
देहरादून, 3 अगस्त 2026। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनर्रीक्षण एसआईआर अभियान के दृष्टिगत दस्तावेजों के ससमय सत्यापन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों के साथ सचिवालय में बैठक विभिन्न विभागों के निदेशक एवं उच्च अधिकारियों को राज्यस्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही मतदाताओं द्वारा सुनवाई के दौरान #SIR हेतु प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीईओ ने निर्देश दिए कि आयोग द्वारा निर्धारित 11 दस्तावेजों में मुख्य रुप से शैक्षिक प्रमाण पत्रध् स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर जैसे अभिलेखों को सत्यापित करने के लिए ससमय कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में तैनात नोडल अफसरों के साथ समन्वय बनाते हुए राज्य स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।
डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि मैट्रिकुलेशन, शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन हेतु निदेशक, माध्यमिक शिक्षा एवं निदेशक, उच्च शिक्षा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्रों, भवन आवंटन प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए राजस्व परिषद, जन्म प्रमाण पत्र हेतु निदेशक शहरी विकास एवं निदेशक स्वास्थ्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही परिवार रजिस्टर, भवन आवंटन हेतु निदेशक पंचायतीराज एवं विभिन्न विभागों की ऑन लाइन सेवा हेतु निदेशक आईटीडीए को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी सहित उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, शहरी विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं आईटीडीए के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
Dehradun Uttarakhand CEO Dr. Purushottam appointed officers as nodal officers and entrusted them with the responsibility of verifying 11 voter documents for the SIR
कृपया देखें हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

