स्वतंत्र विचारक वे होते हैं जो बिना किसी पूर्वाग्रह के और अपने रीति-रिवाजों, विशेषाधिकारों या विश्वासों के विपरीत चीजों को समझने से डरे बिना अपने दिमाग का इस्तेमाल करने को तैयार रहते हैं। यह मानसिक स्थिति आम नहीं है, लेकिन सही सोच के लिए यह जरूरी है। -लियो टॉल्स्टॉय
337 ईस्वी में 9 सितंबर को कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय, कॉन्स्टेंटियस द्वितीय और कॉन्स्टेंस अपने पिता कॉन्स्टेंटाइन प्रथम के बाद सह-सम्राट बने। रोमन साम्राज्य तीन ऑगस्टीन के बीच बंटा हुआ था।
384 ईस्वी में 9 सितंबर को कोंस्टांटिनोपल में सम्राट थियोडोसियस प्रथम और उनकी पहली पत्नी एलीया फ्लैसिला के छोटे बेटे होनोरियस का जन्म हुआ। होनोरियस ने सम्राट थियोडोसियस की मृत्यु के बाद स्टिलिचो की रीजेंसी के अधीन होनोरियस ने रोमन साम्राज्य के पश्चिमी आधे हिस्से पर शासन किया, उसके भाई अर्काडियस ने पूर्वी हिस्से पर शासन किया।
906 ईस्वी में 9 सितंबर को फ्रैंकिश पॉपोनिड्स (बाबेनबर्ग के ज्येष्ठ परिवार) के सदस्य और बाबेनबर्ग के मार्ग्रे हेनरी प्रथम और फ्रूली के इंगेलट्रूड या जूडिथ के पुत्र एडलबर्ट ऑफ बाबेनबर्ग का निधन हुआ।
1000 ईस्वी में 9 सितंबर को स्वोल्डर, नॉर्वे में 995 से 1000 तक नॉर्वे के राजा रहे ओलाफ प्रथम (ओलाफ ट्रिग्वासन) का निधन हुआ।
1141 चीन में कारा खिताई शासन क्षेत्र की स्थापना करने वाले लियाओ राजवंश के जनरल येलु दाशी ने कतवान की लड़ाई में सेल्जूक और कारा-खानिद सेनाओं को हराया।
1285 बोहेमिया की रानी रीजेंट कुनिगुंडा ऑफ हेलिच का निधन हुआ।
1303 फ्रांसीसी राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।
1449 टुमु किले की लड़ाई में मंगोलियाई सेनाओं ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1488 ऐनी को डचेस ऑफ ब्रिटेन बनाया गया इससे ब्रिटेन और फ्रांस एक हुए।
1493 इतालवी नाविक, यात्री क्रिस्टोफर कोलंबस 17 जहाजों और 1,200 लोगों के साथ, कैडिज से दूसरी यात्रा पर रवाना हुआ। 1493 में इसी दिन ओटोमन सेना ने बैटल ऑफ कार्बावा मैदान में क्रोएशियाई सेना को हराया।
1499 केप ऑफ गुड होप के रास्ते भारत पहुंचने को समुद्री मार्ग की खोज करने वाले पुर्तगाली यात्री और खोजकर्ता वास्को डी गामा की सकुशल स्वदेश वापसी का पुर्तगालियों ने जश्न मनाया। केप ऑफ गुड होप अफ्रीका के सुदूर दक्षिणी छोर के पास एक जगह है, जहाँ अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर मिलते हैं। यह दक्षिणी अफ्रीका और अंटार्कटिका के बीच समुद्र में गुजरने वाले जहाजों के लिए एक प्रसिद्ध क्षेत्र है। 2026 में अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले करने के बाद से ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया है इसलिए अमेरिका और उधर के कई देशों से तेल, गैस आदि केप ऑफ गुड होप के रास्ते आ रहा है।
1680 चेपस्टो कैसल, चेपस्टो, यूनाइटेड किंगडम में हेनरी मार्टन की मौत हुई। हेनरी मार्टन अंग्रेज वकील और राजनीतिज्ञ, कट्टर इसाई थे और 1640 और 1653 के बीच दो बार हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य रहे। वे एक कट्टर गणतंत्रवादी और इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम के प्रशासक थे। उन्हें राजा की मृत्यु में शामिल होने का दोषी पाया गया, हेनरी मार्टन बंदी बने रहे, लेकिन उन्हें मृत्युदंड से बख्श दिया गया।
मसीह की आत्मा ही मिशन की आत्मा है। हम उनके जितने करीब आते हैं, हम उतने ही अधिक गहन मिशनरी बनते जाते हैं।
1739 अमेरिकी क्रांति से पहले ब्रिटेन के मुख्य भूमि क्षेत्र उत्तरी अमेरिकी उपनिवेशों में सबसे बड़ा दास विद्रोह हुआ, दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन के पास हुए इस विद्रोह को स्टोनो विद्रोह का नाम दिया गया।
