रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 18 जुलाई 2026 (जि.सू.का.)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर ममता पंत ने बताया कि 2 अगस्त रविवार को गांधी भवन गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौ. विश्वविद्यालय में मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रातः 9.30 बजे से सांय 04 बजे तक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें विभागीय स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की निःशुल्क प्रचार सामग्री व फार्म आंवटित कर, पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बौना पेंशन, आधार कार्ड आदि से संबधित लाभ दिलाया जायेगा और परिवार रजिस्टर की नकल एवं अन्य सुविधाये भी उपलब्ध कराई जायेगी।
सचिव ममता पंत ने बताया कि श्रम विभाग की और से निःशुल्क सामग्री वितरित कर, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, मजदूरों का पंजीकरण भी किया जायेगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया जायेगा। उन्होने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग/मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से निःशुल्क ओपीडी के माध्यम से आम जनता को चिकित्सा सुविधा एवं दवाईया उपलब्ध करायी जायेगी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पात्र व्यक्तियों के विकलांगता प्रमाण पत्र भी बनाये जायेगे।
बहुउद्देशीय शिविर मे प्राधिकरण की ओर से लगाये गये स्टॉल पर विभिन्न कानूनों की व स्थाई लोक अदालत के लाभ एवं भूमिका की जानकारी उपलब्ध करवाकर, निशुल्क कानूनी सहायता आदि की जानकारी दी जायेगी तथा नालसा व उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के ऑनलाइन विधिक सहायता पोर्टल की जानकारी उपलब्ध करवाकर, जागरूक किया जायेगा। उन्होने कहा है कि समस्त विभाग अपने साथ कंप्यूटर, प्रिंटर आदि उपकरण (यथा आवश्यक) साथ लेकर आयें जिससे कि शिविर में उपस्थित पात्र व्यकितयों की समस्या का शिविर स्थल पर तत्काल निराकरण किया जा सकें।
18 July multi-purpose camp held at GB Pant University on August 2 under chairmanship of Chief Justice of Nainital High Court, where public will receive legal aid and benefits of various schemes
कृपया हमारी Hindi News Website : https://www.peoplesfriend.in देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष – आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।