

जब हम चाँद के अंधेरे हिस्से को अपनी दुनिया की समझ में शामिल कर लेते हैं, तभी हम यूनिवर्सल कल्चर के बारे में गंभीरता से बात करना शुरू कर सकते हैं। -शुलामिथ फायरस्टोन
388 ईस्वी में 28 अगस्त को एक्विलेया, वेनेशिया एट हिस्ट्रिया, इटली में 383 से 388 तक पश्चिम में रोमन सम्राट रहे मैग्नस मैक्सिमस का निधन हुआ। उन्होंने सम्राट ग्रेटियन से सिंहासन छीन लिया था।
430 ईस्वी में 28 अगस्त को हिप्पो रेगियस, न्यूमिडिया सिर्टेंसिस, पश्चिमी रोमन साम्राज्य में बार्बर मूल के धर्मशास्त्री, रोमन उत्तरी अफ्रीका के न्यूमिडिया में हिप्पो रेगियस के बिशप एवं दार्शनिक ऑगस्टाइन ऑफ हिप्पो (जन्म 13 नवंबर 354) का निधन हुआ। उनके लेखन ने पश्चिमी दर्शन और पश्चिमी ईसाई धर्म के विकास को प्रभावित किया और उन्हें पैट्रिस्टिक काल में लैटिन चर्च के सबसे महत्वपूर्ण चर्च फादर में से एक माना जाता है। उनकी कई महत्वपूर्ण रचनाओं में द सिटी ऑफ गॉड, ऑन क्रिश्चियन डॉक्ट्रिन और कन्फेशंस शामिल हैं।
475 ईस्वी में 28 अगस्त को रोमन जनरल ऑरेस्टेस ने पश्चिमी रोमन सम्राट जूलियस नेपोस को अपनी राजधानी रेवेना से भागने को बाध्य किया।
489 ईस्वी में 28 अगस्त को ओस्ट्रोगोथ्स के राजा थियोडोरिक ने इसोंजो की लड़ाई में ओडोएसर को हराया।
632 ईस्वी में 28 अगस्त को इस्लामी पैगंबर मुहम्मद की बेटी फातिमा का निधन हुआ। उनकी मृत्यु के कारणों पर सुन्नी और शिया मुसलमानों के बीच एक विवाद रहा है। फातिमा बिंत मुहम्मद सामान्यतः फातिमा अल-जहरा के नाम से जाना जाता है, वह इस्लामी पैगंबर मुहम्मद और उनकी पत्नी खदीजा की पुत्री थीं। फातिमा के पति अली, रशीदुन खलीफाओं में चौथे और पहले शिया इमाम थे। फातिमा के बेटे हसन और हुसैन थे, जो क्रमशः दूसरे और तीसरे शिया इमाम बने।
663 ईस्वी में 28 अगस्त को सिला-तांग सेनाओं ने बाकेजे की बहाली के प्रयास को कुचल दिया और बाकेगांग की लड़ाई में यमातो जापान को कोरिया से पलायन को बाध्य किया।
1055 ईस्वी में 28 अगस्त को खितान के नेतृत्व वाले चीन के लियाओ राजवंश के सातवें सम्राट जिंगजोंग (येलु जोंगजेन,, जन्म 3 अप्रैल 1016) का निधन हुआ।
1189 तीसरे धर्मयुद्ध में क्रुसेडर्स ने गाइ ऑफ लुसिग्नन के तहत एक्रे नगर (एक्रे अब इस्राइल में है) की घेराबंदी शुरू की।
1290 बिर्घम की दूसरी संधि को मंजूरी दी गई, जिसके तहत नॉर्वे की मार्गरेट (मेड ऑफ नॉर्वे, स्कॉटलैंड के राजा अलेक्जेंडर तृतीय की पोतीं) की शादी इंग्लैंड के प्रिंस एडवर्ड ऑफ कार्नरवॉन से तय हुई।
1341 सिलिसिया के अंतिम हेथुमिड राजा आर्मेनिया के लियो चतुर्थ का निधन हुआ।
1481 कोइंबरा, पुर्तगाल साम्राज्य में फ्रांसिस्को डी सा डे मिरांडा का जन्म हुआ। मिरांडा पुनर्जागरण के प्रमुख पुर्तगाली कवि बने। नाटकीय कॉमेडी लिखीं, एस्ट्रांजिरोस, पहली पुर्तगाली गद्य कॉमेडी।
1521 तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड (अब सर्बिया की राजधानी) पर कब्जा किया।
