
धिक्कार है उस पर जो ज्ञान के एक विभाग को बाकी से अलग करने की कोशिश करता है। सारा विज्ञान एक है, भाषा, साहित्य और इतिहास, भौतिकी, गणित और दर्शन, जो विषय एक-दूसरे से सबसे दूर प्रतीत होते हैं, वे वास्तव में जुड़े हुए हैं, या यूँ कहें कि वे सभी एक ही प्रणाली बनाते हैं। -जूल्स मिशेले
672 ईस्वी में 21 अगस्त को यामासाकी में जापान के सम्राट कोबुन का निधन हुआ।
784 ईस्वी में 21 अगस्त को यूट्रेक्ट के बेनेडिक्टिन भिक्षु और यूट्रेक्ट के बिशप, संत एल्बेरिक का निधन हुआ।
913 ईस्वी में 21 अगस्त को प्रसिद्ध पूर्व शू के संस्थापक सम्राट वांग जियान के करीबी सहयोगी और प्रभावशाली चीनी जनरल तांग दाओक्सी का निधन हुआ।
959 ईस्वी में 21 अगस्त को सेंट लैम्बर्ट कैथेड्रल, लीज, बेल्जियम में एराक्लस (एराक्लियस या एवराक्लस) 25वें बिशप चुने गये। यह रोम के भी पोप थे।
1131 जेरूसलम या यरुशलम के राजा बाल्डविन द्वितीय का निधन हुआ।
1140 चीन के जिन-सोंग युद्ध में यानचेंग की लड़ाई के दौरान सॉन्ग राजवंश के जनरल यू फी ने जिन राजवंश के जनरल वुजू के नेतृत्व वाली सेना को हराया।
1165 गोनेसे, फ्रांस में फिलिप द्वितीय (फिलिप ऑगस्टस) का जन्म हुआ। फिलिप द्वितीय 1180 में फ्रांस के राजा बने। उन्हें फ्रांस के राज्य क्षेत्र का विस्तार करने के लिए ऑगस्टस की उपाधि मिली।
1192 मिनामोटो नो योरिटोमो सेई-ए ताइशोगुन जापान के सम्राट बने।
1245 पेरिस, फ्रांस में अकाट्य शिक्षक, फ्रांसिस्कन भिक्षु, धर्मशास्त्री और दार्शनिक, स्कोलास्टिसिज्म के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले अलेक्जेंडर ऑफ हेल्स का निधन हुआ। अलेक्जेंडर ऑफ हेल्स का एक उद्धरण, हालांकि इंसानी दिमाग यह जान सकता है कि वह है, लेकिन कोई भी बनाया गया दिमाग यह नहीं समझ सकता कि वह क्या है।
1331 महीनों की अराजकता, ग्रहयुद्ध के बाद राजा स्टीफन उरोश तृतीय ने अपने बेटे और प्रतिद्वंद्वी स्टीफन दुसान के समक्ष आत्मसमर्पण किया जिससे दुसान राजा बना।
1535 शिमाजु योशिहिरो नामक प्रसिद्ध जापानी जनरल का जन्म हुआ।
1415 पुर्तगाली राजकुमार हेनरी द नेविगेटर ने सेउटा की जीत में मारिनिड्स (बर्बर जेनाता राजवंश, मुख्य रूप से आज के मोरक्को सहित मगरेब के बड़े हिस्से पर शासन किया था) के खिलाफ पुर्तगाली सेनाओं को जीत दिलाई।
1552 गुजरात, पंजाब, मुगल साम्राज्य (वर्तमान पंजाब, पाकिस्तान) में मुहम्मद कादिरी (हाजी मुहम्मद नौशाह गंज बख्श) का जन्म हुआ। मुहम्मद कादिरी पाकिस्तानी पंजाब में गुजरात के पंजाबी मुस्लिम सूफी संत और विद्वान बने। मुहम्मद कादिरी ने कादिरिया सूफी संप्रदाय की नौशाहिया शाखा की स्थापना की। उनके उत्तराधिकारियों को नौशाहिया के नाम से जाना जाता है।
1614 हंगरी साम्राज्य (चचटिस, स्लोवाकिया) में कुख्यात हंगेरियन कुलीन महिला और बाथोरी परिवार की सदस्य सीरियल किलर काउंटेस एलिजाबेथ बाथोरी डी एक्सेड (जन्म 7 अगस्त 1560) का निधन हुआ। एलिजाबेथ बाथोरी हंगरी के साम्राज्य (अब स्लोवाकिया) में जमींदार थी। बाथोरी और उसके चार नौकरों पर 1590 से 1610 तक सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं को प्रताड़ित करने और मारने का आरोप लगा था। उसके नौकरों पर मुकदमा चलाकर दोषी ठहराया गया जबकि बाथोरी को चेजटे (चैक्टिस) के महल में कैद कर लिया गया।
1689 स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ। जिसमें स्कॉटलैंड के अपदस्थ राजा जेम्स सप्तम के समर्थक, लड़ाके जैकबाइट कबीले डंकल्ड स्कॉटलैंड के विलियम ऑफ ऑरेंज के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गये।
1703 तुर्की की सेना ने सुल्तान मुस्तफा द्वितीय को सत्ता से अपदस्थ किया, इससे सुल्तानों की शक्ति में कमी आई।
