
इंसान का जन्म तो एक ही जगह हो सकता है। हालाँकि वह दूसरी जगहों पर कई बार मर सकता है, निर्वासन और जेलों में, और कब्जे और दमन की वजह से बुरे सपने में बदल चुके अपने वतन में। दिनों ने तुम्हें सिखाया है कि खुशी पर भरोसा न करो, क्योंकि जब वह धोखा देती है तो बहुत तकलीफ होती है। -महमूद दरविश
48 ईसा पूर्व 9 अगस्त को फार्सलस (प्राचीन ग्रीस में दक्षिणी थेसाली का शहर) की लड़ाई में जूलियस सीजर ने फार्सलस में पोंपी को हराया। हार के बाद पोंपी मिस्र भाग गया।
378 ईस्वी में 9 अगस्त को एड्रियानोपल की लड़ाई में रोमन सम्राट वालेंस के नेतृत्व वाली बड़ी रोमन सेना विसिगोथ्स (प्राचीन काल के अंतिम दौर में बाल्कन क्षेत्र गोथिक लोग) से पराजित हुई। वालेंस को उसकी आधी से अधिक सेना के साथ मार दिया गया, प्रभावशाली रोमन जनरल ट्रायनस की मौत हुई।
803 एथेंस के आइरीन (बीजेंटाइन शासक) का निधन हुआ।
1048 पैलेस्ट्रिना, पैपल स्टेट्स, पवित्र रोमन साम्राज्य में रोम के बिशप और पैपल स्टेट्स के शासक पोप डैमसस द्वितीय का निधन हुआ।
1107 होरिकावा-डेन महल में जापान के 73वें सम्राट होरिकावा (जन्म 8 अगस्त 1079) का 28 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1173 पियाजा डेल डुओमो, पीसा, इटली में प्रसिद्ध पीसा के गिरजाघर (जिसे अब पीसा की झुकी हुई मीनार के नाम से जाना जाता है) के घंटाघर का निर्माण शुरू हुआ। इसे बनने में दो शताब्दियों का समय लगा। पीसा की झुकी हुई मीनार (इतालवी में टोरे पेंडेंटे डी पीसा) पीसा की मीनार (टोरे दी पीसा) पीसा गिरजाघर का स्वतंत्र घंटाघर है। यह अपने लगभग चार डिग्री झुकाव के लिए जाना जाता है, जो एक अस्थिर नींव का परिणाम है। यह मीनार पीसा के गिरजाघर चौक (पियाजा डेल डुओमो) में तीन संरचनाओं में से एक है, जिसमें गिरजाघर और पीसा बैपटिस्ट्री शामिल हैं। यह विश्व धरोहर, विश्व के 7 आश्चयों में शामिल है और इसे देखने दुनिया भर से करोड़ों पर्यटक पीसा आते हैं।
1201 अर्नोल्ड फिट्ज थेडमार नामक प्रसिद्ध ब्रिटिश इतिहासकार, यात्री और व्यापारी का जन्म लंदन में जर्मन मूल के माता-पिता के घर हुआ। अपनी आदतों के कारण अर्नोल्ड फिट्ज थेडमार ने अपने समय के लिए असामान्य आत्मकथात्मक जानकारी प्रदान की, जिसमें सटीक जन्म तिथि भी शामिल है।
1329 पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
1483 इसाइयों के सर्वोच्च धार्मिक निकाय वेटिकन में सिस्टिन चैपल कैथोलिक चर्च प्रार्थना के लिए खुला। यह पोप का आधिकारिक आवास है और इसे पोप सिक्सट्स चतुर्थ के नाम पर बनाया गया है। इसका निर्माण 1471 से 1481 के मध्य हुआ। सिस्टिन चैपल की छत 1508 और 1512 के बीच माइकल एंजेलो द्वारा फ्रेस्को में चित्रित की गई है, यह उच्च पुनर्जागरण कला का आधारशिला कार्य है। माइकल एंजेलो (माइकल एंजेलो डि लोदोविको बुओनारोती सिमोनी, जन्म 6 मार्च 1475, कैप्रीज माइकल एंजेलो, इटली) उच्च पुनर्जागरण काल के प्रमुख इतालवी मूर्तिकार, चित्रकार, वास्तुकार और कवि थे। सिस्टिन चैपल की छत का रंग-रोगन पोप जूलियस द्वितीय के आदेश पर किया गया।
1537 विख्यात इतालवी गणितज्ञ और खगोलशास्त्री फ्रांसिस्को बारोज्जी का जन्म हुआ।
1631 प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि, नाटककार और आलोचक जॉन ड्राइडन का जन्म हुआ।
1744 जेम्स ब्रिजेज नामक चंदोस के प्रथम ड्यूक, अंग्रेजी अकादमिक और राजनीतिज्ञ, रेडनरशायर के लॉर्ड लेफ्टिनेंट का निधन हुआ।
1683 ब्रिटिश राजशाही ने इस दिन एक आदेश के माध्यम से ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में युद्ध अथवा शांति का ऐलान करने का अधिकार दिया।
1788 गुलाम कादिर ने दिल्ली के सुलतान शाह आलम द्वितीय की आंख में अपना खंजर घोंप दिया, इस कारण वह अंधा हो गया।
1831 अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1842 वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
1862 उन्नीसवीं सदी के प्रमुख उड़िया साहित्यकार गंगाधर महर का जन्म हुआ।
1890 प्रसिद्ध फिनिश दार्शनिक और मनोवैज्ञानिक, वियना सर्कल के परिचर ईनो कैला का निधन हुआ।