1524 ग्वाटेमाला की स्पेनिश विजय के दौरान काकचिकेल माया ने अपने पूर्व स्पेनिश सहयोगियों के खिलाफ विद्रोह किया।
1565 स्पेन के पेड्रो मेनेंडेज डी एविल्स ने सेंट ऑगस्टीन, फ्लोरिडा के पास भूमि देखी और बस्ती बसाने का काम चालू किया। यह अमेरिका की सबसे पुरानी कालोनी, शहर बना, फ्लोरिडा पेड्रो मेनेंडेज डी एविल्स ही फ्लोरिडा का पहला गवर्नर बना।
1600 मुगलों ने महाराष्ट्र के अहमदनगर पर कब्जा किया।
1609 अंग्रेजी ब्रिटिश समुद्री खोजकर्ता और नाविक हेनरी हडसन ने डेलावेयर खाड़ी की खोज की। डेलावेयर खाड़ी संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरपूर्वी समुद्र तट पर डेलावेयर नदी का मुहाना है, जो डेलावेयर और न्यू जर्सी राज्यों के बीच स्थित है। यह लगभग 2,030 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। खाड़ी का मीठा पानी अटलांटिक महासागर के खारे पानी के साथ कई मील तक मिल जाता है।
1667 मुगल बादशाह अकबर के मुख्य सेनापति और आमेर, राजस्थान के राजा (मिर्जा राजा) जयसिंह का निधन हुआ।
1709 मणिपुर के राजा के रूप में पमहीबा की ताजपोशी हुई।
1749 फ्रैंकफर्ट का मुक्त शाही शहर, पवित्र रोमन साम्राज्य में जोहान वोल्फगैंग वॉन गोएथे का जन्म हुआ। जोहान वोल्फगैंग वॉन गोएथे विख्यात जर्मन बहुश्रुत और लेखक बने और उन्हें व्यापक रूप से जर्मन भाषा का सबसे महान और सबसे प्रभावशाली लेखक माना जाता है। उनके लेखन ने 18वीं सदी के अंत से लेकर आज तक पश्चिमी साहित्यिक, राजनीतिक और दार्शनिक विचारों पर गहरा और व्यापक प्रभाव डााला हुआ है।
1794 1789 की फ्रांसीसी क्रांति के नेता मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिया गया। मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर पर करीब सवा लाख लोगों को बिना मुकदमा चलाए मार दिए जाने का आरोप लगाया गया था।
1821 पेरु को स्पेन से वतंत्रता मिली और 28 अगस्त को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। यह देश दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित है और एक्वेडोर कोलंबिया, चिली, ब्राजील और बोलीविया इसके पड़ोसी देश हैं।
1830 बाल्टीमोर और ओहियो रेलमार्ग का नया टॉम थंब स्टीम लोकोमोटिव अमेरिकी रेलमार्ग पर भविष्य में भाप चालित रेलगाड़ी चलेगी, यह बताने के लिए घोड़े से खींची जाने वाली कार चलाई गई।
1833 दासता उन्मूलन अधिनियम 1833 को शाही स्वीकृति प्राप्त हुई, जिससे कुछ अपवादों को छोड़कर ब्रिटिश साम्राज्य में दासों की खरीद-फरोख्त और स्वामित्व अवैध हो गया।
1845 सबसे पुरानी प्रसिद्ध अमेरिकी विज्ञान एवं तकीनीकी पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन का पहला अंक छपा। यह पत्रिका बहुत लोकप्रिय हुई। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन सहित दुनिया भर के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों, तकनीकी विज्ञानियों ने इसमें आलेख लिखे।
1856 केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक, आध्यात्मिक दार्शनिक, जातिगत भेदभाव के विरोधी तथा सामाजिक आर्थिक समानता के पक्षधर नारायण गुरु का जन्म हुआ।
