटली में रिकार्डो जियाकोनी का जन्म हुआ। रिकार्डो जियाकोनी प्रख्यात इतालवी-अमेरिकी खगोलविद बने। जियाकोनी ने एक्स-रे खगोल विज्ञान की नींव रखी। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे रिकार्डो जियाकोनी ने लिखा है, जब तक आप अपने प्राणों से काम नहीं करेंगे, तब तक कुछ भी नहीं होगा।
1933 हैदराबाद में मुकर्रम जाह का जन्म हुआ। मुकर्रम जाह हैदराबाद के आखिरी निज़ाम और निज़ाम्स चेरीटेबल ट्रस्ट तथा मुकर्रम जाह ट्रस्ट शिक्षा समिति के मुखिया रहे।
1936 माउंट गिलियड, उत्तरी कैरोलिना में जूलियस लेवोन चेंबर्स का जन्म हुआ। जूलियस एल. चेंबर्स प्रसिद्ध अमेरिकी वकील, नागरिक अधिकार नेता और शिक्षक बने। जूलियस एल. चेंबर्स ने अपने सामने आने वाले लगातार खतरों, नागरिक अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए एक उपकरण के रूप में कानून में अपने अटूट विश्वास और एक बेहतर राष्ट्र के लिए अखंड आशावाद के साथ अथक परिश्रम करने की भावना का वर्णन करते हुए कहा, बस लड़ते रहो।
1940 मलयालम, तमिल, तेलुगू आदि दक्षिण भारतीय भाषाओं की 2500 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री सुकुमारी का जन्म नागरकोली में हुआ।
1944 गया, बिहार में जीतनराम माँझी का जन्म हुआ। जीतनराम जनता दल (यूनाइटेड) के राजनेता तथा बिहार के मुख्यमंत्री रहे, 2024 लोकसभा चुनाव से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता और मोदी सरकार में मंत्री हैं।
1945 कौशल विकास से संबंधित प्रधानमंत्री के सलाहकार सुब्रमण्यम रामादुरई का जन्म नागपुर में हुआ।
1946 पेशावर, पाकिस्तान में विनोद खन्ना का जन्म हुआ। विनोद खन्ना प्रसिद्ध बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता, आचार्य रजनीश ओशो के शिष्य और भारतीय जनता पार्टी के नेता भी रहे।
1951 सोविय संघ ने परमाणु हथियारों की होड़ में शामिल होने का ऐलान किया। प्रमुख सोवियत अखबार प्रावदा में सर्वोच्च सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन का इंटरव्यू छपा, जिससे लोगों को पहली बार पता चला कि 1949 में परमाणु बम टेस्ट करने के बाद सोवियत संघ ने भी परमाणु बम बना लिया है।
1952 पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ त्रणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेता और शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चटर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1954 प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना लाने की घोषणा की।
1959 फ्लोरेंस, इटली में प्रसिद्ध अमेरिकी कला इतिहासकार बर्नार्ड बेरेनसन (बर्नहार्ड वाल्व्रोजेंस्की, जन्म 26 जून 1865 बुट्रिमोनिस, विल्ना प्रांत, रूसी साम्राज्य) का निधन हुआ। बर्नार्ड बेरेनसन पुनर्जागरण काल की कला के विशेषज्ञ थे। उनकी किताब द ड्रॉइंग्स ऑफ द फ्लोरेंटाइन पेंटर्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रही। बर्नार्ड बेरेनसन ओल्ड मास्टर्स (पुराने महान कलाकारों) की कलाकृतियों की पहचान और उनके असली कलाकार का पता लगाने के मामले में एक प्रमुख हस्ती के रूप में मशहूर हुए।
1961 अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने नागरिकों को परमाणु युद्ध की स्थिति में परमाणु विकिरण से बचाने के लिए बम आश्रयों के निर्माण की सिफारिश की।
1963 पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी ग्रैंड ओल्ड मैन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पहले अध्यक्ष बाबा खड़क सिंह का निधन दिल्ली में हुआ। इनका जन्म 6 जून 1868 को सियालकोट, पाकिस्तान में हुआ था। 6 अक्टूबर 1963 को दरभंगा, बिहार में बाॅलीवुड फिल्मों और टेलीविजन के जाने माने अभिनेता संजय मिश्रा का जन्म हुआ।
1972 भोजपुरी फिल्मों के प्रमुख निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक, संगीतकार राजकुमार आर पांडेय का जन्म हुआ।
