यही सच्ची खुशी है कोई महत्वाकांक्षा न रखना, फिर भी किसी ऐसे व्यक्ति की तरह कड़ी मेहनत करना मानो आपके पास दुनिया भर की महत्वाकांक्षाएं हों। लोगों से दूर रहना, उनकी जरूरत न होना, फिर भी उनसे प्यार करना। ऊपर तारे हों, बाईं ओर जमीन हो और दाईं ओर समुद्र हो, और अचानक यह एहसास हो कि आपके दिल में जीवन ने अपना अंतिम चमत्कार कर दिखाया है वह एक परी बन गया है। -निकोस काजंतजाकिस
664 ईस्वी में 26 अक्टूबर को लास्टिंगहम में नॉर्थम्ब्रिया साम्राज्य के एंग्लो-सैक्सन भिक्षु, बिशप, इंग्लैंड में मध्य एंग्लिस और पूर्वी सैक्सन के प्रचारक, व्हिटबी की धर्मसभा में महत्वपूर्ण भागीदार, इंग्लैंड चर्च में महत्वपूर्ण मतभेदों को समाप्त कराने वाले प्रभावशाली व्यक्ति सेड (जन्म लगभग 620) का निधन हुआ। सेड को कैथोलिक चर्च, एंग्लिकनवाद और रूढ़िवादी चर्च ने सम्मानित किया है।
899 ईस्वी में 26 अक्टूबर को विनचेस्टर, हैंपशायर, इंग्लैंड में वेस्ट सैक्सन और एंग्लो-सैक्सन के शासक अल्फ्रेड द ग्रेट का निधन हुआ। अल्फ्रेड के शासन में काफी प्रशासनिक और सैन्य सुधार पेश किए गए, जिससे इंग्लैंड में स्थायी परिवर्तन हुआ।
930 ईस्वी में 26 अक्टूबर को चीन में तांग राजवंश और उसके उत्तराधिकारी राज्यों लेटर लिआंग और लेटर तांग के पांच राजवंशों और दस राज्यों की अवधि के एक अधिकारी लेटर लिआंग के दौरान चांसलर ली क्यू (चीनी शिष्टाचार नाम ताइक्सिउ) का निधन हुआ।
1111 कैस्टिलियन रईस और सैन्य नेता कैस्टिले के काउंट होने के दावेदार गोमेज गोंजालेज (डे लारा या डे कैंडेस्पिना) का निधन हुआ। गोंजालो साल्वाडोरेज और उनकी पत्नी सांचा के सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकारी हुए और अपने पिता की तरह वह युद्ध में मारे गए।
1185 एसेन और पीटर का विद्रोह थेसालोनिकी के सेंट-डेमेट्रियस के पर्व के दिन शुरू हुआ और दूसरे बल्गेरियाई साम्राज्य के निर्माण के साथ समाप्त हुआ।
1341 1341-1347 का बीजेंटाइन गृह युद्ध औपचारिक रूप से जॉन छठे के कांटाकॉजेनोस की बीजेंटाइन सम्राट के रूप में घोषणा के साथ शुरू हुआ।
1377 ट्वर्टको प्रथम को बोस्निया के पहले राजा के रूप में सिंहासनारूढ़ किया गया।
1483 रेवेन्सबर्ग में हंस बुचनर (जोआन्स बुचनर, हंस वॉन कॉन्स्टैन्ज) का जन्म हुआ। हंस बुचनर अपने समय के प्रसिद्ध, प्रतिष्ठित जर्मन ऑर्गेनिस्ट और संगीतकार बने।
1520 चार्ल्स पंचम को पवित्र रोमन सम्राट के पद पर नियुक्त किया गया।
1555 फेर्रारा, इटली में जन्मी विख्यात जर्मन लेखिका, कवियत्री, शिक्षिका और इसाइयत के प्रोटेस्टेंट मत को विस्तार देने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली ओलंपिया फुल्विया मोराटा का निधन हुआ।
1597 इम्जिन युद्ध में कोरियाई एडमिरल यी सुन-सिन ने म्योंगयांग की लड़ाई में केवल 13 जहाजों के साथ 300 जहाजों की जापानी नौसेना को हरा दिया।
1609 पेरिस, फ्रांस में जन्मे, अंग्रेजी-अमेरिकी विलियम स्प्रैग ने चार्ल्सटाउन, मैसाचुसेट्स स्थापित करने में अगुआ रहे।
1640 रिपन की संधि पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे कोवेनेंटर स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम के बीच शांति बहाल हुई।
1673 सिलिस्तेनी (अब दिमित्री कांतेमीर), वास्लूई काउंटी में दिमित्री कांतेमीर का जन्म हुआ। दिमित्री कांतेमीर मोलदावियन राजकुमार, राजनेता और साहित्यकार बने। दिमित्री कांतेमीर ने दो बार मोल्दाविया के वोइवोड के रूप में कार्य किया और अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने मोल्दाविया के ओटोमन अधिपतियों के खिलाफ युद्ध में रूस के साथ अपने राज्य का गठबंधन किया। रूस की हार ने कांतेमीर के परिवार को निर्वासन में जाने पर कैंटेमिर लेखक, दार्शनिक, इतिहासकार, संगीतकार, संगीतज्ञ, भाषाविद्, नृवंशविज्ञानी और भूगोलवेत्ता बने।
