
हमें अपनी पिछली गलतियों से सीखना चाहिए और उन्हें सबक के रूप में इस्तेमाल करके एक बेहतर भविष्य का निर्माण करना चाहिए। -मार्टी अहतिसारी
385 ईस्वी में 16 अक्टूबर को दी-नेतृत्व वाले चीनी पूर्व किन राजवंश के तीसरे शासक फू जियान (स्वर्गीय राजा, जन्म 337) का निधन हुआ।
456 ईस्वी में 16 अक्टूबर को जर्मनिक रोमन सैन्य जनरल रिकिमर ने पियासेंजा में एविटस को हराया और पश्चिमी रोमन साम्राज्य का स्वामी बन गया।
690 ईस्वी में 16 अक्टूबर को चीन में तांग राजवंश की महारानी वू जेटियन ने राज-काज संभाला और खुद को चीनी साम्राज्य का शासक घोषित किया।
786 ईस्वी में 16 अक्टूबर को सेंट बोनिफेस के उत्तराधिकारी, मेन्ज, जर्मनी के पहले स्थायी आर्कबिशप और बेनेडिक्टिन हर्स्फेलड एबे के पहले एबट लुल्लस (लुल्ल) का निधन हुआ।
912 ईस्वी में 16 अक्टूबर को अब्द अर-रहमान तृतीय कॉर्डोबा के आठवें अमीर बने। कॉर्डोबा अंडालूसिया के दक्षिणी स्पेनिश क्षेत्र में एक शहर और कॉर्डोबा प्रांत की राजधानी है।
955 ईस्वी में 16 अक्टूबर को राजा ओटो प्रथम ने मेक्लेनबर्ग-वोरपोमर्न में स्लाव विद्रोह का दमन किया।
976 ईस्वी में 16 अक्टूबर को कोर्डोबा के दूसरे उमय्यद खलीफा अल-हकम द्वितीय (अबू अल-अना अल-मुस्तानिर द्वि-ल्लाह अल-हकम बी. अब्द अल-रहमान) का निधन हुआ।
1027 ईस्वी में 16 अक्टूबर को जापानी सम्राट संजो की एक महारानी पत्नी फुजिवारा नो केंशी (महारानी डोवेगर बिवाडोनो जन्म 994) का निधन हुआ।
1130 कैस्टिले के प्रभावशाली व्यक्ति, जवानी के दिनों में राजा अल्फोंसो छठे के सेवक और अल्फोंसो की मौत के बाद उसकी पत्नी रानी उरका के प्रेमी बने पेड्रो गोंजालेज डी लारा की मौत युद्ध में हुई। पेड्रो गोंजालेज डी लारा ने अल्फोंसो के वैध बेटे और उत्तराधिकारी, अल्फोंसो सातवें के राजा बनने के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया इस कारण उसे अरागोन में निर्वासन में रहना पड़ा। 16 अक्टूबर 1130 को अल्फोंसो जॉर्डन के साथ हुए एक द्वंद्वयुद्ध में पेड्रो गोंजालेज डी लारा मारा गया।
1284 प्रसिद्ध फारसी राजनेता, वजीर और इल्खानेट के वित्त मंत्री शम्स अल-दीन जुवैनी का निधन हुआ।
1311 विएने की परिषद पहली बार बुलाई गई। कैथोलिक चर्च की पंद्रहवीं विश्वव्यापी परिषद और 1311 और 1312 के बीच विएने, फ्रांस के सदस्यों ने बैठक, विचार-विमर्श हेतु एकत्र हुए। परिषद के प्रमुख कार्यों में से एक फ्रांस के फिलिप चतुर्थ के कहने पर नाइट्स टेम्पलर के लिए पोप का समर्थन वापस लेना था। परिषद कार्रवाई के तरीके पर निर्णय लेने में असमर्थ रही और चर्चा को स्थगित कर दिया। मार्च 1312 में फिलिप पहुंचे और परिषद और क्लेमेंट पर कार्रवाई करने का दबाव डाला। क्लेमेंट ने टेम्पलर ऑर्डर को भंग करने, उनकी भूमि जब्त करने और उन्हें विधर्मी करार देने के लिए पोप के आदेश पारित किए।
1351 पाविया, इटली में जियान गैलेजो विस्कोन्टी का जन्म हुआ। जियान गैलेजो विस्कोन्टी इटली के पहले ड्यूक और पुनर्जागरण प्रारंभ होने तक मध्ययुगीन शहर के शासक रहे। उन्होंने अपने चाचा बर्नबो के साथ मिलकर लोम्बार्डी पर भी शासन किया। सर्टोसा डी पाविया के संस्थापक संरक्षक जियान गैलेजो विस्कोन्टी ने अपने पिता द्वारा शुरू कराए गए पाविया विस्कोन्टी कैसल का निर्माण पूरा कराया।
1384 जादविगा को पोलैंड का राजा घोषित किया गया, जबकि वह महिला थी, परंपरा के अनुसार महिला राजा नहीं हो सकती थी।
1483 वेनिस में गैस्पारो कोंटारिनी का जन्म हुआ। गैस्पारो कोंटारिनी प्रमुख इतालवी राजनयिक, कार्डिनल और बेलुनो के बिशप बने। गैस्पारो कोंटारिनी ने धर्म सुधार आंदोलन के दौरान प्रोटेस्टेंटों के साथ संवाद की वकालत की और चार्ल्स पंचम के साथ युद्ध के दौरान गणतंत्र के राजदूत रहे।
