
हो सकता है कि अगर हमें कोई भी नुकसान अपने किसी करीबी की मौत जितना महसूस होता, तो मानव इतिहास इतना खूनी न होता। -विलियम हैरिसन राइकर
189 ईस्वी में 22 सितंबर को चीनी सैन्य जनरल, राजनीतिज्ञ, पूर्वी हान राजवंश के सैन्य ग्रैंड मार्शल और रीजेंट का निधन हुआ।
530 ईस्वी में 22 सितंबर को रोम के बिशप पॉप फेलिक्स चतुर्थ का निधन हुआ। फेलिक्स चतुर्थ को ओस्ट्रोगोथ राजा थियोडोरिक महान ने चुना था और फेलिक्स के पूर्ववर्ती पोप जॉन प्रथम को कैद कर दिया था।
904 ईस्वी में 22 सितंबर को एक विद्रोही सरदार झू क्वानझोंग ने तांग राजशाही सरकार पर नियंत्रण कर तांग राजवंश के सम्राट झाओजोंग की हत्या कर दी।
1013 ईस्वी में 22 सितंबर को क्रैकोव, पोलैंड में रिचेजा ऑफ पोलैंड का जन्म हुआ। आगे चलकर राजा बेला प्रथम से इनका विवाह हुआ और रिचेजा हंगरी की रानी बनीं।
1211 इराक के इर्बिट में इब्न खल्लिकन (अहमद बिन मुहम्मद बिन इब्राहिम बिन अबू बक्र इब्न खल्लिकन) का जन्म हुआ। इब्न खल्लिकन प्रसिद्ध इस्लामी इतिहासकार, मुस्लिम विद्वानों और मुस्लिम इतिहास के महत्वपूर्ण व्यक्तियों की प्रसिद्ध जीवनी विश्वकोश, प्रख्यात पुरुषों की मृत्यु और इस्लामी इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारियों के संकलनकर्ता थे।
1236 साउले की लड़ाई में समोगिटियंस ने लिवोनियन ब्रदर्स को हराया।
1359 दो पीटरों के युद्ध के दौर में अरागोनेस घुड़सवार सेना ने अरावियाना की लड़ाई में कैस्टिले की बड़ी घुड़सवार सेना को हराया।
1480 गुंटूर, आंध्र प्रदेश में तेनाली रामकृष्ण (तेनाली रामलिंगा और तेनाली राम) का जन्म हुआ। तेनाली राम विजयनगर साम्राज्य के राजा कृष्णदेवराय के दरबार में प्रमुख तेलुगु कवि, विद्वान और सलाहकार थे। तेनाली राम अपनी चालाक और समझदारी भरी सलाह के लिए जाने जाते थे। उनके कहे मुहावरे हथियारों से ज्यादा दिमाग की ताकत, वर्तमान समय में खुशी की अहमियत और छोटी-छोटी बातों को भी बेहतरीन तरीके से करने की क्षमता पर जोर देते हैं। तेनाली राम मुख्य रूप से अपनी कहानियों के नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं, तेनाली राम की सीख का सार दिमाग हथियारों से ज्यादा ताकतवर होता है और अगर आप बड़ी बातें नहीं कर सकते, तो छोटी बातों को भी बेहतरीन तरीके से करें जैसे मुहावरों में देखा जा सकता है।
1539 सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव का करतारपुर में निधन हुआ। रावी नदी के पास पाकिस्तान स्थित इस जगह को अब डेरा बाबा नानक के नाम से जाना जाता है। नानक का जन्म 15 अप्रैल 1469 को ननकाना साहिब पाकिस्तान में हुआ।
1547 विख्यात जर्मन भाषाशास्त्री, गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और कवि फिलिप निकोडेमस फ्रिसक्लिन का जन्म हुआ।
1599 इंग्लैंड की ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना भारत के साथ कारोबार के लिए की गई थी, लेकिन भारत में धन-धान्य, प्राकृतिक चीजों की प्रचुरता थी। सैकड़ों छोटे-बड़े राज्य थे। यहां राजा-महाराजाओं की आपस की लड़ाई और कोई मजबूत नेतृत्व की कमी के कारण कंपनी की साम्राज्यवादी आकांक्षाएं जाग गईं और उसने भारत का इतिहास और भूगोल सब बदलकर रख दिया। ईस्ट इंडिया कंपनी के निर्माण में 22 सितंबर का एक खास महत्व है। 1599 में वह 22 सितंबर की तारीख थी जब लंदन में 21 कारोबारियों की एक बैठक हुई थी। बैठक में भारत के साथ कारोबार करने के लिए एक कंपनी के गठन पर विचार किया गया। इसे ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की दिशा में पहला कदम कहा गया है। आगे कंपनी बनी, राजशाही की मंजूरी मिली और बाद में धीरे-धीरे कब्जे और लूट का सिलसिला प्रारंभ हुआ। इसी देश के राजाओं, जमींदारों, सेठों इत्यादि ने ब्रिटिशर्स को सहयोग दिया।
