जैसे हँसते-हँसते आदमी की प्रसन्नता थक जाती है, वैसे ही कभी-कभी रोते-रोते आदमी की उदासी थक जाती है और आदमी करवट बदलता है, ताकि हँसी की छाँह में कुछ विश्राम कर फिर वह आँसुओं की कड़ी धूप में चल सके। -धर्मवीर भारती
422 ईस्वी में 4 सितंबर को पश्चिमी रोमन साम्राज्य के रोम में प्रथम चर्च का अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध और प्रतिष्ठित पोप बोनीफेस प्रथम की मौत हुई।
476 ईस्वी में 4 सितंबर को डेन्यूब के बर्बर सैनिक और राजनेता ओडोवैसर (ओडोवैकर) पश्चिमी रोमन बाल सम्राट रोमुलस ऑगस्टुलस को पदच्युत कर इटली का शासक बना।
626 ईस्वी में 4 सितंबर को तांग राजवंश के सिंहासन पर ली शिमिन चीन के राजा के रूप में पदारूढ़ हुए। ली को शासक बनने के बाद ताइजोंग नाम मिला।
799 ईस्वी में 4 सितंबर को इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के वंशज और ट्वेल में सातवें इमाम अमत शिया इस्लाम मूसा इब्न जाफर अल-काजिम (शाब्दिक अर्थ सहनशील) का इंतकाल हुआ। जाफर अल-काजिम धैर्यवान और सौम्य व्यवहार वाले कहे गये।
929 ईस्वी में 4 सितंबर को ब्रैंडेनबर्ग में लेनजेन के गढ़ के पास सैक्सन सेना ने स्लाव सेना (रेडारी और ओबोट्राइट्स) को हराया।
1037 ईस्वी में 4 सितंबर को टैमारोन बरमूडो में लियोन के राजा वर्मूडो तृतीय (लियोन के वर्मूडो तृतीय) का निधन हुआ।
1199 रूएन में सिसिली की रानी और टूलूज की काउंटेस जोन ऑफ इंग्लैंड का निधन हुआ। जोन ऑफ इंग्लैंड इंग्लैंड के राजा हेनरी द्वितीय और एक्विटाइन की डचेस एलेनोर की सातवीं संतान थीं। जोन ऑफ इंग्लैंड का विवाह पहले सिसिली के विलियम द्वितीय और बाद में टूलूज के काउंट रेमंड छठे से हुआ। यह मध्ययुगीन यूरोप के राजनीतिक परिदृश्य में दो अत्यंत महत्वपूर्ण और शक्तिशाली व्यक्ति थे।
1260 सिसिली के राजा मैनफ्रेड की सेना और सिएनीज गिबेलिन्स ने मोंटेपर्टी में फ्लोरेंटाइन गुएल्फ्स को हराया।
1282 आरागॉन के पीटर तृतीय सिसिली के राजा बने।
1383 शैम्बरी अमाडेस 8वें का जन्म हुआ। अमाडेस सेवॉय के ड्यूक बने और एंटीपोप फेलिक्स पांचवें के तौर पर पोप का पद भी माँगा। वे कैथोलिक पादरियों के द्वारा मान्यता प्राप्त आखिरी ऐतिहासिक एंटीपोप बने।
1479 अलकाकोवास की संधि पर कैस्टिले और आरागॉन के कैथोलिक सम्राटों और अफोंसो पांचवें और उनके बेटे, पुर्तगाल के राजकुमार जॉन ने हस्ताक्षर किए।
1537 मेंज, जर्मनी में जर्मन प्रति-सुधार युग के विद्वान, धर्मशास्त्री, मेंट्ज और कोलोन के कैनन और इनक्विजिटर-जनरल जोहान डाइटेनबर्गर का निधन हुआ।
1609 एक यूरोपीय नाविक और खोजकर्ता हेनरी हडसन ने अमेरिका में मैनहट्टन द्वीप की खोज की। मैनहट्टन, न्यूयॉर्क शहर के पाँच स्थानीय सरकार वाला लघु नगर या उपनगर में सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यह मुख्यतः मैनहट्टन द्वीप पर स्थित है जो हडसन, ईस्ट और हार्लेम नदियों से घिरा है। दुनिया के प्रमुख वाणिज्यिक, वित्तीय और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक, यह बिग ऐपल का केंद्र है। इसके प्रतिष्ठित स्थलों में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग जैसी गगनचुंबी इमारतें, नियॉन लाइटों से जगमगाता टाइम्स स्क्वायर और ब्रॉडवे के थिएटर शामिल हैं। अमेरिका के परमाणु बम निर्माण का संयंत्र भी मैनहट्टन क्षेत्र में ही है, जिसका नाम मैनहट्टन प्रोजेक्ट है।
1665 छत्रपति शिवाजी एवं मुगल साम्राज्य के बीच पुरंदर में समझौता हस्ताक्षरित हुआ, जिसे पुरंदर संधि कहते हैं।
1666 इंग्लैंड के लंदन में भीषण आग से जबरदस्त विनाशकारी क्षति हुई।