1718 तुर्की और वेनिस (इटली) के बीच शांति संधि हुई।
1754 स्कॉटलैंड के एयरशायर में कमनॉक के पास लुगर में विलियम मर्डोक का जन्म हुआ। विलियम मर्डोक स्कॉटिश केमिस्ट, आविष्कारक और मैकेनिकल इंजीनियर बने। मर्डोक ने ऑसिलेटिंग सिलेंडर स्टीम इंजन का आविष्कार किया था। 1790 के दशक की शुरुआत में गैस लाइटिंग और गैसोमीटर शब्द का श्रेय भी उन्हीं को दिया जाता है।
1762 लंदन में लेडी मैरी वॉर्टली मोंटेगू (जन्म 15 मई 1689 लंदन) का निधन हुआ। लेडी मैरी वॉर्टली मोंटेगू अंग्रेज कुलीन, चिकित्सा क्षेत्र की अग्रणी, लेखिका और कवियत्री थीं। 1712 में लेडी मैरी ने एडवर्ड वॉर्टली मोंटेगू से विवाह किया, जो बाद में सुब्लाइम पोर्टे में ब्रिटिश राजदूत रहे। लेडी मैरी वॉर्टली मोंटेगू ने लिखा है, शिष्टता की कोई कीमत नहीं होती, और इससे सब कुछ खरीदा जा सकता है।
1770 जेम्स कुक (ब्रिटिश खोजकर्ता, मानचित्रकार और नौसेना अधिकारी, प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन यात्राओं के लिए प्रसिद्ध) ने औपचारिक रूप से पूर्वी ऑस्ट्रेलिया पर ग्रेट ब्रिटेन का दावा किया, इसे न्यू साउथ वेल्स नाम दिया। न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर एक राज्य है। यह उत्तर में क्वींसलैंड, दक्षिण में विक्टोरिया और पश्चिम में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया से घिरा है। न्यू साउथ वेल्स राज्य की राजधानी सिडनी है, जो ऑस्ट्रेलिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है।
1772 स्वीडन में राजा गुस्ताव तृतीय ने 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर अपनी तानाशाही स्थापित की।
1879 आयरलैंड के काउंटी मेयो के नॉक के स्थानीय लोगों ने वर्जिन मैरी की एक झलक देखने का दावा किया। जन आस्था के मद्देनजर इसे बाद में अवर लेडी ऑफ नॉक नाम दिया गया और इस स्थान को कैथोलिक तीर्थस्थल में बदल दिया गया।
1790 जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल क्षेत्र पर कब्जा किया।
1798 पेरिस, फ्रांस में जूल्स मिशेल का जन्म हुआ। जूल्स मिशेल फ्रांसीसी इतिहासकार और लेखक के रूप में प्रसिद्ध हुए। जूल्स मिशेल को अपनी बहु-खंडीय कृति हिस्टॉयर डी फ्रांस के लिए बहुत प्रसिद्ध मिली। हिस्टॉयर डी फ्रांस किताब फ्रांस के इतिहास को उसके आरंभिक उद्गम से लेकर फ्रांसीसी क्रांति तक वर्णित करती है। जूल्स मिशेल का एक प्रसिद्ध कथन है, इतिहासकार का पहला कर्तव्य अपवित्रीकरण और झूठे देवताओं का उपहास करना है। सत्य की स्थापना के लिए ये उसके अपरिहार्य साधन हैं।
1808 वीमेइरो की लड़ाई में सर आर्थर वेलेस्ले के नेतृत्व वाले ब्रिटिश सैनिकों ने जनरल जीन-एंडोच जुनोट के नेतृत्व वाली फ्रांसीसी सेना को हराया।
1810 फ्रांस के मार्शल जीन बैप्टिस्ट बेर्नडॉट स्वीडन के क्राउन प्रिंस ऑफ इस्टेट्स के समर्थन से चुने गये।
1831 शोषण, दमन और उत्पीड़न के खिलाफ साउथेम्प्टन काउंटी, वर्जीनिया, अमेरिका में एक दास विद्रोह का नेतृत्व नेट टर्नर ने किया। इसे धनिकों और सरकारी पुलिस, फौज ने लगभग 48 घंटे में दमन कर कुचल दिया।
1842 तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई। होबर्ट तस्मानिया की राजधानी है, यहां पत्थरों से बनी सड़कों और व्यस्त बाजारों वाला एक आकर्षक तटीय क्षेत्र है, साथ ही ऐतिहासिक बलुआ पत्थर के गोदामों में अब आधुनिक कैफे और गैलरी भी हैं। यहाँ तीन संग्रहालय हैं जिनमें तस्मानिया का समुद्री संग्रहालय भी शामिल है। यहां लोग कयाकिंग करते हैं, मछली के विविध व्यंजनों और एल और स्पिरिट के शौकीन लोग क्राफ्ट बियर और व्हिस्की के लिए आसवनी और आसवनी क्षेत्रों में जाते हैं। मालूम हो कि तस्मानिया ऑस्ट्रेलिया का एक द्वीपीय राज्य है। तस्मानिया ऑस्ट्रेलियाई मुख्य भूमि से 240 किलोमीटर दक्षिण में है और बास जलडमरूमध्य के जरिये इससे अलग होता है। यह राज्य दुनिया के 26वें सबसे बड़े द्वीप, तस्मानिया के मुख्य द्वीप और आसपास के 1000 द्वीपों को अपने आप में समेटे हुए है। बेहतरीन पर्यटन क्षेत्र है।