1692 मार्था कोरी, मैरी ईस्टी, ऐलिस पार्कर, मैरी पार्कर, एन पुडेटर, विल्मोट रेड, मार्गरेट स्कॉट और सैमुअल वार्डवेल को फांसी दी गई, जो सलेम चुड़ैल परीक्षणों में मारे जाने वाली अंतिम व्यक्ति थीं। सलेम चुड़ैल परीक्षण फरवरी 1692 और मई 1693 के बीच औपनिवेशिक मैसाचुसेट्स में जादू टोना के आरोपी लोगों की सुनवाई और अभियोजन की एक श्रृंखला थी। 200 से अधिक लोगों पर आरोप लगाए गए थे। तीस लोगों को दोषी पाया गया, जिनमें से 29 को फांसी पर लटका दिया गया (14 महिलाएं और 5 पुरुष)। एक अन्य व्यक्ति, जाइल्स कोरी, दलील दर्ज करने से इनकार करने के बाद यातना से मर गया, और 5 से अधिक लोग बीमारी से ग्रस्त जेलों में मर गए।
1711 फ्रांसीसी सैनिकों ने ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो पर कब्जा किया।
1735 ब्रिटिश प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर निवास करने वाले पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वाल्पोल बने।
1761 जॉर्ज तृतीय और मेक्लेनबर्ग-स्ट्रेलित्ज के चार्लोट की ग्रेट ब्रिटेन के साम्राज्य के राजा और रानी के तौर पर ताजपोशी की गई।
1762 ऑल्डविनकल, यूनाइटेड किंगडम में डेम एलिजाबेथ पोस्टुमा सिमको का जन्म हुआ। एलिजाबेथ सिमको ने औपनिवेशिक कनाडा की प्रसिद्ध अंग्रेज कलाकार और डायरी लेखिका के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।एलिजाबेथ सिमको ने लिखा है, मुझे आने वाली लंबी यात्रा और उसके दौरान बदलते दृश्यों के बारे में सोचकर बहुत अच्छा लगता है।
1776 कैप्टन नाथन हेल नामक अमेरिकी क्रांतिकारी को ब्रिटिश सेना ने फांसी दी।
1789 अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।
1791 भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ था। फैराडे ने विद्युत-धारा के चुंबकीय प्रभाव का आविष्कार किया। फैराडे ने विद्युत चुंबकीय प्रेरण का अध्ययन करके उसको नियमबद्ध किया। इससे डायनेमो तथा विद्युत मोटर का निर्माण हुआ। बाद में मैक्सवेल के विद्युत चुंबकत्व के चार समीकरणों में फैराडे का यह नियम भी सम्मिलित हुआ। फैराडे ने विद्युत रसायन पर भी बहुत काम किया और इससे संबंधित अपने दो नियम दिये। उन्होंने डीजल के खोजी रुडोल्फ के साथ डीजल-चलित बिजली उत्पादक का आविष्कार किया था। फैराडे ने अन्य अनेक आविष्कार किये।
1792 फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई। 22 सितंबर 1792 फ्रेंच गणतंत्र कैलेंडर के पहले वर्ष का पहला दिन प्रिमिडी वेंडिमिएर जब फ्रांस में पहला गणतंत्र स्थापित हुआ।
1832 सुलतान महमूद द्वितीय ने मुहम्मद सैद आगा को हटाकर कासिम अल अहमद को यरूशलेम (कुडुस) का नया तुर्क राज्यपाल (मतुल्लाम) नियुक्त किया।
1853 रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा देवी का जन्म हुआ।
1862 राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अगले साल 1 जनवरी को सभी राज्यों के गुलामों को मुक्त करने का आदेश दिया।
1869 ब्रिटिश शासित भारत में सरकार के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता वीएस श्रीनिवास शास्त्री का जन्म हुआ।