1892 वैज्ञानिक और आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1893 प्रख्यात हिंदी उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म हुआ।
1902 मोदी समूह के मालिक, उद्योगपति और कारोबारी गूजरमल मोदी का जन्म महेंद्रगढ़ में हुआ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में इनके कारोबार के मोदीनगर बसा। इसी दिन डेनमार्क के एडवर्ड सप्तम और एलेक्जेंड्रा की यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के राजा और रानी के पद पर ताजपोशी की गई।
1909 ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त कन्नड़ साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म हुआ।
1910 शिकागो के अल्वा जे. फिशर को उनकी बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट प्राप्त हुआ। चीनी मार्शल आर्टिस्ट चिन वू एथलेटिक एसोसिएशन के सह संस्थापक हुओ युआनजिया का निधन हुआ।
1915 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभावशाली नेता तथा गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री हुए हितेंद्र देसाई का जन्म हुआ।
1925 सरकारी खजाना लूटने की क्रांतिकारियों की कार्रवाई प्रसिद्ध काकोरी कांड की घटना घटित हुई थी। राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 क्रांतिकारीं लखनऊ के निकट काकोरी में रेल में गार्ड के डिब्बे में से लोहे की तिजोरी को तोड़कर चार हजार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।
1926 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख राजनीतिज्ञ एम. एम. जेकब का जन्म हुआ।
1933 प्रसिद्ध हिंदी गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म हुआ।
1936 जाने माने भारतीय ब्रिटिश लेखक, वक्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता सतीश कुमार का जन्म श्री डूंगरगढ़ में हुआ। इसी दिन जाने माने हिंदी फिल्मकार, निर्देशक और गीतकार सावन कुमार टाक का जन्म जयपुर, राजस्थान में हुआ।
1937 माॅरीशस के जाने माने हिंदी साहित्यकार अभिमन्यु अनत का जन्म हुआ।
1942 मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ करो या मरो का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके 50 समर्थकों के साथ ब्रिटिश भारत सरकार ने गिरफ्तार किया।
1942 स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।
1945 अमेरिका ने जापान के 6 अगस्त को हिरोशिमा पर लिटिन बाॅय नामक परमाणु बम गिराने के बाद नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम फैट मैन 9 अगस्त को गिराया जिससे लाखों लोग मारे गये और काफी नुकसान हुआ।
1955 प्रमुख खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सह संस्थापक जत्थेदार सुखदेव सिंह बब्बर का जन्म हुआ। 1992 की 9 अगस्त को सुखदेव सिंह बब्बर पटियाला में सुरक्षा बलों द्वारा मारे गये।
1961 भारत के जाने माने कारोबारी, बिग बाजार, फ्यूचर समूह, पैंटालून इत्यादि के मालिक किशोर बियानी का जन्म हुआ।
1962 मोंटाग्नोला, टिसिनो, स्विट्जरलैंड में नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता जर्मन-स्विस कवि और उपन्यासकार हरमन हेस (जन्म 2 जुलाई 1877 कैल्व, वुर्टेमबर्ग साम्राज्य, जर्मन साम्राज्य) का निधन हुआ।
1963 सोवियत संघ के दौर में मास्को में परमाणु हथियारों की परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर करने वाला भारत पहला देश बना। 1963 में इसी दिन नेवार्क, न्यू जर्सी में व्हिटनी एलिजाबेथ ह्यूस्टन का जन्म हुआ। व्हिटनी ह्यूस्टन विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और रिकॉर्ड निर्माता बनीं। उन्हें द वॉयस कहा गया। व्हिटनी ह्यूस्टन अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाने वाली एंटरटेनर में से एक प्रमुख हस्ती बनीं। व्हिटनी ह्यूस्टन दुनिया भर में 220 मिलियन से ज्यादा रिकॉर्ड की बिक्री के साथ अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली संगीत कलाकारों में से एक हैं। एक सांस्कृतिक आइकन के तौर पर उन्होंने अपनी कलात्मक उपलब्धियों, हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने और म्यूजिक वीडियो के जरिए जेंडर और नस्ल से जुड़ी बाधाओं को तोड़ा।