1871 भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल कृष्ण देवधर का जन्म हुआ।
1886 विश्व विख्यात ब्रिटिश लेखिका रुथ मैनिंग सैंडर्स का जन्म इंग्लैंड के स्वांसी में हुआ। रूथ मैनिंग-सैंडर्स को बच्चों की किताबों की एक बड़ी श्रृंखला के लिए जाना जाता है, जिसके लिए उन्होंने दुनिया भर में परियों की कहानियों का संकलन कर प्रकाशित किया। उनकी 90 से अधिक किताबें छपीं, जिनके दुनिया भर में अनुवाद प्रकाशित हुए।
1888 संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली हिसाब जोड़ने वाली सफल मशीन का पेटेंट विलियम सीवार्ड बरोज ने कराया। जोड़ने वाली मशीन एक प्रकार का यांत्रिक कैलकुलेटर है, जो आमतौर पर बहीखाता गणना के लिए विशेषीकृत है। संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे शुरुआती हिसाब जोड़ने वाली मशीनें डॉलर और सेंट पढ़ने के लिए बनाई गई थीं। जोड़ने वाली मशीनें सर्वव्यापी कार्यालय उपकरण थीं, जब तक कि 1970 के दशक में कैलकुलेटर के कारण उनका उपयोग बंद नहीं कर दिया गया और लगभग 1985 से पर्सनल कंप्यूटर ने उनका उपयोग करना शुरू कर दिया। वर्ष 2000 तक पुरानी जोड़ने वाली मशीनें अमेरिकी कार्यालय सिस्टम में खत्म हो गईं।
1889 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वरिष्ठ ब्रिटिश सेना अधिकारी रहे रिचर्ड ओ’कोन्नोर का जन्म श्रीनगर में हुआ।
1905 मेरठ, संयुक्त प्रांत आगरा और अवध, ब्रिटिश भारत में बिपिन गुप्ता का जन्म हुआ। बिपिन गुप्ता भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर के प्रमुख अभिनेताओं में से एक बने। 1930 से 1970 के दशक तक उन्होंने बंगाली और हिंदी सिनेमा में अभिनय किया, विशेष रूप से बैजू बावरा (1952), जागृति (1954), घराना (1961), जीवन मृत्यु (1970) और खिलोना (1970) आदि फिल्मों में उनके अभिनय को विशेष रूप से याद किया जाता है।
1908 जानी मानी ब्रिटिश लेखिका मैरी मारग्रेट कायी का जन्म शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ।
1910 प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेंद्रे का जन्म हुआ।
1911 विश्व विख्यात इतालवी चित्रकार लियोनार्दो द विंची की प्रसिद्ध चित्र कृति मोना लिसा को लुमव्रे से एक एमुजियम कर्मचारी ने चुरा लिया इसे दो साल बाद तक बरामद नहीं किया जा सका।
1915 पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। इसी दिन 1915 में प्रख्यात भारतीय उर्दू अफसानानिगार/कहानीकार इस्मत चुगताई का जन्म बदायूं में हुआ।
1922 अमेरिकी खजाना खोजी और समुद्री विरासत संग्रहालय के संस्थापक मेल फिशर का जन्म हुआ।
1927 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हुए बी सत्य नारायण रेड्डी का जन्म हुआ।
1931 प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगंबर पलुस्कर का निधन हुआ।
1934 महाराष्ट्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभावशाली राजनीतिज्ञ सुधाकरराव नाइक का जन्म हुआ।
1938 इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों के पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया।
1944 अमरीका, ब्रिटेन,रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजना को लेकर वाॅशिंगटन डीसी के डंबर्टन ओक में बैठक की।
1948 छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी वामनराव बलिराम लाखे का निधन हुआ।