1880 ओल्ड ट्रैफर्ड, स्ट्रैटफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम में लेडी क्रिस्टेबल हैरियेट पैंकहर्स्ट का जन्म हुआ। क्रिस्टेबल पैंकहर्स्ट ब्रिटिश महिला अधिकार कार्यकर्ता और राजतंत्र समर्थक बनीं। उन्होंने विमेंस सोशल एंड पॉलिटिकल यूनियन की स्थापना करवाई। 1912 से 1913 तक फ्रांस में निर्वासन से इसके उग्र अभियानों का नेतृत्व किया। 1914 में उन्होंने जर्मनी के खिलाफ युद्ध का समर्थन किया। क्रिस्टेबल पैंकहर्स्ट ने महिलाओं का आह्वान किया, अपनी नारीत्व की गरिमा याद रखें। विनती न करें, भीख न मांगें, घुटने न टेकें। हिम्मत रखें, एकजुट हों, हमारे साथ खड़े हों, हमारे साथ लड़ें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस दुनिया को महिलाओं के लिए बेहतर जगह बनाएं।
1887 महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कुंभोज गांव में भाऊराव पाटिल का जन्म हुआ। यह समाज के शोषितों, वंचितों, गरीबों में शिक्षा के प्रसार के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने रैयत एजुकेशन सोसाइटी गठित की।
1891 फिनलैंड का पहला जलविद्युत संयंत्र, पिरकानमा के टांपरे में टामरकोस्की जलप्रपात के किनारे स्थापित किया गया।
1896 महारानी विक्टोरिया ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी के मामले में अपने दादा किंग जॉर्ज तृतीय से आगे निकल गईं।
1901 बाकू, अजरबैजान में नदेज्दा सर्गेयेवना अलिलीयेवा का जन्म हुआ। नदेज्दा अलिलीयेवा दूसरे सोवियत प्रीमियर जोसेफ स्टालिन की पहले मित्र और बाद में 17 साल की उम्र में दूसरी पत्नी बनीं। स्टालिन से उनके दो बच्चे हुए।
1903 अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए न्यू याॅर्क में पेटेंट प्रदान किया गया।
1907 डेव्रोस, फ्रांस में मॉरिस ब्लैंचेट का जन्म हुआ। मॉरिस ब्लैंचेट फ्रेंच लेखक, दार्शनिक और साहित्यिक सिद्धांतकार थे। मृत्यु के दर्शन और अर्थ तथा भाव के काव्य सिद्धांतों की पड़ताल करने वाले उनके लेखन का जील डेलेज, मिशेल फूको, जैक्स डेरिडा और जीन-ल्यूक नैंसी जैसे पोस्ट-स्ट्रक्चरलिस्ट दार्शनिकों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा। मॉरिस ब्लैंचेट ने लिखा है, मैं पूरी रोशनी में कुछ देखना चाहता था, मुझे धुंधली रोशनी की खुशी और आराम से अब कोई लगाव नहीं था, मुझे दिन की रोशनी की उतनी ही चाह थी, जितनी पानी और हवा की और अगर देखना आग थी, तो मुझे पूरी आग चाहिए थी और अगर देखने से मुझे पागलपन हो जाता, तो मैं उस पागलपन को भी चाहता था।
1910 ड्यूक ऑफ यॉर्क का पिक्चर हाउस ब्राइटन में खुला, जो अब ब्रिटेन में सबसे पुराना लगातार संचालित सिनेमा है।
1914 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, 22 सितंबर 1914 की रात जर्मन क्रूजर एचएमएस एमडेन ने (कैप्टन कार्ल वॉन मुलर के नेतृत्व में) मद्रास (अब चेन्नई) बंदरगाह पर गोलाबारी की। इसी दिन कैप्टन ओटो वेडिजेन के नेतृत्व में जर्मन पनडुब्बी यू-9 ने दक्षिणी उत्तरी सागर में लगभग एक सवा-डेढ़ घंटे में ब्रिटेन के तीन पुराने बख्तरबंद क्रूजरों (एचएमएस अबूकिर, एचएमएस होग और एचएमएस क्रेसी) को डुबो दिया, जिसमें सवार 1,459 नाविक मारे गए।
1919 अमलगमेटेड एसोसिएशन ऑफ आयरन एंड स्टील वर्कर्स के नेतृत्व में 1919 की स्टील हड़ताल संयुक्त राज्य भर में फैलने से पहले पेंसिल्वेनिया में शुरू हुई।
1920 लंदन में एरिक बेकर का जन्म हुआ। एरिक बेकर ब्रिटिश मानव अधिकार कार्यकर्ता बने। एरिक बेकर मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वे इस संगठन के दूसरे महासचिव भी थे। एरिक बेकर न्यूक्लियर निरस्त्रीकरण अभियान के भी संस्थापक थे। 1920 में इसी दिन डेस मॉइन्स, आयोवा में विलियम हैरिसन राइकर का जन्म हुआ। विलियम एच. राइकर अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक बने जो राजनीतिक विज्ञान में गेम थ्योरी और गणित के इस्तेमाल के लिए जाने गए। विलियम एच. राइकर ने राजनीतिक विज्ञान में व्यवहारवादी क्रांति के केंद्र के रूप में रोचेस्टर विश्वविद्यालय की स्थापना में मदद की। उन्होंने लिखा है, हो सकता है कि अगर हमें कोई भी नुकसान अपने किसी करीबी की मौत जितना महसूस होता, तो मानव इतिहास इतना खूनी न होता।