1588 वॉटरफोर्ड, आयरलैंड साम्राज्य में ल्यूक वाडिंग का जन्म जन्म हुआ। ल्यूक वाडिंग बड़े धनपति, व्यापारी, आयरिश फ्रांसिस्कन भिक्षु और इतिहासकार बने।
1590 इटली के मशहूर संगीतकार कार्लो गेसुआल्डो ने अपनी पत्नी को एंड्रिया के ड्यूक फब्रीजियो कारफा के साथ यौन संबंध बनाने पर रंगे हाथ पकड़ा और मौके पर ही मार डाला।
1622 फ्रांस के मार्सिले में पियरे पॉल पुगेट का जन्म हुआ। पियरे पॉल पुगेट विख्यात फ्रांसीसी बारोक चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुकार, इंजीनियर बने, उनकी मूर्तिकला में भावना, करुणा और नाटकीयता की अभिव्यक्ति थी।
1788 मराठा शासक ने शाह आलम को दिल्ली की राजगद्दी पर आसीन करवाया।
1710 कैरेबियन देश जमैका के पोर्ट रॉयल पर ब्रिटिश सैनिकों ने कब्जा किया।
1757 आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।
1793 फ्रांस की पूंजीवादी क्रांति के बाद रानी मारी अंतुआनेत को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।
1799 कायथार में 18वीं सदी के स्वतंत्रता सेनानी, पलायकरर और पंचालंकुरिची (तमिलनाडु) के राजा वीरपांडिया कट्टाबोम्मन का निधन हुआ।
1817 मकबरा केवी 17 (बेल्जोनी का मकबरा, एपिस का मकबरा और नेचोइस के पुत्र सैमिस का मकबरा) मिस्र की राजाओं की घाटी में स्थित है। यह उन्नीसवीं सदी के फिरौन राजवंश सेती प्रथम की कब्र है। यह घाटी में सबसे अधिक सजाई गई, सबसे बड़ी और गहरी कब्रों में से एक है। मकबरा केवी 17 को 16 अक्टूबर 1817 को इतालवी पुरातत्वविद और खोजकर्ता जियोवानी बतिस्ता बेल्जोनी ने खोजा था। इसी दिन 1817 में वेनेजुएला में नस्लीय-जाति को चुनौती देने के लिए साइमन बोलिवर ने मैनुअल पियार को मौत की सजा सुनाई।
1834 लंदन में वेस्टमिंस्टर पैलेस की प्राचीन संरचना का अधिकांश भाग आग में जलकर नष्ट हो गया।
1841 चर्च ऑफ स्कॉटलैंड ने किंग्सटन, ओंटारियो, कनाडा में क्वींस कॉलेज की स्थापना की।
1843 आयरिश गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और भौतिक विज्ञानी विलियम रोवन हैमिल्टन ने चतुर्भुज जटिल संख्याओं की त्रि-आयामी प्रणाली का आविष्कार किया।
1846 प्रसिद्ध अमेरिकी दंत चिकित्सक और चिकित्सक विलियम टी. जी. मॉर्टन ने एक शल्यक्रिया के दौरान ईथर एनेस्थीसिया दिया।
1848 पहला अमेरिकी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पेनसिल्वेनिया में खोला गया।
1854 कार्ल जोहान काउत्स्की का जन्म प्राग, ऑस्ट्रियाई साम्राज्य में कार्ल जोहान काउत्स्की विख्यात चेक-ऑस्ट्रियाई दार्शनिक, पत्रकार और मार्क्सवादी सिद्धांतकार बने। जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) और दूसरे इंटरनेशनल के एक प्रमुख सिद्धांतकार काउत्स्की ने रूढ़िवादी मार्क्सवाद की वकालत की, जिसने कार्ल मार्क्स के काम के वैज्ञानिक, भौतिकवादी और नियतिवादी चरित्र पर जोर दिया। यह व्याख्या 1895 में फ्रेडरिक एंगेल्स की मृत्यु से लेकर 1914 में प्रथम विश्व युद्ध के शुरू होने तक दो दशकों तक यूरोपीय मार्क्सवाद पर हावी रही। कार्ल जोहान काउत्स्की का एक उद्धरण, तानाशाह हमें यातना दे सकते हैं या मार सकते हैं, लेकिन वे हमारे आंदोलन की आत्मा को हतोत्साहित करने में सफल नहीं होंगे, इसे ऐसी स्थिति में नहीं लाएंगे जहां अपने जीवन को बचाने के लिए यह अपने आदर्श को त्यागने को तैयार हो जाए। आस्कर वाइल्ड का जन्म 16 अक्टूबर को 1854 में आयरलैंड के डब्लिन में हुआ। कवि, चिंतक, प्रसिद्ध अंग्रेजी नाटककार आस्कर वाइल्ड अधिकांश ने कहा था, लोग दूसरे लोग हैं। उनके विचार किसी और की राय हैं, उनका जीवन एक नकल है, उनके जुनून एक उद्धरण हैं। आस्कर वाइल्ड विख्यात विलियम शैक्सपियर के बाद ऑस्कर वाइल्ड के नाटक काफी चर्चित हुए।