1689 ऑस्ट्रिया के जनरल एनिया सिल्वियो पिकोलोमिनी ने हैजा के प्रसार को रोकने के लिए स्कोप्जे नगर को जला दिया। हैजे से जनरल एनिया सिल्वियो पिकोलोमिनी की भी मृत्यु हो गई। स्कोप्जे की आग 26 अक्टूबर 1689 को लगी और दो दिनों तक चली जिसने हजारों लोगों सहित बहुत कुछ फूंक डाला। कुछ पत्थर से बनी संरचनाएँ जैसे किले दीवारें और कुछ चर्च और मस्जिदें कुछ हद तक बचीं। आग के विनाशकारी स्कोप्जे की आबादी 60,000 से घटकर करीब 10,000 रह गई और व्यापारिक केंद्र के रूप में अपना क्षेत्रीय महत्व खो दिया। उनमें से कई लोग शाही राजधानी इस्तांबुल में बस गए, जिससे उस्कूप महल्लेसी (तुर्की में स्कोप्जे पड़ोस) का निर्माण हुआ। अब स्कोप्जे उत्तरी मैसेडोनिया की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह देश का राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, पर्यटन और शैक्षणिक केंद्र है। स्कोप्जे नगर स्कोप्जे बेसिन में स्थित है। स्कूपी को पहली बार दूसरी शताब्दी ई. में रोमन डार्डानिया में एक शहर के रूप में प्रमाणित किया गया है।
1708 ब्रिटेन के प्रमुख इसाई धार्मिक ग्रह सेंट पॉल कैथेड्रल 1666 के ग्रेट फायर ऑफ लंदन में जलने के बाद फिर से बनाया गया। सेंट पॉल कैथेड्रल लंदन, इंग्लैंड में एक एंग्लिकन कैथेड्रल है, और लंदन के बिशप की सीट है। कैथेड्रल लंदन के डायोसीज की मातृ चर्च के रूप में कार्य करता है। यह लंदन शहर के सबसे ऊंचे स्थान पर लुडगेट हिल पर है। इसकी बड़ी प्रतिष्ठा है। इसका पुनर्निमाण कार्य 1710 में पूर्ण हुआ।
1811 अर्जेंटीना सरकार ने प्रेस के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1825 हडसन नदी और झील एरि के बीच एरि नहर खोली गई। एरी नहर अपस्टेट न्यूयॉर्क में एक ऐतिहासिक नहर है यह हडसन नदी और एरी झील के बीच पूर्व-पश्चिम में जल वाहक है। 1825 में बनकर तैयार हुई यह नहर अटलांटिक महासागर को ग्रेट लेक्स से जोड़ने वाला पहला नौगम्य जलमार्ग था, जिससे अटलांटिक महासागर के पार लोगों और सामानों के परिवहन की लागत में काफी कमी आई।
1858 में हैमिल्टन ई. स्मिथ ने संयुक्त राज्य अमेरिका में रोटरी वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया। इस रोटरी वॉशिंग मशीन में कपड़ों को साफ करने के लिए एक टब के अंदर लगे पैडल या छड़ों को घुमाने हेतु हाथ से चलने वाले मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया जाता था।
1859 स्टीमशिप रॉयल चार्टर इंग्लैंड के वैलेस के तट पर टूटा, जिसमें 454 लोग मारे गए।
1863 फुटबॉल एसोसिएशन का गठन लंदन में किया गया।
1865 पैट्रोल, डीजल इत्यादि के लिए जमीन से कच्चा तेल निकालने, शोधन, विपणन आदि के लिए अमेरिका में स्टैंडर्ड ऑयल कंपनी खोली गयी।
1873 बाकरगंज, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में ए. के. फजलुल हक (अबुल कासिम फजलुल हक) का जन्म हुआ। ए. के. फजलुल हक ब्रिटिश भारत में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे फिर आजाद पाकिस्तान में राजनेता, वकील और राजनीतिज्ञ बने। उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान बंगाल के पहले और सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और बाद में आल इंडिया मुस्लिम लीग के प्रेसीडेंट भी रहे। ए. के. फजलुल हक ने 1940 में लाहौर प्रस्ताव पेश किया, जो पाकिस्तान आंदोलन का आधारभूत दस्तावेज बना और इस कारण ए. के. फजलुल हक को पाकिस्तान के संस्थापकों में से एक माना जाता है।
1876 अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अमेरिकी लाइब्रेरी एसोसिएशन की स्थापना की गई।
