
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 17 जुलाई 2026 (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा पूर्व सैनिकों (एक्स सर्विसमैन) के लिए भर्ती रैली का आयोजन 03 अगस्त से 08 अगस्त, 2026 तक देवकटिया ग्राउंड, पिथौरागढ़ में किया जाएगा। डीएम ने पूर्व सैनिकों से इसमें प्रतिभाग करने की अपील की है।
जिलाधिकारी भदौरिया ने बताया कि भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक (जनरल ड्यूटी) के 49 पद, सैनिक (शेफ कम्युनिटी) के 04 पद, सैनिक (वाशरमैन) के 02 पद, सैनिक (टेलर) के 02 पद, सैनिक (इक्विपमेंट रिपेयरर) के 02 पद, सैनिक (हेयर ड्रेसर) के 03 पद, सैनिक (ब्लैक स्मिथ) का 01 पद, सैनिक (क्लर्क) का 01 पद, सैनिक (कारपेंटर) के 03 पद तथा सैनिक (हाउस कीपर) के 02 पद सहित कुल 69 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैनिक (जनरल ड्यूटी) के पद उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिकों हेतु निर्धारित हैं, जबकि अन्य ट्रेडों के पदों पर अखिल भारतीय स्तर के पात्र पूर्व सैनिक प्रतिभाग कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी पात्र पूर्व सैनिकों से भर्ती रैली में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। भर्ती रैली से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों तथा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.130ta.com का अवलोकन कर सकते हैं।
130 इन्फैंट्री बटालियन की वेबसाइट के मुताबिक सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है की वे ऑनलाइन फॉर्म के वेरीफाई होने के पश्चात उसका प्रिंट निकाल कर मूल दस्तावेजों के साथ भर्ती रैली में प्रतिभाग करें।
Recruitment drive announced for various posts in the 130 Infantry Battalion (Ecological) Kumaon; DM Nitin Singh Bhadauria appeals to ex-servicemen to apply Rudrapur 17 July 2026
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