1859 शोषण, उत्पीड़न, अपमान से त्रस्त गुलामों ने हथियारबंद प्रतिरोध शुरू करते हुए जॉन ब्राउन के नेतृत्व में हार्पर्स फेरी आर्मरी, वेस्टविर्जिनिया में गुरिल्ला कार्रवाई शुरु कर दी।
1861 अमेरिका में संघीय डाक टिकट बिकने शुरू हुए।
1868 डेनमार्क ने निकोबार द्वीप समूह के अधिकार ब्रिटेन को बेचे और इसके साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से डेनमार्क का संबंध खत्म हुआ।
1869 कैंब्रिज, इंग्लैंड के पहले आवासीय महाविद्यालय के 31 घटक कॉलेजों में से एक गिर्टन कॉलेज की स्थापना की गई।
1878 वाल्मीकि रामायण का मलयालम में अनुवाद करने वाले विख्यात मलयालम कवि वालाथोल नारायण मेनन का जन्म तिरूर में हुआ।
1886 प्लोंस्क, कांग्रेस पोलैंड, रूसी साम्राज्य में डेविड बेन-गुरियन का जन्म हुआ। डेविड बेन-गुरियन इजराइल राज्य के प्रमुख राष्ट्रीय संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री बने।
1888 लॉन्गएकर स्क्वायर, न्यूयॉर्क में यूजीन ओ’नील (यूजीन ग्लैडस्टोन ओश्नील सीनियर) का जन्म हुआ। यूजीन ओ’नील जाने माने अमेरिकी नाटककार बने। उनके काव्यात्मक शीर्षकों वाले नाटक, अमेरिका में यथार्थवाद की नाट्य तकनीकों को लाने वाले शुरुआती नाटकों में से थे। इन तकनीकों को पहले चेखव, इब्सन और स्ट्रिंडबर्ग से जोड़ा जाता था। यूजीन ओ’नील की त्रासदी लॉन्ग डेज जर्नी इनटू नाइट को 20वीं सदी के बेहतरीन अमेरिकी नाटकों की सूची में शामिल है। यूजीन ओ’नील को नोबल साहित्य पुरस्कार, पुलित्जर पुरस्कार इत्यादि अनेक सम्मान और पुरस्कार मिले।
1905 ब्रिटिश भारत के वायसराय लार्ड कर्जन के आदेश पर बंगाल का विभाजन किया गया।
1921 बीसवीं सदी के प्रमुख हिंदी इतिहासकार, लेखक, प्रकाशक, कथाकार और चिंतक सीता राम गोयल का जन्म पंजाब में हुआ।
1923 मिकी माउस और डोनाल्ड डक दुनिया भर में जाने-माने कार्टून चरित्र हैं। 16 अक्टूबर 1923 को डिज्नी की स्थापना हुई। डिज्नी को वॉल्ट और रॉय नामक दो भाइयों ने बनाया था। कैलिफोर्निया में शुरू की गई इस कंपनी का शुरुआती नाम डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो था, कंपनी शुरू हुई तो वॉल्ट डिज्नी ने कई संकटों का सामना किया। खाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। कार्टून बिक नहीं पाते थे। मई 1928 में डिज्नी ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म प्लेन क्रेजी की टेस्ट स्क्रीनिंग की। ये फिल्म चार्ल्स लिंडबर्ग की अटलांटिक के ऊपर से पहली उड़ान से प्रेरित थी। इस फिल्म में पहली बार मिकी हाउस लोगों के सामने आया। ये फिल्म दो हफ्ते तक थिएटर में रही और डिज्नी को इससे 1 हजार डॉलर की कमाई हुई। तब से इस कंपनी ने बहुत विस्तार किया। 2020 में वॉल्ट डिज्नी का वैश्विक राजस्व 38.7 बिलियन डॉलर रहा। फोर्ब्स के मुताबिक इसकी ब्रांड वैल्यू 61.3 बिलियन डॉलर है। डिज्नी मीडिया बिजनेस नेटवर्क के पास डिज्नी चैनल, ईएसपीएन, हिस्ट्री, लाइफटाइम जैसे कई वैश्विक स्तर पर प्रसारित होने वाले टीवी चैनल हैं।
1934 चीन के वामपंथियों ने 10,000 किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्व चीन से बढ़कर उत्तर पश्चिम चीन हो गया, माओ त्से तुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सर्वमान्य नेता बने।
1937 कास्ट्रीज, सेंट लूसिया, ब्रिटिश विंडवर्ड द्वीप समूह में एमिल फोर्ड (माइकल एमिल टेलफोर्ड मिलर) का जन्म हुआ। एमिल फोर्ड बहुत लोकप्रिय और सफलतम संगीतकार और गायक बने।
1942 बंगाल में आए प्रलयंकारी तूफान में 40 हजार लोगों की मौत हो गई।