1883 पाउंड, वर्जीनिया में ओलिवर नेपोलियन हिल का जन्म हुआ। नेपोलियन हिल विख्यात अमेरिकी स्व-सहायता लेखक बने। नेपोलियन हिल अपनी पुस्तक थिंक एंड ग्रो रिच के लिए प्रसिद्ध हैं, जो अब तक की सर्वाधिक बिकने वाली स्व-सहायता पुस्तकों में से एक है। हिल की रचनाओं में इस बात पर जोर दिया गया है कि जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रबल अपेक्षाएँ आवश्यक हैं। नेपोलियन हिल का प्रसिद्ध कथन है, जब हार आए, तो इसे इस संकेत के रूप में स्वीकार करें कि आपकी योजनाएँ ठोस नहीं हैं, उन योजनाओं को फिर से बनाएँ, और अपने इच्छित लक्ष्य की ओर एक बार फिर से चल पड़ें।
1886 उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरी मिश्र का जन्म हुआ।
1890 अट्टरसैया, इलाहाबाद में गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ। गणेश शंकर विद्यार्थी भारतीय हिंदी पत्रकार, लेखक, अनुवादक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, स्वतंत्रता असहयोग आंदोलन के प्रतिभागी उन्होंने विक्टर ह्यूगो के उपन्यास नाइनटी-थ्री का अनुवाद किया था। गणेश शंकर विद्यार्थी ने हिंदी समाचार पत्र प्रताप की स्थापना, प्रकाशन व संपादन किया। प्रताप के माध्यम से वे हिंदु, मुस्लिम एकजुटता और स्वतंत्रता संग्राम को आगे बढ़ा रहे थे। 25 मार्च 1931 को वे कानपुर में सांप्रदायिक दंगे में मारे गए।
1892 इडा बी. वेल्स ने सदर्न हॉरर्स लिंच लॉ इन ऑल इट्स फेजेस नामक एक पुस्तिका प्रकाशित की, जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका में लिंचिंग की क्रूर वास्तविकता को उजागर किया। इस कृति ने, उनके अन्य लेखों के साथ, अफ्रीकी अमेरिकियों की लिंचिंग का दस्तावेजीकरण किया और इस आम दावे का खंडन किया कि पीड़ितों को अपराधों के लिए दंडित किया जा रहा है। वेल्स ने तर्क दिया कि लिंचिंग नस्लीय और आर्थिक आतंक का एक साधन है जिसका उपयोग श्वेत वर्चस्ववादियों द्वारा दक्षिण में सत्ता बनाए रखने के लिए किया जाता है। इडा बेल वेल्स-बार्नेट प्रसिद्ध अमेरिकी खोजी पत्रकार, समाजशास्त्री, शिक्षिका और नागरिक अधिकार आंदोलन की शुरुआती नेता थीं। वह नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपल की संस्थापकों में से एक थीं।
1905 नॉर्वे को स्वीडन की गुलामी से स्वतंत्रता मिली और यह आजाद देश तब से 26 अक्टूबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
1911 चीन की पहली नागरिक संहिता शाही अदालत में पेश की गई।
1914 भारतीय ब्रिटिश सेना में लैफ्टिनेंट कर्नल हुए लेखक एवं कथाकार जाॅह्न मास्टर्स का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1919 तेहरान, ईरान में मोहम्मद रजा पहलवी का जन्म हुआ। पहले शासक रजा शाह के बेटे उत्तराधिकारी मोहम्मद रजा पहलवी का अपने जन्म दिन पर 26 अक्टूबर 1976 को इंपीरियल स्टेट ऑफ ईरान के शाह के पद पर राज्याभिषेक हुआ। जनविरोधी और अमेरिका परस्त मोहम्मद रजा पहलवी को अयातुल्लाह खुमैनी की अगुवाई में हुई इस्लामी क्रांति में सत्ता से हटा दिया गया। 27 जुलाई 1980 को शाह की काहिरा, मिस्र में कैंसर से मौत हो गई। उनका परिवार अमेरिका में रहता है। यह परिवार अपने समर्थक ईरानियों को उकसाते रहते हैं, अमेरिका का प्रयास भी रहता है कि उसका पिट्ठू शाह परिवार ईरान में तख्तनसीं हो जाए।
1933 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता एवं कर्नाटक के 12वें मुख्यमंत्री हुए सरेकोप्पा बंगरप्पा का जन्म हुआ।
1934 महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना की गई।
1937 जानी मानी गायिका लता मंगेश्कर के भाई संगीतकार हृदयनाथ मंगेश्कर का जन्म हुआ।
1943 कलकत्ता में हैजा महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
