
खास जीनियस का सिद्धांत जिसके तहत माना जाता है कि संगीत का जीनियस दूसरे विषयों में मूर्ख होगा, जीनियस और हुनर (टैलेंट) के बीच भ्रम पैदा करता है। हुनर कई तरह के होते हैं, लेकिन जीनियस सिर्फ एक ही तरह का होता है, और वह किसी भी तरह के हुनर को चुनकर उसमें महारत हासिल कर सकता है। -ओटो वेनिंगर
23 ईस्वी में 4 अक्टूबर को बड़े और अस्थिर करने वाले आर्थिक सुधारों, सरकारी उत्पीड़कारी कार्रवाई और भयंकर प्राकृतिक आपदाओं (जिसमें येलो नदी का विनाशकारी रास्ता बदलना भी शामिल था) के बीच लुलिन (ग्रीन फोर्ट्रेस) सेना और रेड आइब्रो जैसे बड़े किसान विद्रोही गुटों ने सरकार के खिलाफ बगावत कर दी। शिन राजवंश के संस्थापक और शासक वांग मांग को वेयांग महल में घेर लिया, शहर के पतन के दो दिन बाद 6 अक्टूबर, 23 ईस्वी को विद्रोहियों ने शासक वांग मांग की सिर काट कर हत्या कर दी। चांग’आन में तबाही और राजनीतिक बदलाव के बाद शाही राजधानी को बाद में पूर्व की ओर लुओयांग स्थानांतरित कर दिया गया।
744 ईस्वी में 4 अक्टूबर को दमिश्क, सीरिया में 15 अप्रैल से 3 अक्टूबर 744 ईस्वी तक छह महीने शासन करने वाले उमय्यद खलीफा यजीद इब्न अल-वालिद इब्न अब्द अल-मालिक यानी याजीद तृतीय का इंतकाल हुआ।
863 ईस्वी में 4 अक्टूबर को फ्रैंकिश साम्राज्य में अंगौलेम के काउंट टर्पियो (टर्पियनय) की वाइकिंग्स के एक हमले को रोकने की कोशिश करते हुए मौत हुई।
1052 ईस्वी में 4 अक्टूबर को सन 1036 से 1052 में अपनी मृत्यु तक रूस में नोवगोरोड के राजकुमार रहे व्लादिमीर यारोस्लाविच की मौत हुई।
1160 फ्रांसीसी राजकुमारी एलिस ऑफ फ्रांस काउंटेस ऑफ वेक्सिन का जन्म हुआ। इसी दिन 1160 में राजा लुई सातवें की दूसरी पत्नी के रूप में फ्रांस की रानी कॉन्स्टेंस ऑफ कैस्टिले का निधन हुआ।
1209 पोप इनोसेंट तृतीय ने ओटो चतुर्थ को रोमन साम्राज्य के सम्राट का ताज पहनाया।
1227 लाइबेरिया क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों के खलीफा अल-आदिल की हत्या की गई।
1302 बीजेंटाइन साम्राज्य तथा वेनिस गणराज्य के बीच शांति समझौता हुआ। अब बीजेंटाइन तुर्की है और वेनिस इटली में है।
1511 फ्रांस के खिलाफ आरागॉन, पापल स्टेट्स और वेनिस ने पवित्र लीग का गठन किया।
1535 पहला पूर्ण आधुनिक अंग्रेजी अनुवाद माइल्स कवरडेल द्वारा संकलित कवरडेल बाइबिल छपी।
1582 इटली, पोलैंड, पुर्तगाल और स्पेन ने पोप ग्रेगरी के आदेश पर ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया। आज तारीख के लिए हम जिस कैलेंडर को देखते हैं उसे ग्रेगोरियन कैलेंडर कहते हैं। आज ज्यादातर देशों में ग्रेगोरियन कैलेंडर ही प्रचलित है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर से ही पता चलता है कि किस दिन कौन सी तारीख है।
1597 अमेरिकी धरती पर स्पेन शासित ला फ्लोरिडा प्रांत के सातवें गवर्नर गोंजालो मेंडेज डी कैनको ने वर्तमान अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में अपने शासन के खिलाफ मूल निवासियों का दमन प्रारंभ किया।
1657 सेरिनो, इटली में फ्रांसेस्को सोलिमेना का जन्म हुआ। फ्रांसेस्को सोलिमेना विपुल इतालवी बारोक चित्रकार बने। फ्रांसेस्को सोलिमेना चित्रकारों और ड्राफ्ट्समैन के एक स्थापित परिवार के सदस्य थे।