1753 पहले भाप की शक्ति से चलने वाले इंजन का उत्तरी अमेरिकी की कालोनियों में परिचालन प्रारंभ हुआ।
1776 अमेरिकी कांग्रेस यानी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेड कॉलोनीज से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
1791 अमेरिका की राजधानी का नाम प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के नाम पर वाशिंगटन, डी.सी. रखा गया।
1828 विश्व प्रतिष्ठित रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म यासनाया, पोलिआना में हुआ। लेव तोलस्तोय उन्नीसवीं सदी के सर्वाधिक सम्मानित लेखकों में से एक हैं। उनका जन्म रूस के एक संपन्न अर्थात जमींदार परिवार में हुआ था। उन्होंने रूसी सेना में भर्ती होकर क्रीमियाई युद्ध में भाग लिया, एक साल बाद नौकरी छोड़ दी और शेष जीवन, चिंतन-मनन, समाज और सत्ता के चरित्र, कार्यशैली के अध्ययन तथा उस सब को रेंखाकित करते हुए लेखन किया।
1839 जॉन हर्शेल ने पहली ग्लास प्लेट तस्वीर ली। सर जॉन फ्रेडरिक विलियम हर्शेल प्रथम बैरोनेट विख्यात ब्रिटिश अंग्रेजी पॉलीमैथ थे जो गणितज्ञ, खगोलशास्त्री, रसायनज्ञ, आविष्कारक और प्रयोगात्मक फोटोग्राफी के जाने गये। ब्लूप्रिंट का आविष्कार किया और वनस्पति विज्ञान में महत्वपूर्ण काम किया।
1850 रोवहु सब मिलि के आवहु भारत भाई, हा! हा! भारत दुर्दशा न देखी जाई जैसी पंक्तियां लिखने वाले प्रसिद्ध हिंदी लेखक, कवि, आलोचक और नाटककार भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म वाराणसी में हुआ। इसी दिन कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना। इसी दिन 1850 के समझौते के तहत टेक्सास के दावे वाले क्षेत्र का एक तिहाई हिस्सा संघीय नियंत्रण में स्थानांतरित कर दिया गया, जिसके बदले में अमेरिकी संघीय सरकार ने टेक्सास के पूर्व-विलय ऋण में से 10 मिलियन डॉलर का भार वहन किया।
1858 विख्यात भौतिक विज्ञानी जॉर्ज मेरी सारले ने क्षुद्रग्रह 55 पॉनडोरा की खोज की।
1867 यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।
1872 प्रमुख महिला सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक कार्यकर्ता और 1910 में इलाहाबाद में भारत स्त्री महामंडल संगठन गठित करने वाली सरला देवी चौधरानी का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1874 उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का जन्म हुआ।
1890 हेनरीविले, इंडियाना, अमेरिका में हारलैंड डेविड सैंडर्स का जन्म हुआ। हारलैंड सैंडर्स बड़े और प्रसिद्ध अमेरिकी व्यवसायी बने, फास्ट फूड चिकन रेस्टोरेंट श्रृंखला केंटकी फ्राइड चिकन कंपनी की स्थापना की जिसे अब केएफसी के नाम से जाना जाता है। बाद में उन्होंने कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और प्रतीक के रूप में काम किया। उनका नाम और छवि आज भी कंपनी के प्रतीक हैं। हारलैंड सैंडर्स का एक कथन है, हमें यह याद रखना चाहिए कि हर असफलता किसी बेहतर चीज की ओर एक कदम हो सकती है।
1894 लंदन के टैक्सी ड्राइवर जॉर्ज स्मिथ पर पहली बार नशे में गाड़ी चलाने के जुर्म में जुर्माना लगाया गया। इसी दिन भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हुए हमीदुल्ला खान का जन्म हुआ।
1905 जाने माने भारतीय दार्शनिक हुसैन शा का जन्म हुआ।
1907 हिंदी फिल्म जगत के अग्रणी निर्माता-निर्देशक महबूब खान का जन्म हुआ। 9 सितंबर 1907 को पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया में जोसेफ लियोन एडेल का जन्म हुआ। जोसेफ लियोन एडेल अमेरिकी-कनाडाई साहित्यिक आलोचक और जीवनी लेखक थे। जोसेफ लियोन एडेल उत्तर अमेरिकी दार्शनिक अब्राहम एडेल के बड़े भाई थे। एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका एडेल को हेनरी जेम्स के जीवन और कार्यों पर 20वीं सदी का सबसे प्रमुख विशेषज्ञ कहती है।