1949 गुजरात में कांग्रेस के प्रभावशाली नेता अहमद पटेल का जन्म हुआ।
1957 सोवियत संघ ने विश्व की प्रथम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल आर-7 सेमेयोर्का का परीक्षण किया।
1959 राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर ने हवाई को 50वां अमेरिकी राज्य बनाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किये।
1961 जाने माने भारतीय क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर का जन्म मद्रास में हुआ।
1962 हिंदी सहित तमिल, तेलुगू, कन्नड़ आदि दक्षिण भारतीय भाषाओं की प्रमुख फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, कारोबारी, फिल्म निर्मात्री और राजनीतिक नेत्री राधिका शरतकुमार का जन्म कोलंबो, श्रीलंका में हुआ।
1963 बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में जनता लामबंद हुई तो दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ लगाया गया।
1965 यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया। 1965 में इसी दिन अमेरिका ने जेमिनी-5 स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया था। गॉर्डन कूपर और पीट कॉनरेड इस अंतरिक्ष यान में सवार थे। दोनों ने 8 दिन अंतरिक्ष में बिताए जो तब अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय रहने का रिकॉर्ड था।
1967 विख्यात अर्मेनियाई-अमेरिकी गायक-गीतकार, बहु-वादक और रिकॉर्ड निर्माता सर्ज टैंकियन का जन्म लेबनान में हुआ।
1968 चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो से पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा की गई।
1969 एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने तुर्की की अल-अक्सा मस्जिद को आग लगा दी।
1971 अमेरिकी कार्यकर्ता और लेखक तथा ब्लैक गुरिल्ला फैमिली के संस्थापक जॉर्ज जैक्सन का निधन हुआ। ब्लैक गुरिल्ला फैमिली अफ्रीकी अमेरिकी ब्लैक पावर जेल गिरोह, स्ट्रीट गैंग और राजनीतिक संगठन है जिसकी स्थापना 1966 में जॉर्ज जैक्सन, जॉर्ज बिग जेक लुईस और डब्ल्यू.एल. नोलन ने की थी, जब वे कैलिफोर्निया के मारिन काउंटी में सैन क्वेंटिन स्टेट जेल में कैद थे।
1972 भारतीय संसद ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम पारित किया।
1973 सर्गेई ब्रिन के नाम से विश्व विख्यात रूसी-अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक, व्यवसायी और सबसे बड़े इंटरनेट सर्च इंजन गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई मिखाइलोविच ब्रिन का मॉस्को, सोवियत संघ में जन्म हुआ।
1975 विभिन्न टेलीविजन चैनलों पर तमाम शो की होस्ट, प्रस्तुतकर्ता, वीजे, माॅडल और अभिनेत्री मिनी माथुर का जन्म दिल्ली में हुआ।
1977 जानी मानी महिला पत्रकार और इंडिया टुडे ग्रुप के टेलीविजन आज तक की न्यूज एंकर, सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर श्वेता सिंह का जन्म पटना में हुआ।
1978 विख्यात भारतीय क्रिकेटर वीनू मांकड़ का निधन हुआ। 1978 में इसी दिन जानी मानी भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल भूमिका चावला का जन्म हुआ। इसी दिन 1978 में जानी मानी संगीत वीडियो गीत गायिका, स्टेज परफाॅर्मर एवं माॅडल कनिका कपूर का जन्म लखनऊ में हुआ।
1979 अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हुए पेमा खांडू का जन्म हुआ।
