
विज्ञान विश्वासों के एक समूह की पुष्टि नहीं है, बल्कि जाँच-पड़ताल की एक प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य ज्ञान के एक ऐसे परीक्षण योग्य निकाय का निर्माण करना है जो निरंतर अस्वीकृति या पुष्टि के लिए खुला हो। -माइकल ब्रैंट शेरमर
14 ईस्वी में 8 सितंबर को रोमन साम्राज्य के संस्थापक और 27 ईसा पूर्व से पहले रोमन सम्राट रहे गायस ऑक्टेवियस ऑगस्टस (19 अगस्त 14 को नोला) का अंतिम संस्कार करके उसका शव मकबरे में रखा गया।
70 ईस्वी में 8 सितंबर को पिछले दिन हेरोदेस के महल पर कब्जा करने के बाद टाइटस के नेतृत्व में एक रोमन सेना ने यरूशलेम शहर को कब्जा कर लूटा, तोड़-फोड़, मार-काट मचाई।
337 ईस्वी में 8 सितंबर को राज सिंहासन पर दावा करने वाले सभी संबंधियों को खत्म करने के बाद कॉन्सटेंटाइन द्वितीय तथा कॉन्सटैन संयुक्त रोमन सम्राट बने।
617 ईस्वी में 8 सितंबर को ईस्वी में 8 सितंबर को ली युआन ने सूई राजवंश सेना को हराया। सूई राजवंश सेना शाही राजधानी चांगआन पर कब्जा करने और तांग राजवंश की स्थापना का प्रयास कर रही थी।
780 ईस्वी में 8 सितंबर को बीजान्टिन सम्राट लियो चतुर्थ खजार (जन्म 25 जनवरी 750) का निधन हुआ।
828 ईस्वी में 8 सितंबर को अली अल-हादी हिजाजी (पश्चिमी अरब) का जन्म हुआ। अली अल-हादी इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के वंशज थे और ट्वेल्वर शिया में दसवें इमाम बने जो अपने पिता मुहम्मद अल-जवाद के उत्तराधिकारी थे। 828 में मदीना में जन्मे अली को अल-हादी (मार्गदर्शक) और अल-नकी (प्रतिष्ठित) जैसी उपाधियों से जाना जाता है। अल-जवाद के अधिकांश अनुयायियों ने अली की इमामत को सहजता से स्वीकार कर लिया, जो उस समय एक बालक ही थे।
1100 प्रतिपोप थियोडोरिक का चुनाव हुआ। थियोडोरिक 1100 – 1101 में प्रतिपोप व 1080 में विबर्ट ऑफ रवेना के साथ मतभेदों के कारण पोप ग्रेगरी सप्तम की ज्यादतियों के विरोध व सम्राट हेनरी चतुर्थ के समर्थक रहे।
1198 क्राउन ऑफ होहेनस्टौफेन, फिलिप ऑफ स्वाबिया को जर्मनी का राजा (रोमनों का राजा) घोषित किया गया।
1253 पोप इनोसेंट चतुर्थ ने स्जेपनोव के स्टैनिस्लॉस को संत घोषित किया, जिसकी हत्या राजा बोल्सलॉ द्वितीय ने की थी।
1264 यहूदियों की सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की गारंटी देने और यहूदी मामलों पर बैटेई दीन अधिकार क्षेत्र देने वाला कलिस्ज का कानून ग्रेटर पोलैंड के ड्यूक बोल्सलॉ द पियस ने प्रख्यापित किया गया। यह यहूदी धर्म का रब्बी न्यायालय था। प्राचीन समय में यह कानूनी प्रणाली का आधार था। इसे आज भी कई धार्मिक मामलों (दीन तोराह, मुकदमेबाजी का मामला बहुवचन दीनेई तोराह) में इजराइल और डायस्पोरा में यहूदी समुदायों में कानूनी शक्तियों के साथ शामिल किया गया है, जहाँ इसके निर्णय यहूदी धार्मिक जीवन से संबंधित मामलों में अलग-अलग डिग्री के अधिकार (अधिकार क्षेत्र और विषय वस्तु के आधार पर) रखते हैं।
1276 पुर्तगाल में जन्मे पेड्रो जूलियाओ की पोप जॉन 23वें के तौर पर नियुक्ति हुई। 20 मई 1277 को अपनी मृत्यु तक कैथोलिक चर्च के प्रमुख और पोप राज्यों के शासक रहे।
1306 स्कॉटिश शूरवीर सर साइमन फ्रेजर को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका कर मार डाला।
1320 ग्यासुद्दीन तुगलक यानी गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना और तुगलक सल्तनत कायम की।
1331 स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
1449 टुमू किले के युद्ध में मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1474 रेजियो एमिलिया, इटली में लुडोविको एरियोस्टो का जन्म हुआ। लुडोविको एरियोस्टो विख्यात इतालवी कवि बने। लुडोविको एरियोस्टो अपने रोमांस महाकाव्य ऑरलैंडो फ्यूरियोसो के रचयिता के रूप में प्रसिद्ध हैं। लुडोविको एरियोस्टो का एक कथन, प्रकृति ने उन्हें बनाया और फिर उस साँचे को तोड़ दिया।