1922 चीन के विख्यात भौतिकीविद, नोबेल पुरस्कार विजेता चेन निंग यांग का जन्म हुआ। इसी दिन फिलिस्तीन के जनादेश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी दी गई।
1933, लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया में प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार और अखबार प्रकाशक साइमन सिल्वरमैन (साइमन जे. सिल्वरमैन, 19 मई 1873 कॉर्टलैंड, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। उन्होंने 1905 में न्यूयॉर्क शहर में साप्ताहिक अखबार वैरिटी की स्थापना की, जिसमें थिएटर और वॉडविल के रिव्यू प्रकाशित होते थे। 1933 में उन्होंने हॉलीवुड में डेली वैरायटी नामक एक मैगजीन शुरू की, जो उभरती हुई फिल्म इंडस्ट्री पर केंद्रित थी।
1941 यूक्रेन में नरसंहार के सिलसिले में यहूदी नव वर्ष दिवस पर एडोल्फ हिटलर की जर्मन एसएस फौज ने यूक्रेन के विन्नित्सिया में 6,000 यहूदियों की हत्या कर दी। ये कुछ दिन पहले हुई पिछली हत्याओं के बचे हुए लोग थे। कुल जमा 24,000 यहूदियों को मार डाला गया।
1949 सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1942 पाकिस्तान के प्रमुख तकनीकिविद, वैज्ञानिक और आॅर्गेनिक कैमिस्ट अता-उर-रहमान का जन्म पुरानी दिल्ली में हुआ।
1950 भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक पवन कुमार चामलिंग का जन्म हुआ।
1951 भारतीय अमीर कारोबारी, राजनीतिज्ञ, भाजपा राज्य सभा सदस्य, प्रमुख प्राइवेट सुरक्षा, खुफिया संस्था एसआईएस यानी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस के संस्थापक रविंद्र किशोर सिन्हा का जन्म हुआ।
1955 ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायिक प्रसारण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह विज्ञापन न चलाने की व्यवस्था दी। आईटीवी को यूनाइटेड किंगडम में पहले वाणिज्यिक टेलीविजन नेटवर्क के रूप में स्थापित किया गया।
1961 अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन फिटजेराल्ड कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1965 संयुक्त राष्ट्र के युद्धविराम के आह्वान के बाद कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त हुआ।
1966 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यान सर्वेयर 2 चंद्रमा की सतह से टकराया।
1977 अमेरिकी फुटबॉल टीम फुटबाॅल का काला हीरा कहे जाने वाले ब्राजीलियन फुटबाॅलर पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
1979 पाकिस्तान में जमियत ए इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन हुआ। वे इस्लामिक मामलों के विश्व प्रसिद्ध विद्वान हुए।
1980 ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
1981 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल राजश्री ठाकुर का जन्म मुंबई में हुआ।
1983 कर्नाटक सिनेमा की लोकप्रिय गायिका, संगीतज्ञ, टेलीविजन प्रोग्राम प्रस्तोता और ग्लैमर, अभिनय, मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य गतिविधियों में संलग्न रिमी टाॅमी का जन्म हुआ।