1908 पहले हवाई जहाज आविष्कारक किशोर आयु के आॅरविल राइट ने पहली बार एक घंटे तक विमान उड़ाया।
1909 प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का जन्म धनबाद में हुआ। लीला चिटनिस भारतीय हिंदी फिल्म उद्योग में 1930 से 1980 के दशक तक सक्रिय रहने वाली प्रमुख फिल्म तथा माॅडल अभिनेत्री थीं। अपने शुरुआती वर्षों में उन्होंने एक रोमांटिक नायिका के रूप में अभिनय किया। उम्र ढलने के बाद प्रमुख फिल्मी सितारों की एक नेक और ईमानदार मां की पर्दे पर भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।
1915 प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ सान्याल और अंग्रेजों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष हुआ।
1920 अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज का नाम बदलकर अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय किया गया।
1922 तुर्की की सेनाओं ने ग्रीक सेना का पीछा करते हुए इजमिर में प्रवेश किया। 1922 में इसी दिन नोबेल पुरस्कार विजेता जर्मन भौतिकविद हंस जिओर्ग डेह्मेल्ट का जन्म हुआ।
1923 तुर्की गणराज्य के संस्थापक मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी की स्थापना की।
1924 कोवाइ हवाई, अमेरिका में हनेपेप नरसंहार में 16 से अधिक फिलीपीनी मजदूर मार डाले गये। इसी दिन 1924 में बेल्जियम में 8 घंटा कार्य दिवस लागू हुआ।
1932 हिंदी के प्रसिद्ध रचनाकार कांति कुमार जैन का जन्म हुआ।
1934 बर्मिंघम, अलबामा में सोनिया सांचेज का जन्म हुआ। सोनिया सांचेज प्रसिद्ध अमेरिकी कवि, लेखिका और प्रोफेसर हैं। वह अश्वेत कला आंदोलन की अग्रणी हस्ती एक दर्जन से ज्यादा कविताएँ, लघु कथाएँ, आलोचनात्मक निबंध, नाटक और बच्चों की किताबें लिखी हैं। सोनिया सांचेज ने कहा है, मैं किसी भी चीज के बारे में तब तक सच नहीं बोल सकती जब तक मैं यह स्वीकार न कर लूँ कि मैं एक छात्रा हूँ, हर दिन कुछ नया सीख रही हूँ और बढ़ रही हूँ। जितना ज्यादा मैं सीखती हूँ, दुनिया के बारे में मेरा नजरिया उतना ही साफ होता जाता है।
1939 बर्मा (म्यांमार) के राष्ट्रीय नायक यू ओत्तमा की मृत्यु जेल में ब्रिटेन की औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करते हुए हुई।
1939 नाजी सेना पौलेंड की राजधानी 9 सितंबर वारसा पहुंची। इसी दिन ब्रिटेन की औपनिवेशिक सरकार के विरोध में भूख हड़ताल के दौरान बर्मी राष्ट्रीय नायक यू ओट्टामा की जेल में मृत्यु हो गई।
1940 जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कंप्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया।
1942 प्रसिद्ध साहित्यकार मणि मधुकर का जन्म हुआ।
1943 न्यू हेवन, कनेक्टिकट में कोलंबिया विश्वविद्यालय और येल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे चार्ल्स मैकलीन एंड्रयूज (जन्म 22 फरवरी 1863) का निधन हुआ। उनके अमेरिकी इतिहास के औपनिवेशिक काल खंड पर लेखन के लिए 1935 में पुलित्जर पुरस्कार मिला। उनका एक उद्धरण, अपने इतिहास के प्रति एक राष्ट्र का रवैया उसकी अपनी आत्मा की खिड़की की तरह है और ऐसे राष्ट्र के पुरुषों और महिलाओं से वर्तमान के महान दायित्वों को पूरा करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है यदि वे ईमानदारी, दान, खुले विचारों और अतीत के प्रति एक स्वतंत्र और बढ़ती बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने से इनकार करते हैं जिसने उन्हें वह बनाया है जो वे हैं।