1504 इटली के फ्लोरेंस में माइकलएंजेलो ने अपनी प्रसिद्ध मूर्ति डेविड का लोकार्पण किया। माइकलएंजेलो (माइकल एंजेलो डि लोडोविको बुआना रोत्ती, 1475-1534) विश्व विख्यात इतालवी मूर्तिकार, चित्रकार, वास्तुकार और उच्च पुनर्जागरण युग के कवि थे जो फ्लोरेंस गणराज्य में पैदा हुए थे। उन्होंने पश्चिमी कला के विकास पर अद्वितीय प्रभाव डाला। माइकलएंजेलो उनके जीवनकाल के दौरान सबसे महान जीवित कलाकार माना गया। डेविड इतालवी पुनर्जागरण मूर्तिकला की एक उत्कृष्ट कृति है। 5.17 मीटर (17 फीट 0 इंच) की ऊंचाई की डेविड शास्त्रीय पुरातन और प्रारंभिक आधुनिक काल की मिश्रित मूर्तिकला का बेहतरीन नमूना हैं पहली विशाल संगमरमर की मूर्ति थी, जो 16वीं शताब्दी और उसके बाद के लिए एक मिसाल थी। पहले इसे फ्लोरेंस कैथेड्रल (डुओमो डि फिरेंजे) के पूर्वी छोर की छत पर स्थापित किया जाना तय किया था, लेकिन कुछ कारणों से इसे पलाजो डेला सिग्नोरिया के सामने सार्वजनिक चौरस्ते पर स्थापित किया गया। 1873 में प्रतिमा को गैलेरिया डेल’एकेडेमिया, फ्लोरेंस में स्थानांतरित किया गया औ 1910 में मूल स्थान पर एक प्रतिकृति द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था। बाइबिल का पात्र डेविड फ्लोरेंस की कला में एक पसंदीदा विषय था। जिस आकृति का यह प्रतिनिधित्व करता है उसकी प्रकृति के कारण प्रतिमा जल्द ही फ्लोरेंस गणराज्य के संविधान में सन्निहित नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा का प्रतीक बन गई। एक स्वतंत्र शहर-राज्य जिसे अधिक शक्तिशाली प्रतिद्वंद्वी राज्यों द्वारा हर तरफ से खतरा था। डेविड इस मूर्ति में नग्न खड़ा है, इसलिए कुछ लोग इसे देखने-दिखाने से बचते हैं।
1514 ओरसा के युद्ध में लिथुआनिया और पोल सेना ने रूसी सेना को ओरसा (वर्तमान समय में बेलारुस) में पराजित किया।
1549 फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1553 इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण हुआ।
1563 मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1565 अमेरिकी नगर सेंट ऑगस्टीन, फ्लोरिडा की स्थापना स्पेनिश एडमिरल और फ्लोरिडा के पहले गवर्नर, पेड्रो मेनेंडेज डी एविल्स ने की।
1588 ओइजे, फ्रांस में मारिन मर्सेन का जन्म हुआ। मारिन मर्सेन प्रसिद्ध फ्रांसीसी बहुश्रुत बने। गणितज्ञों के बीच मर्सेन अभाज्य संख्याओं के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, जिन्हें किसी गणितीय पूर्णांक के रूप में लिखा जाता है। मारिन मर्सेन ने लिखा है, यदि हमारे पूर्वजों और पूर्वजों ने इसे व्यवहार में लाया होता, तो दर्शनशास्त्र बहुत पहले ही उच्च स्तर पर पहुँच गया होता, और हम उन प्राथमिक कठिनाइयों पर समय बर्बाद नहीं करते, जो आज भी उतनी ही गंभीर प्रतीत होती हैं जितनी पहली शताब्दियों में जब उन्हें देखा गया था। हमें निश्चित घटनाओं का अनुभव होता, जो एक ठोस तर्क के लिए सिद्धांतों का काम करतीं, सत्य इतना गहरा नहीं होता, प्रकृति ने अपने अधिकांश आवरण उतार दिए होते, व्यक्ति अपने सभी व्यक्तियों में निहित चमत्कारों को देख पाता।
1655 द डेल्यूज (पोलिश-लिथुआनियाई कॉमनवेल्थ में 17वीं सदी के मध्य के सैन्य अभियानों की एक श्रृंखला) के दौरान, स्वीडन के चार्ल्स दसवें गुस्ताव के नेतृत्व वाली एक छोटी सी सेना के सामने वारसॉ बिना किसी प्रतिरोध के हार गया, यह पहली बार था जब किसी विदेशी सेना ने इस शहर पर कब्जा किया। वारसॉ पोलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह महानगर पूर्व-मध्य पोलैंड में विस्तुला नदी पर स्थित है।