1947 हिलेरी डायने रोडहम क्लिंटन का जन्म हुआ. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी, प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार रहीं वह बराक ओबामा की सरकार में विदेश मंत्री रहीं। इसी दिन बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर और मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का निधन हुआ। 26 अक्टूबर 1947 को जम्मू और कश्मीर महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार के साथ इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन (विलय पत्र) पर हस्ताक्षर किए जिससे जम्मू और कश्मीर रियासत कानूनी रूप से भारत का हिस्सा बन गई। गवर्नर-जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने 27 अक्टूबर 1947 को इस विलय पत्र को अपनी स्वीकृति प्रदान की। भारत और पाकिस्तान की आजादी के वक्त जम्मू एवं कश्मीर रियासत ने स्वतंत्र रहने का फैसला किया था। बाद में पाकिस्तान की ओर खड़ी की गई कई दिक्कतों के कारण जम्मू एवं कश्मीर को भारत के साथ आने का फैसला करना पड़ा। अनेक शर्तों और सुविधाओं के साथ जम्मू और कश्मीर को भारत से जोड़ा गया। हालांकि 2018 में केंद्र की मोदी सरकार ने गैरकानूनी तरीके से जबरन उन सुविधाओं को खत्म कर दिया और 2020 से इस क्षेत्र में विलय दिवस को आधिकारिक तौर पर एक प्रशासनिक सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता दी गई है। 26 अक्टूबर सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान (स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय) और बैंक बंद रहते हैं।
1949 निजी क्षेत्र में शिक्षा के प्रमुख कारोबारी बंसल क्लासेज शैक्षिक संस्थान चलाने वाले, एंट्रेंस एक्जामिनेशन कोचिंग इंडस्ट्री के भीष्म पितामह कहे गये विनोद कुमार बंसल का जन्म झांसी में हुआ।
1951 कंजरवेटिव पार्टी के नेता विंस्टन चर्चिल दोबारा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। चर्चिल प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ और प्रखर वक्ता थे और सेना में अधिकारी रह चुके थे। इतिहासकार, लेखक और कलाकार भी थे। वह एकमात्र प्रधानमंत्री थे जिसे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1954 जाने माने बाॅलीवुड पार्श्वगायक शब्बीर कुमार का जन्म वडोदरा गुजरात में हुआ।
1955 प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित डी. वी. पलुस्कर का निधन हुआ।
1956 हंगेरियन क्रांति मोसोनमाग्यारोवर और एज्टरगोम शहरों में, हंगेरियन गुप्त पुलिस बलों ने भारी संख्या में नागरिकों का नरसंहार किया।
1957 प्रसिद्ध चेक-अमेरिकी जैव रसायनज्ञ और फिजियोलॉजिस्ट, नोबेल पुरस्कार विजेता का निधन हुआ। 1957 में इसी दिन फ्राइबर्ग इम ब्रेइसगौ, जर्मनी में यूनानी लेखक, पत्रकार, राजनेता, कवि, दार्शनिक, ऑर्थोडॉक्स ईसाई मान्यताओं के आलोचक, समाजवाद के साथ पूंजीवाद के समर्थक निकोस काजंतजाकिस (जन्म 2 मार्च 1883, कांदिये, विलायत ऑफ क्रीट, ओटोमन साम्राज्य वर्तमान हेराक्लिओन, ग्रीस) का निधन हुआ। आधुनिक यूनानी साहित्य के दिग्गज माने गए काजंतजाकिस को 9 अलग-अलग वर्षों में साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया और वे दुनिया भर में सबसे अधिक अनुवादित यूनानी लेखक हैं।
1958 पैन अमेरिकन ने वर्ल्ड एयरवेज बोइंग 707 के साथ ट्रान्साटलांटिक उड़ान शुरु की।
1966 पेरिस से नाटो यानी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन का मुख्यालय ब्रूसेल्स स्थानांतरित किया गया। ब्रूसेल्स बेल्जियम की राजधानी है।
1967 वांगारेई, नॉर्थलैंड, न्यूजीलैंड कीथ लियोनेल अर्बन का जन्म हुआ जो बोल्ड, खूबसूरत, लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी देश गायक, गीतकार और गिटारवादक हैं।
1969 अपोलो-11 से अंतरिक्ष में गए नील आर्मस्ट्रांग और एल्डरिन, जो चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थे, भारत यात्रा के लिए बंबई पहुंचे।
