रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 14 मई 2026 (जि.सू.का.)। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में आयोजित बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा बैठक में बाल कल्याण समिति को विभिन ईंट के भट्टों का निरीक्षण कर वहां पर श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। सीडीओ शाशनी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिये कि ड्राप आउट बालिकाओं तथा बालकों के हॉटस्पॉट्स का चिन्हीकरण करके उनके पुनर्वासन हेतु रणनीति बनाई जाए। उन्होने कहा कि बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता रोस्टर जारी किया जाए तथा बाल विवाह के हॉटस्पॉट्स का भी चिन्हीकरण किया जाए तथा विभिन विद्यालयों में गुड टच बेड टच पर जागरूकता अभियान आयोजित किए जाए।
जिला प्रोबेशन अधिदारी ने अवगत कराया कि माह अप्रैल तथा मई में 4 बाल विवाह रुकवाए गए हैं साथ ही प्रोवेशन अधिकारी में बताया कि गुड टच बेड टच व बाल विवाह पर विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डॉक्टर रत्नेश, सदस्य बाल कल्याण समिति चंद्रकला राय, गौरव टागरा, उमेश सिंह, जितेंद्र कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर चाँदनी आदि उपस्थित थे।
Udham Singh Nagar CDO Divesh Shashni issued directives to officials to ensure the education, rehabilitation, and other needs of children working at brick kilns
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।