1774 ब्रिटेन के विश्व विख्यात यात्री, नाविक और खोजकर्ता जेम्स कुक ने अमेरिका में न्यू कैलेडोनिया द्वीपसमूह खोजा। न्यू कैलेडोनिया फ्रांसीसी क्षेत्र है जिसमें दक्षिण प्रशांत में दर्जनों द्वीप शामिल हैं। यह अपने ताड़ के पेड़ों से घिरे समुद्र तटों और समुद्री जीवन से भरपूर लैगून के लिए प्रसिद्ध है। 24,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ दुनिया के सबसे बड़े लैगून में से एक है। मुख्य द्वीप ग्रैंड टेरे के चारों ओर एक विशाल बैरियर रीफ है, जो एक प्रमुख स्कूबा डाइविंग गंतव्य है। इसकी राजधानी नोमिया है जहां फ्रांसीसी-प्रभावित रेस्तरां और पेरिसियन फैशन बेचने वाले लक्जरी बुटीक बहुतायत में हैं। यह पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।
1781 44 स्पेनिश निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना एल पुएब्लो डी नुएस्ट्रा सेनोरा ला रीना डे लॉस एंजेल्स (द विलेज ऑफ अवर लेडी द क्वीन ऑफ द एंजेल्स) के रूप में की गई। यह दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी और पर्यटक स्थल है।
1800 वैलेटा में फ्रांसीसी गैरीसन लड़ाकों ने ब्रिटिश सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिन्हें माल्टीज के निमंत्रण पर बुलाया गया था। माल्टा और गोजो द्वीप माल्टा संरक्षित क्षेत्र बन गए।
1803 11वें अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स के. पोल्क की पत्नी सारा चाइल्ड्रेस पोल्क (1845-1849 तक संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला) का टेनेसी में जन्म हुआ।
1807 पहले प्रोटेस्टेंट मिशनरी के तौर पर रॉबर्ट मॉरिसन चीन पहुंचे।
1809 क्रेमेनेट्स, यूक्रेन में जूलियस स्लोवाकी का जन्म हुआ। जूलियस स्लोवाकी पोलिश रोमांटिक कवि थे। उन्हें पोलिश साहित्य के तीन कवियों में से एक माना जाता है, पोलिश रोमांटिक काल के प्रमुख व्यक्ति और आधुनिक पोलिश नाटक के जनक। उनकी रचनाओं में स्लाविक मूर्तिपूजक परंपराओं, पोलिश इतिहास, रहस्यवाद और प्राच्यवाद के तत्व दिखाई हैं। जूलियस स्लोवाकी ने कहा, जब जंगल जल रहे हों, तो गुलाबों के लिए शोक करने का समय नहीं है।
1825 नवसारी, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, बंबई में भारतीय राजनीतिज्ञ, चिंतक, दादाभाई नौरोजी का जन्म हुआ। लिबरल पार्टी के नेता दादाभाई नौरोजी फिंसबरी सेंट्रल से हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए सांसद लिए चुने गए थे।
1827 तुर्कू में लगी भीषण आग ने फिनलैंड के पूर्व राजधानी शहर को लगभग पूरी तरह से जला कर राख कर दिया।
1833 न्यूयॉर्क सन के प्रकाशक बेंजामिन डे ने बार्नी फ्लेहर्टी को समाचार पत्र वाहक के रूप में नियुक्त किया था। 4 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्र वाहक दिवस अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि कई देशों में मनाया जाता है। इन देशों के अपने राष्ट्रीय समाचार पत्र वाहक दिवस भी हैं।
1880 कलकत्ता में भूपेंद्रनाथ दत्त का जन्म हुआ। स्वामी विवेकानंद के छोटे भाई प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक, समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ अपने युवाकाल में बंगाल के युगांतर आन्दोलन से जुड़े, ब्रिटिश सरकार द्वारा अपनी गिरफ्तारी तक वे युगांतर पत्रिका के संपादक थे।
1882 विश्व विख्यात अमरीकी आविष्कारक और वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने अपने अविष्कार बिजली से जलने वाले बल्ब का पहली बार न्यूयॉर्क के स्टेशन पर प्रदर्शन किया गया। 1882 में इसी दिन न्यूयॉर्क शहर का पर्ल स्ट्रीट स्टेशन भुगतान करने वाले ग्राहकों को बिजली की आपूर्ति करने वाला पहला बिजली संयंत्र बना।
1887 प्रतिष्ठित आयरिश-अंग्रेजी निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक रॉय विलियम नील का जन्म हुआ।
