हर कोई सोचता है कि प्रतिभा होना भाग्य की बात है कोई यह नहीं सोचता कि भाग्य प्रतिभा का विषय हो सकता है। हम अपनी दुनिया का आकार जितना छोटा करेंगे, उतना ही हम उसके स्वामी बनेंगे। -जैसिंटो बेनावेंटे वाई मार्टिनेज
30 ईसा पूर्व 12 अगस्त को अलेक्जेंड्रिया, रोमन मिस्र में मिस्र के टॉलेमिक साम्राज्य की इतिहास प्रसिद्ध रानी क्लियोपेट्रा (क्लियोपेट्रा सप्तम थिया फिलोपेटर) ने जहर खाकर अथवा जहरीले सांप से कटवा कर खुदकुशी की। क्लियोपेट्रा टॉलेमी 12वें थियोस फिलोपेटर, मार्क एंटनी और टॉलेमी 15वें फिलोपेटर की पत्नी रहीं। टॉलेमी 12वें थियोस फिलोपेटर और टॉलेमी 15वें फिलोपेटर क्लियोपेट्रा के भाई थे।
792 ईस्वी में 12 अगस्त को कैंटरबरी के सेंट ऑगस्टीन एबे के मध्ययुगीन भिक्षु और बाद में एबॉट बने जैनबेर्ट का निधन हुआ।
875 ईस्वी में 12 अगस्त को घेडी, इटली में इटली के राजा और कैरोलिंगियन साम्राज्य के सम्राट लुई द्वितीय का निधन हुआ।
961 ईस्वी में 12 अगस्त को नानचांग, चीन के दक्षिणी तांग राजवंश के दूसरे शासक ली जिंग (शू जिंगटोंग) का निधन हुआ।
1099 ईस्वी में 12 अगस्त को पहले धर्मयुद्ध के दौरान बोउलॉन के गॉडफ्रे की अगुवाई में एस्केलोन क्रुसेडर्स की लड़ाई में अल-अफदाल शहंशाह के नेतृत्व वाली फातिमिद सेना हार गई यह घटना प्रथम धर्मयुद्ध की अंतिम भागीदारी कही गई।
1121 डिडगोरी की लड़ाई में राजा डेविड चतुर्थ के नेतृत्व में जॉर्जियाई सेना ने प्रसिद्ध सेल्जुक कमांडर इल्गाजी पर निर्णायक विजय प्राप्त की।
1323 स्वीडन और नोवगोरोद गणराज्य के मध्य अस्थाई युद्ध समाप्ति के लिए संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
1452 प्रसिद्ध यहूदी खगोलशास्त्री, ज्योतिषी, गणितज्ञ, रब्बी और इतिहासकार अब्राहम जाकुटो का जन्म हुआ।
1492 विख्यात इतालवी, स्पेनिशन खोजी, नाविक, यात्री क्रिस्टोफर कोलंबस नई दुनिया की अपनी पहली यात्रा के दौरान कैनरी द्वीप पहुंचे। कैनरी द्वीपसमूह उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के तट पर स्थित एक स्पेनिश द्वीपसमूह ऊबड़-खाबड़ ज्वालामुखी द्वीप हैं जो काले और सफेद रेत वाले समुद्र तटों के लिए जाने जाते हैं। सबसे बड़ा द्वीप टेनेरिफ, बर्फ से ढके सक्रिय ज्वालामुखी माउंट टेइड से घिरा है।
1499 वेनिस और ओटोमन बेड़े के बीच जोन्चियो की पहली लड़ाई हुई।
1549 फ्रांसीसी सेना ने इंग्लैंड के एंबलटीज पर कब्जा किया।
1624 विएउविले के पहले ड्यूक, फ्रांसीसी कुलीन और फ्रांस के वित्त अधीक्षक चार्ल्स डी ला विएउविले को गिरफ्तार कर उसकी जगह कार्डिनल रिशेल्यू को फ्रांसीसी राजा का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
1765 मुगल शासक शाह आलम द्वितीय (स्व. आलमगीर द्वितीय के बेटे) ने ईस्ट इंडिया कंपनी के राबर्ट क्लाइव के साथ इलाहाबाद संधि के तहत बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी यानी सत्ता अंग्रेजों को सौंपी।
1822 सेंट वेल्स के बिशप थॉमस बर्गेस ने सेंट डेविड कालेज (वेल्स के विश्वविद्यालय, लंपेटर) वेल्स में स्थापित किया।
1831 नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1831 में इसी दिन नीपर, यूक्रेन में हेलेना पेत्रोव्ना ब्लावात्स्की का जन्म हुआ। रहस्यवादी और लेखिका बनीं हेलेना ब्लावात्स्की अमेरिका में 1875 में थियोसोफिकल सोसाइटी की सह-स्थापना की। एक विश्वास प्रणाली, थियोसोफी की प्रमुख संस्थापक के रूप में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। हेलेना ब्लावात्स्की ने लिखा, अपनी कठिनाइयों से मत डरो। यह मत सोचो कि तुम अपनी वर्तमान परिस्थितियों से अलग परिस्थितियों में होते। क्योंकि जब तुम किसी विपत्ति का सर्वोत्तम उपयोग करते हो, तो वह एक शानदार अवसर की ओर कदम बढ़ाने का पत्थर बन जाती है।