1720 मोग्लियानो वेनेटो, इटली में जियोवानी बतिस्ता पिरानेसी का जन्म हुआ। जियोवानी बतिस्ता पिरानेसी विख्यात इतालवी शास्त्रीय पुरातत्वविद्, वास्तुकार और कलाकार बने, रोम और काल्पनिक तथा वातावरणीय कारागारों की अपनी नक्काशी के लिए प्रसिद्ध प्रसिद्ध हुए। एक जीवनी लेखक द्वारा दर्ज जियोवानी बतिस्ता पिरानेसी का एक प्रसिद्ध कथन उनकी महत्वाकांक्षी भावना को दर्शाता है, मुझे महान विचारों का सृजन करना है, और मेरा मानना है कि अगर मुझे एक नए ब्रह्मांड की रचना करने का काम सौंपा जाए, तो मैं इसे करने के लिए पागल हो जाऊँगा।
1779 जेम्स विल्सन और अन्य लोगों के खिलाफ फिलाडेल्फिया में द फोर्ट विल्सन दंगे हुए।
1795 नेपोलियन ने राष्ट्रीय सम्मेलन का आह्वान करने वालों का दमन किया।
1824 अमेरिकी गुलामी से आजाद होने के बाद मैक्सिको गणतांत्रिक देश बना।
1830 नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम नया देश बना।
1832 राजा लुडविग प्रथम का दूसरा पुत्र बावेरिया का राजकुमार ओटो यूरोप की प्रमुख शक्तियों द्वारा ओथॉन चुना गया। ओटो यूनानी राष्ट्र के स्वतंत्रता के पुनर्मूल्यांकन के बाद ग्रीस का पहला राजा बना।
1857 मांडवी, गुजरात में प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ। श्यामजी कृष्ण वर्मा पहले भारतीय थे, जिन्हें ऑक्सफोर्ड से एमए और बार-ऐट-ला की उपाधियाँ मिलीं। यह एक यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी से बचने को फ्रांस और फिर स्विटजरलैंड भाग गये थे, जेनेवा में इनकी मौत हुई।
1862 विख्यात डच चित्रकार विन्सेंट वान गॉग की भाभी और विन्सेंट वान गॉग की मौत के बाद उनके रचनाकर्म का प्रचार-प्रसार करने वाली जोहाना वान गॉग-बोंगर का जन्म हुआ।
1876 टेक्सास का कृषि और यांत्रिक कॉलेज टेक्सास में पहले सार्वजनिक कॉलेज के रूप में खुला। अब यह टेक्सास एएंडएम यूनिवर्सिटी नाम का एकमात्र विश्वविद्यालय है जो भूमि, समुद्र और अंतरिक्ष-अनुदान संस्थान के रूप में एक साथ पदनाम रखता है। इसे आर1 डॉक्टरेट विश्वविद्यालय, बहुत उच्च शोध गतिविधि और एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन यूनिवर्सिटीज के सदस्य के बीच वर्गीकृत किया गया है। 1876 में इसी दिन होरिकॉन, विस्कॉन्सिन, अमेरिका फ्लोरेंस एलिजा एलन का जन्म हुआ। फ्लोरेंस एलिजा एलन अमेरिकी गणितज्ञ और महिला मताधिकार कार्यकर्ता बनीं। 1907 में फ्लोरेंस एलिजा एलन विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय से गणित में पीएचडी प्राप्त करने वाली दूसरी महिला और उस विभाग से कुल मिलाकर चौथी पीएचडी प्राप्त करने वाली महिला बनीं। फ्लोरेंस एलिजा एलन का एक उद्धरण, मैं हमेशा से सोचती थी कि लोग चुंबन करते समय अपनी आँखें क्यों बंद कर लेते हैं। अब मुझे पता चला, वे खुद को रोक नहीं सकते। यह एहसास बहुत गहरा होता है, स्वाद, स्पर्श, गंध, यहाँ तक कि ध्वनि भी। दृष्टि की भावना को बाहर रखना पड़ा, अन्यथा यह काम नहीं कर पाती।