1944 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बुल्गारिया में फादरलैंड फ्रंट ने राजधानी में सैन्य तख्तापलट किया और नाजी जर्मनी संरक्षित सरकार को पदच्युत कर सशस्त्र विद्रोह के माध्यम से सत्ता संभाली। सोवियत समर्थक सरकार की स्थापना हुई। इसी दिन 1947 कंप्यूटर बग पहला मामला सामने आया। हार्वर्ड विश्वविद्यालय में हार्वर्ड मार्क द्वितीय कंप्यूटर के रिले में एक बग / कीट प्रवेश कर गया।
1947 सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिंतक आनंद कुमार स्वामी का निधन हुआ 9 सितंबर 1947 को सिरैक्यूज, न्यूयॉर्क, अमेरिका में टेरेंस माइकल टी. एम. राइट का जन्म हुआ। टी. एम. राइट प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक हुए जो हॉरर फिक्शन, काल्पनिक कथा साहित्य और कविता के लेखक के रूप में जाने जाते थे। टी. एम. राइट ने 40 वर्षों में 25 से अधिक यादा उपन्यास, लघु उपन्यास और लघु कथाएँ लिखीं। उनके उपन्यासों का दुनिया अनेक भाषाओं में अनुवाद हुआ है। टी. एम. राइट कहते हैं, हम उन लोगों पर भरोसा करते हैं जिन पर हम भरोसा कर सकते हैं। हम उन लोगों पर भरोसा करते हैं जो, जो कहते हैं, उसे करते हैं, जब कहते हैं कि वे करेंगे।
1948 किम इल सुंग ने डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (उत्तर कोरिया) की स्थापना की घोषणा की।
1949 भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
1950 जालंधर में अवतार सिंह सिद्धू पाश का जन्म हुआ। सबसे खतरनाक होता है मुर्दा शांति से भर जाना जैसी तमाम प्रखर, जनवादी कविताएं लिखने वाले और खालिस्तान आंदोलन का विरोध करने पर सिख आतंकवादियों द्वारा मार दिए गये 70 के दशक के प्रमुख पंजाबी कवि थे पाश। इसी दिन यूरोपीय देश फ्रांस में बड़े पैमाने पर कम्युनिस्टों को गिरफ्तार किया गया।
1954 अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।
1957 यस बैंक के प्रबंध निदेशक और यस बैंक का भट्ठा बिठाने वाले प्रमुख भारतीय बैंकर राणा कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ।
1965 तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना। इसी दिन भारत के प्रमुख कारोबारी, प्रमुख कपड़ा ब्रांड रेमंड के संस्थापक विजयपत सिंहानिया के बेटे गौतम सिंहानिया का जन्म हुआ। इन्होंने बुढ़ापे में बाप विजयपत को घर से निकाल दिया।
1967 युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ। इसी दिन अक्षय कुमार के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता राजीव हरि ओम भाटिया का जन्म अमृतसर में हुआ।
1968 हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रांतिकारी, पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन हुआ 1968 में इसी दिन अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश यूएस ओपन जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने।
1969 कनाडा में आधिकारिक भाषा अधिनियम लागू हुआ, जिसमें पूरे संघीय सरकार में फ्रेंच भाषा को अंग्रेजी के बराबर मान्यता दी गई।
1971 कैदियों के आपस में भिड़ जाने की घटना को चार दिवसीय अटिका जेल दंगा। दंगे पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने 39 कैदी गोलियों से भून डाले।
1972 केंटुकी के मैमथ केव नेशनल पार्क में एक केव रिसर्च फाउंडेशन और मानचित्रण टीम ने मैमथ और फ्लिंट रिज गुफा प्रणालियों के बीच एक लिंक की खोज की, जिसे दुनिया में सबसे लंबा ज्ञात गुफा मार्ग बताया गया।
1974 दूरदर्शन के मुकेश खन्ना निर्मित चर्चित धारावाहिक शक्तिमान में गीता विश्वास का किरदार निभाने वाली टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री वैष्णवी का जन्म बंबई में हुआ।