1984 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रिद्धि डोगरा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1986 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड हिंदी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल मेहर विज का जन्म दिल्ली में हुआ।
1987 मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता उन्नी मुकुंदन का जन्म त्रिसूर में हुआ।
1988 खूबसूरत, बोल्ड फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल सना सईद का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन नेशनल ज्योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन शुरू हुआ। 1988 में इसी दिन कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया। 1988 में इसी दिन कराची, सिंध, पाकिस्तान में रईस अमरोही (सैयद मोहम्मद महदी, जन्म 12 सितंबर 1914 अमरोहा, यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध, ब्रिटिश भारत) रईस अमरोही मशहूर पाकिस्तानी उर्दू कवि, पारानॉर्मल जांचकर्ता और मनोविश्लेषक थे। रईस अमरोही अपने दोहे लिखने की शैली के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने कई दशकों तक पाकिस्तानी अखबार जंग के लिए दोहे लिखे। रईस अमरोही ने उर्दू भाषा को बढ़ावा दिया और पाकिस्तान में उर्दू बोलने वालों का समर्थन किया। उनके परिवार को कवियों का परिवार माना जाता है। मशहूर शायर जौन एलिया के बड़े भाई थे।
1991 हिंदी व मराठी फिल्मों की प्रसिद्ध चरित्र अभिनेत्री, खास तौर पर मां के रोल में लोकप्रिय रहीं दुर्गा खोटे का निधन हुआ।
1992 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया की सदस्या समाप्त कर दी। 2002 में इसी दिन फ्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
1993 अलबामा के पास एक रेल पुल पर एक बजरा टकराया जिससे घातक रेल दुर्घटना हुई, सैंतालीस यात्री मारे गये। 1993 इसी दिन जॉर्जिया के सुखुमी में एक ट्रांसएयर जॉर्जियाई एयरलाइंस टीयू-154 को मिसाइल से मार गिराया गया।
1995 उड़ान भरने के तुरंत बाद चार में से दो इंजनों से कई पक्षियों के टकराने के बाद एक एल्मेंडोर्फ एयर फोर्स बेस विमान अलास्का के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहाज पर सवार सभी 24 लोग मारे गए। इसी दिन 1995 में श्रीलंका वायु सेना द्वारा नागरकोविल स्कूल में की गई बमबारी से 34 लोग मारे गए, जिनमें तमिल स्कूली बच्चे थे।
1996 अपनी हिम्मत से कैंसर से जीवन की जंग जीतने की कोशिश करने वाली कनाडा की मेलिंडा रोज की याद में कैंसर कल्याण दिवस या विश्व गुलाब दिवस 22 सितंबर को मनाया गया। इस दिन कैंसर रोगियों को गुलाब का फूल भेंटकर उनके स्वस्थ होने की कामना की जाती है। कैंसर रोगी को इससे खुशी मिलती है और उसकी कैंसर से जंग कुछ लंबी खिंच जाती है।
2006 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गया अटलांटिस स्पेश क्राफ्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। इसी दिन 2006 में भारतीय नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना हुआ।
2007 ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया। 2007 में इसी दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनाॅटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन नासा के एअर क्राफ्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।
2008 प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
