मुंबई। मनोरंजन की दुनिया में संगीत हमेशा से फिल्मों का अहम हिस्सा रहा है। जहां जरूरत न हो वहां भी गाने और संगीत भर देने का सिनेमा में और खासतौर पर हिंदी सिनेमा में चलन रहा है। चाहे कहानी कितनी भी मजबूत क्यों न हो, अगर उसमें अच्छे गाने और संगीत जुड़ जाए, तो वह दर्शकों के बीच लंबे समय तक बना रहता है। संगीत के महत्व को लेकर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके करियर की सबसे खूबसूरत पहचान वही गाने हैं, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। करिश्मा कपूर इन दिनों डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में जज हैं। उन्होंने बताया कि इस शो में मुझे ऐसे अलग-अलग टैलेंट देखने को मिलते हैं, जो संगीत को अपने तरीके से पेश करते हैं। यह देखकर मुझे बेहद खुशी होती है कि आज के युवा सिर्फ गानों को सुनते ही नहीं बल्कि उन्हें अपनी भावनाओं और डांस के जरिए एक नई कहानी में बदल भी देते हैं। यह बदलाव मुझे काफी प्रेरणादायक लगता है।
करिश्मा कपूर ने कहा कि मेरे लिए संगीत हमेशा से यादों, भावनाओं और एक खास जादू से जुड़ा रहा है। जब भी मैं इंडियाज बेस्ट डांसर 5 के सेट पर जाती हूं, तो यहां की परफॉर्मेंस देखकर मुझे अपने पुराने दिनों की याद आ जाती है। मुझे लगता है कि संगीत एक ऐसी चीज है जो हर व्यक्ति को किसी न किसी पल, भावना या समय से जोड़ देती है। एक अच्छा गाना सिर्फ सुना नहीं जाता, बल्कि महसूस किया जाता है और वह सीधे दिल तक पहुंचता है।
करिश्मा कपूर ने कहा कि मेरी फिल्मों की यात्रा में कई ऐसे गाने रहे हैं, जो आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इन गानों ने न सिर्फ मुझे पहचान दी, बल्कि दर्शकों के दिलों में खास जगह भी दिलाई। एक कलाकार के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि होती है कि उसके काम को लोग सालों बाद भी याद रखें और उससे जुड़ाव महसूस करें। संगीत की ताकत यही है कि वह किसी भी इंसान को तुरंत पुराने समय में ले जा सकता है और बीती हुई यादों को फिर से जीवंत कर देता है।
करिश्मा कपूर ने कहा कि इंडियाज बेस्ट डांसर 5 में आने वाले प्रतिभागी जिस तरह से पुराने और नए गानों को मिलाकर परफॉर्म करते हैं, वह बेहद खास है। यह देखकर एहसास होता है कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती और हर पीढ़ी इसे अपने तरीके से जीती है। करिश्मा कपूर ने दिल तो पागल है फिल्म के शूटिंग के दिनों को याद किया और बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत ज्यादा रिहर्सल करनी पड़ी थी। इस दौरान उन्होंने डांस और परफॉर्मेंस की बारीकियों को और बेहतर तरीके से समझा।
पृथ्वीराज कपूर के खानदान के मशहूर अदाकार रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बेटी करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को बंबई में हुआ था। करिश्मा कपूर मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। अन्य अभिनेत्रियों की तरह करिश्मा कपूर ने भी विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग की है। 1990 के दशक की प्रमुख और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक, करिश्मा ने अक्सर अपनी फिल्मों में शहरी और स्टाइलिश मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। वह कपूर परिवार की पहली महिला सदस्य थीं जिन्होंने अभिनय में करियर बनाया और परिवार की दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ा। उन्होंने प्रेम कैदी (1991) फिल्म में मुख्य भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बाद में सफलतम अभिनेत्री बनीं। उन्हें अनेक सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल है।
Music is something that connects every person to a particular moment, emotion, or time. — Karisma Kapoor, Hindi Film Actress and Model

कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।