1974 भारतीय राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वीके कृष्ण मेनन का निधन हुआ।
1976 थाइलैंड की सेना और पुलिस ने थमामासैट विश्वविद्यालय के मैदान तथा बैंकाक के सनम लुआंग में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 46 लोगों की जान ले ली और सैकड़ों लोग घायल कर दिए। इसके बाद सेना ने प्रधानमंत्री सेनी प्रमोज को हटाकर शासन अपने हाथ में ले लिया।
1981 मिस्र की राजधानी काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक विद्रोही सैनिक गुट के एक सैनिक ने मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात यानी मोहम्मद अनवर अल सादात की अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी।
1982 चीनी मूल के भारतीय गायक, अभिनेता, टेलीविजन कलाकार और दंत चिकित्सक मियांग चांग का जन्म धनबाद, बिहार में हुआ।
1983 खालिस्तानी आतंकग्रस्त पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
1988 मलयालम टेलीविजन जगत की जानी मानी, खूबसूरत, प्रतिभावान अभिनेत्री एवं माॅडल अर्चना सुसीलन का जन्म भिलाई में हुआ।
1991 अंग्रेजी की जानी मानी, प्रतिभाशाली लेखिका और संपादक निकिता सिंह का जन्म पटना में हुआ।
1994 यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की.
1995 स्विटजरलैंड के दो वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।
2000 लाफायेत्ते, कैलीफोर्निया में एडिसन राय ईस्टरलिंग का जन्म हुआ जो लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी सोशल मीडिया हस्ती, गायिका, नर्तकी, माॅडल और अभिनेत्री हैं। इसी दिन इस्रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू हुई। इसी दिन यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रांति के बीच राष्ट्रपति स्लोवोदान मिलोसेविच देश छोड़कर भागे, विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
2002 आतंकी संगठन अल कायदा ने तेल टैंकर लिम्बर्ग में बमबारी की, जिससे 90,000 बैरल तेल अदन की खाड़ी में बह गया।
2004 इस्रायली सैन्य अभियान को रोकने का संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो शक्ति का इस्तेमाल कर रोका।
2007 ब्रिटिश नाविक जैसन लुईस ने 12 जुलाई 1994 में एक्स्पीडिशन 360 नाम से ग्रीनविच, लंदन से दुनिया का चक्कर लगाने का अभियान शुरू किया था। 46,000 मील की इस यात्रा में 4,833 दिन लगे। 2007 में इसी दिन जाने माने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद हुए लक्ष्मी मल्ल सिंघवी का निधन हुआ। इसी दिन परवेज मुशर्रफ अपनी एकतरफा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।
2008 वैश्विक मंदी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नकद सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फैसला किया।
2010 दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसी दिन प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम की स्थापना हुई। अमेरिका के केविन सिस्ट्रॉम और ब्राजी के माइक क्राइगर इंस्टाग्राम रूप से पव्ै के लिए लॉन्च किए गए इंस्टाग्राम ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की, दो महीनों में एक मिलियन पंजीकृत उपयोगकर्ता, एक साल में 10 मिलियन और जून 2018 तक 1 बिलियन। अप्रैल 2012 में इंस्टाग्राम इंक ने लगभग 1 बिलियन डालर नकद और स्टॉक में सेवा का अधिग्रहण किया।
2011 गोवा के राजनीतिज्ञ, राजनीतिक दल प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा) के संस्थापक लुइस प्रोतो बार्बोसा का निधन हुआ।
2012 स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी राजनेता, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे बी. सत्य नारायण रेड्डी (जन्म 21 अगस्त 1927 महबूबनगर, हैदराबाद) का निधन हुआ।
2014 अमेरिकी अभिनेत्री मारियन सेल्डस का निधन हुआ।