1863 केरल के विख्यात स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, विचारक, समाज पथप्रदर्शक, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, कानून निर्माता और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले अय्यंकली का जन्म केरल के वेंगानूर में हुआ।
1867 अमेरिका ने प्रशांत क्षेत्र में मिडवे द्वीप पर आधिपत्य स्थापित किया।
1896 प्रसिद्ध उर्दू शायर रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी का जन्म हुआ। रघुपति सहाय ‘फिराक’ शायरी का उपनाम फिराक़ गोरखपुरी उर्दू भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार हुए। उनका जन्म गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में कायस्थ परिवार में हुआ। उनकी शिक्षा अरबी, फारसी और अंग्रेजी में हुई। ने लिखा, बहुत पहले से उन कघ्दमों की आहट जान लेते हैं, तुझे ऐ जिंदगी हम दूर से पहचान लेते हैं।
1898 कालेब ब्रैडहैम के शीतल पेय ब्रैड्स ड्रिंक का नया नामकरण पेप्सी-कोला किया गया।
1901 फिलीपींस में सिलिमन विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। यह फिलीपींस का पहला अमेरिकी निजी स्कूल है।
1903 बेलमोंट, मैसाचुसेट्स में प्रसिद्ध अमेरिकी लैंडस्केप आर्किटेक्ट, पत्रकार, सामाजिक आलोचक और सार्वजनिक प्रशासक फ्रेडरिक लॉ ओल्मस्टेड (जन्म 26 अप्रैल, 1822) का निधन हुआ। फ्रेडरिक लॉ ओल्मस्टेड को संयुक्त राज्य अमेरिका में लैंडस्केप वास्तुकला का जनक माना जाता है। फ्रेडरिक लॉ ओल्मस्टेड ने अमेरिका के प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई।
1904 कलकत्ता और बैरकपुर के मध्य प्रथम कार रैली का आयोजन हुआ।
1909 मध्य स्तर के यूनानी सेना अधिकारियों के एक समूह ने व्यापक सुधारों की मांग करते हुए सरकार का तख्तापलट शुरू किया। इस घटना को गौडी काॅप कहते हैं।
1913 नीदरलैंड की रानी विल्हेल्मिना ने हेग में पीस पैलेस का लोकार्पण किया। 1913 में इसी दिन थेम्सविले, कनाडा में विलियम रॉबर्टसन डेविस का जन्म हुआ। रॉबर्टसन डेविस विख्यात कनाडाई उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक, पत्रकार और प्रोफेसर बने। रॉबर्टसन डेविस कनाडा के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय लेखकों में से एक और सबसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों में से एक हुए। रॉबर्टसन डेविस ने लिखा है, असाधारण लोग सबसे भयानक परिस्थितियों में भी जीवित रहते हैं और इसी कारण वे और भी असाधारण बन जाते हैं।
1915 ढाका, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत (अब ढाका, बांग्लादेश) में विलियम मैक्सवेल रॉबर्टसन का जन्म हुआ जो विख्यात ब्रिटिश खेल कमेंटेटर, रेडियो और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और लेखक थे। विलियम मैक्सवेल रॉबर्टसन ने बीबीसी रेडियो पर करीब 40 वर्ष तक टेनिस कवरेज की।