1833 अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई। इलिनोइस में मिशिगन झील पर बसा शिकागो (शिकागोअन और शिकागोवासी, संस्थापक जीन बैप्टिस्ट पॉइंट डू सेबल), अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में से एक है। शिकागो की क्षितिज रेखा प्रतिष्ठित जॉन हैनकॉक सेंटर, 1,451 फुट ऊँचा विलिस टॉवर (जिसे पहले सियर्स टॉवर कहा जाता था) और नव-गॉथिक ट्रिब्यून टॉवर जैसी गगनचुंबी इमारतों से समृद्ध है। यह शहर अपने संग्रहालयों के लिए भी प्रसिद्ध है, जिनमें शिकागो का कला संस्थान भी शामिल है, जहाँ प्रसिद्ध प्रभाववादी और उत्तर-प्रभाववादी कृतियाँ स्थित हैं।
1851 अमेरिकन अभिनेता, आविष्कारक और कारोबारी आइजैक मेरिट सिंगर ने सिलाई मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1865 ब्रिटिश सर्जन और वैज्ञानिक जोसेफ लिस्टर ने पहली एंटीसेप्टिक सर्जरी की। जोसेफ लिस्टर, प्रथम बैरन लिस्टर विख्यात ब्रिटिश सर्जन, चिकित्सा वैज्ञानिक, प्रायोगिक रोगविज्ञानी, एंटीसेप्टिक सर्जरी और निवारक स्वास्थ्य सेवा के अग्रणी थे। जोसेफ लिस्टर ने सर्जरी के शिल्प में उसी तरह क्रांति ला दी जिस तरह जॉन हंटर ने सर्जरी के विज्ञान में क्रांति ला दी थी।
1866 मैड्रिड, स्पेन में जैसिंटो बेनावेंटे वाई मार्टिनेज का जन्म हुआ। 20वीं सदी के अग्रणी स्पेनिश नाटककारों में से एक बने जैसिंटो बेनावेंटे को 1922 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्पेनिश नाटक की गौरवशाली परंपराओं को जिस सुखद तरीके से उन्होंने जारी रखा है, के लिए प्रदान किया गया। जैसिंटो बेनावेंटे ने लिखा, हम अपनी दुनिया का आकार जितना छोटा करेंगे, उतना ही हम उसके स्वामी बनेंगे।
1877 विख्यात वैज्ञानिक और आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन के नाम 1 हजार से भी ज्यादा पेटेंट है, लेकिन 1877 में 12 अगस्त को उन्होंने फोनोग्राफ बना लेने की जानकारी दी। फोनोग्राफ को एडिसन के सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में एक माना जाता है। फोनोग्राफ ऐसा डिवाइस था जिसमें आवाज रिकॉर्ड कर दोबारा सुना जा सकता था। बाद में इसे ग्रामोफोन और रिकॉर्ड प्लेयर कहा गया।
1879 पहला अमेरिकी राष्ट्रीय तीरंदाजी एसोसिएशन टूर्नामेंट शिकागो में आयोजित किया गया।
1883 नीदरलैंड के एम्स्टर्डम स्थित चिड़ियाघर, नैचुरा आर्टिस मैजिस्ट्रा में आखिरी क्वागा की मृत्यु हुई। क्वागा मैदानी जेबरा की उप-प्रजाति थी जो 19वीं शताब्दी के अंत में शिकार के कारण विलुप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका में पायी जाती थी।
1901 विख्यात फिनिश-स्वीडिश वनस्पतिशास्त्री, भूविज्ञानी, खनिजविज्ञानी और खोजकर्ता एडॉल्फ एरिक नॉर्डेंसकिल्ड का निधन हुआ।
1908 हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1914 तेजी बच्चन का जन्म फैसलाबाद, पाकिस्तान में हुआ। तेजी हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और अभिनेता अमिताभ बच्चन की मां बनीं। इसी दिन फ्रांस और ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1919 भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ।
1920 पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।
1924 मोहम्मद जिया उल हक का जन्म जालंधर में हुआ। जिया उल हक पाकिस्तान के सेना प्रमुख और निर्वाचित सरकार का तख्ता पलट कर राष्ट्र प्रमुख बने, लंबे समय तक शासन किया।
1928 एम्सटर्डम में नौवें ओलंपिक खेल समाप्त हुये।