2015 प्रसिद्ध हंगेरियन लेखक, नाटककार और राजनीतिज्ञ, हंगरी के प्रथम राष्ट्रपति अर्पाद गोंक्ज और जाने माने यूक्रेनी-अमेरिकी समाजशास्त्री, इतिहासकार व्लादिमीर श्लापेंटो का निधन हुआ।
2017 प्रसिद्ध अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता राल्फी मे एवं डेविड मार्क्स, ब्रिटिश वास्तुकार, लंदन आई के डिजाइनर का निधन हुआ।
2018 ब्रेट कावानुघ को सुप्रीम कोर्ट के एसोसिएट जस्टिस के रूप में नियुक्त किए जाने पर हुआ विवाद संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट एसोसिएट जस्टिस के रूप में पुष्टि किए जाने पर समाप्त हुआ। इसी दिन स्कॉट विल्सन, प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता एवं मोंटसेराट कैबले, स्पेनिश सोप्रानो का निधन हुआ।
2019 प्रसिद्ध अंग्रेजी ड्रमर जिंजर बेकर एवं एडी लम्सडेन, ऑस्ट्रेलियाई रग्बी लीग खिलाड़ी एवं रिप टेलर, अमेरिकी अभिनेता और हास्य अभिनेता का निधन हुआ।
2020 एडी वैन हेलन, डच-अमेरिकी गिटारवादक, गीतकार और निर्माता एवं जॉनी नैश, अमेरिकी गायक-गीतकार का निधन हुआ।
2021 सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक अहम फैसले में 6 अक्टूबर को कहा कि नैतिक अधमता से जुड़े अपराध से बरी होने या गवाहों के मुकर जाने से पुलिस बल में स्वतः रोजगार का आधार नहीं बन जाएगा। इसके लिए व्यक्ति का अत्यंत ईमानदार व त्रुटिहीन चरित्र वाला होना जरूरी है। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी ने कहा कि एक व्यक्ति जो पुलिस बल में शामिल होना चाहता है, उसे अत्यंत ईमानदार और त्रुटिहीन चरित्र और सत्यनिष्ठा का व्यक्ति होना चाहिए और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति इस श्रेणी में फिट नहीं होंगे। एक अन्य अहम फैसले में पटाखों पर बैन के बावजूद इसके इस्तेमाल किए जाने को लेकर सर्वोच्च अदालत ने नाराजगी जाहिर की है. उसने कहा कि हमारे देश में आदेशों को लागू कराना अहम समस्या है। जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि उत्सव दूसरों की जान की कीमत पर नहीं हो सकता। बेंच ने कहा कि हम जश्न मनाने के खिलाफ नहीं हैं. आप त्योहार मनाना चाहते हैं, तो हम भी मनाना चाहते हैं, लेकिन किस कीमत पर… हमें ये भी सोचना होगा। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि पटाखों की वजह से अस्थमा और दूसरे रोगों से पीड़ित लोगों को परेशानी होती है। 2022 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को कर्नाटक के मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं और राहुल गांधी तथा अन्य भारत यात्रियों के साथ पदयात्रा की। सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। वह पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इसी दिन खबर आई कि भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधि सितंबर में 6 महीने के निचले स्तर पर आ गई। मुद्रास्फीति के दबाव के बीच नये व्यापार में सबसे धीमी दर से बढ़ोतरी हुई। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अगस्त में 57.2 से घटकर सितंबर में 54.3 पर आ गया। यह मार्च के बाद सबसे धीमी दर से विस्तार को दर्शाता है। अर्थव्यवस्था के जानकारों के अनुसार, खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से अधिक अंक का मतलब विस्तार है, जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है। इसी दिन एक और खबर आई कि विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ द्वारा जाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद एक भारतीय दवा कंपनी की 4 दवाइयों को लेकर आगाह करने के मद्देनजर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन सीडीएससीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि घटिया चिकित्सकीय उत्पाद ऐसे उत्पाद हैं, जो अपने गुणवत्ता मानकों या विशिष्टताओं को पूरा नहीं करते। ये चार उत्पाद भारतीय कंपनी मेडन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा उत्पादित