1916 वाको, टेक्सास में चार्ल्स राइट मिल्स का जन्म हुआ। सी. राइट मिल्स प्रसिद्ध अमेरिकी समाजशास्त्री बने और 1946 से 1962 में अपनी मृत्यु तक कोलंबिया यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र के प्रोफेसर रहे। मिल्स ने लोकप्रिय और बौद्धिक दोनों तरह के जर्नल्स में बहुत कुछ लिखा और उन्हें उनकी कई किताबों तथा प्रखर विचारों के लिए याद किया जाता है। चार्ल्स राइट मिल्स कीद पावर एलीट, व्हाइट कॉलर द अमेरिकन मिडिल क्लासेस और द सोशियोलॉजिकल इमेजिनेशन आदि कई किताबें बेहद महत्वपूर्ण मानी गईं। द सोशियोलॉजिकल इमेजिनेशन को 1998 में इंटरनेशनल सोशियोलॉजिकल एसोसिएशन ने 20वीं सदी की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण समाजशास्त्रीय किताब का दर्जा दिया।
1917 संयुक्त राज्य अमेरिका में महिलाओं के मताधिकार के लिए आंदोलनरत व्हाइट हाउस पर धरना दे रहे मताधिकारवादियों, साइलेंट सेंटिनल्स सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। साइलेंट सेंटिनल्स को सेंटिनल्स ऑफ लिबर्टी भी कहा गया है, एलिस पॉल और नेशनल वूमन पार्टी का संगठित महिलाओं के मताधिकार के पक्ष में 2,000 से अधिक महिलाओं का एक समूह था जिन्होंने 10 जनवरी, 1917 से शुरू होने वाले वुडरो विल्सन के राष्ट्रपति पद के दौरान व्हाइट हाउस के सामने अहिंसक रूप से विरोध प्रदर्शन किया था। लगभग 500 गिरफ्तार किए गए, और 168 ने जेल की सजा काटी। यह व्हाइट हाउस पर धरना देने वाला पहला समूह था जिसने लाफायेट स्क्वायर में भी विरोध प्रदर्शन किया था। इसी दिन 1917 में न्यूयॉर्क में जैक किर्बी का जन्म हुआ। जैक किर्बी अमेरिकी कॉमिक बुक कलाकार बने, कॉमिक बुक के प्रमुख नवप्रवर्तकों और इसके सबसे विपुल और प्रभावशाली रचनाकारों में से एक माने गए। जैक किर्बी के दो उद्धरण, मैं बस यही जानता था कि अगर कोई हिटलर को पसंद करता है, तो मैं उसकी पिटाई कर दूँगा और बस। और, मुझे लगता है कि मेरे पात्र वास्तविक हैं, मेरे पात्र लोग हैं, मेरे पात्रों में आशा है। आशा ही वह चीज है जो हमें आगे ले जाएगी। जैक किर्बी के जन्म दिन पर सन 2010 से इंटरनेशनल रीड कॉमिक्स इन पब्लिक डे मनाया जाता है। यह सार्वजनिक जगहों पर कॉमिक्स पढ़ने का उत्सव है।
1921 लीमा, पेरू में फर्नांडो फर्नांडीज गोमेज का जन्म हुआ। फर्नांडो फर्नांडीज गोमेज प्रसिद्ध स्पेनिश अभिनेता, पटकथा लेखक, फिल्म निर्देशक, थिएटर निर्देशक, उपन्यासकार और नाटककार बने। उनके विपुल और उत्कृष्ट योगदान लिए उन्हें 1998 में रॉयल स्पेनिश अकादमी का सदस्य चुना गया।
1922 जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।
1924 जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ हुआ विद्रोह असफल रहा। इसमें हजारों लोगों की मौत हुई।
1926 उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के राज्यपाल हुए टी.वी. राजेश्वर का जन्म हुआ।
1928 भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत खाँ का जन्म हुआ। 1928 में इसी दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष हुए एम.जी.के. मेनन का जन्म हुआ।