2011 गैंडों के संरक्षण के निमित्त दक्षिण अफ्रीका में गैंडा दिवस मनाया गया। विश्व गैंडा दिवस प्यारे जंगली जानवर गैंडा के संरक्षण पर केंद्रित है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन हुआ। मंसूर पटौदी रियासत के नौवें नवाब थे। उनका विवाह 27 दिसम्बर 1969 को प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से हुआ। उनकी तीन संतानें हैं, सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान हैं। 2011 में इसी दिन भारतीय योजना आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गावों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।
2012 ऑस्ट्रेलिया के राज्य विक्टोरिया में रोमन कैथोलिक चर्च ने एक स्वीकारोक्ति की कि 1930 के दशक से पुजारियों द्वारा 600 से अधिक बच्चों का यौन शोषण किया गया।
2013 नोबेल पुरस्कार विजेता कनाडाई-अमेरिकी न्यूरोफिजियोलॉजिस्ट और शिक्षाविद डेविड एच. हुबेल का निधन हुआ। इसी दिन पाकिस्तान के पेशावर में एक ईसाई चर्च में आत्मघाती बम विस्फोट में 75 लोग मारे गये।
2014 संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रदर्शन पर सम्मेलन से एक दिन पूर्व अमेरिकी पूंजीवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों ने वॉल स्ट्रीट पर जाम लगाया। वे जलवायु परिवर्तन पर आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
2018 ईरान में वार्षिक सैन्य परेड पर आतंकवादियों का हमला हुआ, महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 29 लोग मारे गए। बताया गया कि हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली।
2020 दिग्गज मराठी, हिंदी अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का निधन। आशालता वाबगांवकर फिल्मों में आने से पहले थिएटर कलाकार थीं।
2022 विख्यात ब्रिटिश लेखिका, ऐतिहासिक कथा, व्यक्तिगत संस्मरण और लघु कथाकार, 1985 में पहला प्रकाशित उपन्यास एवरी डे इज मदर्स डे की रचयिता डेम हिलेरी मैरी मेंटल का निधन हुआ। इसी दिन 2022 में पंजाबी इंजीनियर, लेखक, विद्वान और शिक्षक पाल सिंह पुरेवाल का निधन हुआ। पाल सिंह पुरेवाल को मूल नानकशाहि कैलेंडर का आर्किटेक्ट माना जाता है।
2023 अमेरिकी संसद की विदेश संबंध समिति के प्रमुख रॉबर्ट मेनेंडेज पर संघीय अभियोजकों द्वारा रिश्वतखोरी और मिस्र को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। सरकारी अभियोजन कार्यालय ने कहा कि जब संघीय जांच ब्यूरो ने पिछले साल उनके घर पर छापा मारा, तो उन्हें 4,80,000 डॉलर से अधिक नकद मिले, जिनमें से अधिकांश लिफाफे में भरकर कपड़ों, अलमारियों और एक तिजोरी में छिपाए गए थे, साथ ही 1,00,000 डॉलर मूल्य की सोने की छड़ें भी मिलीं। 2023 में इसी दिन प्यूर्टो रिको के कुख्यात सीरियल किलर और बलात्कारी अल्टेमियो सांचेज की मौत हुई। 15 बच्चियों के बलात्कारी और हत्यारे सैंचेज को अपनी सेल में बेहोश पाया गया और उसकी बांह पर खुद के द्वारा किया गया एक घाव था। उसे एमहर्स्ट, न्यूयॉर्क के मिलार्ड फिलमोर सबअर्बन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 22 सितंबर, 2023 को 65 वर्ष की आयु में उसकी मृत्यु हो गई।
2024 जाने माने अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक रॉय क्ले का निधन हुआ। इसी दिन 2024 में अनुरा कुमारा दिसनायके श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति चुने गए। 2024 में इसी दिन किलिंगवर्थ, कनेक्टिकट में अमेरिकी साहित्यिक आलोचक, दार्शनिक और मार्क्सवादी राजनीतिक विचारक फ्रेडरिक जेम्सन (फ्रेडरिक रफ जेम्सन जन्म 14 अप्रैल 1934, क्लीवलैंड, ओहियो) का निधन हुआ। फ्रेडरिक जेम्सन समकालीन सांस्कृतिक रुझानों के अपने विश्लेषण, विशेष रूप से पोस्टमॉडर्निटी और पूंजीवाद के अपने विश्लेषण के लिए प्रसिद्ध थे। फ्रेडरिक जेम्सन ने लिखा, एक बार किसी ने कहा था कि दुनिया के अंत की कल्पना करना पूंजीवाद के अंत की कल्पना करने से आसान है। अब हम इसे बदल सकते हैं और दुनिया के अंत की कल्पना करके पूंजीवाद की कल्पना करने की कोशिश देख सकते हैं।