1880 अमेरिका के लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1883 ओरिएंट एक्सप्रेस की पहली यात्रा शुरु हुई। ओरिएंट एक्सप्रेस लंबी दूरी की यात्री लग्जरी ट्रेन सेवा थी, 1883 में बेल्जियम की कंपनी कॉम्पेनी इंटरनेशनल डेस वैगन्स-लिट्स ने शुरू किया, यह 2009 तक चली। ओरिएंट एक्सप्रेस ट्रेन पूरे यूरोप महाद्वीप से होकर गुजरती थी, इसके टर्मिनल स्टेशन उत्तर-पश्चिम में पेरिस और दक्षिण-पूर्व में इस्तांबुल में थे और इसकी शाखाएँ एथेंस, ब्रुसेल्स और लंदन तक सेवा देती थीं। इसी दिन 1883 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में बॉयज ब्रिगेड की पहली बैठक हुई। बॉयज ब्रिगेड अंतरराष्ट्रीय अंतर-संप्रदायिक ईसाई युवा संगठन है, जिसकी संकल्पना स्कॉटिश व्यवसायी विलियम अलेक्जेंडर स्मिथ ने ईसाई मूल्यों के साथ ड्रिल और मजेदार गतिविधियों को जोड़ने के लिए की थी। 1883 में ग्लासगो में अपनी स्थापना के बाद बॉयज ब्रिगेड यूनाइटेड किंगडम और आसपास के देशों में फैल गया। 1890 के दशक की शुरुआत में एक विश्वव्यापी संगठन बन गया। 2018 में बॉयज ब्रिगेड ने 60 देशों में अपने 750,000 सदस्य होने का दावा किया।
1884 उत्तर प्रदेश के बस्ती में प्रमुख हिंदी साहित्यकार रामचंद्र शुक्ल का जन्म हुआ। आचार्य रामचंद्र शुक्ल हिंदी आलोचक, कहानीकार, निबंधकार, इतिहासकार, कोशकार, अनुवादक, कथाकार और कवि थे। उनके द्वारा लिखी गई सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पुस्तक है हिंदी साहित्य का इतिहास जिसके द्वारा आज भी काल निर्धारण एवं पाठ्यक्रम निर्माण में सहायता ली जाती है।
1895 होरेस रॉलिन्स ने पहली यूएस ओपन पुरुष गोल्फ चैंपियनशिप जीती।
1903 प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई दार्शनिक ओटो वेनिंगर ने महज 23 साल की उम्र में वियना, ऑस्ट्रिया स्थित बीथोवन की मृत्यु वाले घर में (लुडविग वैन बीथोवेन, जर्मन संगीतकार, कंडक्टर और पियानोवादक, जिन्हें पश्चिमी संगीत के इतिहास के सबसे महान संगीतकारों में से एक माना जाता है) आत्महत्या कर ली। ओटो वेनिंगर की आत्महत्या के बाद उनकी लिखी किताब गेश्लेच्ट अंड कैरेक्टर (ैसैक्स एंड करेक्टर) नाम की किताब प्रकाशित हुई और काफी मशहूर हुई। ओटो वेनिंगर का लुडविग विट्गेन्स्टाइन और अगस्त स्ट्रिंडबर्ग पर गहरा असर पड़ा, ओटो वेनिंगर की कम जानी-पहचानी रचना उबर डाई लेज्टेन डिंगे के जरिए जेम्स जॉयस पर भी उनका प्रभाव पड़ा। सेक्स एंड कैरेक्टर में यह तर्क दिया गया है कि सभी लोग पुरुष और महिला तत्वों के मिश्रण से बने होते हैं, और इस विचार को वैज्ञानिक रूप से साबित करने की कोशिश की गई है। पुरुष पक्ष सक्रिय, उत्पादक, सचेत और नैतिक, तार्किक होता है, जबकि महिला पक्ष निष्क्रिय, अनुत्पादक, अचेत और अनैतिक, अतार्किक होता है।
1904 तमिलनाडु के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तिरुप्पुर कुमारन का जन्म हुआ।
1911 जानी मानी कनाडाई स्वदेशी महिला अधिकार कार्यकर्ता मैरी टू-एक्स अर्ली का जन्म हुआ।
1916 विख्यात रूसी भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता विटाली गिन्जबर्ग का जन्म हुआ।
1918 प्रसिद्ध जापानी रसायनज्ञ और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता केनिची फुकुई का जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित सेवरविले में एक बारूद के संयंत्र में विस्फोट होने से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई, सैकड़ों घायल और 300 से अधिक भवनों को भारी नुकसान पहुंचा।
1927 भारतीय प्रशासनिक सेवा में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल सरला ग्रेवाल का जन्म हुआ.