1945 संयुक्त राष्ट्र के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) की स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को हुई थी। 1979 में रोम में एफएओ के एक आयोजन में तय हुआ कि 1981 से हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाएगा। हर साल एक अलग थीम तय की जाती है। यह दिन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, उपलब्धता और आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए है। सन 2021 में यूएन का फोकस था- फूड हीरोज, किसान और फूड सिस्टम से जुड़े सभी कर्मचारियों के योगदान का महत्व हर एक को समझाने पर रहा। भारत में 2016 की नोटबंदी और, जीएसटी से अर्थव्यवस्था काफी तबाह हुई। बीच में मोदी सरकार की सांप्रदायिक, विभाजनकारी नीतियों से काम-काज प्रभावित हुए और मंदी तथा बेरोजगारी बढ़ी। कोरोना कुप्रबंधन और जबरदस्त लाॅकडाउन से लाखों उद्योग – धंधे बंद हो गये। करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गईं, नये रोजगार के अवसर बंद हो गये। जीडीपी माइनस में चली गई। ऐसे दौर में वंचित तबका और गरीब सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं और ऐसे में उन्हें आवश्यक मदद देना बहुत जरूरी है। आज भारत में भुखमरी की हालत नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी बदतर है। भयंकर बेरोजगारी, महंगाई और मंदी है। ऐसे में भोजन का सवाल और बड़ा हो जाता है। यह समय जनविरोधी नीतियों को जानने, समझने और सुधार के बारे सोचने और कुछ करने का भी है। एक खेती ही है जो अभी भी ग्रामीण रोजगार का बेहतर जरिया है और तमाम शहरियों को भी यह रोजगार तथा खाने की चीजें उपलब्ध कराता है।
1946 उड़ीसा के मुख्यमंत्री रहे बीजू जनता दल के मुखिया नवीन पटनायक का जन्म हुआ। 1946 में इसी दिन नाजी जर्मनी के अपराधी अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एडोल्फ हिटलर सरकार के अधिकारियों के खिलाफ लाखों लोगों की हत्याओं का मुकदमा चला मुकदमे के लिए सुनने और फैसले सुनाने के लिए नूर्नबर्ग ट्रायल बनाया गया था। नूर्नबर्ग ट्रायल के मुख्य मुकदमे में युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराध में शामिल नाजी जर्मन सरकार के इन अफसरों को फांसी की सजा दी गई – हंस फ्रैंक, जर्मन वकील, राजनेता और युद्ध अपराधी, विल्हेम फ्रिक, जर्मन वकील और राजनेता, जर्मनी के गृह मंत्री, अल्फ्रेड जोड्ल, जर्मन जनरल, अर्न्स्ट काल्टेनब्रुनर, ऑस्ट्रियाई एसएस अधिकारी, विल्हेम कीटेल, जर्मन फील्ड मार्शल, अल्फ्रेड रोसेनबर्ग, एस्टोनियाई वास्तुकार और राजनेता और फ्रिट्ज सॉकेल, जर्मन नाविक और राजनेता, आर्थर सेइस-इनक्वार्ट, ऑस्ट्रियाई वकील और राजनेता, ऑस्ट्रिया के 16वें संघीय चांसलर, जूलियस स्ट्रेचर, जर्मन पत्रकार और राजनेता, जोआचिम वॉन रिब्बेनट्रोप, जर्मन लेफ्टिनेंट और राजनेता, जर्मनी के विदेश मंत्री। इनके अलावा कई अधिकारी जर्मनी से गुप्त रूप से गुप्त स्थानों पर भागने में सफल रहे तो कुछ ने सजा के डर से खुद आत्महत्या कर ली। सोबीबोर यातनाग्रह (जिसमें करीब ढाई लाख लोगों की हत्या की गई) का मुखिया गुस्ताव फ्रांज वागनर ब्राजील भागने में सफल रहा और गुमनामी की जिंदगी जिया। उसकी पहचान एक पीड़ित ने 1970 के दशक में की लेकिन तब तक कानून के मुताबिक उस पर जर्मनी के मामलों में मुकदमा चलाने का समय बीत चुका था।
1948 हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री ड्रीम गर्ल कही गई भाजपा नेत्री हेमा मालिनी चक्रवर्ती का जन्म हुआ।
1951 पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली की एक जनसभा के दौरान हत्या कर दी गई। इसी दिन जाने माने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता ललित माकन का जन्म हुआ।
1956 प्रसिद्ध बांग्लादेशी कवि, लेखक और नाटककार रुद्र मोहम्मद शाहिदुल्लाह का जन्म हुआ।
1959 राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद का उद्घाटन हुआ।