1929 आगरा में प्रसिद्ध प्रखर आधुनिक साहित्यकार, लेखक, कथाकार और प्रसिद्ध साहित्यिक, वैचारिक पत्रिका हंस के प्रकाशक, संपादक राजेंद्र यादव का जन्म हुआ।
1932 चर्चित लेखिका और प्रख्यात छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का जन्म आरा, बिहार में हुआ। सरस्वती प्रसाद की बेटी रश्मिप्रभा जानी मानी हिंदी कवियत्री हैं।
1937 टोयोटा मोटर्स एक जापान की स्वतंत्र आटोमोबाइल कंपनी टोयोटा में स्थापित हुई।
1952 भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर का जन्म हुआ।
1954 संजीव एम. रवि कानबुर का जन्म हुआ। रवि कानबुर जाने माने भारतीय – ब्रिटिश अर्थशास्त्री, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड अफेयर्स के टी.एच. ली प्रोफेसर, एप्लाइड इकोनॉमिक्स के इंटरनेशनल प्रोफेसर, इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर, दो दशकों तक वर्ल्ड बैंक के कार्मिक और वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट के डायरेक्टर रहे।
1956 हिंदी, उड़िया और दक्षिण भारतीय भाषाओं की 900 से अधिक फिल्मों में आइटम साॅन्ग और अन्य सहायक रोल करने वाली अभिनेत्री तथा माॅडल सुमंथा कुमारी (डिस्को शांति) का जन्म मद्रास में हुआ। इसी दिन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर एशेज पर कब्जा जमाया।
1961 जाने माने बाॅलीवुड फिल्मकार, निर्देशक दीपक तिजोरी का जन्म हुआ।
1963 दुनिया का सबसे लंबा पुल एवरग्रीन प्वाइंट फ्लोटिंग ब्रिज वाशिंगटन में यातायात के लिए खोला गया।
1963 करीब 2 लाख लोगों के बीच मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने एक भाषण दिया था, जिसे अमेरिकी इतिहास में आज भी सबसे ज्यादा प्रभावशाली भाषण माना जाता है। ये भाषण लिंकन मेमोरियल की सीढ़ियों पर खड़े होकर दिया गया था, जो राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की याद में बनाया गया है। इस भाषण को आई हैव ए ड्रीम नाम से जाना जाता है, इसमें मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने कहा कि – एक दिन इस देश का उदय होगा और यह सही मायनों में अपने सिद्धांत को अपनाएगा, जो है हम इस सत्य को स्वतः प्रमाणित समझते हैं कि सभी इंसान बराबरी के साथ धरती पर भेजे गए हैं। एक दिन जॉर्जिया की लाल पहाड़ियों पर बरसों तक गुलामी करने वालों के बच्चे और मालिकों के बच्चे मिल-जुलकर एक साथ बैठ सकेंगे। अन्याय और अत्याचार की आग में जल रहा मिसीसिपी राज्य, आजादी और न्याय की हरियाली में रंगा नजर आएगा। एक दिन मेरे चारों बच्चे एक ऐसे देश में रहेंगे जहां उन्हें चमड़ी के रंग से नहीं बल्कि उनके चरित्र से पहचाना जाएगा। एक दिन हर घाटी को पाट दिया जाएगा, हर पहाड़ समतल कर दिया जाएगा और जटिल बीहड़ सपाट हो जाएंगे। तब ईश्वर की कृपा बरसेगी और इसे सभी इंसान महसूस करेंगे। आखिर हम आजाद हैं, आखिर हम आजाद हैं ! शुक्रिया मेरे ईश्वर, आखिर हम आजाद हैं !