1931 हिंदी और बंगाली भाषा की मशहूर पार्श्व गायिका संध्या मुखोपाध्याय का जन्म हुआ।
1937 जैकी कोलिंस (जैकलीन जिल कोलिंस) का जन्म लंदन, इंग्लैंड में हुआ। जैकी कोलिंस विश्व विख्यात अंग्रेजी रोमांस उपन्यासकार और अभिनेत्री बनीं। जैकी कोलिंस ने 32 उपन्यास लिखे, जिनमें से सभी न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलर सूची में शामिल हुए। जैकी कोलिंस की किताबों की 500 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं और उनका 40 भाषाओं में अनुवाद किया गया है। जैकी कोलिंस का एक उद्धरण, प्यार किसी चेतावनी के संकेत के साथ प्रकट नहीं होता। आप इसमें ऐसे गिर जाते हैं जैसे किसी ऊँचे डाइविंग बोर्ड से धकेले जा रहे हों। क्या हो रहा है, इसके बारे में सोचने का समय नहीं। यह अपरिहार्य है। एक ऐसी घटना जिसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते। एक पागल, दिल दहला देने वाली, रोलर-कोस्टर की सवारी जो बस अपना रास्ता तय करती है।
1938 कपड़ों के मशहूर ब्रांड रेमंड्स के संस्थापक, चर्चित उद्योगपति – कारोबारी विजयपत सिंहानिया का जन्म कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ।
1943 अमेरिका ने सोलोमन द्वीप पर कब्जा किया।
1952 बाॅलीवुड के 1970 और 1980 के दशक के हिंदी एवं मराठी फिल्मों के प्रसिद्ध गीत गायक और अभिनेता शैलेंद्र सिंह का जन्म बंबई में हुआ।
1957 सोवियत संघ ने दुनिया का पहला कृत्रिम उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित किया और इसका नाम स्पूतनिक-1 रखा। रूसी भाषा में यात्री को स्पूतनिक कहा जाता है। मानव इतिहास के पहले 83.5 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट ने 92 दिन में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया।
1963 क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान फ्लोरा से छह हजार लोगों की मौत हुई।
1966 लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और 4 अक्टूबर का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1974 भारत ने दक्षिण अफ्रिका की सरकार की रंगभेद नीति का विरोध करते हुए वहाँ डेविस कप में भाग लेने से इनकार कर दिया
1976 ब्रिटेन में ब्रांड इंटरसिटी 125 हाई स्पीड ट्रेन पेश की गई
1977 जनता पार्टी सरकार में विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला भाषण था।
1978 नई दिल्ली में मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान और अभिनेत्री शर्मीला टैगोर की बेटी सोहा अली खान का जन्म हुआ। सोहा अली खान जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल हैं। इसी दिन मशहूर टेलीविजन अभिनेता रोहित बख्शी का जन्म हुआ।
1980 पाओली डैम का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ। उनके पिता का नाम अमोल डैम और माँ नाम पापिया डैम है। पाओली मुख्यतः बांग्ला अभिनेत्री हैं। इसी दिन 1980 में बहुचर्चित, बहुविवादित फिल्म अभिनेत्री और माॅडल श्वेता तिवारी का जन्म इलाहाबाद उत्तर प्रदेश में हुआ।
1984 टिम मैकार्टनी और ग्रेग मोर्टिमर माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने।
1987 खूबसूरत, बोल्ड, प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल स्नेहा वाघ का जन्म कल्याण, महाराष्ट्र में हुआ।
1992 कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका, चित्रकार, कवियित्री और फोटोग्राफर रूपी कौर का जन्म होशियारपुर, पंजाब में हुआ।
1993 मोगादिशू की लड़ाई में 18 अमेरिकी विशेष सैनिक दो संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक तथा कम से कम 600 सोमालिया मिलिशिया लड़ाके और नागरिक लड़ाई में मारे गये।
1996 पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा था। उनका यह रिकॉर्ड 19 साल तक कायम रहा। एबी डिविलियर्स ने 18 जनवरी 2015 को केवल 31 गेंदों पर शतक लगाकर उनका ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
1997 जाने माने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का जन्म रुड़की (हरिद्वार) उत्तराखंड में हुआ।