1930 बुडापेस्ट, किंगडम आफ हंगरी में जॉर्ज सोरोस का जन्म हुआ। सोरोस विश्व विख्यात हंगेरियन-अमेरिकी व्यवसायी, निवेशक, परोपकारी, मानवतावादी और लोकतंत्रवादी हैं। अक्टूबर 2023 में उनकी कुल संपत्ति 6.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी। उन्होंने ओपन सोसाइटी फाउंडेशन को 32 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का दान दिया। फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार न्यूयॉर्क के निवासी सोरोस सबसे उदार दाता हैं जिन्होंने अपनी कुल संपत्ति का 64 प्रतिशत से अधिक दान किया है।
1933 क्यूबा के तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद देश छोड़ भागे।
1936 गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।
1941 फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने एडोल्फ हिटलर शासित नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया।
1944 नाजी पार्टी के अर्धसैनिक बल शुट्जस्टाफेल वाफेन-एसएस की लड़ाकू शाखा ने संत अन्ना दी स्टाजेमा में 560 लोगों का नरसंहार किया। अपुआन आल्प्स की ढलानों पर ऊपरी वर्सिलिया का एक छोटा सा शहर, संत अन्ना दी स्टाजेमा 12 अगस्त 1944 को एक भयानक नरसंहार के केंद्र में था, जो लाशों से पट गया। 1944 इसी दिन नाजी जर्मन सैनिकों ने सप्ताह भर चले वोला नरसंहार का समापन किया जिसमें जर्मन सैनिकों ने कम से कम 40,000 लोग मार डाले।
1945 भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन मद्रास (अब चेन्नई) में हुआ। जॉर्ज सिडनी अरुंडेल (जन्म 1 दिसम्बर, 1878 सरे, यूनाइटेड किंगडम) का नाम भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज व्यक्तियों में गिना जाता है। एनी बेसेंट ने युवाओं की समुचित शिक्षा के लिए वाराणसी में जिस सेंट्रल हिंदू स्कूल की स्थापना की थी, जॉर्ज अरुंडेल उसी स्कूल में अध्यापक बन गए थे। वह भारत की स्वतंत्रता की भावना का सम्मान करते थे। भारत को उन्होंने अपना देश स्वीकार किया था। भारत की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर भारतीयों का साथ दिया। मद्रास की एक प्रतिष्ठित भरतनाट्यम नृत्यांगना रुकमणी देवी अरुंडेल से उन्होंने विवाह किया और उन्हीं का सरनेम अपने नाम में लगा लिया। बाद में जॉर्ज अरुंडेल सेंट्रल हिंदू कॉलेज बनारस के प्राचार्य बने। ये एनी बेसेंट के निकट सहयोगी थे और होमरूल लीग के संगठन सचिव थे। जॉर्ज सिडनी ने ही सर्वप्रथम राष्ट्रीय शिक्षा की वकालत की और राष्ट्रीय शिक्षा संवर्धन सोसायटी भी गठित की। वह मद्रास लेबर यूनियन के सभापति थे। थियोसोफिकल सोसायटी के अध्यक्ष पद पर वे 1934 से 1945 तक और बाल स्काउट आंदोलन के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। अरुंडेल शानदार लेखक भी थे। उनकी समाधि एनी बेसेंट की समाधि के निकट अडयार (मद्रास, वर्तमान चेन्नई) में है। जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का एक प्रसिद्ध उद्धरण, हममें से प्रत्येक के भीतर विजेता और राजा है… सत्य का ज्ञाता… उस ज्ञाता को हममें जागृत होने दें और मन, भावनाओं और भौतिक शरीर के घोड़ों को उस मार्ग पर चलाएँ जिसे उस राजा ने चुना है।
1946 जाने माने सर्जन, चिकित्सक और मेदांता अस्पताल के प्रबंध निदेशक नरेश त्रेहन का जन्म बटाला, पंजाब में हुआ।
1948 खान अब्दुल गफ्फार खान के खुदाई खिदमतगार आंदोलन के करीब डेढ़ सौ निहत्थे सदस्यों को पाकिस्तानी पुलिस ने मार डाला।
1952 सीताराम येचुरी का जन्म मद्रास में हुआ। येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेता, महासचिव और राज्य सभा सदस्य रहे।
1953 यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की जानें गई।
