
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 7 मई 2026 (सूचना विभाग)। बच्चों को कुपोषण मुक्त और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से गुरूवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौथ्रया ने राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, गांधी कॉलोनी में स्कूली बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया।
यहां शिक्षकों, उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डीएम भदौरिया ने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पेट के कीड़ों से मुक्ति आवश्यक है। कृमि संक्रमण से न केवल बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) होती है, बल्कि उनकी सीखने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के समन्वय से जनपद के शत-प्रतिशत बच्चों को यह दवा खिलाई जाएगी। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष तक के 603960 बच्चों को यह दवा खिलाई जाएगी। उन्होने आश्वस्त किया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में दी जा रही है। जिलाधिकारी ने बच्चों को भोजन से पहले हाथ धोने और खुले में शौच न करने जैसी स्वस्थ आदतों को अपनाने की शपथ भी दिलाई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केके अग्रवाल ने बताया कि जो बच्चे आज किसी कारणवश दवा नहीं खा पाए हैं, उन्हें आगामी 14 मई (मॉप-अप डे) पर दवा खिलाई जाएगी।
यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, डीपीएम हिमांशु मुस्यूनी, आरबीएस टीम कार्यक्रम प्रबंधक जावेद पूरन, आमिर, पंकज गुसाईं, विद्यालय प्रधानाचार्य एवं छात्राएं आदि थे।
DM Udham Singh Nagar, Uttarakhand Nitin Singh Bhadauria inaugurated National Deworming Day by administering the deworming drug Albendazole and shared tips for better health
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