1888 विख्यात जर्मन चित्रकार, मूर्तिकार, डिजाइनर और कोरियोग्राफर ऑस्कर श्लेमर का जन्म हुआ। इसी दिन 1888 में मोहन दास कर्मचंद गांधी यानी महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की। 1888 में इसी दिन अमेरिकी आविष्कारक जॉर्ज ईस्टमैन ने अपने रोल फिल्म कैमरे कोडक का पेटेंट प्राप्त होनेे के बाद ट्रेडमार्क पंजीकृत कराया।
1894 प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञानचंद्र घोष का जन्म हुआ।
1895 प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म हुआ।
1896 मार्सिले, फ्रांस में एंटोनिन आर्टॉड (एंटोनी मारिया जोसेफ पॉल आर्टॉड) का जन्म हुआ। एंटोनिन आर्टॉड जाने माने फ्रांसीसी कलाकार, अभिनेता, निर्देशक और नाटककार बने और उन्होंने कई तरह के माध्यमों में काम किया। एंटोनिन आर्टॉड अपनी लेखनी के साथ-साथ थिएटर और सिनेमा में अपने काम के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। एंटोनिन आर्टॉड यूरोपीय अवांट-गार्डे (नई और प्रयोगधर्मी कला) के प्रमुख व्यक्ति के रूप में पहचाने गए जिन्हें का बीसवीं सदी के थिएटर पर थिएटर ऑफ क्रुएल्टीश्(क्रूरता का रंगमंच) की अपनी अवधारणा के माध्यम से बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। अपने बेबाक, अतियथार्थवादी और स्थापित नियमों को तोड़ने वाले काम के लिए मशहूर, एंटोनिन आर्टॉड की रचनाओं में प्राचीन संस्कृतियों की ब्रह्मांड-संबंधी धारणाओं, दर्शन, गूढ़ विद्या, रहस्यवाद और मैक्सिकन व बाली की मूल निवासी परंपराओं जैसे विषयों को पेश किया गया।
1901 ब्लैकपूल, इंग्लैंड में मशहूर कार जगुआर की निर्माता कंपनी के सहसंस्थापक, अमीर अमेरिकी कारोबारी विलियम ल्योंस का जन्म हुआ।
1906 मगरयार, बीघापुर ब्लॉक जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश में हिंदी के प्रतिबद्ध प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक नंददुलारे वाजपेयी का जन्म हुआ।
1908 रॉक्सी, मिसिसिपी, संयुक्त राज्य अमेरिका में रिचर्ड नथानिएल राइट का जन्म हुआ। रिचर्ड राइट उपन्यासों, लघु कथाओं, कविताओं और गैर-काल्पनिक साहित्य के प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक हुए। रिचर्ड राइट का अधिकांश साहित्य नस्लीय विषयों से संबंधित है, विशेष रूप से 19वीं सदी के उत्तरार्ध से 20वीं सदी के मध्य तक भेदभाव और हिंसा से पीड़ित अफ्रीकी अमेरिकियों की दुर्दशा से संबंधित। रिचर्ड राइट ने लिखा है, उत्पीड़ितों के लिए हिंसा एक व्यक्तिगत आवश्यकता है, यह कोई जानबूझकर बनाई गई रणनीति नहीं है। यह व्यक्तित्व से वंचित एक इंसान की गहरी, सहज अभिव्यक्ति है।
1912 प्रसिद्ध रूसी-अमेरिकी प्रकाशक, चित्रकार, फोटोग्राफर और मूर्तिकार का जन्म हुआ।
1919 तुर्की गणराज्य के संस्थापक मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने अनातोलिया और थ्रेस के भविष्य के बारे में निर्णय लेने के लिए सिवास में एक कांग्रेस का आयोजन किया।
1941 केंद्रीय ग्रहमंत्री हुए प्रसिद्ध कांग्रेसी राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म हुआ।
1944 द्वितीय विश्व युद्ध के बीच ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1945 जाने माने थिएटर कलाकार, फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता मोहन जोशी का जन्म बंगलौर में हुआ।
1946 ब्रिटेन शासित भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1948 हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ आदि विभिन्न भाषाओं की फिल्मों के विख्यात अभिनेता अनंत नाग का जन्म हुआ।
1952 कपूर खानदान के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ।
1953 जाने माने अमेरिकी कारोबारी प्रबंधक, तकनीकी विशेषज्ञ प्रदीप सिंधू का जन्म वाराणसी, यूपी में हुआ।
1962 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे का जन्म हुआ।
1964 प्रख्यात संगीतज्ञ राहुल देव बर्मन और राजेश रोशन आदि के साथ काम कर चुके संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का जन्म जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ।