1689 चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1767 हनोवर, पवित्र रोमन साम्राज्य में ऑगस्ट विल्हेम वॉन श्लेगेल का जन्म हुआ। ऑगस्ट विल्हेम वॉन श्लेगेल जर्मन विद्वान, आलोचक, ओरिएंटलिस्ट (प्राच्यविद्या विशेषज्ञ), इंडोलॉजिस्ट (भारतीय अध्ययन विशेषज्ञ), अनुवादक, कवि और अपने भाई फ्रेडरिक श्लेगेल के साथ जेना रोमैंटिसिज्म में एक प्रमुख हस्ती बने। ऑगस्ट विल्हेम वॉन श्लेगेल ने अंग्रेजी नाटककार विलियम शेक्सपियर के अनुवाद किए, यह अनुवाद शेक्सपियर की रचनाओं का जर्मन क्लासिक्स (उत्कृष्ट साहित्य) बना। श्लेगेल कॉन्टिनेंटल यूरोप में संस्कृत के प्रोफेसर और उन्होंने भगवद गीता का अनुवाद किया।
1864 जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
1867 रूसी साम्राज्य में अलेक्जेंडर लवोविच पार्वस का जन्म हुआ। अलेक्जेंडर पार्वस को रूसी क्रांति पर लिखे गए साहित्य में हेल्पहैंड कहा जाता है। अलेक्जेंडर पार्वस मार्क्सवादी सिद्धांतकार, प्रचारक और जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकर्ता थे। अलेक्जेंडर पार्वस का सबसे प्रमुख उद्धरण उपलब्ध है, मैं एक ऐसी सरकार की तलाश में हूं, जहां कोई सस्ते में अपनी जन्मभूमि प्राप्त कर सके। यह कथन उन्होंने अपने मित्र विल्हेम लिबक्नेच को एक पत्र में लिखा था, जिसमें उन्होंने जर्मन नागरिक बनने के अपने निष्फल प्रयासों और एक ऐसी सरकार खोजने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था, जहां नागरिकता आसानी से खरीदी जा सके।
1869 टेनोसिक, टबैस्को, मैक्सिको में जोस मारिया पिनो सुआरेज का जन्म हुआ। जोस मारिया सुआरेज प्रभावशाली मैक्सिकन राजनीतिज्ञ, मैक्सिको के उपराष्ट्रपति रहे।
1887 पट्टामदई, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत (अब तमिलनाडु) में कुप्पुस्वामी का जन्म हुआ जो आगे चलकर स्वामी शिवानंद सरस्वती के नाम से प्रसिद्ध हुए। स्वामी शिवानंद योग गुरु, हिंदू आध्यात्मिक शिक्षक और वेदांत के समर्थक बने। शिवानंद ने चिकित्सा का अध्ययन किया और मठवासी धर्म अपनाने से पहले कई वर्षों तक ब्रिटिश मलाया में एक चिकित्सक के रूप में सेवा की।
1588 फ्रांसीसी गणितज्ञ, दार्शनिक और धर्मशास्त्री मारिन मर्सेन का जन्म हुआ।
1892 प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हुए हसीन शाहिद सुहरावर्दी का जन्म मिदनापुर, बंगाल में हुआ।
1897 मथुरा, उत्तर प्रदेश में प्रभावशाली अंग्रेजी मनोविश्लेषक हुए विल्फ्रेड रुपरेख्त बायोन का जन्म हुआ। बायोजन 1962 से 1965 तक ब्रिटिश साइकोएनालिटिकल सोसायटी के अध्यक्ष रहे।
1900 बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई। इसी दिन 1900 में अमेरिका ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया। 1900 में इसी दिन टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1910 यशस्वी हिंदी कहानीकार राधाकृष्ण का जन्म हुआ।
1922 विख्यात अमेरिकी हास्य अभिनेता (योर शो ऑफ शोज) सिड सिजर का जन्म हुआ।
1938 कुप्पाली, कर्नाटक में के. पी. पूर्णचंद्र तेजस्वी का जन्म हुआ। तेजस्वी कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार बने तेजस्वी को उनके उपन्यास चिदंबर रहस्य के लिये 1987 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
1942 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बंबई (अब मुंबई) सत्र में भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया।
1933 बीस भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (संगीतज्ञ दीनानाथ मंगेशकर की बेटी) का जन्म हुआ। इनका पहला विवाह विख्यात संगीतकार राहुल देव बर्मन से हुआ और दूसरा विवाह गणपतराव भोसले से।
1926 विख्यात असमिया गीतकार, संगीतकार और गायक तथा अपने जीवन के आखिरी वर्षों में भाजपा के राजनेता हुए भूपेन हजारिका का जन्म हुआ।