2000 4 से 10 अक्टूबर तक पहली बार विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन किया गया। 6 दिसंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे मंजूरी दी। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह को आधिकारिक तौर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी और मानव स्थिति की बेहतरी में उनके योगदान का एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में परिभाषित किया गया है। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन हर साल विश्व अंतरिक्ष सप्ताह संघ (डब्ल्यूएसडब्ल्यूए) और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के समन्वय से किया जाता है।
2001 साइबेरिया एयरलाइंस की उड़ान 1812 एक यूक्रेनी मिसाइल की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अठहत्तर लोग मारे गये।
2006 कंप्यूटर इंजीनियर और पत्रकार जूलियन असांजे ने वेबसाइट विकिलीक्स की स्थापना की। इसने अमेरिका, ब्रिटेन के इराक और अन्य देशों में युद्ध अपराधों के दस्तावेज सार्वजनिक किये।
2008 अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर पहुंचीं।
2010 हंगरी में अजका संयंत्र दुर्घटना से दस लाख घन मीटर तरल एल्यूमिना कीचड़ निकला, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई, 122 घायल हो गए और दो प्रमुख नदियाँ गंभीर रूप से प्रदूषित हो गईं।
2011 अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट प्रमुख अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी चिह्नित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डाॅलर का इनाम भी रखा।
2012 फाॅर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।
2014 प्रसिद्ध ब्राजीलियाई अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ह्यूगो कारवाना का निधन हुआ। इसी दिन अमेरिका में इबोला वायरस से बीमार पहला व्यक्ति अस्पताल में भर्ती किया गया। नाम था – थॉमस एरिक डंकन।
2015 प्रसिद्ध अमेरिकी वाइब्राफोन वादक और गीतकार डेव पाइक, प्रसिद्ध भारतीय निर्देशक और निर्माता एडिडा नागेश्वर राव एवं जाने माने अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी नील वॉक का निधन हुआ।
2017 संयुक्त नाइजीरियाई एवं अमेरिकी विशेष बलों पर इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने टोंगो टोंगो गांव के बाहर घात लगाकर हमला किया।
2020 प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता क्लार्क मिडलटन एवं फ्रांसीसी-जापानी फैशन डिजायनर केन्जो तकादा का निधन हुआ।
2021 बुब्बा वालेस स्टॉक कार ऑटो रेसिंग के लिए नेशनल एसोसिएशन, एलएलसी एक बड़ी रेस जीतने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी ड्राइवर बने। इसी दिन 2021 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों डेविड जूलियस और आर्डम पातापुतियन को दिए जाने की घोषणा की गई। उन्हें तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
2022 प्रसिद्ध अमेरिकन फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, गायिका, संगीतज्ञ, गीत लेखिका लोरेटा लिन का निधन हुआ। इसी दिन एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ. क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को संयुक्त रूप से भौतिकी में नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
2023 इतिहास में पहली बार, रिपब्लिकन पार्टी के कट्टरपंथियों की पहल पर अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने 216-210 के वोट से केविन मैकार्थी को हाउस स्पीकर के पद से हटा दिया। पोप ने लौडाटे डेउम नाम का एक संदेश जारी किया, जिसमें दुनिया भर के नेताओं से जलवायु परिवर्तन के खिलाफ तुरंत और ठोस कदम उठाने का आग्रह किया और जलवायु परिवर्तन को नकारने की सोच को खारिज किया। भारत के उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी बेसिन में अचानक जबरदस्त बाढ़ आ गई, जिससे भारी तबाही हुई, अनेक लोगों की जान गई और कई लोग लापता हो गए।