1955 ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में विख्यात जर्मन उपन्यासकार पॉल थॉमस मान का निधन हुआ। पॉल थॉमस मान को द मैजिक माउंटेन यानी जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली। पॉल थॉमस मान ने कहा, युद्ध शांति की समस्याओं से केवल एक कायरतापूर्ण पलायन है। और, एक हानिकारक सत्य एक उपयोगी झूठ से बेहतर है।
1960 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1961 पूर्वी जर्मनी की कम्युनिस्ट पार्टी ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू करने का आदेश दिया।
1962 पहली बार एक साथ दो लोग अंतरिक्ष में गए।
1970 छोटी सी आशा और चिन्ना चिन्ना असाई जैसे तमाम गीतों के लिए सुपरिचित लोकप्रिय दक्षिण भारतीय फिल्मों की पाश्र्वगायिका मिनमिनी का जन्म हुआ।
1971 सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1972 इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया। इसी दिन 1972 में भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म हुआ।
1976 लेबनानी गृहयुद्ध की सबसे खूनी घटनाओं में से एक में तेल अल-जातर नरसंहार में करीब 3,500 फिलिस्तीनी मारे गए।
1977 यूनाइटेड नेशनल पार्टी के सत्ता में आने के एक महीने के भीतर अल्पसंख्यक श्रीलंकाई तमिलों को निशाना बनाकर शुरू हुए हमलों 300 से ज्यादा तमिल मारे गए।
1980 मैक्सिको के चिड़ियाघर में एक पांडा का जन्म हुआ। चीन से बाहर किसी पांडा का जन्म पहली बार हुआ।
1981 आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी। आईबीएम पर्सनल कंप्यूटर (मॉडल 5150 आईबीएम पीसी) आईबीएम पीसी मॉडल लाइन में जारी किया गया पहला माइक्रो कंप्यूटर था और आईबीएम पीसी संगत वास्तविक मानक का आधार है। 12 अगस्त 1981 को जारी इस कंप्यूटर का निर्माण इंटरनेशनल बिजनेस मशींस (आईबीएम) के इंजीनियरों और डिजाइनरों की एक टीम ने किया।
1982 प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ
1984 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, अमेरिका में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1991 विव रिचर्ड्स, डुजोन और मार्शल के लिए टेस्ट क्रिकेट में अंतिम दिन।
1992 उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न हुआ।
1994 कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में एक चर्च में भगदड़ हो जाने से 142 लोग मारे गये।
1995 सारा अली खान का जन्म हुआ। सैफ अली खान की बेटी सारा जानी मानी अभिनेत्री, माॅडल और सोशल मीडिया हस्ती हैं।
1997 जानी मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं माॅडल सायिशा सैगल का जन्म मुंबई में हुआ।
2001 नॉरवॉक, कनेक्टिकट, अमेरिका में डिक्सी जेन डी’मेलियो का जन्म हुआ जो विख्यात अमेरिकी गायिका और सोशल मीडिया हस्ती हैं। डिक्सी टिकटाक पर अपने वीडियो सृजन के लिए लोकप्रिय हैं।
2003 संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
2004 फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से सन्यास लिया। इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 लोग मारे गये।
2006 यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2007 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई। 2007 में इसी दिन लगभग 8 मिलियन वर्ष पुराने एक प्राचीन सरू वृक्ष का जीवाश्म अवशेष हंगरी में एक कोयला खदान में पाया गया।
2008 आमिर खान को उनकी फिल्म तारे जमीं पर के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
2009 भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2010 वैज्ञानिकों ने एक रासायनिक यौगिक की खोज की घोषणा की जो एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया की प्रजनन क्षमताओं को नष्ट कर देता है।