1965 जापानी वीडियो गेम डेवलपर और दुनिया भर में लोकप्रिय पोकेमॉन कार्टून चरित्र के निर्माता सातोशी ताजिरी का जन्म हुआ।
1966 बीसवीं सदी के विख्यात बंबइया फिल्म अभिनेता सुनील दत्त की पुत्री और पश्चिमी मुंबई से लोकसभा सांसद रहीं प्रिया दत्त का जन्म हुआ।
1968 डेमोक्रेटिक नेशनल कंवेंशन के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों का दमन किया जिससे नाराज लोगों नारा लगाया, द होल वर्ल्ड इज वाचिंग, (पूरी दुनिया देख रही है)। यह नारा बहुत लोकप्रिय हुआ।
1972 भारत में साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया।
1975 जाने माने फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता एजाज खान का जन्म हैदराबाद में हुआ। इसी दिन जानी मानी भारतीय टेलीविजन, फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल लता सबरवाल का जन्म हुआ।
1986 भारत की भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टकर बनने वाली प्रथम महिला बनी।
1988 पश्चिम जर्मनी के रैमस्टीन एयर शो आपदा में फ्रीसे तिरंगे प्रदर्शन टीम के तीन विमान टकरा गए और उनका मलबा भीड़ पर गिर गया। 75 लोग मारे गए और 346 गंभीर रूप से घायल हुए।
1990 इराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रांत घोषित किया। इसी दिन खूबसूरत, बोल्ड माॅडल, टेलीविजन, वीडियो शो और विज्ञापन फिल्मों की अभिनेत्री निकिता शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1992 श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरूआत की। इसी दिन चर्चित फिलीपीनी-अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल कालिंस का जन्म हुआ।
1993 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गैलीलियो जांच यान क्षुद्रग्रह 243 इडा के लिए भेजा। खगोलविदों ने बाद में फ्लाईबाई के चित्रों में एक चंद्रमा की खोज की, जो पहला ज्ञात क्षुद्रग्रह चंद्रमा था और इसे डैक्टाइल नाम दिया।
1996 इंग्लैंड के शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया। ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान ने चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने पर सहमति दी।
1999 मेजर समीर कोतवाल आसाम में सत्ता से नाराज उग्रपंथियों के एक गुट के साथ लडाई में मारे गये। 1999 इसी दिन रूसी अंतरिक्ष मिशन सोयुज टीएम-29 पूरा हुआ मतलब अंतरिक्ष स्टेशन मीर पर लगभग 10 वर्षों का निरंतर कार्यकाल समाप्त कर दिया, यह अपने जीवन के अंत के करीब पहुंच गया।
2000 संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।
2001 भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
2005 आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने 28 अगस्त आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।
2006 दुनिया की सबसे उम्रदराज 116 वर्षीय महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन हुआ।
2008 बराक हुसैन ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया। इसी दिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में की सूची में शामिल किया। इसी दिन भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 में जारी हुए सभी बैंक नोटों को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।
2011 लोकपाल आंदोलन पर अन्ना हजारे ने भारतीय संसद द्वारा 3 मांगों के समर्थन का प्रस्ताव पारित करने के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में 13 दिनों से जारी अनशन को स्थगित करने की घोषणा की। इसी दिन माओवादी नेता डॉ. बाबूराम भट्टराई तराई के मधेसी गठबंधन के समर्थन से नेपाल के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