1981 प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका साहब कालेलकर का निधन हुआ। 1981 में इसी दिन साउथेम्प्टन, न्यूयॉर्क में टायलर विंकलेवोस (टायलर हॉवर्ड विंकलेवोस) का जन्म हुआ। टायलर विंकलेवोस जाने माने अमेरिकी निवेशक, विंकलेवोस कैपिटल मैनेजमेंट और जेमिनी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के संस्थापक और पूर्व ओलंपिक रोवर हैं। विंकलेवोस ने अपने जुड़वां भाई कैमरन विंकलेवोस और हार्वर्ड की अपनी एक सहपाठी दिव्या नरेंद्र के साथ मिलकर हार्वर्डकनेक्शन की सह-स्थापना की। कनेक्टयू (मूल रूप से हार्वर्डकनेक्शन) 21 मई 2004 को शुरू की गई एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट थी। उपयोगकर्ता लोगों को मित्र के रूप में जोड़ सकते थे, उन्हें संदेश भेज सकते थे और अपने बारे में दोस्तों को सूचित करने के लिए अपनी व्यक्तिगत प्रोफाइल अपडेट कर सकते थे।
1982 दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड में लंबे समय तक राज करने वाले राजा सोभूजा द्वितीय का निधन 21 अगस्त 1982 को हुआ था। उनका जन्म 22 जुलाई 1899 को हुआ था। वे अपने पद पर सर्वाधिक समय तक बने रहने वाले शासक बने। इसी दिन जाने माने भारतीय रेडियो जाॅकी, अभिनेता, फिल्म निर्देशक, निर्माता पुरनजीत दासगुप्ता यानी मंत्रा का जन्म इंदौर में हुआ।
1983 फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस एक्विनो के स्वैच्छिक निर्वासन के उपरांत वापसी हुई लेकिन फिलीपींस की भूमि पर कदम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।
1885 जाने माने पाश्र्व गायक हर्षित सक्सेना का जन्म लखनऊ में हुआ।
1986 एक सौ और दो सौ मीटर की दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट उसैन बोल्ट का जमैका में जन्म हुआ। इसी दिन 1986 में हिंदी सहित विभिन्न दक्षिण भारतीय भाषाई फिल्मों की अभिनेत्री, टेलीविजन शो कलाकार, विज्ञापन फिल्मों की अभिनेत्री, माॅडल, नृत्यांगना सना खान का जन्म बंबई में हुआ। 1986 में इसी दिन कैमरून में ज्वालामुखीय झील न्योस से कार्बन डाइऑक्साइड गैस का विस्फोट हुआ, जिससे 20 किलोमीटर (12 मील) के दायरे में 1,800 लोग मारे गए।
1988 केसी ली के नाम से मशहूर अमेरिकी देशी गायिका, मंच पर्फामर, माॅडल और अभिनेत्री केसी ली मुस्ग्रेव्स का गोल्डन, टेक्सास में जन्म हुआ। हैं। केसी छह ग्रैमी अवॉर्ड, सात कंट्री म्यूजिक एसोसिएशन अवॉर्ड और तीन एकेडमी ऑफ कंट्री म्यूजिक अवॉर्ड सहित अनेक सम्मान, पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। इसी दिन भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 सोवियत संघ में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को उपराष्ट्रपति गेन्नादि यानायेव ने अपदस्थ कर मास्को में कर्फ्यू लगाया और खुद को राष्ट्रपति घोषित कर दिया। लेकिन यह तख्तापलट एक दो दिन में विफल कर दिया गया, प्रधानमंत्री बोरिस येल्तसिन ने गोर्बाचोव को पुनः पदस्थ किया। 1991 में 21 अगस्त को ही लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से अलग होने की घोषणा की। 1991 में 21 अगस्त को पूरी दुनिया में वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे या वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने की थी। साल 1991 में पहली बार इस दिन को मनाया गया। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज को बुजुर्ग लोगों के बारे में जागरूक करना है। इस बावत 19 अगस्त 1988 को घोषणा 5847 पर रीगन ने हस्ताक्षर किए थे। रोनाल्ड रीगन ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा था, उन्होंने अपने पूरे जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है और जो कुछ वे अभी भी कर रहे हैं, उसके लिए हम अपने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उनका हार्दिक अभिनंदन करते हैं। हम यह सुनिश्चित करके अपनी कृतज्ञता और प्रशंसा बेहतर ढंग से दिखा सकते हैं कि हमारे समुदाय अच्छे स्थान हैं। आयु और परिपक्वता, ऐसे स्थान जहां वृद्ध लोग यथासंभव भाग ले सकते हैं और स्वतंत्रता और सम्मान का जीवन जीने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन, स्वीकृति, समर्थन और सेवाएं पा सकते हैं।