1976 चीन के महान जनवादी नेता, कवि, लेखक, संगठनकर्ता, प्रशासक माओ त्से तुंग का देहावसान हुआ एवं कुओ फेंग राष्ट्रपति बने। माओ त्से तुंग का का प्रसिद्ध वाक्य है, राजनीतिक शक्ति बंदूक की नली से निकलती है। माओ का एक और झकझोरने वाला उद्धरण है, राजनीति बिना खून के युद्ध है, जबकि युद्ध खून से भरी राजनीति है।
1978 कनाडाई-अमेरिकी उत्पादन प्रबंधक और निर्माता और प्रमुख मनोरंजन कारोबारी कंपनी वार्नर ब्रदर्स के सह-संस्थापक जैक एल वार्नर का निधन हुआ।
1979 जोगेंद्र नाथ हजारिका ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
1981 कर्नाटक के बगलकोट में सविता हलप्पनवार का जन्म हुआ। पेशे से चिकित्सक सविता की आयरलैंड में गर्भपात कराने की कानूनी इजाजत न मिलने के कारण 28 अक्टूबर 2012 को मौत हो गई। पहले से खास परिस्थितयों में गर्भपात का कानूनी प्रावधान न होने के कारण जनता परेशान थी, अनेक बार मांग कर चुकी थी। सविता की मौत के बाद जनता ने जबरदस्त आंदोलन चलाया। इसके 2 साल बाद आयरिश सरकार को खास परिस्थियों में गर्भपात कराने का कानून बनाना पड़ा।
1984 पाल्मे डी’ओर पुरस्कार विजेता कुर्द फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, अभिनेता, उपन्यासकार और कार्यकर्ता यिलमाज गुनी का निधन हुआ।
1987 बंबई में जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल तोरल रासपुत्र का जन्म हुआ। तोरल कई प्रसिद्ध सफल टीवी शो में दिखाई दी हैं, लेकिन 2013 से 2016 तक कलर्स टीवी के बालिका वधू में आनंदी के रूप में अभिनय करने के लिए इनकी सबसे अच्छी पहचान है।
1990 बट्टिकलोआ नरसंहार में बट्टिकलोआ जिले में श्रीलंकाई सेना ने 184 से अधिक तमिल नागरिकों की हत्या की।
1991 लेक चार्ल्स, लुसियाना, अमेरिका में लॉरेन एशले डेगल का जन्म हुआ। डेगल लोकप्रिय अमेरिकी ईसाई संगीतज्ञ, गायिका और गीत लेखिका हैं। 2015 में अपना पहला एल्बम, हाउ कैन इट बी जारी किया। 1991 में इसी दिन लुसियाना के ब्रेआक्स में एक लोकप्रिय अमेरिकी गायक, संगीतज्ञ और गीतकार हंटर हायेस का जन्म हुआ। इसी दिन तजाकिस्तान को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
1998 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित जांच रिपोर्ट कांग्रेस यानी अमेरिकी संसद को सौंपी।
1999 भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख्तिाब जीता।
2000 प्रसिद्ध अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी रिकी पियर्सल का निधन हुआ।
2001 प्रसिद्ध अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी हैली वैन लिथ का जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फाइनल में हराया। 2001 में इसी दिन उत्तरी गठबंधन के नेता अहमद शाह मसूद की अफगानिस्तान में अल-कायदा के दो हत्यारों ने हत्या कर दी। यह हत्यारे खुद को अरब के पत्रकार बताकर मसूद का साक्षात्कार करने का बहाना बना कर उनके पास गये थे।
2002 पीट संप्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख्तिाब जीता।
2003 प्रसिद्ध अमेरिकी आइस हॉकी खिलाड़ी ल्यूक ह्यूजेस का निधन हुआ।
2004 फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2005 चीन, बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
2006 अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनजर इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबंदी गई। 2006 में इसी दिन अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।
2007 वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।
2008 भारत के उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाजत दी। इसी दिन 2008 में यशस्वी साहित्यकार तथा लोकवार्ताकार डॉ. अर्जुनदास केशरी को साहित्य महोपाध्याय अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