1960 भारत सरकार में अहम पदों पर रहे और विश्व बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1983 बैच के अफसर सुभाष चंद्र गर्ग का जन्म जयपुर, राजस्थान में हुआ।
1961 चर्चित अमेरिकी पोर्नोग्राफिक कलाकार, लेखक, कवि, संपादक और प्रकाशक स्कॉट ओ’हारा का जन्म हुआ।
1964 परमाणु स्पर्धा में शामिल चीन ने अपने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया। इसी दिन लियोनिद ब्रेझनेव सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बने। एलेक्सी कोश्यिन सोवियत सरकार के प्रमुख बने। इसी दिन ओलंपिक ब्लैक पावर सैल्यूट में भाग लेने के लिए टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस को अमेरिकी ओलंपिक टीम से बाहर कर दिया गया। इसी दिन किंग्स्टन, जमैका का रॉडनी नगर दंगों से हिल गया, यह जो वाल्टर रॉडनी को देश से बाहर निकालने से प्रेरित था। 1968 में इसी दिन यासुनारी कावाबाता साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले जापानी व्यक्ति बने। इसी दिन 1968 में भारत से अमेरिका जा बसे डाॅ. हर गोबिन्द खुराना को मेडिसिन और फिजियोलॉजी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1973 प्रसिद्ध भारतीय सिरो-मालाबार कैथोलिक पादरी एवं दलितों के आध्यात्मिक और लौकिक कल्याण को समर्पित थेवरपरम्बिल कुंजाचन (ऑगस्टीन थेवरपराम्बिल) का रामापुरम, केरल में निधन हुआ।
1975 जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी और तमिल फिल्म अभिनेता सदागोपन रमेश का जन्म चेन्नई में हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता राजीव खंडेलवाल का जन्म जयपुर में हुआ। इसी दिन 1975 में इंडोनेशियाई सैनिकों ने पुर्तगाली तिमोर में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों के एक समूह बालिबो फाइव को मार डाला। इसी दिन बांग्लादेश की तीन वर्षीय रहीमा बानू प्राकृतिक रूप से होने वाली चेचक का आखिरी ज्ञात मामला सामने आया। इसी दिन ऑस्ट्रेलियाई गठबंधन ने संवैधानिक संकट को जन्म दिया जब उन्होंने सरकार के वार्षिक बजट के लिए धन को स्थगित करने के लिए मतदान किया।
1978 कार्डिनल करोल वोज्तिला को पोप जॉन पॉल द्वितीय के रूप में पोप पद के लिए चुना गया, वह 1523 के बाद पहले गैर-इतालवी पोंटिफ बने। इसी दिन 1978 में भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने पाकिस्तान में फैसलाबाद टेस्ट से अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।
1979 बिग बाॅस के पहले सीजन के विजेता और मलयालम टेलीविजन अभिनेता, टेलीविजन शो प्रस्तोता सुबोमोन अब्दुसमद का जन्म कायमकुलम, केरल में हुआ।
1980 जाने माने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता भानु उदय का जन्म जम्मू में हुआ।
1982 मलयालम सिनेमा के प्रमुख अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक तथा गायक पृथ्वीराज सुकुमारन का जन्म तिरुअनंतपुरम में हुआ।
1984 दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति का नोबेल पुरस्कार देना घोषित किया गया।
1990 जाने माने तमिल फिल्म संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर का जन्म चेन्नई में हुआ।
1992 जानी मानी भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति का जन्म चिकमंगलूर में हुआ।
1993 जाने माने पहलवान पवन कुमार का जन्म दिल्ली में हुआ।
1995 भारतीय सेना में सूबेदार एवं जाने माने मुक्केबाज अमित पंघाल का जन्म हुआ।
1996 ब्रिटिश सरकार ने डनब्लेन नरसंहार के बाद लगभग हर तरह की हैंडगन पर रोक लगा दी। एक स्कूल में 13 मार्च को एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 16 बच्चों और एक शिक्षक की जान ले ली थी।