प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मेकॉफ बेबी कफ सिरप और मैग्रिप एन कोल्ड सिरप हैं। डब्ल्यूएचओ ने 29 सितंबर को भारत के औषधि महानियंत्रक को सूचित किया था कि वह गाम्बिया को तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि चारों में से प्रत्येक दवा के नमूनों का प्रयोगशाला विश्लेषण पुष्टि करता है कि उनमें डायथाइलीन ग्लाईकॉल और एथिलीन ग्लाईकॉल अस्वीकार्य मात्रा में मौजूद हैं। इसी दिन आई एक अन्य खबर के मुताबिक कैलिफोर्निया (अमेरिका) में अपहृत सिख परिवार के चार सदस्य एक बगीचे में मृत मिले हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड के रहने वाले इस परिवार का सोमवार को अपहरण कर लिया गया था। मर्सेड काउंटी के शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि 8 माह की बच्ची आरुही धेरी, उसकी मां जसलीन कौर (27), पिता जसदीप सिंह (36) और जसदीप के भाई अमनदीप सिंह (39) के शव इंडियाना रोड एंड हचिनसन रोड के पास एक बगीचे से 6 अक्टूबर शाम बरामद हुए।
2022 प्रसिद्ध फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नॉक्स (एनी थेरेसा ब्लैंच एर्नॉक्स, जन्म 1 सितंबर 1940, लिलेबोन, फ्रांस) को 2022 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई, उनके व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों, अलगावों और सामूहिक बंधनों को उजागर करने के साहस और नैदानिक तीक्ष्णता के लिए। एनी एर्नॉक्स की साहित्यिक रचनाएँ, जो अधिकतर आत्मकथात्मक हैं, समाजशास्त्र से घनिष्ठ संबंध रखती हैं। एनी एर्नॉक्स ने लिखा है, दर्द को बरकरार नहीं रखा जा सकता, उसे संसाधित करने, हास्य में बदलने की जरूरत होती है।
2023 ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली जेल में बंद ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता को नरगिस मोहम्मदी नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने का ऐलान हुआ। उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के शहर खार्किव में रूसी मिसाइल हमले में 10 साल के एक लड़के और उसकी दादी की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग घायल हो गए। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
2024 डेटन, ओहियो में जाने माने अमेरिकी वकील और रिपब्लिकन पार्टी के राजनेता डेव हॉब्सन (डेविड ली हॉब्सन, जन्म 17 अक्टूबर 1936) का निधन हुआ। डेव हॉब्सन ने 1991 से 2009 तक ओहियो के सातवें कांग्रेस जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया।
2025 अल्बर्टा में शिक्षकों की हड़ताल शुरू हुई, जिससे लगभग 51,000 शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया जिससे अल्बर्टा के करीब 7,30,000 छात्र प्रभावित हुए।
2026 6 अक्टूबर की सुबह मीडिया हेडलाइंस के मुताबिक विगत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने व्यापार, टेक्नोलॉजी सहयोग और मार्केट तक पहुंच को बढ़ावा देने के लिए माइग्रेशन और मोबिलिटी पार्टनरशिप समझौते पर हस्ताक्षर किए। क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के मक्का रक्षा समझौते को लागू करने को तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के प्रतिनिधियों ने रियाद में मुलाकात की। जम्मू एवं कश्मीर में स्थानीय अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे 150 कथित अनधिकृत बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की। आर्थिक रिपोर्टों में महंगाई का दबाव बने रहने के बावजूद यूरोजोन में मजबूत विकास दर पर जोर दिया गया।
कम सच जैसी कोई चीज नहीं होती। बूढ़ा होना फीका पड़ना है, पारदर्शी होना है। मैंने सुख को भविष्य के दर्द की तरह अनुभव किया। -एनी एर्नॉक्स
Inspirational Quotes, births and deaths of famous figures in India and the world over the last 2200 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)