2009 रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की। इसी दिन 2009 मेें अरब प्रायद्वीप में पहला शहरी ट्रेन नेटवर्क, दुबई मेट्रो का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
2010 अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो में एक प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से एक हजार फुट ऊंची आग की दीवार बन गई।
2011 पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया, यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज गया जो करीब 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा है।
2012 इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई और 350 अन्य घायल हुए। इसी दिन 2012 में भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया। इसी दिन 2012 में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का निधन हुआ। 2012 में इसी दिन न्यूयॉर्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर साइट पर यूएस नेशनल 11 सितंबर मेमोरियल एंड म्यूजियम पूर्ण करने को स्वीकृति प्रदान की गई।
2013 अल्मेडा, कैलिफोर्निया में सॉल लैंडौ (जन्म 15 जनवरी 1936 द ब्रोंक्स, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। अमेरिकी पत्रकार, फिल्म निर्माता और टिप्पणीकार, सॉल लैंडौ कैलिफोर्निया स्टेट पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी, पोमोना में प्रोफेसर एमेरिटस थे। उन्होंने इतिहास और डिजिटल मीडिया पढ़ाया। वे कहते हैं अध्ययन, लड़कपन का अभिशाप, युवावस्था का वातावरण, वयस्कों का भोग-विलास और वृद्धों के लिए औषधि है। 2013 में अंकों के अनोखे, चुनौतीपूर्ण और कुछ हद तक लत लगाने वाले खेल को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड पजल फेडरेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सुडोकू दिवस की स्थापना की गई। तब से इसका विस्तार होता गया। अब इस अवसर पर प्रतियोगिताएं होती हैं, सुडोकी खिलाड़ी और दर्शक एक साथ आते हैं, मिलना-मिलाना, जलपान और बहुत कुछ होता है। इससे एक चहल-पहल होती है, बाजार का कारोबार चलता है।
2015 महारानी एलिजाबेथ द्वितीय यूनाइटेड किंगडम पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी बनीं। इसी दिन प्रसिद्ध जर्मन कवि, नाटककार और गीतकार एनीमेरी बोस्ट्रोम का निधन हुआ।
2016 उत्तर कोरिया ने अपना पांचवां और कथित तौर पर सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण किया। विश्व नेताओं ने इस कृत्य की निंदा की, दक्षिण कोरिया ने इसे उन्मत्त लापरवाही कहा।
2020 संयुक्त राष्ट्र, यूनेस्को, यूनिसेफ, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद ने 9 सितंबर शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया। 28 मई, 2020 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प 74/275 को अपनाया जिसमें शिक्षा की राह में आ रही बाधाओं, अशांत क्षेत्रों में शांति बहाली पर जागरूकता, सरकारों और हितधारकों के साथ बातचीत कर समस्याओं के समाधान करने पर जोर दिया।
2023 जी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में नरेंद्र मोदी ने विश्व नेताओं का स्वागत किया और मोरक्को में आए भूकंप पर दुख व्यक्त किया। 8 सितंबर देर रात मध्य मोरक्को में आए 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में शुरुआती जानकारी के अनुसार कम से कम 296 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। इसी दिन उत्तर कोरिया ने अपने शासन के स्थापना दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए प्योंगयांग में अर्धसैनिक परेड का आयोजन किया, जिसमें नेता किम जोंग-उन भी मौजूद रहे। 9 सितंबर 2023 की सुबह तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम में हुए कथित भ्रष्टाचार मामले में पुलिस उपाधीक्षक एम. धनंजयुडु के नेतृत्व वाली सीआईडी टीम ने गिरफ्तार किया। नायडू ने अपनी गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक करार दिया।