2024 हजारों लोगों के आशियाने ढहा चुकी सरकारों को सर्वोच्च न्यायालय ने फिर चेतावनी दी कि बुलडोजर चलाने से बाज आएं वरना अदालत की अवमानना करने पर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। शुक्रवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पास हुए बुलडोजर ऐक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। एक मुस्लिम संगठन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत ने कहा कि यदि ये पाया गया कि उसके आदेश की अवमानना करते हुए ढांचों को ध्वस्त किया गया है तो उन्हें दोबारा बनाने का आदेश दिया जाएगा। जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की बेंच ने एक याचिका पर सुनवाई की। जिसमें ये आरोप लगाया गया था कि अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के 17 सितंबर के आदेश का उल्लंघन करते हुए संपत्तियों को तोड़ा है और सुप्रीम कोर्ट ने उस दिन बिना इजाजत के संपत्तियों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाई थी साथ ही किसी अपराध के आरोपियों की संपत्तियों को तोड़ने से भी रोका था। बेंच ने इस मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर के लिए स्थगित करते हुए कहा कि हम नोटिस या कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम स्पष्ट करते हैं कि अगर हम पाते हैं कि वे ( राज्य) हमारे पिछले आदेश की अवमानना कर रहे हैं ,तो हम न केवल उन्हे जेल भेजेंगे बल्कि उनसे सब कुछ बहाल करने के लिए कहेंगे। हम यथास्थिति बनाए रखने का आदेश देंगे। इसी दिन 2024 पेटोस्की, मिशिगन में जाने माने अमेरिकी दृश्य कलाकार, इंटीरियर डेकोरेटर और डिजाइनर क्रिस्टोफर सिकोन (क्रिस्टोफर जेरार्ड सिकोन जन्म 22 नवंबर, 1960) का निधन हुआ। इसी दिन टोकोआ, जॉर्जिया में अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी और अमेरिकन फुटबॉल लीग (एएफएल) में बफेलो बिल्स के लिए गार्ड बिली शॉ (विलियम लुईस शॉ जन्म 15 दिसंबर, 1938) का निधन हुआ।
2025 इजराइली हमलों में पूरे गाजा में 70 से ज्यादा लोग मारे गए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी कि कोई समझौता करना होगा, वरना भारी तबाही मचेगी। मानवीय सहायता गाजा ले जाने वाले यूरोपीय जहाजों के बेड़े (फ्लोटिला) को रोके जाने के बाद दुनिया भर में विरोध-प्रदर्शन हुए। रूस के जबरदस्त ड्रोन और मिसाइल हमलों ने यूक्रेन में ऊर्जा और आम लोगों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, खासकर खार्किव और सुमी इलाकों में, जिससे कई लोग हताहत हुए और भारी नुकसान हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक भाषण के दौरान भारत से माओवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की समय-सीमा तय की।
2026 ब्राजील गहरे ध्रुवीकृत राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की ओर अग्रसर। यमनी सेना ने सना में हूथी सैन्य ठिकानों पर हमले किए और ताइज में हूथी हमलों को नाकाम कर दिया। रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर हमले किए, जिसमें कीव में पिवडेनी ब्रिज पर किया गया ड्रोन हमला भी शामिल रहा। इथियोपिया में चल रहे संघर्ष के बीच मिस्र ने इरिट्रिया, सोमालिया और सूडान के साथ चार पक्षीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। फिरोजपुर सेक्टर में सुरक्षा टकराव के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के शीर्ष राजनयिकों को तलब किया। एशियाई खेल 2026 में हॉकी, क्रिकेट और कुश्ती में अंतिम चरण में मजबूत प्रदर्शन के दम पर भारत ने आधिकारिक तौर पर 85 पदक (21 स्वर्ण सहित) के साथ चौथे स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया।
अगर आप चाहते हैं कि दूसरे आप पर भरोसा करें, तो खुद पर भरोसा करें। हर कदम पर जोखिम उठाया। मुझे अपनी आजादी के लिए लड़ना पड़ा। -जैकी कॉलिन्स
Inspirational Quotes, births and deaths of famous figures in India and the world over the last 2000 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