1973 केंट, कनेक्टिकट में सेठ वुडबरी मैकफारलेन का जन्म हुआ। सेठ वुडबरी मैकफारलेन अमेरिकी अभिनेता, एनिमेटर, लेखक, निर्माता, निर्देशक, हास्य अभिनेता और गायक हैं।
1974 जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और फिल्म निर्मात्री रवीना टंडन का जन्म हुआ।
1975 मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 त्रिनिडाड एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1977 सोमालिया में चेचक या स्माल पाक्स के आखिरी प्राकृतिक मामले में अली माओ मालिन को दाने निकले। विश्व स्वास्थ्य संगठन और सीडीसी इस तिथि को चेचक के उन्मूलन की वर्षगांठ मानते हैं, जो टीकाकरण की सबसे शानदार सफलता है। मतलब चेचक उन्मूलन को चल रहा वैश्विक अभियान सफल मान लिया गया कि अली माओ चेचक पीड़ित दुनिया का अंतिम व्यक्ति था।
1978 बाॅलीवुड की प्रमुख फैशन डिजायनर और अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुसैन रोशन उर्फ सुसैन खान का जन्म हुआ। इसी दिन यूक्रेनी-अमेरिकी इतिहासकार, आलोचक और शिक्षाविद अलेक्जेंडर गेर्शेनक्रोन का निधन हुआ।
1979 दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की उनके ही पुराने मित्र और कोरियाई केंद्रीय गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख किम जाए-क्यू ने हत्या कर दी। उन्हें उनके इस अपराध के लिए मौत की सजा दी गई।
1980 इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1981 भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचंद्र बेंद्रे का निधन हुआ।
1984 इस दिन एक बहुचर्चित बालक बेबी फेई चल बसा। बेबी फेई को दिल की दुर्लभ बीमारी थी। तब उसे लंगूर का दिल लगाया गया था। यह सर्जरी कैलिफोर्निया में लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में डॉ. लियोनार्ड एल बैली ने की थी। फेई के शरीर ने लंगूर का दिल स्वीकार नहीं किया था और 21 दिन बाद ही फेई की मौत हो गई थी। यह पहला केस था, जिसमें जानवर के अंग का इस्तेमाल मनुष्यों में किया गया था।
1985 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी हिंदी, तमिल, तेलुगू एवं मलयालम फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल असिन थोथुमकल का जन्म कोच्चि में हुआ।


1987 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल स्मृति कालरा का जन्म पठानकोट में हुआ।
1989 प्रसिद्ध अमेरिकी रसायनज्ञ और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता चार्ल्स जे. पेडरसन का निधन हुआ।
1991 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत, चर्चित, विवादित दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल अमला पाॅल का जन्म अलुवा में हुआ। इसी दिन बाॅलीवुड के जाने माने अभिनेता तथा माॅडल मोहसिन खान का जन्म नडियाड में हुआ। 1991 में इसी दिन दस दिवसीय युद्ध की समाप्ति के तीन महीने बाद यूगोस्लाव पीपुल्स आर्मी का अंतिम सैनिक स्लोवेनिया गणराज्य से वापस स्वदेश के लिए रवाना हुआ।
1994 इजरायल और जॉर्डन ने दोनों देशों के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर किए इसमें एक दूसरे पर सैन्य हमले न करने का संकल्प व्यक्त किया गया। इसी दिन बांग्ला सिनेमा की खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल मधुमिता सरकार का जन्म कोलकाता में हुआ।
1995 लोकप्रिय तमिल एवं तेलुगू फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल मेघा आकाश का जन्म चेन्नई में हुआ।
1998 मध्य अमेरिकी देशों मेक्सिको, होंडुरास और निकारागुआ में इतिहास का उस समय तक का सबसे घातक तूफान आने से तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य बेघर हो गए।