2024 हर्नडन, वर्जीनिया (अमेरिका) में तीन दिन की अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यवसायों पर इतना डर और एजेंसियों का दबाव फैलाया, लेकिन सब कुछ सेकंड के भीतर गायब हो गया। चुनावों के बाद कुछ बदल गया है। कुछ लोगों ने कहा डर नहीं लगता अब, डर निकल गया अब। मेरे लिए यह दिलचस्प है कि भाजपा और पीएम मोदी ने इतना डर फैलाया, और छोटे व्यवसायों पर एजेंसियों का दबाव, सब कुछ सेकंड के भीतर गायब हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ने राहुल गांधी ने कहा, उन्हें यह डर फैलाने में सालों लग गए और कुछ सेकंड में ही वे गायब हो गए। संसद में, मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास है।
2025 रूस के कई ड्रोन पोलैंड के हवाई क्षेत्र में घुस आए और बाद में उन्हें मार गिराया गयाय यह पहली बार था जब नाटो के किसी सदस्य देश ने रूस के सैन्य साधनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी दिन मार्क एलन नोरेल (जन्म 26 जुलाई, 1957) न्यूयॉर्क शहर के अमेरिकी वर्टेब्रेट पैलियोन्टोलॉजिस्ट (रीढ़ वाले जीवों के जीवाश्मों के विशेषज्ञ) का निधन हुआ। वे अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में पैलियोन्टोलॉजी विभाग के चेयरमैन और रिसर्च एसोसिएट थे।
2026 9 सितंबर की सुबह मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी हमलों के जबाव में बीते दिवस ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने जॉर्डन में अमेरिकी अल-अजराक मिलिट्री बेस को निशाना बनाते हुए कई मिसाइलें दागीं। जॉर्डन के एयर डिफेंस सिस्टम ने आ रही 20 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 18 को रोक दिया, जो दो मिसाइलें आबादी वाले इलाकों से दूर गिरीं, उनसे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन जमीन पर काफी नुक्सान हुआ बताया जा रहा है। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने खाड़ी में अमेरिका के दो जहाजों और आठ तेल टैंकरों पर हमला किया। उन्होंने उन 10 जहाजों को भी निशाना बनाया जो होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के असुरक्षित घोषित इलाकों से चोरी गुजरने की कोशिश कर रहे थे। वाशिंगटन और तेहरान के बीच चल रहे सैन्य टकराव के कारण शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.6 प्रतिशत बढ़कर लगभग 99.49 डालर प्रति बैरल हो गया। प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के लोक निमार्ण विभाग के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनके परिवार से जुड़ी लगभग 18 जगहों पर तलाशी ली। टोंगा में ओशिनिया नेटबॉल विश्व कप क्वालीफायर के लिए मंच तैयार किया, अंतरराष्ट्रीय टीमें आगामी क्षेत्रीय रग्बी और क्रिकेट मैचों की तैयारी में जुटी हैं।
मैंने तब ठान लिया था कि अगर मैं कर सकता हूँ तो कुछ कर गुजरूँगा। और कोई भी घंटे, न मेहनत की मात्रा, न ही पैसे की मात्रा मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने से नहीं रोक पाएगी। और मैंने तब से यही किया है, और मैं इससे जीतता हूँ। मुझे पता है। कर्नल सैंडर्स
Birth and death dates of famous figures in India and the world over the last 1700 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/share/1D2wJfiM4p/
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)