1993 राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद को भंग किया। इसी दिन 1993 में अंतरिक्ष में भेजे गये मार्स आब्र्जवर से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का संपर्क भंग हुआ।
1995 नोबल पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात भारतीय अमेरिकी खगोलविज्ञानी, भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर (जन्म 19 अक्टूबर 1910 लाहौर, पाकिस्तान) का निधन शिकागो, मिसीगन, अमेरिका में हुआ। 1995 में इसी दिन अटलांटिक साउथईस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 529, एक एम्ब्रेयर ईएमबी 120 ब्रासीलिया इंजन के खराब होने के बाद वेस्ट जॉर्जिया क्षेत्रीय हवाई अड्डे की ओर मुड़ने के दौरान विमान जॉर्जिया के कैरोलटन के पास कैरोल काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिससे विमान में सवार 29 लोगों में से नौ की मौत हो जाती है।
1997 पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
2000 दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रांत में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट हुए और रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि की गई। इसी दिन अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स ने 82वीं पीजीए चैंपियनशिप जीती और 1953 में बेन होगन के बाद जीतने वाले पहले गोल्फर बने।
2003 संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005 बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ। 2005 में इसी दिन जर्मनी के कोलोन में विश्व युवा दिवस 2005 के समापन पर पोप बेनेडिक्ट सोलहवें को देखने, सुनने के लिए करीब 800,000 लोग एकत्र हुए।
2006 इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया। 2006 में इसी दिन भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का निधन हुआ।
2007 नौएडा में ज्ञानपीठ और पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत प्रसिद्ध हिंदुस्तानी उर्दू कथाकार, लेखिका कुर्रतुलऐन हैदर (जन्म 20 जनवरी 1922, अलीगढ़) का निधन हुआ।
2008 श्रीनगर और पाक अधीकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ हुई। इसी दिन चंद्र मिशन पर भारत ने नासा से समझौता किया।
2009 भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान सी हेरियर गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चालक ले. कमांडर सौरभ सक्सेना का निधन हुआ।
2010 विश्व विख्यात स्काॅटिश चित्रकार विंसेंट वाॅन गॉग की एक कीमती पेंटिंग पोप्पी फ्लावर्स मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित मोहम्मद महमूद खलील कला संग्रहालय से चुरा ली गई, बाद में यह काहिरा हवाई अड्डे पर मिली।
2012 अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
2013 मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के पास बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए। 2013 में इसी दिन सीरियाई गृह युद्ध में सरकारी सुरक्षा बलों के रॉकेट हमले में करीब 281 लोग मारे गये।