1999 अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाया।
2002 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया। 2002 में इसी दिन अलेक्जेंड्रिया की प्राचीन लाइब्रेरी की स्मृति में मिस्र में बिब्लियोथेका अलेक्जेंड्रिना मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में भूमध्य सागर के तट पर प्रमुख पुस्तकालय और सांस्कृतिक केंद्र खोला गया।
2003 मलयालम सिनेमा के विख्यात फिल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ्रांस के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान कमांडर ऑफ द आर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लैटर्स से सम्मानित किया गया।
2004 अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया। इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार और राजनीतिज्ञ, 11वें व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पियरे सेलिंगर का निधन हुआ।
2005 जी-20 देश विश्व बैंक और आईएमएफ में सुधार के लिए सहमत हुए।
2006 प्रसिद्ध यूक्रेनी-अमेरिकी मानवविज्ञानी और अकादमिक जॉन विक्टर मुर्रा तथा पेरू के वकील और राजनीतिज्ञ, पेरू के 91वें राष्ट्रपति वैलेंटिन पनियागुआ का निधन हुआ।
2007 लोकप्रिय खूबसूरत, बोल्ड स्कॉटिश अभिनेत्री एव माॅडल डेबोरा केर एवं टोसे प्रोस्की प्रसिद्ध मैसेडोनियन गायक-गीतकार का निधन हुआ।
2008 टाल्लिन्न, एस्टोनिया में डागमार नॉर्मेट नामक प्रसिद्ध एस्टोनियाई साहित्यिक लेखक और अनुवादक का निधन हुआ। दुनिया भर के लोगों को रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता के बारे में अधिक जागरूक बनाने के लिए विश्व रीढ़ दिवस का पहला आयोजन 16 अक्टूबर 2008 को कनाडा के वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ कायरोप्रैक्टिक ने किया।
2011 भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटर फ्रंट मैराथन पूरी की।
2012 सौरमंडल के बाहर एक नए ग्रह अल्फा सेंचुरी बीबी का पता चला। इसी दिन बोडोग टोरोक, हंगेरियन हैंडबॉल खिलाड़ी और कोच एवं एडी यॉस्ट, अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी और कोच का निधन हुआ।
2013 गोविंद पुरूषोत्तम देशपांडे, भारतीय नाटककार और अकादमिक एवं जॉर्ज ऑवरमौजियाडिस, यूनानी पुरातत्वविद् और अकादमिक का निधन हुआ। इसी दिन 2013 में दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत हुई।
2014 जॉन स्पेंसर-चर्चिल, मार्लबोरो के 11वें ड्यूक, अंग्रेजी व्यवसायी का निधन हुआ।
2015 प्रसिद्ध अमेरिकी मनोवैज्ञानिक और अकादमिक जेम्स डब्ल्यू फाउलर का निधन हुआ। इसी दिन मेम्दुह उन नामक प्रसिद्ध तुर्की फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और पटकथा लेखक का निधन हुआ।
2016 प्रसिद्ध कनाडाई प्रोफेसर और कंप्यूटर वैज्ञानिक केल्विन कार्ल केली गोटलिब का निधन हुआ।
2017 डाफ्ने कारुआना गैलिजिया, माल्टीज पत्रकार और ब्लॉगर, रॉय डॉट्रिस, ब्रिटिश अभिनेता, जॉन डंसवर्थ, कनाडाई अभिनेता एवं शॉन ह्यूजेस, ब्रिटिश मूल के आयरिश स्टैंड-अप कॉमेडियन का निधन हुआ। इसी दिन 2017 में इंग्लैंड और आयरलैंड में तूफान ओफेलिया ने व्यापक कहर बरपाया जिससे बड़ी क्षति हुई और बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
2020 कविताओं को अपने खास अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए प्रसिद्ध बंगाली प्रस्तोता प्रदीप घोष का निधन हुआ।