1965 सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1969 जाने माने फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता विवेक मुसरान का जन्म हुआ।
1970 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती का निधन हुआ।
1971 भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए। 1971 में इसी दिन भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1973 सोवियत संघ ने मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
1974 विपक्षी नेताओं आदि की जासूसी कराने वाले कुख्यात वॉटरगेट कांड का खुलासा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निस्कन ने त्यागपत्र दिया, उप राष्ट्रपति जेराल्ड फोर्ड को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।
1975 जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता महेश बाबू का जन्म हुआ। जानी मानी ब्रिटिश फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, नृत्यांगना एवं लेखिक अंजलि जय का जन्म बंगलौर में इसी दिन हुआ।
1980 भारत के जाने माने बाॅडी बिल्डर सुहास कर्माकर का जन्म कोल्हापुर में हुआ।
1991 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत दक्षिण भारतीय सिने अभिनेत्री एवं माॅडल हंसिका मोटवानी का जन्म हुआ।
1993 जानी मानी खूबसूरत बोल्ड फैशन माॅडल और दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री अंजू कुरियन का जन्म कोट्टायम में हुआ। इसी दिन जानी मानी जिम्नास्टिक दीपा कर्माकर का जन्म अगरतला में हुआ।
1995 23 दिसंबर 1994 के संकल्प 49/214 द्वारा, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने निर्णय लिया कि विश्व के स्वदेशी लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दशक के दौरान हर साल 9 अगस्त को विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा। यह तारीख 1982 में मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण पर उप-आयोग के स्वदेशी आबादी पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की पहली बैठक के दिन को चिह्नित करती है। विश्व के मूल निवासियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 9 अगस्त 1995 को विश्व स्तर पर मनाया गया।
1996 मास्टर ब्लास्टर कहे गये सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया।
1999 रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा केजीबी के प्रमुख रहे व्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2000 संसद ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को मंजूरी दी जिससे एक अलग छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का रास्ता साफ हुआ। 2000 में इसी दिन जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई।
2002 पाकिस्तान में मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमले में पांच व्यक्ति मारे गये और इसी दिन अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये। प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिंदी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन इसी दिन हुआ।
2005 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006 नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी। इसी दिन भारतीय राज्य केरल ने पेप्सी और कोका-कोला कंपनियों के शीतल पेयों के निर्माण और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि सरकार ने पाया कि इन पेय पदार्थों में मानकों से अधिक कीटनाशक हैं। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
2007 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एंडेवर अपने अभियान पर निकला।