1936 साहू जैन परिवार की कारोबारी महिला इंदू जैन का जन्म अयोध्या में हुआ। यह भारत के प्रमुख मीडिया समूह टाइम्स आॅफ इंडिया की अध्यक्ष रहीं।
1943 द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ एक बिना शर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की।
1945 अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए। 1945 में इसी दिन लोकप्रिय अमेरिकी गायक-गीतकार और कीबोर्ड वादक रॉन पिगपेन मैककेरन का जन्म हुआ।
1951 हरियाणा के विवादास्पद धार्मिक गुरु रामपाल का जन्म गोहाना में हुआ।
1952 जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हस्ताक्षर किए। बरहिया, बिहार में गिरिराज सिंह का जन्म हुआ। गिरिराज बेहद विवादित भाजपा नेता और सांसद हैं।
1954 ग्लेनडेल, कैलिफोर्निया में माइकल ब्रैंट शेरमर का जन्म हुआ। माइकल शेरमर विख्यात अमेरिकी विज्ञान लेखक, विज्ञान इतिहासकार, द स्केप्टिक्स सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक और स्केप्टिक पत्रिका के संस्थापक प्रकाशक हैं। यह पत्रिका छद्म वैज्ञानिक और अलौकिक दावों की जाँच पर केंद्रित है। माइकल शेरमर के अनेक ज्ञानचक्षु खोल देने वाले उद्धरणों में से एक यह है, धार्मिक आस्था कई सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक कारकों पर निर्भर करती है जिनका संभावनाओं, प्रमाणों और तर्क से बहुत कम या कोई लेना-देना नहीं होता।
1960 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, प्रकाशक, प्रबंधक और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य रहे फीरोज गाँधी (जन्म 12 सितंबर 1912 बॉम्बे) का निधन हुआ। फीरोज गाँधी पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित अखबारों नेशनल हेराल्ड और नवजीवन का प्रबंधन और प्रकाशन किया। वे इंदिरा गांधी के पति और राजीव गांधी तथा संजय गांधी के पिता थे।
1962 बंबई में रोहिंटन सोली रोनी स्क्रूवाला का जन्म हुआ। स्क्रूवाला अमीर कारोबारी, फिल्म फाइनेंसर, निर्माता, यूटीवी मीडिया समूह के संस्थापक और सीईओ हैं। उन्हें एस्क्वायर की सितम्बर 2008 में प्रकाशित 21वीं सदी के 75 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया। ।
1966 साइंस-फिक्शन यानी साई-फाई शोज अमेरिकी चैनल एनसीबी पर स्टार ट्रैक सीरीज का पहला एपिसोड प्रसारित किया गया। शुरुआत में इस सीरीज के केवल 3 सीजन ही बनाए गए थे, जो इतने प्रसिद्ध हुए कि स्टार ट्रैक अमेरिकी मनोरंजन उद्योग का सबसे लोकप्रिय ब्रांड बन गया। इसी दिन 1966 लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनेस्को ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के लिए 17 नवम्बर 1965 को संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था युनेस्को ने प्रस्ताव पारित किया था।
1967 आजादी के बाद पहली बार केंद्र में सरकार चला रही पार्टी कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसी दिन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1974 जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता एवं माॅडल इंद्रनील सेनगुप्ता का जन्म अहमदाबाद में हुआ।
1982 जम्मू एवं कश्मीर के वजीए-ए-आजम यानी प्रधानमंत्री रहे शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का निधन हुआ।
1986 हैदराबाद में जाने माने भारतीय बैडमिंटन खिलाडी परुपल्ली कश्यप का जन्म हुआ। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में पी. कश्यप ने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीता। कश्यप ने सिंगापुर के डी. वोंग को 21-14, 11-21, 21-19 से हराया। पी. कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स के बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में 32 सालों बाद किसी भारतीय के गोल्ड जीतने का रिकार्ड बनाया। इसी दिन जापानी कंपनी निसान ने इंग्लैंड के सुंदरलैंड में अपना पहला कारखाना खोला। यह यूरोप में कारखाना खोलने वाली पहली जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी बनी।