2025 अंडोरा, फ्रांस, लक्जमबर्ग, माल्टा, मोनाको और सैन मैरिनो ने डिप्लोमैटिक बैठकों के दौरान फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश के तौर पर आधिकारिक मान्यता दी। इससे पहले ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल जैसे देशों ने भी ऐसी ही घोषणाएं की थीं। मानवीय चिंताओं और लोगों के विस्थापन के बीच गाजा शहर में इजरायली सैन्य अभियान और तेज हो गए, अमेरिकी प्रशासन ने इजरायल के लिए अतिरिक्त सैन्य सहायता पैकेज पर काम जारी रखा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र का हाई-लेवल वीक न्यूयॉर्क में आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ, जिसमें वैश्विक बहुपक्षवाद, शांति और सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया। एस्टोनिया के एक जरूरी पत्र के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की तैयारी की गई, पत्र में आरोप लगाया गया था कि रूसी मिग-31 फाइटर जेट्स ने उसके एयरस्पेस का उल्लंघन किया है। इक्वाडोर के मचाला शहर की एक जेल में विरोधी गैंग्स के बीच झड़प हुई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और कई कैदी व गार्ड घायल हो गए।
2026 22 सितंबर 2026 की सुबह की मीडिया हेडलाइंस के मुताबिक, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए कार्यक्रम और उच्च-स्तरीय बैठकें शुरू हुईं। आगामी शिखर सम्मेलनों में भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय नेताओं की यात्राओं और तैयारियों का सिलसिला जारी रहा, जिसमें व्लादिमीर पुतिन की एशिया-प्रशांत आर्थिक मंचों की प्रस्तावित यात्रा और चीन के नेता शी जिनपिंग 23 सितंबर को अमेरिका जा रहे हैं। 2026 के क्षेत्रीय संघर्षों की जाँच जारी रही, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने सैन्य कार्रवाइयों का आकलन किया और ओमान की मध्यस्थता से क्षेत्रीय युद्धविराम के कूटनीतिक प्रस्तावों पर भी बात हुई। इजराइली रक्षा बलों ने गाजा शहर में हवाई और जमीनी हमले किए।
22 सितंबर विशेष – इंटरनेशनल डे ऑफ रेडिएंट पीस का आयोजन इस उद्देश्य से किया जाता है कि जब लोग साधारण, शांत तरीकों से शांति महसूस करना शुरू करते हैं तो एक हल्की शांति फैल जाती है। इंटरनेशनल डे ऑफ रेडिएंट पीस लोगों को अपनी अंदर की शांति पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। बुल्गारिया 1908 में ऑटोमन साम्राज्य से आजाद होने का जश्न मनाता है। माली 1960 में फ्रांस से मिली आजादी का जश्न मनाता है। एस्टोनिया रेसिस्टेंस फाइटिंग डे, संयुक्त राज्य अमेरिका अमेरिकन बिजनेस विमेंस डे (अमेरिकन कारोबारी महिला दिवस) और लिथुआनिया और लातविया बाल्टिक यूनिटी डे मनाते हैं।
अपनी नारीत्व की गरिमा याद रखें। विनती न करें, भीख न मांगें, घुटने न टेकें। हिम्मत रखें, एकजुट हों, हमारे साथ खड़े हों, हमारे साथ लड़ें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस दुनिया को महिलाओं के लिए बेहतर जगह बनाएं। महिलाओं ने चुप्पी की साजिश से बहुत कुछ सहा है, इसलिए इस साजिश को एक मिनट और चलने देना उचित नहीं है। -लेडी क्रिस्टेबल पैंकहर्स्ट
Inspirational Quotes, births and deaths of famous figures in India and the world over the last 1900 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

