
4 जून 1904 लुधियाना में भगत पूरन सिंह का जन्म हुआ। भगत पूरन सिंह जाने माने भारतीय सिख अंग्रेजी लेखक, पर्यावरणविद और परोपकारी व्यक्ति बने। युवा के रूप में भगत पूरन सिंह अपना जीवन मानवीय कार्यों के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया और 1947 में उन्होंने अमृतसर में बीमार और दिव्यांग लोगों के लिए एक आश्रय स्थल पिंगलवाड़ा की स्थापना की। वे आधुनिक पर्यावरण संरक्षण आंदोलन के पर्यावरण प्रचारक भी बने। उन्होंने प्रदूषण और मिट्टी के कटाव के बारे में जागरूकता फैलाई और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर कई किताबें लिखीं। पूरन सिंह ने पर्यावरण की देखभाल के लिए भी काम किया, उन्होंने वृक्षारोपण अभियान चलाए, पर्यावरण विषयों पर चर्चाओं और व्याख्यानों का आयोजन किया, और एजुकेशन ऑफ मैन, राइटियसनेस अलोन एक्जाल्ट्स अ नेशन, प्लांट ऑर पेरिश, द वे और द इंक्रीजिंग पॉपुलेशन जैसी किताबें लिखीं। उन्होंने पिंगलवाड़ा सोसाइटी के माध्यम से पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर मुफ्त पर्चे और किताबें वितरित कीं। प्रस्तुत हैं भगत पूरन सिंह के उद्धरण
जो लोग अपने देश के लिए जान देते हैं, वे शहीद होते हैं, और जो लोग अपने देश के लिए जीते हैं, वे उनसे भी बड़े शहीद होते हैं। -भगत पूरन सिंह
स्वतंत्रता कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि एक अवसर है।
महान पुरुषों के विचार मानवता की साझा विरासत हैं, हमारे देशवासी इन विचारों से प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त करें।
मृत्यु में भी गरिमा बनाए रखना, प्रत्येक जीवित प्राणी का जन्मसिद्ध अधिकार है। -भगत पूरन सिंह
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