2021 ब्रिटिश सांसद सर डेविड एमेस की एसेक्स के एक चर्च में अपने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई, यूके पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस घटना को आतंकवादी कृत्य करार दिया। हैती में 40 मावोजो गिरोह सदस्यों ने 15 अमेरिकी मिशनरियों और उनके परिजनों का अपहरण कर लिया। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते कोलंबियाई-वेनेजुएला के व्यवसायी एलेक्स साब को केप वर्डे से अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। हांगकांग की एक अदालत ने सात राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति के सभाएं आयोजित करने में उनकी भूमिका के लिए सजा सुनाई।
2022 राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं नेशनल कांग्रेस की शुरुआत की, सैन्य विकास को और बढ़ाने का संकेत दिया। उन्होंने ताइवान पर अपनी संप्रभुता बनाए रखने के चीन के दृढ़ रुख को भी दोहराया। क्रेमलिन समर्थक अधिकारियों ने बताया कि अलगाववादियों के कब्जे वाले डोनेट्स्क में यूक्रेन के एक रॉकेट हमले ने रूस समर्थक मेयर के कार्यालय को निशाना बनाया, जिससे नगर निगम की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। यूक्रेन की सीमा के पास बेलगोरोड क्षेत्र में, रूस के एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में हुई गोलीबारी में 11 स्वयंसेवी सैनिकों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। सेवा बंद होने की संभावना पर जनता के भारी विरोध के बाद, एलन मस्क ने अपना रुख बदल लिया है। उन्होंने यूक्रेन में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए वित्तीय सहायता जारी रखने का वादा किया है।
2023 हेलसिंकी, फिनलैंड में फिनलैंड के राजनेता, राजनयिक, फिनलैंड के राष्ट्रपति रहे मार्टी अहतिसारी (मार्टी ओइवा कालेवी अहतिसारी, जन्म 23 जून 1937) का निधन हुआ। मार्टी अहतिसारी तंजानिया में फिनलैंड के राजदूत नामीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र आयुक्त रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति कार्यों को बढ़ावा देने के लिए मार्टी अहतिसारी को 2008 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2024 तेल अल-सुल्तान, राफा, गाजा पट्टी में याह्या सिनवार (जन्म 29 अक्टूबर 1962) इस्राइल द्वारा मार दिए गए। फिलिस्तीनी राजनेता याह्या सिनवार ने अगस्त 2024 से हमास राजनीतिक ब्यूरो के चौथे अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, फरवरी 2017 से गाजा पट्टी में हमास के दूसरे नेता के रूप में, दोनों भूमिकाओं में इस्माइल हनीयेह का स्थान लिया। अक्टूबर 2024 में इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने उनकी हत्या कर दी। इसी दिन लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार और साउंड डिजाइनर ओली ऑलसेन और वन डायरेक्शन के अंग्रेजी गायक-गीतकार लियाम पायने का निधन हुआ।
2025 अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति योजना के तहत हमास ने रेड क्रॉस के जरिए और अधिक इजरायली बंधकों के अवशेष लौटाए। शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए मिस्र के शर्म अल-शेख में अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद कर देगा। भारत के विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि देश अपने उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देना और अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना जारी रखेगा। ब्रिटिश सरकार ने गुजरात की वाडिनार तेल रिफाइनरी (स्वामित्व, नायरा एनर्जी लिमिटेड) पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, क्योंकि इसके रूसी तेल कंपनियों लुकोइल और रोसनेफ्ट के साथ गहरे स्वामित्व संबंध हैं। सीमा पर हुई घातक झड़पों के बाद, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भू-राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए 48 घंटे का अस्थायी युद्धविराम लागू किया। भारत को 2026-2028 के कार्यकाल के लिए यूएन मानवाधिकार परिषद में चुना गया है। यह सातवीं बार है जब भारत इस परिषद का सदस्य बना है। एक संघीय जज ने सरकारी शटडाउन के दौरान ट्रंप प्रशासन द्वारा लगभग 4,000 संघीय कर्मचारियों की छंटनी करने की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगा दी है।