2008 सार्वजनिक क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेंस कारपोरेशन तथा टाटा कंसल्टेंसी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने और उसके संचालन के लिए एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया। 2008 में इसी दिन ह्यूस्टन, टेक्सास, अमेरिका में मशहूर प्रतिरोधी फिलिस्तीनी लेखक और कवि महमूद दरविश (जन्म 13 मार्च 1941 अल-बिरवा, एकर सब-डिस्ट्रिक्ट, मैंडेटरी फिलिस्तीन) का निधन हुआ। महमूद दरविश ने फिलिस्तीन की आजादी का घोषणा-पत्र लिखा, जिससे नवंबर 1988 में फिलिस्तीन राज्य की औपचारिक स्थापना हुई और उन्हें व्यापक रूप से देश का राष्ट्रीय कवि माना जाता है। महमूद दरविश की कविता और अन्य साहित्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिले, अरबी भाषा में प्रकाशित हुए लेकिन वे अंग्रेजी, फ्रेंच और हिब्रू भाषाएँ भी बोलते थे। अपनी कविताओं में दरविश ने फिलिस्तीन को ईडन (स्वर्ग) के खोने, जन्म और पुनर्जन्म, और बेदखली व निर्वासन की पीड़ा के प्रतीक के रूप में पेश किया। उन्हें इस्लाम में राजनीतिक कवि की परंपरा को साकार करने और प्रतिबिंबित करने वाले व्यक्ति के रूप में वर्णित किया गया है, एक ऐसा कर्मठ व्यक्ति जिसका कर्म ही कविता है। महमूद दरविश ने इजराइल और फिलिस्तीन दोनों जगहों पर कई साहित्यिक पत्रिकाओं संपादन किया।
2010 बंगाल ने पंजाब को हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीती।
2012 भारत ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2013 आतंकवादी खतरों के चलते अमेरिका ने पाकिस्तान में लाहौर स्थित अपने वाणिज्य दूतावास से राजनयिकों को हटाया।
2014 अमेरिका के मिसौरी के फर्ग्यूसन में एक 18 वर्षीय अफ्रीकी अमेरिकी पुरुष माइकल ब्राउन की फर्ग्यूसन पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर हमला करने और उसके हथियार चुराने का प्रयास करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे शहर में विरोध और अशांति फैल गई। पुलिस कार्रवाई का भारी विरोध हुआ।
2015 बडियाडका, केरल में स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, कवि, पत्रकार, शिक्षक और किसान कय्यार किन्हान्ना राय (जन्म 29 मार्च 1915 कय्यार, मद्रास प्रेसीडेंसी) का निधन हुआ। कय्यार किन्हान्ना राय ने स्वाभिमान, मद्रास मेल और द हिंदू आदि अखबारों के लिए भी लिखा। उन्हें 1969 में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसी दिन तुर्की के प्रसिद्ध चित्रकार और पत्रकार फिक्रेत ओट्यम, जाने माने अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी, स्पोर्ट्सकास्टर और अभिनेता फ्रैंक गिफोर्ड, अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और अकादमिक जॉन हेनरी हॉलैंड और प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक और पटकथा लेखक डेविड नोब्स का निधन हुआ।
2016 सरकारी दमनकारी कानून आफ्सपा का 16 साल से भूख हड़ताल कर विरोध कर रहीं मणिपुर की आयरन लेडी, मानवाधिकार कार्यकत्री इरोम चानु शर्मिला ने शहद खाकर अपनी भूख हड़ताल खत्म की। इसे दुनिया की सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाली भूख हड़ताल माना जाता है।
2021 विख्यात अंग्रेजी अभिनेत्री और फिल्म निर्मात्री पैट हिचकॉक, दक्षिण अफ्रीकी रैपर, डांसर और रिकॉर्ड निर्माता किलर काउ और विख्यात मलेशियाई स्वर कलाकार, माॅडल और फिल्म अभिनेत्री जैरैनी सरबिनी का निधन हुआ। इसी दिन टैंपेरे लाइट रेल (फिनिश भाषा में टैम्पेरेन रैटिओटी) टैम्पेरे ट्राम टैंपेरे, फिनलैंड में एक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली शुरु हुई। नवंबर 2016 में टैंपेरे नगर परिषद ने शहर के केंद्र से हर्वंटा और टैंपेरे विश्वविद्यालय अस्पताल तक के मार्ग पर 330 मिलियन यूरो की लाइट रेल प्रणाली के निर्माण की योजना को मंजूरी दी। मार्ग की पहली दो लाइनों (लाइन 1 और 3) पर यातायात 9 अगस्त 2021 को शुरू हुआ।