1988 बाॅम्बे डाइंग जैसे कपड़ों के जाने-माने ब्रांड के मालिक व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से उसे खुद चलाकर लंदन से अहमदाबाद पहुँचे। 1988 में इसी दिन अफगानिस्तान में 9 वर्ष के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
1989 स्टाकहोम, स्वीडन में अवीची (टिम बर्गलिंग) का जन्म हुआ। डीजे अवीची लोकप्रिय स्वीडिश रीमिक्सर और संगीत निर्माता थे। 16 साल की उम्र में बर्गलिंग ने इलेक्ट्रॉनिक संगीत मंचों पर अपने रीमिक्स संगीत प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। 2011 में अपने एकल एल्वम लेवल्स से अधिक प्रसिद्धि हुए। डीजे अवीची के पहले स्टूडियो एल्बम, ट्रू (2013) में इलेक्ट्रॉनिक संगीत को कई शैलियों के तत्वों के साथ मिश्रित किया गया और यह गीत-संगीत प्रेमियों को खूब पसंद आया। ट्रू 15 से अधिक देशों में शीर्ष 10 में पहुंचा और अंतरराष्ट्रीय चार्ट में शीर्ष पर पहुंच गया। बहुत कम उम्र में अवीची का निधन 20 अप्रैल 2018 को हो गया।
1991 मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ। 1991 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
1994 चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसी दिन इजरायल और जॉर्डन को जोडने वाला (लिंक) रोड खुला।
1996 भौतिक या फिजिकल चिकित्सा के महत्व और जन जागरूकता के लिए वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन फॉर फिजिकल थेरेपी (डब्ल्यूसीपीटी) ने 1996 में विश्व फिजिकल थेरेपी दिवस पहली बार आयोजित किया।
1997 अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ्टर ने प्रथम ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया।
1998 निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन 2001 की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
1999 आजकल चर्चित भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का जन्म फाजिल्का पंजाब में हुआ।
2002 जानी मानी बाॅलीवुड एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रीम समीर शेख का जन्म मुंबई में हुआ। इसी दिन नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
2003 इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 हिंदू चरमपंथी संगठन ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगाँव बम धमाके किये। ये धमाके एक मुस्लिम कब्रगाह में हुए जिसमें कम से कम 30 जाने गईं और कोई 125 लोग घायल हो गए। बाद में घटना के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, शिव नारायण गोपाल सिंह कलसंघरा और श्याम भवरलाल साहू के रूप में हुई।
2008 सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फंड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को जमानत दी। इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की।
2009 भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्जे लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
2013 पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
2016 प्रसिद्ध मोंटेनेग्रिन राजनीतिज्ञ, संघीय गणराज्य यूगोस्लाविया के 5वें प्रधानमंत्री ड्रैगिसा पेसिक एवं प्रिंस बस्टर नामक जमैका के प्रसिद्ध गायक-गीतकार और निर्माता का निधन हुआ।
2017 अमेरिकी लेखक और पत्रकार जेरी पोरेल, सर्बियाई अभिनेता और निर्देशक लुबिसा समार्डजिक एवं अमेरिकी संगीतकार डॉन विलियम्स का निधन हुआ।