2012 न्यूयॉर्क में अमेरिकी रेडिकल फेमिनिस्ट लेखिका और एक्टिविस्ट शुलामिथ फायरस्टोन (शुलामिथ बाथ शमुएल बेन एरी फायरस्टोन, जन्म 7 जनवरी 1945 ओटावा, कनाडा) का निधन हुआ। शुलामिथ फायरस्टोन रेडिकल फेमिनिज्म और सेकंड-वेव फेमिनिज्म के शुरुआती विकास में एक प्रमुख हस्ती थीं और तीन रेडिकल फेमिनिस्ट संगठनों की संस्थापक सदस्य रहीं, न्यूयॉर्क रेडिकल विमेन, रेडस्टॉकिंग्स और न्यूयॉर्क रेडिकल फेमिनिस्ट्स। इन आंदोलनों के समय, कुछ लोग उन्हें फायरब्रांड और फायरबॉल कहते थे। 1967 में उन्होंने शिकागो में नेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर न्यू पॉलिटिक्स में भाषण दिया। 1968 में उन्होंने द बरियल ऑफ ट्रेडिशनल वुमनहुड (पारंपरिक नारीत्व का अंतिम संस्कार) नामक एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया और उसी साल बाद में मिस अमेरिका विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में यौन उत्पीड़न का विरोध किया, अबॉर्शन (गर्भपात) पर चर्चा के कार्यक्रम आयोजित किए और अबॉर्शन से जुड़े कानूनों पर होने वाली बैठकों में बाधा डाली।
2013 गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हुई।
2014 अमेरिका में राष्ट्रीय रेड वाइन डे की स्थापना जैस शूमेकर-गैलोवे ने रेड वाइन के औचित्य का जश्न मनाने के विचार के साथ की।
2016 एयर ब्रीथिंग प्रोपल्शन सिस्टम की प्राप्ति की दिशा में इसरो के स्क्रैमजेट इंजन का पहला प्रायोगिक मिशन सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर, श्रीहरिकोटा से सफलत हुआ।
2017 चीन-भारत सीमा गतिरोध के बीच चीन और भारत दोनों ने अपने सैनिकों को डोकलाम से हटा लिया, जिससे विवादित क्षेत्र में चीन द्वारा सड़क निर्माण पर दो महीने से चल रहा काम रुक गया।
2018 भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
2020 प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और नाटककार चैडविक बोसमैन का निधन हुआ।
2022 2022 फीनिक्स गोलीबारी घटना में फीनिक्स, एरिजोना, अमेरिका में एक होटल के बाहर एक व्यक्ति ने पैदल यात्रियों पर गोलीबारी की, परिणामस्वरूप अपराधी सहित 3 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए।
2023 जॉनी फायरफॉक्स प्रोडक्शन के मालिक मेरठ निवासी अमित जानी ने अपनी टीम के साथ मुंबई पहुंचकर सोमवार को प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेका और फिर एक होटल में अपनी फिल्म कराची टू नोएडा और ए टेलर मर्डर स्टोरी के पोस्टर को लॉन्च किया। फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी के मुताबिक मनसे से लगातार धमकियां मिल रही थी, जिसको लेकर उन्होंने मुंबई हाईकोर्ट में रिट पिटीशन भी दायर की है। सीमा हैदर पर बनने वाली फिल्म में प्रोड्यूसर चाहते हैं कि पाकिस्तान में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, उनकी स्थिति और भारत से लगाव को दिखाया जाए। इसके लिए फिल्म के थीम सॉन्ग को शूट किया जा चुका है। फिल्म की कास्टिंग भी हो चुकी है और कोशिश यह हो रही है कि भारत समेत विदेशों में भी कई लोकेशन पर इसकी शूटिंग की जाए। अमित जानी ने अपने लिए सुरक्षा की भी मांग की थी इसीलिए मुंबई पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई है, जिसके चलते वह मुंबई में अपनी टीम के साथ ठहरे हुए हैं। अमित जानी ने मुंबई में प्रेस वार्ता बताया कि उन्होंने बताया कि मनसे बिना स्क्रिप्ट जाने ही विरोध कर रही है। जबकि, वह राज ठाकरे की विचारधारा के साथ ही काम कर रहे हैं।