1965 लैम्बारेन, गैबॉन में नोबेल शांति पुरस्कार, गोएथे पुरस्कार, जर्मन पुस्तक व्यापार का शांति पुरस्कार प्राप्त अल्बर्ट श्वित्जर (लुडविग फिलिप अल्बर्ट श्वित्जर, जन्म 14 जनवरी 1875, कैसरबर्ग-विग्नोबल, फ्रांस) का निधन हुआ। अल्बर्ट श्वित्जर अलसैस के जर्मन और फ्रांसीसी बहुश्रुत, धर्मशास्त्री, ऑर्गन वादक, संगीतज्ञ, लेखक, मानवतावादी, दार्शनिक और चिकित्सक थे। अल्बर्ट श्वित्जर ने लिखा है, कभी-कभी हमारी रोशनी बुझ जाती है, लेकिन किसी दूसरे इंसान से मुलाकात होने पर वह फिर से लौ बन जाती है।
1967 महाराष्ट्र के कोयना बांध के 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आने से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1971 दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर लांस क्लूजनर का जन्म हुआ।
1972 जानी मानी बाॅलीवुड चरित्र अभिनेत्री दिलनाज़ ईरानी का जन्म बंबई में हुआ।
1980 शिट्टी आइडियाज ट्रेंडिंग डिजीटल प्रोडक्शन कंपनी की सह संस्थापक और जानी मानी टेलीविजन तथा फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल छवि मित्तल हुसैन का जन्म दिल्ली में हुआ।
1981 विख्यात अमेरिकी खूबसूरत अभिनेत्री, गायिका, गीत लेखिका और मनोरंजन व्यवसायी बेयोंसे (बेयोंसे गिजेल नोल्स-कार्टर) का जन्म ह्यूस्टन, टेक्सास में हुआ। बेयोंसे क्वीन बे के नाम से मशहूर हैं। बेयोंसे के अभिनय, गायन क्षमता, प्रदर्शन और दृश्य प्रस्तुतियों ने उन्हें 21वीं सदी की पॉप संस्कृति की प्रमुख हस्ती बनाया।
1982, जॉर्जटाउन, वाशिंगटन, डी.सी. में व्हिटनी कमिंग्स का जन्म हुआ। व्हिटनी कमिंग्स लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री, स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखिका, निर्माता, निर्देशक और पॉडकास्टर हैं। 2004 में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद, कमिंग्स लॉस एंजिल्स चली गईं। वह कम बजट की थ्रिलर ईएमआर और एमटीवी के पंक्ड में दिखाई दीं। व्हिटनी कमिंग्स ने कहा, मेरे लिए प्यार की परिभाषा हैरू किसी ऐसे व्यक्ति के लिए मरने को तैयार होना, जिसे आप खुद मारना चाहते हैं।
1984 बिहार के आठवें मुख्यमंत्री और कुल तीन बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता भोला पासवान शास्त्री का निधन हुआ।
1985 समुद्र में डूबने के 73 वर्ष बाद समुद्र में जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
1989 क्राइम थ्रिलर फिल्म देहरादून डायरी से अपने बाॅलीवुड कैरियर की शुरुआत करने वाली फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री रागिनी नंदवानी का जन्म देहरादून में हुआ।
1990 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड माॅडल तथा हिंदी एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री अपर्णा बाजपेयी का जन्म कानपुर में हुआ।
1997 25 दिसंबर 1926 को इलाहाबाद में जन्मे आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार, पत्रकार, लोकप्रिय पत्रिका धर्मयुग के संपादक और चिंतक, पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित अनेक सम्मान, पुरस्कार प्राप्त धर्मवीर भारती का निधन मुंबई में 4 सितंबर 1997 को हुआ। इसी दिन बोनेफैंटन संग्रहालय और टीट्रो कार्लो फेलिस के डिजाइनर प्रसिद्ध इतालवी वास्तुकार एल्डो रॉसी का निधन हुआ।
1998 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में अपने बहुचर्चित सैक्स स्केंडल के बारे में स्वीकार किया कि उनकी इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ यौन संबंध बड़ी गलती थी। इसी दिन 1998 में डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन का समापन हुआ।