2018 अबकाजिया के प्रधानमंत्री गेनाडी गगुलिया एवं लोकप्रिय अमेरिकी गायिका और सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता चेल्सी स्मिथ का निधन हुआ।
2019 पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों सतवंत सिंह, बेअंत सिंह, केहर सिंह आदि के वकील और प्रख्यात कानूनविद भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे राम जेठमलानी का निधन हुआ। 2019 में इसी दिन जाने माने भारतीय छायाकार, फिल्म निर्देशक और अभिनेता एस. राजशेखर का निधन हुआ।
2020 हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आरजे साहनी का निधन हुआ। इसी दिन 2020 में तेलुगू रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन हुआ।
2022 यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की 70 वर्षों तक शासन करने के बाद स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में मृत्यु हो गई। उनके बेटे प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स ने चार्ल्स तृतीय के रूप में राज सिंहासन संभाला। इसी दिन इंग्लैंड की लोकप्रिय अंग्रेजी अभिनेत्री ग्वेनेथ पॉवेल (जन्म 5 जुलाई 1946 लेवेनशुल्मे, मैनचेस्टर) का निधन हुआ। पॉवेल अंग्रेजी अभिनेत्री थीं।
2023 मोरक्को में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए और मारकेश में ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुंचा।
2024 साल्वाडोर के प्रभावशाली पुलिस अधिकारी मौरिसियो अरियाजा चिकास, प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी एड क्रेनपूल, लोकप्रिय नॉर्वेजियन अभिनेत्री हेनी मोआन, प्रसिद्ध अंग्रेजी संगीतकार जूट मनी, जाने माने अमेरिकी स्वर अभिनेता पीटर रेनाडे एवं प्रसिद्ध जापानी स्वर अभिनेत्री और गायिका एमी शिनोहारा का निधन हुआ।
2025 बाल्कोवा पुलिस स्टेशन गोलीबारी घटना में तुर्की में पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में हमलावर समेत 4 लोगों की मौत हुई।
2026 8 सितंबर की सुबह मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनेस्को ने मैक्सिको में अपनी 60वीं सालगिरह का खास ग्लोबल इवेंट इंटरनेशनल लिटरेसी डे आयोजित किया, ‘लोगों, धरती और समृद्धि के लिए साक्षरता’ विषय पर आधारित। 8 सितंबर को ही वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे यह दिन दुनिया भर में 8 सितंबर को मनाया जा रहा है, जिसमें दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के इलाज और रिकवरी में शारीरिक गतिविधि की भूमिका पर जोर दिया गया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली का 81वां सेशन आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच हुई सैन्य झड़पों और सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं के बाद खाड़ी क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव और जवाबी कार्रवाई की चेतावनियां बनी हुई हैं। नेपाल में इमरजेंसी वर्कर और मानवीय सहायता टीमें बड़े पैमाने पर बचाव अभियान और राहत सामग्री बांटने का काम कर रही हैं, भयानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,350 से ज्यादा हो गई है। यूनाइटेड किंगडम में नागरिक अशांति चल रही है, ब्रिटिश सरकार ने पोर्ट्समाउथ में छोटी नावों से चैनल पार करने के मुद्दे पर प्रवासियों के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों की कड़ी निंदा की।
जिंदगी समस्याओं का एक सिलसिला है जिसे शालीनता और गरिमा के साथ सुलझाना होता है। जिंदगी यही है और मैं इसे किसी और नजरिए से नहीं देख सकती। -एमी एलिजाबेथ मान
Birth and death dates of famous figures in India and the world over the last 2,000 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