1999 भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2000 प्रमुख क्रांतिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन हुआ।
2001 जापान ने भारत और पाकिस्तान के विरुद्ध लगे प्रतिबंध हटाने की घोषणा की।
2002 करीब 50 चेचन विद्रोहियों और 150 बंधकों की मौत हो गई जब रूस के विशेष सैनिकों ने मॉस्को में एक थिएटर इमारत पर हमला किया, जिस पर तीन दिन पहले एक संगीत प्रदर्शन के दौरान आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया था।
2003 कैलिफोर्निया के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जंगल की आग, सीडर फायर में 15 लोगों की मौत, 250,000 एकड़ (1,000 किमी 2) स्वाह हो गई। सैन डिएगो के आसपास कई हजार घर नष्ट हो गये।
2004 रॉकस्टार गेम्स ने उत्तरी अमेरिका में प्लेयस्टेशन 2 के लिए ग्रैंड थेफ्ट ऑटो सैन एंड्रियास गेम रिलीज किया, जिसकी 12 मिलियन यूनिट्स बिकीं। ये कंसोल का सबसे अधिक बिकने वाला वीडियो गेम बन गया।
2005 वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।
2006 इजरायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की। इसी दिन 2006 में भारत में महिलाओं को दहेज हिंसा और घरेलू हिंसा से बचाने के लिए एक कानून पारित किया गया।
2007 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
2012 इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को राजकोषीय धोखाधड़ी के लिए चार साल की सजा सुनाई गई।
2015 उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत शृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल हुए।
2017 करज, ईरान में कुर्द वंश के ईरानी कहानीकार और विद्वान, शिक्षक अली अशरफ दरवेशियन का निधन हुआ। गिलान-ए-गर्ब और शाह अबाद (जिसे अब इस्लाम अबाद कहा जाता है) के गरीबी से त्रस्त गाँवों में पढ़ाते थे। गांव – गरीबी का परिदृश्य उनकी अधिकतर कहानियों में दिखाई देता है।
2019 अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज की सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत में हेलीकॉप्टर के जरिए एक गुप्त छापेमारी सुरंग में घिरे आईएसआईएस नेता अबू बक्र अल-बगदादी ने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट कर अपनी जान दे दी। मिशन 26 अक्टूबर की रात को चलाया गया था और अमेरिकी सरकार ने अगली सुबह 27 अक्टूबर को इसकी आधिकारिक घोषणा की)। इराक में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन जारी रहे। बगदाद और नासिरिया में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में 15 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस महीने मरने वालों की कुल संख्या 222 तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल-महदी ने विशेष आतंकवाद-रोधी सेवा (काउंटर-टेररिज्म सर्विस) को हस्तक्षेप करने का आदेश दिया। बार्सिलोना में स्पेन के सुप्रीम कोर्ट द्वारा 9 अलगाववादी कैटलन नेताओं को सुनाई गई लंबी जेल की सजा के विरोध में करीब 3,50,000 लोग सड़क पर उतर आए।
2020 मौली गिब्सन का जन्म हुआ। मौली एक अमेरिकी लड़की है जो 26 अक्टूबर 2020 को पैदा होने से पहले 28 साल तक भ्रूण के रूप में जमे रहने के लिए व्यापक रूप से विश्व चर्चित है। जन्म लेने वाले सबसे लंबे समय तक जमे हुए भ्रूण का विश्व रिकॉर्ड मौली गिब्सन को हासिल है। 1992 में एक जोड़े द्वारा दान किए जाने के बाद मौली के भ्रूण को जमाकर क्रायोजेनिक फ्रीजर में रखा गया था। भ्रूण को पिघलाया गया और फरवरी 2020 में 28 वर्षीय टीना गिब्सन के गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया गया। अप्रैल 1991 में पैदा हुई टीना 2 साल से कम उम्र की थी जब मूल जोड़े ने मिडवेस्ट के एक क्लिनिक को मौली का भ्रूण दान किया था।