1998 लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर गूगल को कंपनी के रूप में पंजीकृत कराया और इसके लिए एक बैंक खाता खोला।
1999 पूर्वी तिमोर में हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना और मुक्ति चीतों के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2000 आॅस्ट्रेलिया के सिडनी में 27वें ओलंपिक खेल प्रारंभ हुए।
2001 अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी। इसी दिन श्रीलंका ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
2002 थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
2003 सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के गुस्से से विश्व व्यापार संगठन की वार्ता विफल हुई।
2004 ब्रिटिश नागरिक भारतीय महिला फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा को वूमैन आफ द ईयर सम्मान मिला।
2005 लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन 2006 में ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली स्टिंगरे के काटने से निधन हुआ। इसी दिन प्रभावशाली कांग्रेस नेता और बिहार के मुख्यमंत्री रहे सत्येन्द्र नारायण सिंह का निधन हुआ।
2007 ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अली अकबर हाशमी रफसंजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
2008 मायावती की सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी कानून यूपीकोका विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया। इसी दिन केंद्रीय मंत्रीमंडल ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के बावत परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2009 कोयला कंपनी एससीसीएल को मिनी रत्न कंपनी का सम्मान और स्वायत्ता दी गयी। गुजरात उच्च न्यायालय ने इसी दिन भाजपा नेता जसवंत सिंह की पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।
2012 पैरालंपिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजे गौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।
2015 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गोवा के मुख्यमंत्री विल्फ्रेड डिसूजा का निधन हुआ।
2020 लॉयड कैडेना, फिलीपींस के प्रसिद्ध यूट्यूबर और व्लॉगर का निधन हुआ। इसी दिन 2020 में पोप बेनेडिक्ट सोलहवें सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पोप बन गए, 93 साल, चार महीने, 16 दिन। उन्होंने पोप लियो तेरहवें को पीछे छोड़ दिया, जिनकी 1903 में मृत्यु हो गई थी, उनका जन्म 1810 में हुआ था। पोप फ्रांसिस (जार्ज मारियो बर्गोग्लियो, जन्म 17 दिवसंबर 1936, फ्लोरेस, ब्यूनस आयरस, अर्जेंटीना) का निधन सेंट मार्था हाउस, वेटिकन सिटी में 26 अप्रैल 2025 को हुआ। वर्तमान पोप लियो 14वें हैं, जिन्हें 2025 के पोप सम्मेलन के दूसरे दिन 8 मई 2025 को चुना गया था। वे रोम के बिशप हैं, पोंटिफेक्स मैक्सिमस। पोप लियो 14वें का जन्म 14 सितंबर 1955 को शिकागो, इलिनोइस, अमेरिका में हुआ। पोप लियो 14वें का वास्तविक नाम रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट है।
2021 प्रसिद्ध तुर्किस-अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी टंच इलकिन का निधन हुआ। इसी दिन 2021 में प्रसिद्ध अमेरिकी मौसम प्रस्तोता और टेलीविजन व्यक्तित्व विलार्ड स्कॉट का निधन हुआ।