2024 जाने माने अमेरिकी अभिनेता ओबी नेडेफो का निधन हुआ। इसी दिन 2024 में सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, अमेरिका में वायर्ड पत्रिका के प्रतिष्ठित, चर्चित अमेरिकी लेखक स्टीफन लुई सिल्बरमैन (जन्म 23 दिसंबर 1957, इथाका, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। स्टीफन लुई सिल्बरमैन को 2010 में पत्रिका लेखन के लिए कावली विज्ञान पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्टीफन लुई सिल्बरमैन ऑटिज्म के विशेषज्ञ लेखक थे। उन्होंने लिखा है, ऑटिस्टिक मानकों के अनुसार, सामान्य मस्तिष्क आसानी से विचलित हो जाता है, अत्यधिक सामाजिक होता है, और विवरण और दिनचर्या पर ध्यान देने में कमी से ग्रस्त होता है। इस प्रकार, इस स्पेक्ट्रम के लोग न्यूरोटाइपिकल दुनिया को लगातार अप्रत्याशित और अराजक, हमेशा बहुत शोरगुल वाली, और ऐसे लोगों से भरी हुई अनुभव करते हैं जो निजी स्थान का बहुत कम सम्मान करते हैं।
2025 रूस ने कीव और उसके आस-पास के इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन से जबरदस्त हमला किया, जिसमें करी 25 लोगों की मौत हो गई, दर्जनों लोग घायल हो गए और 1,00,000 से ज्यादा घरों को नुक्सान हुआ। क्रेमलिन ने भविष्य की किसी भी शांति संधि के तहत यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती को खारिज कर दिया। यमन के सना में इजराइली हवाई हमलों में हूथी प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई। दक्षिणी लेबनान में इजराइली ड्रोन विस्फोट में लेबनान के दो सैनिकों की मौत हो गई। कश्मीर में बाढ़, भारी मॉनसून के कारण आई जबरदस्त बाढ़ और भूस्खलन से भारत के नियंत्रण वाले कश्मीर में करीब 34 लोगों की मौत हो गई। भारत पर अमेरिकी टैरिफ, भारत से होने वाले आयात पर अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ लागू हो गए, जिसकी एक वजह भारत का रूस से लगातार तेल खरीदना है। मिनेसोटा के साउथ मिनियापोलिस में एननंसिएशन कैथोलिक स्कूल में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गएय बाद में खुद को गोली मारने से हमलावर की भी मौत हो गई।
2026 ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अस्थायी और सीमित समुद्री कॉरिडोर बनाने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई, ताकि रुकावटों को कम किया जा सके। यमन के मारिब में हूथी हमलों में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए, इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक के कब्जे वाले इलाके में दो दिन तक चले छापे को खत्म किया। ब्रिटिश कोलंबिया ने जंगल की आग के कारण लगी आपातकालीन स्थिति को खत्म कर दिया और ट्रांस-कैनेडा हाईवे के कुछ हिस्सों को फिर से खोल दिया, नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और इंडोनेशिया के फ्लोरेस में आए भूकंप के बाद नुकसान का आकलन और राहत कार्य जारी रहे। आंशिक चंद्र ग्रहण, एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण तब अपने चरम पर पहुँचा जब चंद्रमा का लगभग 93 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) में चला गया, जिससे एक जंग जैसे रंग की तांबे जैसी चमक पैदा हुई जो उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई दी। उत्तर भारतीय लोगों ने भाई – बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन त्योहार मनाया और संयुक्त अरब अमीरात में एमिराती महिला दिवस मनाया गया।
रिसर्च करने वालों ने आखिरकार यह पता लगाया कि ऑटिस्टिक लोग एंग्जायटी (बेचैनी) कम करने के लिए स्टिम करते हैं और इसलिए भी क्योंकि इससे उन्हें अच्छा लगता है। असल में खुद को स्टिम्युलेट करने के नुकसान न पहुँचाने वाले तरीके (जैसे हाथ-पैर फड़फड़ाना या बेचैनी में हिलना-डुलना) सीखने में मदद कर सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये दिमाग के उन एग्जीक्यूटिव-फंक्शनिंग रिसोर्स को आजाद कर देते हैं जो वरना इन हरकतों को दबाने में ही लगे रहते। -स्टीव सिलबरमैन
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