2012 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ।
2015 चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल हुए।
2016 सीरियाई गृहयुद्ध में सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) ने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट (आईएसआईएल) से मनबीज शहर पर कब्जा कर लिया।
2017 वर्जीनिया के चार्लोट्सविले में यूनाइट द राइट रैली हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 लोग घायल हो गए।
2018 सूर्य की आउटर लेयर के अध्ययन करने हेतु अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष अध्ययन उपकरण पार्कर सोलर प्रोब लॉन्च किया। इसी दिन 2018 में सीरिया के सरमाडा में एक हथियार डिपो में हुए विस्फोट से एक दर्जन बच्चों सहित 29 नागरिक मारे गए।
2020 प्रसिद्ध अमेरिकी कॉलेज फुटबॉल खिलाड़ी और कोच बिल येओमन का निधन हुआ।
2021 सन 2010 के बाद से ब्रिटेन में हुए सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी में कीहम, प्लायमाउथ में छह नागरिकों सहित अपराधी भी मारे गये। 2021 में इसी दिन विख्यात अंग्रेजी अभिनेत्री, टीवी व्यक्तित्व और नर्तकी ऊना स्टब्स का निधन हुआ।
2024 ग्रोवलैंड, फ्लोरिडा में जापानी मूल के अमेरिकी अभिनेता, स्टंट कलाकार और एक्शन कोरियोग्राफर किम कहाना (किम कहाना सीनियर, जन्म 16 अक्टूबर 1929, लानाई शहर, हवाई क्षेत्र, अमेरिका) का निधन हुआ। किम कहाना ने 300 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों के लिए स्टंट वाले काम किए और ग्रोवलैंड, फ्लोरिडा में एक स्टंट स्कूल चलाया, जिसने 15,000 से ज्यादा छात्रों को प्रशिक्षित किया है।
2025 इजराइली हवाई हमलों में गाजा में दर्जनों लोग मारे गए, जिनमें खाना और मदद लेने वाले लोग भी बड़ी संख्या में शामिल थे, इससे मानवीय संकट और गहरा गया। यूक्रेनी सेना ने रूस की रियाजान रिफाइनरी की एक सुविधा समेत औद्योगिक और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए लंबी दूरी के ड्रोन हमले किए। वैश्विक आर्थिक तनाव को कम करने में मदद के लिए अमेरिका और चीन ने टैरिफ से जुड़ी अपनी युद्धविराम की समय-सीमा को औपचारिक रूप से 90 दिन और बढ़ा दिया।
2026 आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन के कुछ हिस्सों में आसमान में एक बड़ी खगोलीय घटना ग्रहण के कारण अंधेरा छा गया, जबकि यूरोप और उत्तरी अमेरिका में इसके आंशिक चरण दिखाई दिए। आसमान देखने वालों ने अनुकूल अंधेरे आसमान के नीचे पर्सिड उल्काओं की चरम स्थिति का अनुभव किया। इंडोनेशिया के बाली तट पर एक फेरी में आग लग गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 172 अन्य यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए सेकेंडरी स्कूल की शिक्षा पर रोक के पांच साल पूरे हो गए। लेबनान मौत की सजा को खत्म करने वाला पहला अरब देश बना। वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई और यह आधिकारिक तौर पर कानून बन गया। सरकार ने गंगा के बाढ़ वाले इलाकों में निर्माण कार्यों से जुड़ी बाधाओं को कम करने की घोषणा भी की।
हममें से प्रत्येक के भीतर विजेता और राजा है, सत्य का ज्ञाता, उस ज्ञाता को हममें जागृत होने दें और मन, भावनाओं और भौतिक शरीर के घोड़ों को उस मार्ग पर चलाएँ जिसे उस राजा ने चुना है। हमारा काम सिद्धांतों के लिए दृढ़ता से खड़े रहना है, लेकिन उन लोगों पर कभी हमला नहीं करना है, जिनके जीवन के बारे में हम बहुत कम जानते हैं। -जॉर्ज सिडनी अरुंडेल
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)