2023 प्रसिद्ध कनाडाई गायक-गीतकार, गिटारवादक, निर्माता और अभिनेता रॉबी रॉबर्टसन का निधन हुआ। 2023 केरल का नाम केरलम करने को लेकर केरल विधानसभा में बुधवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्र से राज्य का नाम बदलने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि हमारे राज्य का नाम मलयालम भाषा में केरलम है। एक नवंबर, 1956 को भाषा के आधार पर राज्यों का गठन किया गया था। केरल दिवस भी एक नवंबर को है। उन्होंने कहा कि मलयालम भाषी समुदायों के लिए केरल को एकजुट करने की आवश्यकता राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही स्पष्ट रही है। यह अलग बात है कि हमारे राज्य का नाम संविधान की पहली अनुसूची में केरल के रूप में सूचीबद्ध है।
2024 ब्राजील में वोएपास लिन्हास एरेस फ्लाइट 2283 विन्हेडो, साओ पाउलो के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई। 2024 में इसी दिन अमेरिकी व्यावसायिक कार्यकारी सुसान वोजसिक (सुसान डायने वोजसिकी, जन्म 5 जुलाई 1968, सांता क्लारा काउंटी, कैलिफोर्निया) का निधन हुआ। सुसान वोजसिक 2014 से 2023 तक यूट्यूब की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहीं। 2022 में उनकी कुल संपत्ति $765 मिलियन आंकी गई थी। वोजसिकी ने बीस से अधिक वर्षों तक प्रौद्योगिकी उद्योग में काम किया।
2025 इजराइली सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा शहर पर कब्जा करने की एक विवादित सैन्य योजना को मंजूरी दी, इस पर स्थानीय लोगों के विस्थापन और मानवीय नाकेबंदी को लेकर गंभीर चेतावनियाँ दी गईं। रूस-यूक्रेन युद्ध पर अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच एक प्रस्तावित बैठक की तैयारी चल रही थी। रूसी ड्रोन हमलों ने यूक्रेन के ओडेसा में एक तेल डिपो को निशाना बनाया। जापान ने नागासाकी पर परमाणु बमबारी की 80वीं बरसी पर पूरी तरह से परमाणु निरस्त्रीकरण की अपील की। सीमा के पास गोला-बारूद संभालते समय हुए एक धमाके में लेबनान के छह सैनिकों की मौत हो गई और ईरान के तबस में एक यात्री ट्रेन खुदाई करने वाली मशीन (एक्सकेवेटर) से टकराकर पटरी से उतर गई, जिससे 30 लोग घायल हो गए। भारत और दुनिया भर में बसे भारतीयों ने पारंपरिक त्योहार रक्षाबंधन मनाया। संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के मूल निवासियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में उनके अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया।
2026 9 अगस्त 2026 को सुबह मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य, लाल सागर आदि में शिपिंग पर हमले और क्षेत्रीय गड़बड़ियों का असर कमर्शियल जहाजों पर जारी रहा, समुद्री एजेंसियों ने ओमान और फारस की खाड़ी के पास मिसाइल और ड्रोन से लगातार खतरे की सूचना दी। कुवैत एयरस्पेस में रोक-टोक, कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने देश के हवाई क्षेत्र में घुसने वाले ईरानी ड्रोनों का पता लगाने और उन्हें रोकने की जानकारी दी। डिप्लोमैटिक और सुरक्षा सलाह, मध्य पूर्व में मौजूद दूतावासों ने विदेशी नागरिकों से अपील की कि वे बहुत सावधानी बरतें या इलाके में भारी अस्थिरता के कारण वहां से चले जाएं। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने दुनिया भर में आदिवासी और मूल समुदायों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए समर्पित वार्षिक दिवस मनाया। नागासाकी स्मृति समारोह, दुनिया भर के शहरों ने परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने की वकालत करते हुए 9 अगस्त 1945 अमेरिका द्वारा जापान के नागासाकी पर किए गए परमाणु हमले की बरसी मनाई।
हम सूरज और चाँद हैं, प्यारे दोस्त, हम समुद्र और जमीन हैं। हमारा मकसद एक-दूसरे जैसा बनना नहीं है, एक-दूसरे को पहचानना, एक-दूसरे को देखना और जो वे हैं, उसके लिए उनका सम्मान करना, यही है असल बात, हर कोई एक-दूसरे का उल्टा भी है और पूरक भी। -हरमन हेस
9 अगस्त 2026 को उत्तर भारत, दिल्ली, एनसीआर सहित उत्तरी राज्यों में तापमान 27 से 34 डिग्री सेल्सियस, बादल और उमस भरा दिन रहेगा। उत्तराखंड के रुद्रपुर में 9 अगस्त की सुबह तापमान 33 डिग्री था। यह दिन में और बढ़ सकता है। उमस और धूप से गर्मी 38 डिग्री जैसी अनुभव की जा रही है।
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