2026 16 अक्टूबर की सुबह मीडिया हेडलाइंस के मुताबिक बीते रोज क्षेत्रीय संघर्ष के बढ़ने के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा कि ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और न ही वहां जमीनी सेना भेजी जाएगी। रिपोर्टों से पता चला है कि पेंटागन परमाणु हथियारों के अलावा अन्य विकल्पों की तैयारी कर रहा है, जिसमें मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट बम का इस्तेमाल भी शामिल हो सकता है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हौथी विद्रोहियों द्वारा भेजे गए एक ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। यह ड्रोन सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था। नागरिक उड्डयन ढांचे के लिए बढ़ते खतरे को देखते हुए, एयर इंडिया जैसी एयरलाइनों ने रियाद, दम्माम और जेद्दा के लिए अपनी सभी उड़ानें कम से कम 20 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। अदन के अल-माशिक राष्ट्रपति भवन पर हौथी विद्रोहियों द्वारा किए गए मिसाइल हमले में यमन के प्रधानमंत्री और उनका मंत्रिमंडल बाल-बाल बच गए। इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और नीदरलैंड की कई प्रमुख विनिर्माण और पैकेजिंग कंपनियों की स्थानीय संपत्तियों को अस्थायी प्रबंधन के अधीन कर दिया गया है। क्रेमलिन ने कहा कि यह कदम यूक्रेन को यूरोपीय संघ द्वारा लगातार दिए जा रहे समर्थन के जवाब में उठाया गया है, जिसे बाद में वापस भी लिया जा सकता है। अगले हफ्ते आर्मेनिया में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (सीओपी17) से पहले यूरोपीय नेताओं ने लीडर्स फॉर नेचर शिखर सम्मेलन के लिए बैठक की। प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता लक्ष्यों को तेजी से हासिल करने के लिए येरेवन घोषणापत्र को अपना सकते हैं। बीजिंग ने अक्टूबर के अंत में योंगन न्यू एरिया में आयोजित होने वाले ग्लोबल गवर्नेंस फोरम की रूपरेखा की घोषणा की है। चीन सरकार द्वारा आयोजित इस मंच का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय विश्वास को फिर से बहाल करने के लिए वैश्विक शासन के वैकल्पिक ढांचे पेश करना है। भारी सार्वजनिक विरोध और आंतरिक सर्वेक्षणों में 80 प्रतिशत लोगों के विरोध के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने फोर्ट हुड गोलीबारी कांड के दोषी निदाल हसन को फायरिंग स्क्वॉड के जरिए दी जाने वाली फांसी की लाइव स्ट्रीमिंग करने की योजना रद्द कर दी है। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल ने यूनाइटेड किंगडम में बसने के बाद पहली बार एक साथ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने नॉटिंघम में एक कम्युनिटी रिकॉर्डिंग स्टूडियो का दौरा किया। संयुक्त राष्ट्र ने आज नवाचार करें, कल को पोषण दें थीम के साथ विश्व खाद्य दिवस मनाया। इस बात पर प्रकाश डाला कि 645 मिलियन से अधिक लोग लंबे समय से भुखमरी का सामना कर रहे हैं, जबकि हर साल एक अरब टन से अधिक भोजन बर्बाद हो जाता है।
हाँ, हकीकत का कोई मतलब नहीं होता, है ना? आप जो मानना चाहते हैं, वही एकमात्र सच है! -यूजीन ओ’नील
On this day, Impotent Historical Events, Births and deaths of famous individuals in India and the world over the past 1700 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