2021 दक्षिण कोरियाई जनरल और राजनीतिज्ञ, दक्षिण कोरिया के छठे राष्ट्रपति रोह ताए-वू का निधन हुआ।
2022 रूस के मिसाइल हमले से यूक्रेन के निप्रो शहर में आम नागरिकों को नुकसान पहुँचा। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने भारत के रक्षा मंत्री सहित कई देशों के अपने समकक्षों से बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन डर्टी बम का इस्तेमाल करके उकसावे की कार्रवाई कर सकता है।
2023 इजरायली सैनिकों और टैंकों ने उत्तरी गाजा में रात के समय लक्षित जमीनी कार्रवाई भारी तबाही मचाई जिससे दर्जनों फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए, अनेक घायल हुए और भवनों इत्यादि को भारी नुक्सान पहुंचा। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा में मरने वालों की संख्या 7,000 के पार पहुंची।
2024 इजराइल ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए, भारत में तट चक्रवात दाना से प्रभावित था, और बड़े पैमाने पर पशुधन गणना चल रही थी। अन्य वैश्विक घटनाओं में सूडान में जारी लड़ाई, फिलीपींस में एक घातक तूफान और जॉर्जियाई संसदीय चुनाव शामिल थे।
2025 जाने माने स्वीडिश अभिनेता और संगीतकार ब्योर्न एंड्रेसेन का निधन हुआ। तिमोर-लेस्ते आसियान का 11वां सदस्य देश बना। आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 22वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। सूडान में चल रहे सशस्त्र संघर्ष में उत्तरी दारफुर में स्थिति के गंभीर रूप से बिगड़ने और बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने की सूचनाओं के बीच रैपिड सपोर्ट फोर्सेज ने विद्रोहियों के कब्जे वाले एल फाशेर पर कब्जा करने का दावा किया।
2026 ओडिशा और आंध्र प्रदेश के अधिकारियों ने एक संभावित चक्रवाती तूफान के टकराने से पहले आपातकालीन व्यवस्थाएं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारियां तेज कर दीं। क्रिकेट, भारत ने दूसरे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। पैरा-बैडमिंटन, नितेश कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की एसएल3 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन, पीवी सिंधु एक कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करके फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा ब्राजीलियन नेता जायर बोल्सेनारो की पार्टी ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव हार गई। अमेरिका के आलोचक लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा 25 अक्टूबर की देर रात फिर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम से लातिन अमेरिका में अमेरिका के बढ़ते प्रभाव की आलोचना करने वालों को राहत मिली है। लूला चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे, उनका अगला कार्यकाल पांच जनवरी, 2027 से शुरू होगा। मतगणना में 100 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ब्राजील के निर्वाचन न्यायालय ने घोषणा की कि जल्द ही 81 वर्ष के होने जा रहे लूला ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो पर करीब 44 लाख वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।
आप अपनी किस्मत के खुद मालिक हैं। आप अपने माहौल को प्रभावित कर सकते हैं, उसे दिशा दे सकते हैं और नियंत्रित कर सकते हैं। आप अपना जीवन वैसा बना सकते हैं जैसा आप चाहते हैं। -नेपोलियन हिल
On this day, Impotent Historical Events, Births and deaths of famous individuals in India and the world over the past 1400 years
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक – explainer24.com)
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)