2022 प्रसिद्ध भारतीय-आयरिश व्यवसायी और व्यवसाय प्रबंधक, टाटा ग्रुप के मुखिया रहे साइरस मिस्त्री (जन्म 4 जुलाई 1968 बम्बई, महाराष्ट्र, भारत) मुंबई के पालघर इलाके में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई। इसी दिन 2022 में प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार पीटर स्ट्राब का निधन हुआ। इसी दिन 2022 में माइल्स सैंडर्सन ने जेम्स स्मिथ क्री नेशन और वेल्डन, सस्केचेवान, कनाडा में 13 स्थानों पर लोगों पर अंधाधुं चाकूबाजी कर प्राणघातक हमले किए जिससे 15 लोग मारे गये, और 15 घायल हो गये। बताया जाता है कि कुछ मृतकों को निशाना बनाया गया था। अन्य पर बेतरतीब ढंग से हमला किया गया था। यह कनाडा के इतिहास के सबसे घातक नरसंहारों में से एक है, जो एक व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया। इसी दिन 2022 इलाहाबाद यानी प्रयागराज के एक अस्पताल में सफाई कर्मचारी धीरज की 4 सितंबर की सुबह ट्यूबरक्लोसिस से मौत हो गई। पैसे से इतना मोह कि लाखों रुपये अपने पास होने पर भी उसने दरिद्रों, भिखारियों जैसा जीवन जिया। धीरज के परिवार में उनकी 80 वर्षीय मां हैं। जानकारी के मुताबिक धीरज के पिता भी उसी अस्पताल में सफाई कर्मचारी थे और उनकी मृत्यु के बाद धीरज को नौकरी मिल गई थी। कुछ मानसिक कारणों से, पिता और पुत्र दोनों ने कभी भी अपने वेतन खाते से एक भी पैसा नहीं निकाला था। मृतक के एक दोस्त ने बताया कि धीरज ने कभी भी अपने खाते से पैसे नहीं निकाले। वह और उनकी मां पिता की पेंशन पर जीवित रहे और अगर उन्हें पैसे की जरूरत होती, तो वह दोस्तों, सहकर्मियों और यहां तक कि बाहरी लोगों से भी मांगते थे। उनके खाते में 70 लाख रुपये से अधिक जमा हैं। बताया जाता है कि कुछ महीने पहले, कुछ बैंक कार्मिक धीरज से पैसे के बारे में पूछताछ करने आए और धीरज ने अपने स्पष्टीकरण से उन्हें संतुष्ट किया। धीरज के दोस्त के अनुसार उसने शादी नहीं की, क्योंकि उसे डर था कि जिस महिला से वह विवाह करेगा वह उसके पैसे लेकर भाग जाएगी। वह हर साल आयकर रिटर्न भी दाखिल करता था। 2022 में इसी दिन लगभग 200 मामलों में सात साल से अधिक समय से फरार चल रहे भारत के बड़े वाहन चोर अनिल चौहान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अनिल को भारत का सबसे बड़ा कार चोर बताया जाता है। तीन शादियां की हैं। अनिल को उसके 27 साल के आपराधिक इतिहास में दो बार गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि अनिल करीब 6,000 वाहन चोरी मामलों में शामिल था, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनिल के खिलाफ अब तक 200 मामले ही दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल चौहान दो दशकों से कारों की चोरी कर रहा था। अधिकारी के अनुसार चौहान कारों की चोरी करता था और असम और पूर्वोत्तर भारत में बेच देता था। पुलिस ने उसे पकड़ने का बहुत प्रयास किया। लेकिन अनिल कई मौकों पर पुलिस को चकमा देकर साफ बच निकला। जब दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू की, तो वह असम भाग गया। वहां उसने गैंडे के सींगों की तस्करी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने काफी संपत्ति अर्जित की थी, जिसे प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है।
2023 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर हिंदी में ट्वीट करते हुए यह कैसा अमृत काल है? जिसमें महंगाई ने जनता को गरीब बना दिया। हाल ही में प्रकाशित कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि देश के 74 प्रतिशत लोग स्वस्थ आहार नहीं ले सकते। पिछले 5 वर्षों में आम थाली की कीमत 65 प्रतिशत बढ़ गई है और 200 रुपये की सब्सिडी के बावजूद, उज्ज्वला योजना के चार लाभार्थियों में से एक ने पिछले साल शून्य या केवल एक एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराया। खड़गे ने लिखा, बड़े पैमाने पर लूट, फिर मामूली चुनावी छूट से काम नहीं चलेगा. मोदी सरकार द्वारा लागू की गई महंगाई की मार देश के हर वर्ग को झेलनी पड़ रही है, इसलिए जनता को रोज नए-नए जुमले परोसे जा रहे हैं। खड़गे ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई असली मुद्दा है और हम भारत के लोग इस पर सवाल उठाते रहेंगे। बीजेपी की पैदा की गई महंगाई को हराकर भारत जीतेगा। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक समाचार रिपोर्ट भी संलग्न की। उनकी यह टिप्पणी आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के बीच आई है। इसी दिन बोइस, इडाहो, अमेरिका में 58 वर्षीय लोकप्रिय अमेरिकी संगीतकार का निधन हुआ। स्टीवन स्कॉट हारवेल 1994 में रॉक बैंड स्मैश माउथ के गठन से लेकर 2021 में अपनी सेवानिवृत्ति तक इसके प्रमुख गायक और फ्रंटमैन थे। उनके गीतों में वॉकिन ऑन द सन और ऑल स्टार काफी लोकप्रिय रहे हैं।