2017 कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र मिशन प्रशासन के पहले कोसोवन प्रधानमंत्री बजराम रेक्सहेपी का निधन हुआ। न्यूयॉर्क शहर स्थित एक गैर-वित्तपोषित कंपनी एलो बड ने इंटरनेट सेल्फ-केयर डे का आयोजन किया। यह इंटरनेट पर अधिक वक्त बिताने वालों के लिए स्वस्थ आदतों और तंदुरुस्ती के लिए एक सेल्फ-केयर साथी के रूप में काम करती है। यह खुद को जाँचने और ऑनलाइन रहते हुए भी वास्तविक आराम के लिए जगह बनाने के बारे में जरूरी राय देती है। यह विचार छोटे न्यूजलेटर्स, ब्लॉग्स और कम्युनिटी पोस्ट्स के जरिए फैला और समय के साथ इसे लोगों का समर्थन भी मिला। इंटरनेट एडिक्शन से लोगों के बचाने में मदद के लिए एलो बड ने अभियान प्रारंभ किया। इसका ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है। इंटरनेट सेल्फ-केयर डे पर लोग सुरक्षित और कम इंटरनेट के इस्तेमाल पर जोर देते हैं। फालतू की इंटरनेट चलाकर वक्त बर्बाद करने से रोकने के लिए जागरूक करते हैं।
2014 फिलिस्तीन के राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।
2018 लोकप्रिय आइसलैंडिक अभिनेता और गायक स्टीफन कार्ल स्टीफनसन का निधन हुआ।
2019 प्रसिद्ध मैक्सिकन गायक, संगीतकार, अरेंजर और अकॉर्डियनिस्ट सेल्सो पिना का निधन हुआ।
2024 फहान, आयरलैंड में मुखर आयरिश पत्रकार, नाटककार, नागरिक अधिकार कार्यकत्री और नारीवादी नेल मैककैफर्टी (एलेन पामेला मैककैफर्टी, जन्म 28 मार्च 1944, लंदनडेरी, यूनाइटेड किंगडम) का निधन हुआ। नेल मैककैफर्टी ने द आयरिश प्रेस, द आयरिश टाइम्स, संडे ट्रिब्यून, हॉट प्रेस और द विलेज वॉयस के लिए विपुल लेखन किया।
2025 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी निर्वाचन आयोग के साथ मिलीभगत करके बिहार के लोगों से उनका मताधिकार छीनने की अनुमति नहीं देगा। कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के पांचवें दिन मुंगेर में भारी बारिश के बीच एक रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी संविधान पर हमला है। इसी दिन गाजा शहर के आस-पास इजराइली सेना के जबरदस्त हवाई हमलों में दर्जनों लोग मारे गए, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने फिर से तत्काल युद्धविराम की अपील की। कोलंबिया में मार्को फिदेल सुआरेज एयर बेस को निशाना बनाकर किए गए कार बम धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी मिसाइलों और ड्रोनों ने पश्चिमी यूक्रेन पर हमला किया, जिससे ल्वीव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और रिहायशी व नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचा।
2026 अमेरिकी ट्रेजरी अधिकारियों ने दुनिया भर के सहयोगियों और चीन से अपील की कि वे तेहरान की अर्थव्यवस्था को अलग-थलग करने के लिए बनाई गई सख्त अमेरिकी आर्थिक रणनीति का समर्थन करें। जापानी अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। नई दिल्ली में भारत और जापान ने नौसेना सहयोग बढ़ाने और जहाज निर्माण की संयुक्त परियोजनाओं पर विचार करने के लिए सहमत होकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने का फैसला किया। संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद के पीड़ितों की याद और उन्हें श्रद्धांजलि देने के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के लिए उच्च-स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें पीड़ितों द्वारा झेले जा रहे ऑनलाइन नुकसान के मुद्दों पर चर्चा की गई। एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट से पता चला है कि सूखा और जंगल की आग से प्रभावित लाखों हेक्टेयर खराब जमीन को ठीक करने के सामूहिक लक्ष्यों को पूरा करने में देश काफी पीछे रह गए हैं।
किताबों से ज्यादा आसान कोई इलाज नहीं है, जो अगर खुशी नहीं देतीं, तो कम से कम सबसे अशांत मन को शांति तो लौटा ही देती हैं। -लेडी मैरी वॉर्टली मोंटेगू
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