2024 14 वर्षीय बंदूकधारी कोल्ट ग्रे ने जॉर्जिया के विंडर के पास अपालाची हाई स्कूल में सामूहिक गोलीबारी में चार लोगों की हत्या कर दी और सात को घायल कर दिया। इसी दिन अर्थात 4 सितंबर 2024 को जुब्लजाना, स्लोवेनिया में बोरा डोरसेविक (बोरिसाव बोरा डोरसेविक, बोरा कोरबा, जन्म 1 नवंबर 1952 सैकाक, सर्बिया) का निधन हुआ। बोरा डोरसेविक सर्बियाई रॉक संगीतकार, गायक-गीतकार और कवियत्री थीं। उन्हें रॉक बैंड रिब्लजा कोरबा के फ्रंटमैन के रूप में जाना जाता है।
2025 जीएसटी परिषद ने 3 सितंबर की शुल्क दरों में बदलाव किया तो हवाई टिकटों पर लगने वाले कर 4 सितंबर को जानकारी सामने आई कि इकनॉमी श्रेणी के टिकटों पर पहले की ही तरह पांच प्रतिशत जीएसटी लगेगा जबकि गैर-इकनॉमी श्रेणियों के टिकट पर 12 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत कर लगेगा। एयरलाइन कंपनियों के वैश्विक संगठन आईएटीए के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के उपाध्यक्ष शेल्डन हेई ने 4 सितंबर को कहा कि गैर-इकनॉमी हवाई यात्रा पर कर अब 2017 के 8.6 प्रतिशत सेवा कर से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है, जो कि निराशाजनक है।
2026 4 सितंबर को सुबह मीडिया में मिली खबरों के मुताबिक भारत के इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने सतीश धवन स्पेस सेंटर से जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया और अपने एडवांस्ड अर्थ-ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित किया। नेपाल के रसुवा जिले में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की मलबे में दबी सुरंग से बचाव कर्मियों ने दो कर्मचारियों को जिंदा बाहर निकाला। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कीव में भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात की और कूटनीतिक सहयोग व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। अमेरिका ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर और हवाई हमले किए, जिससे नागरिकों के हताहत होने को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ गई है। दुबई में हांगकांग के खिलाफ क्रिकेट के महिला एशिया कप 2026 मैच के दौरान भारत की स्मृति मंधाना ने रिकॉर्ड-तोड़ शतक लगाया और महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का पिछला अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
4 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो दिवस, अमेरिका में राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस, विश्व सह-उत्पादन दिवस और अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र वाहक दिवस मनाया जाता है।
इसलिए समाज ने अपने पागलखानों में उन सभी लोगों का गला घोंट दिया जिनसे वह छुटकारा पाना चाहता था या जिनसे खुद को बचाना चाहता था, क्योंकि उन्होंने कुछ बहुत बुरी हरकतों में समाज का साथ देने से इनकार कर दिया था। -एंटोनिन आर्टॉड
Information on notable events, significant days, and the birth and death dates of famous personalities in India and the world over the last 1600 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)